नई दिल्लीः दिल्ली और उसके आसपास राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटकों के कारण काफी देर तक धरती हिलती रही, जिसके कारण लोग दहशत में अपने-अपने घरों और दफ्तरों से निकलकर बाहर खुले स्थान पर आ गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दोपहर 2.53 बजे ये झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई। वहीं बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र नेपाल में रहा। इसकी गहराई पृथ्वी के तल से 5 किमी रही।
Category: Breaking News
-

दर्दनाक हादसाः आग से झुलसने से पिता-पुत्र की हुई मौत
कन्नौज : छिबरामऊ कोतवाली के मोहल्ला बिरतिया में पिता-पुत्र की आग से झुलसने से मौत का मामला सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार मोमबत्ती कारोबारी पिता-पुत्र की मौत आग के झुलसने से हो गई। जानकारी के अनुसार यह हादसा मोमबत्ती के लिए मोम बनाते वक्त हुआ है।

आग इतनी भयानक थी कि पिता-पुत्र बुरी तरह झुलस गए। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज दौरान दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कहा कि यह हादसा शार्ट सर्किट की वजह से हुआ है।
-

महिला और पुलिसकर्मी में हुई झड़प, जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल
मथुरा : धर्मनगरी में एक पुलिसकर्मी और महिला के बीच सरेराह मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। मामला सोमवार का ही बताया जाता है। वीडियो में पुलिसकर्मी महिला पर लात चलाते दिखता है, जिसके बाद महिला उसे चप्पल से पीटती है। मारपीट का यह वीडियो चर्चा में हैं। अब पुलिस के आलाधिकारी इस घटना की जांच कराने की बात कह रहे हैं। वृंदावन क्षेत्र की रहने वाली महिला सोमवार दोपहर अपने मकान के लिए टाइल्स लेकर ऑटो से जा रही थी। तभी कैलाश नगर मोड़ पर तैनात पुलिसकर्मी चंद्रवीर ने उसे रोका।
बताते हैं कि पुलिसकर्मी की महिला से कहासुनी हो गई। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी महिला पर लात-घूंसे चलाता दिखता है। इसके बाद महिला ने भी उसे चप्पल से पीटना शुरू कर दिया। वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिसकर्मी और महिला के बीच मारपीट होते देख चौराहे पर भीड़ लग गई। लोगों ने बीच-बचाव भी किया। इसी दौरान किसी ने मारपीट का वीडियो बना लिया। महिला ने पुलिसकर्मी पर तमाम आरोप लगाए हैं। पुलिसकर्मी चंद्रवीर वृंदावन कोतवाली में तैनात बताया जाता है।
एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। मामले की जानकारी की जा रही है. वीडियो में महिला एक पुलिसकर्मी के साथ बदतमीजी और मारपीट कर रही है। इस मामले में जो दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इधर, इस घटना का वीडियो आम लोगों के साथ ही पुलिस महकमे में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
-

चौराहे के पास अनियंत्रित होकर पलटी कार, देखें वीडियो
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 1090 चौराहे के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। गाड़ी पलटते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। राहगीरों की मदद से गाड़ी को सीधा किया गया है। लेकिन, गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। ये हादसा गोमती नगर थाना क्षेत्र में हुआ है। सड़क हादसे का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि भीमराव अम्बेडकर पार्क की तरफ जा रही आई 20 कार बेकाबू होकर पलट जाती है।
मौके पर भारी भीड़ का जमावड़ा लग जाता है और देखते ही देखते ही अफरा तफरी का माहौल बन जाता है। लेकिन, कार सवार सभी लोग बाल-बाल बच जाते हैं और एक बड़ा हादसा होने से टल जाता है। गनीमत रही अन्य कोई व्यक्ति इस कार हादसे का शिकार होने से बच गया। मौके पर जमा हुई भीड़ ने कार को सीधा किया। हालांकि इस मामले पर अभी पुलिस की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है।
-

चलती बस में लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो
मुंबई : नवी मुंबई में बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल, नवी मुंबई में चलती बस में आग लग गई। इस घटना के दौरान यात्रियों में हड़कंप मच गया।
हालांकि गनीमत यह रही कि यात्री समय रहते बस से बाहर निकल आए थे। वहीं अधिकारियों ने बताया कि नवी मुंबई इलाके में ऐरोली सेक्टर 8 के पास एक बस में भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए मौके पर पहुंचीं। घटनास्थल के आसपास कई लोगों को इकट्ठा होते देखा गया, जबकि अग्निशामकों ने आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मेहनत की। आग के कारण क्षेत्र में यातायात भी बाधित हुआ।
-

NewsClick पोर्टल के 30 से ज्यादा ठिकानों पुलिस की दबिश, मचा हड़कंप
नई दिल्लीः चीन से फंडिंग मिलने के आरोपों के बीच आज मंगलवार सुबह न्यूज पोर्टल न्यूजक्लिक से जुड़े कई पत्रकारों के 30 से ज्यादा ठिकानों की तलाशी ली गई। यह तलाशी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अधिकारियों द्वारा ली गई। इस दौरान दफ्तर में कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक इस दौरान कई पत्रकारों से पूछताछ भी की गई है। हालांकि किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। कॉर्डिनेट तरीके से सेल की टीम ने दिल्ली, नोएडा और गजियाबाद में सभी के घर पर रेड की है। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर स्पेशल सेल के साथ अर्धसैनिक बल के 100 से ज्यादा जवान भी शामिल थे।

इस संबंध में पत्रकार अभिसार शर्मा ने अपने एक्स हैंडल (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट कर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस ने उनके घर पर छापा मारा है और जांच के लिए उनका लैपटाप और फोन छीनकर ले गई है। बता दें कि न्यूजक्लिक पर चीनी फंडिंग के आरोप लगते रहे हैं। बीते दिनों लोकसभा में भी भाजपा सांसद निशिकांत दूबे ने भी न्यूज पोर्टल पर यह आरोप लगाया था। वर्ष 2021 में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने सबसे पहले Newsclick को मिली अवैध फंडिंग को लेकर मुकदमा दर्ज किया था।
ये संदिग्ध फंडिंग चीनी कंपनियों के जरिये न्यूजक्लिक को प्राप्त हुई थी। इसी के बाद ईडी ने मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू की थी। हालांकि हाईकोर्ट ने उस वक्त न्यूजक्लिक के प्रोमोटरों को गिरफ्तारी से राहत दी थी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने न्यूज पोर्टल के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी फंडिंग की जांच की थी। केंद्रीय एजेंसी ने न्यूज पोर्टल से जुड़ी कुछ संपत्तियां भी जब्त की थीं। ताजा मामले में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने UAPA के तहत केस दर्ज किया है।
-

सड़क हादसे में कांग्रेस विधायक हुए घायल
बीजापुर: कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं। उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि मंडावी के कंधे की हड्डी फैक्चर हुई है। उन्हें रायपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही है। यह हादसा मोदकपाल थाना क्षेत्र में भरोसे की यात्रा के दौरान हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक, विधायक मंडावी बीजापुर से भरोसे के सम्मेलन में शामिल होने कार्यकर्ताओं सहित जनप्रतिनिधियों के साथ मद्देड के लिए रवाना हुए थे। इस दौरान मोदकपाल के पास बाइक से गिरने से विधायक विक्रम मंडावी सहित नगर पालिका उपाध्यक्ष घायल हो गए। बेहतर इलाज के लिए विधायक मंडावी और नगर पालिका अध्यक्ष को जिला चिकित्सालय लाया गया है। बताया जा रहा कि इस हादसे में विधायक विक्रम मंडवी का कालर बोन टूट गई है उन्हें सड़क मार्ग से जगदलपुर लाया जा रहा है। यहां से एयर एंबुलेंस के जरिए रायपुर लाने की तैयारी की जा रही है।
-

पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या
घर के पीछे दफनाया शव, ऐसे हुआ खुलासा
यमुनानगर: रादौर की शिव कॉलोनी से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आ रही है। 20 सितंबर से लापता बताई जा रही करीब 35 वर्षीय विवाहिता का शव उसी के घर के पिछे जमीन में दफन मिला। शुरुआती जांच में सामने आया है की उसके पति ने ही गोली मारकर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के अनुसार हत्यारे पति राजेश को अपनी पत्नी रीना के चरित्र पर शक था जिसके चलते दोनों में अक्सर विवाद होता रहता था। हैरानी की बात तो यह है की पति राजेश ने पहले अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या की फिर लाश को घर के पीछे मिट्टी में दबाकर खुद पुलिस स्टेशन जाकर उसकी गुमशुदगी का मामला दर्ज करवा दिया। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब रीना के मायके परिवार ने राजेश को रीना के बारे में पूछा और राजेश ने उन्हें बताया कि वह दवाई लेने देहरादून गई थी मगर लौटकर नहीं आई। इसके बाद रीना के मायके परिवार ने राजेश को पोंटा साहिब बुलाया और रीना को खोजने में मदद करने की बात कही।
इसी बीच उन्हें राजेश पर शक हुआ और जब सख्ती से पूछताछ की तो राजेश ने सारा राज उगल दिया। मामले की सूचना रादौर पुलिस को भी दी गई जिसके बाद पुलिस एफएसएल टीम और क्राइम यूनिट के साथ मौके पर पहुंच गई और मिट्टी खोदकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान एफएसएल टीम ने फिंगर प्रिंट्स और अन्य साक्ष्य भी एकत्रित किए। बरहाल रीना के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और हत्यारे पति राजेश को गिरफ्तार कर लिया गया है।हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के गांव कोड़का निवासी बलदेव ने बताया कि मृतका उसकी बहन थी। बलदेव ने बताया कि राजेश बार बार अपनी बात बदल रहा था कभी कहता था रीना दवाई लेने गई है। कभी कहता सहेली के घर है। यहीं नहीं कभी कहता की उसने यमुना में छलांग लगा दी है। यह सब सुनकर जब उन्होंने सख्ती से पूछताछ की तब राजेश ने हकीकत बयान कर दी।
-

पितृ पक्ष की अमावस्या पर लग रहा सूर्य ग्रहण, जाने क्या होगा असर
नई दिल्ली : पितृ पक्ष की अमावस्या 14 अक्टूबर शनिवार के दिन है। इसी दिन साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भी लगने जा रहा है। यानि इसबार श्राद्ध के अंतिम दिन ही सूर्य ग्रहण रहेगा। ग्रहण 14 अक्टूबर की रात 8 बजकर 34 मिनट से शुरू होगा और मध्य रात्रि 2 बजकर 25 मिनट पर समाप्त होगा। बता दें, इसके कुछ घंटे पहले से ही सूतक काल प्रारंभ हो जाता है। ऐसे में कोई भी शुभ काम करने की मनाही होती है। दरअसल, ग्रहण काल को अशुभ माना जाता है। ऐसे में सर्व पितृ अमावस्या पर सूर्य ग्रहण का क्या और कैसा प्रभाव होगा आइए इस बारे में जानते हैं।
सूर्य ग्रहण के दिन पितरों का श्राद्ध या तर्पण करने से पूर्वज होते हैं बेहद प्रसन्न
ज्योतिष शास्त्रों के मुताबिक, ग्रहण या सूतक काल के समय श्राद्ध कर्म करना बेहद पुण्यदायी माना जाता है। कहते हैं कि सूर्य ग्रहण के दिन पितरों का श्राद्ध या तर्पण करने से हमारे पूर्वज बेहद प्रसन्न होते हैं। यही नहीं, इस दिन पितरों के नाम का दान-पुण्य करने से पितृ दोष भी दूर होता है। इसके अलावा, देवी-देवता भी प्रसन्न होकर भक्तों पर अपनी असीम कृपा बरसाते हैं। जानकारी के लिए बता दें, ग्रहण के समय श्राद्ध करने से कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं होगा। बिना किसी भय के आप श्राद्ध कर सकते हैं।
पितृपक्ष में क्या नहीं करना चाहिए?
पितृपक्ष के दौरान कोई भी नई चीज नहीं खरीदनी चाहिए। माना जाता है कि इस दौरान किसी भी घर आए मेहमान का अनादर नहीं करना चाहिए। पितृ पक्ष के दौरान पशु,पक्षियों और जानवरों को परेशान नहीं करना चाहिए। इससे पितर नाराज हो जाते हैं। इसलिए, पितृ पक्ष के दौरान गाय, कुत्ते, कौए और चिटियों को खाना जरूर खिलाना चाहिए।
-

लॉरेंस बिश्नोई के गैंग के गुर्गों और पुलिस में चली गोलियां, 4 काबू, देखें वीडियो
सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत में बंबीहा गैंग के शूटर मान जैतो का कत्ल करने वाले 4 बदमाशों को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद पकड़ लिया है। ये तीनों बदमाश लॉरेंस बिश्नोई के गैंग से जुड़े हैं। जख्मी शूटर मंजीत, चेतन, ओजस्वी और जगबीर लॉरेंस गैंग के शूटर प्रियवर्त फौजी के गांव गढ़ी सिसाना के हैं। फौजी ने लॉरेंस गैंग के गोल्डी बराड़ के कहने पर पंजाबी सिंगर सिद्ध मूसेवाला को गोलियां मारी थी। सोनीपत की स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट ने मुठभेड़ के बाद इन चारों को पकड़ा। जब पुलिस वहां पहुंची तो इन लोगों ने फायरिंग कर दी। क्रॉस फायरिंग के बाद मंजीत, चेतन और ओजस्वी को पुलिस की गोली लगी, जबकि चौथे को भी पुलिस ने दबोच लिया।
जिन्हें इलाज के लिए खरखौंदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनसे 3 हथियार भी बरामद किए गए हैं। वहीं दीपक मान उर्फ मान जैतो के परिजन सोमवार दोपहर बाद नागरिक अस्पताल पहुंचे। अभी तक उसका पोस्टमॉर्टम नहीं हो सका है। शुरूआती जांच में ऐसा लग रहा है कि उसके सिर में 6-7 गोलियां मारी गई हैं और हत्या बड़ी ही बर्बरता के साथ की गई। उसकी डेड बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। परिजन भी शव के साथ गए हैं। सोनीपत के नागरिक अस्पताल में आज गांधी जयंती पर छुट्टी होने के कारण शव का पोस्टमार्टम करने के लिए कोई डॉक्टर उपलब्ध नहीं था।
मान जैतो पंजाब के फरीदकोट का रहने वाला था। इसे देखते हुए पंजाब गैंगवार की आशंका से हाई अलर्ट कर दिया गया है। मान जैतो के कत्ल की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली थी। मान जैतो के परिजनों ने बताया कि उसने 2017 में घर छोड़ दिया था। इसके बाद गोल्डी बराड़ के चचेरा भाई गुरलाल बराड़ का मर्डर हो गया । तभी से वह घर नहीं आया। बंबीहा गैंग के शार्पशूटर मान जैतो को पहले किडनैप किया गया। इसके बाद उसे करीब डेढ़ घंटे टॉर्चर किया गया। फिर उसके सिर में गोलियां मारी गई। उसकी लाश हरसाना कलां गांव के खेतों से बरामद हुई थी।
मन जैतो ने कुछ दिन पहले फेसबुक पर पोस्ट डाली थी। जिसमें उसने गोल्डी बराड़ को ललकारा था। उसने कहा था कि हमने तेरे भाई (चचेरे) गुरलाल बराड़ को मारा। हमसे बदला नहीं ले सका। मान जैतो ने कनाडा में सुक्खा दुन्नेके के कत्ल की जिम्मेदारी लेने पर गोल्डी बराड़ को यह चुनौती दी थी। उसने गोल्डी बराड़ को जिम्मेदारी एक्सपर्ट कहकर खिल्ली उड़ाई थी। इसके बाद गोल्डी बराड़ ने उसके कत्ल की भी जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि वह मुझे चैलेंज करता था। अब उसे उसकी बनती सजा दे दी है।
