लॉरेंस बिश्नोई के गैंग के गुर्गों और पुलिस में चली गोलियां, 4 काबू, देखें वीडियो

सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत में बंबीहा गैंग के शूटर मान जैतो का कत्ल करने वाले 4 बदमाशों को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद पकड़ लिया है। ये तीनों बदमाश लॉरेंस बिश्नोई के गैंग से जुड़े हैं। जख्मी शूटर मंजीत, चेतन, ओजस्वी और जगबीर लॉरेंस गैंग के शूटर प्रियवर्त फौजी के गांव गढ़ी सिसाना के हैं। फौजी ने लॉरेंस गैंग के गोल्डी बराड़ के कहने पर पंजाबी सिंगर सिद्ध मूसेवाला को गोलियां मारी थी। सोनीपत की स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट ने मुठभेड़ के बाद इन चारों को पकड़ा। जब पुलिस वहां पहुंची तो इन लोगों ने फायरिंग कर दी। क्रॉस फायरिंग के बाद मंजीत, चेतन और ओजस्वी को पुलिस की गोली लगी, जबकि चौथे को भी पुलिस ने दबोच लिया। 

जिन्हें इलाज के लिए खरखौंदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनसे 3 हथियार भी बरामद किए गए हैं। वहीं दीपक मान उर्फ मान जैतो के परिजन सोमवार दोपहर बाद नागरिक अस्पताल पहुंचे। अभी तक उसका पोस्टमॉर्टम नहीं हो सका है। शुरूआती जांच में ऐसा लग रहा है कि उसके सिर में 6-7 गोलियां मारी गई हैं और हत्या बड़ी ही बर्बरता के साथ की गई। उसकी डेड बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। परिजन भी शव के साथ गए हैं। सोनीपत के नागरिक अस्पताल में आज गांधी जयंती पर छुट्टी होने के कारण शव का पोस्टमार्टम करने के लिए कोई डॉक्टर उपलब्ध नहीं था।

मान जैतो पंजाब के फरीदकोट का रहने वाला था। इसे देखते हुए पंजाब गैंगवार की आशंका से हाई अलर्ट कर दिया गया है। मान जैतो के कत्ल की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली थी। मान जैतो के परिजनों ने बताया कि उसने 2017 में घर छोड़ दिया था। इसके बाद गोल्डी बराड़ के चचेरा भाई गुरलाल बराड़ का मर्डर हो गया । तभी से वह घर नहीं आया। बंबीहा गैंग के शार्पशूटर मान जैतो को पहले किडनैप किया गया। इसके बाद उसे करीब डेढ़ घंटे टॉर्चर किया गया। फिर उसके सिर में गोलियां मारी गई। उसकी लाश हरसाना कलां गांव के खेतों से बरामद हुई थी।
मन जैतो ने कुछ दिन पहले फेसबुक पर पोस्ट डाली थी। जिसमें उसने गोल्डी बराड़ को ललकारा था। उसने कहा था कि हमने तेरे भाई (चचेरे) गुरलाल बराड़ को मारा। हमसे बदला नहीं ले सका। मान जैतो ने कनाडा में सुक्खा दुन्नेके के कत्ल की जिम्मेदारी लेने पर गोल्डी बराड़ को यह चुनौती दी थी। उसने गोल्डी बराड़ को जिम्मेदारी एक्सपर्ट कहकर खिल्ली उड़ाई थी। इसके बाद गोल्डी बराड़ ने उसके कत्ल की भी जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि वह मुझे चैलेंज करता था। अब उसे उसकी बनती सजा दे दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *