गांधी जयंती पर नशामुक्त ऊना अभियान के तहत हर घर दस्तक अभियान की शुरुआत: मुकेश ठाकुर

ऊना/सुशील पंडित: आज गांधी जयंती के मौके पर नशा मुक्त ऊना अभियान के अंतर्गत  बीडीओ हरोली मुकेश ठाकुर के द्वारा नशे के खिलाफ हर घर दस्तक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। ग्राम पंचायत समनाल और ग्राम पंचायत हरोली से इसकी शुरुआत की गई। मुकेश ठाकुर ने कहा कि माननीय जिलाधीश राघव शर्मा जी का विशेष संदेश हर घर दस्तक देकर सब लोगों तक पहुंचाया जाएगा। जानकारी के अभाव में आम लोग नशे से पीड़ित अपने लोगों का नशे से बचाव नहीं कर पा रहे हैं, इसीलिए नशे  से कैसे बचाव किया जा सकता है, यह जानकारी हर आमजन तक पहुंचाने के लिए हर घर दस्तक दी जाएगी। मुकेश ठाकुर ने कहा कि हमे अपने बच्चों के ऊपर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है, बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव और उसके परिणामों की जानकारी देकर जागरूक करना जरूरी है, ताकि बच्चे नशे से दूर रह पाएं। मुकेश ठाकुर ने स्वयं नशामुक्त ऊना अभियान की टीम और पंचायत टास्क फोर्स के सदस्यों के साथ जाकर घर घर जाकर दस्तक दी और लोगो से अपील की कि नशामुक्त अभियान में जुड़कर समाज और बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करें।
इस मौके पर हरोली पंचायत प्रधान रमन कुमारी, समनाल पंचायत प्रधान जसवीर कौर, नशामुक्त ऊना अभियान की टीम से हरोली के मुख्य समन्वयक जयेंद्र हीर, अजय भारती, और साहिल उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *