Category: Breaking News

  • 283 विशेष ट्रेनें चलाएगा रेलवे, RPF की देखरेख में भीड़-नियंत्रण के लिए भी कवायद शुरू

    नई दिल्ली : भारतीय रेलवे ने रेल यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए इस वर्ष छठ पूजा तक 283 विशेष ट्रेनों का परिचालन कर रहा है। ये ट्रेनें 4,480 फेरे लगाएंगी। रेल मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, दिल्ली-पटना, दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा, दानापुर-सहरसा, दानापुर-बंगलूरू, अंबाला-सहरसा, मुजफ्फरपुर-यशवंतपुर, पुरी-पटना, ओखा जैसे रेलवे मार्गों पर देशभर के प्रमुख स्थलों को जोड़ने के लिए विशेष ट्रेनों की योजना बनाई गई है। नाहरलागुन, सियालदह-न्यू जलपाईगुड़ी, कोचुवेली-बंगूलरू, बनारस-मुंबई, हावड़ा-रक्सौल मार्ग पर भी विशेष ट्रेनें चलेंगी।

    उल्लेखनीय है, 2022 में भी भारतीय रेलवे ने 216 पूजा स्पेशल ट्रेनों की 2,614 फेरों को अधिसूचित किया था। अनारक्षित कोचों में यात्रियों के आसान प्रवेश के लिए आरपीएफ कर्मचारियों की देखरेख में भीड़-नियंत्रण के उपाय सुनिश्चित किए जा रहे हैं। रेल मंत्रालय ने कहा, यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त आरपीएफ कर्मियों को तैनात किया गया है। ट्रेनों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख स्टेशनों पर अधिकारियों को आपातकालीन ड्यूटी पर तैनात किया गया है। प्राथमिकता के आधार पर ट्रेन सेवा में किसी भी व्यवधान से निपटने के लिए विभिन्न अनुभागों में कर्मचारियों को तैनात किया गया है।

    प्लेटफॉर्म नंबरों के साथ ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान की लगातार और समय पर घोषणा के लिए उपाय किए गए हैं। रेल मंत्रालय ने कहा, यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त आरपीएफ कर्मियों को तैनात किया गया है। ट्रेनों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख स्टेशनों पर अधिकारियों को आपातकालीन ड्यूटी पर तैनात किया गया है। प्राथमिकता के आधार पर ट्रेन सेवा में किसी भी व्यवधान से निपटने के लिए विभिन्न अनुभागों में कर्मचारियों को तैनात किया गया है। प्लेटफॉर्म नंबरों के साथ ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान की लगातार और समय पर घोषणा के लिए उपाय किए गए हैं। 

     

  • गिरफ्तार किए गए भारत के 8 पूर्व नेवी अफसरों को मौत की सजा

    नई दिल्लीः पिछले साल कतर में गिरफ्तार किए गए 8 पूर्व नेवी ऑफिसर को कतर की एक अदालत ने मौत की सजा सुनाई है। कतर की अदालत के इस फैसले पर भारत सरकार ने हैरानी जताई है। भारत सरकार की ओर से वीरवार को कहा गया है कि कतर में फंसे भारतीय नागरिकों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए सभी कानूनी विकल्पों की तलाश की जा रही है। भारत सरकार ने गुरुवार को कहा, “हमें जानकारी मिली है कि कतर की एक अदालत ने अल दहरा कंपनी में काम कर रहे भारत के 8 पूर्व नेवी ऑफिसर के गिरफ्तार किए जाने के मामले में फैसला सुनाया है। अदालत ने मौत की सजा सुनाई है। मौत की सजा के फैसले से हम हैरान हैं और फैसले की डिटेल्ड कॉपी का इंतजार कर रहे हैं।

    हम परिवार के सदस्यों और कानूनी टीम के भी संपर्क में हैं। भारतीय नागरिकों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए सभी कानूनी विकल्पों की तलाश की जा रही है।” भारत सरकार ने आगे कहा है, ” हम इस मामले को बहुत ही गंभीरता से ले रहे हैं। हम सभी कांसुलर और कानूनी सहायता देना जारी रखेंगे। कतरी अदालत के इस फैसले को हम वहां के अधिकारियों के सामने भी उठाएंगे। मामले की गंभीरता और जरूरी गोपनीयता को देखते हुए इस समय इस पर कोई और टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।”

    कतर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए 8 पूर्व नौसैनिकों में से राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित कमांडर पूर्णंदू तिवारी (रि.) भी शामिल हैं। इन्हें 2019 में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रवासी भारतीय पुरस्कार से सम्मानित किया था। कंपनी की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार पूर्णंदू तिवारी भारतीय नौसेना में कई बड़े जहाजों की कमान संभाल चुके हैं। ये सभी लोग कतर की एक निजी कंपनी में काम कर रहे थे। यह कंपनी कतरी एमिरी नौसेना को ट्रेनिंग और अन्य सेवाएं प्रदान करती है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, कंपनी का नाम दहरा ग्लोबल टेक्नोलॉजी एवं कंसल्टेंसीज सर्विसेज है। कंपनी खुद को कतर रक्षा, सुरक्षा एवं अन्य सरकारी एजेंसी की स्थानीय भागीदार बताती है। रॉयल ओमान वायु सेना रिटायर्ड स्क्वाड्रन लीडर खामिस अल अजमी इस कंपनी के सीईओ हैं।

  • ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विनर से 1 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

    नई दिल्ली :  ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विजेता एल्विश यादव को धमकी मिलने का मामला सामने आया है। अक्सर अपनी लाइफ स्टाइल और महंगी गाड़ियों की वजह से भी चर्चा में रहने वाले एल्विश यादव से रंगदारी मांगी गई है। एल्विश से कथित तौर पर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गुजरात के वाडनगर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान साकिर मकराणी पुत्र जाकिर (उम्र 25 वर्ष) के रूप में हुई।आरोपी से शुरूआती पुलिस पूछताछ में सामने आया कि यह आरटीओ ऑफिस में बतौर एजेंट काम करता है। इसने एल्विश की यूट्यूब पर वीडियो देखी थी, जिससे प्रभावित होकर इसने करोड़पति बनने की नियत से रुपये ऐठने की योजना बनाई।

    इसके लिए इसने 1400 रुपयों में एक फर्जी सिमकार्ड खरीदा, जिसका प्रयोग करके उपरोक्त अभियोग की वारदात को अंजाम देने के लिए मैसेज कर दिए। पुलिस सूत्रों के अनुसार सेक्टर 53 थाने में 25 अक्तूबर को मुकदमा दर्ज किया गया। शिकायत में बताया है कि एल्विश को एक नंबर से फोन कर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई। बताया जा रहा है कि एल्विश को वजीराबाद गांव से फोन किया गया था। मामले में एल्विश ने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है। एल्विश यादव एक यूट्यूबर हैं। हाल ही में उन्होंने बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में जीत हासिल की थी।

  • कलयुगी बेटे की खौफनाक करतूत : मां को पहले किया लहूलुहान, फिर लकड़ियों पर लिटाकर लगा दी आग

    नई दिल्ली : महाराष्ट्र में कलयुगी बेटे की एक खौफनाक करतूत सामने आई है। 26 वर्षीय शख्स ने खाना परोसने को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद अपनी ही मां को आग के हवाले कर दिया पुलिस ने बताया है कि बुधवार (25 अक्टूबर) को वारदात के समय गंभीर रूप से झुलसी महिला ने आज (26 अक्टूबर) गुरुवार की सुबह अलीबाग के सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया हैमहिला की पहचान चंगुना नामदेव खोत के रूप में हुई है, जबकि आरोपी बेटे का नाम जयेश है वारदात को अंजाम देने के बाद वह फरार होने की फिराक में था।

    लेकिन पुलिस ने उसे घेर कर जंगल से धर दबोचा हैरिपोर्ट के मुताबिक घटना महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के रेवदंडा के पास नवखार गांव में हुई मंगलवार शाम खाना बनाने को लेकर शख्स का अपनी मां के साथ विवाद हो गया था उस बुजुर्ग महिला ने शायद ही सोचा होगा कि 9 महीने तक कोख में ढोने के बाद जिस जिगर के टुकड़े को मिन्नतों से पाल-पोसकर बड़ा किया था। उसी के हाथों उसकी ऐसी खौफनाक मौत होगीपुलिस ने बताया है कि खाना परोसने को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद आग बबूला हुए शख्स ने पहले मां की पिटाई की और उसके बाद जब वह लहुलुहान होकर घर में गिर पड़ी तो निर्दयी बेटा, बुजुर्ग को घसीटते हुए घर की खुली जगह में ले गया।

    वहां सुखी लड़कियां इकट्ठा कर मां को आग लगा दी बुजुर्ग महिला के बेतहाशा चीखने-चिल्लाने और शोरगुल की आवाज सुनने के बाद जुटे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी जानकारी मिलने के बाद रावदंडा पुलिस थाने के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल महिला को अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया है पुलिस ने जयेश के खिलाफ हत्या की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की है

  • कांग्रेस नेता के आवास पर ED की छापेमारी, देखें वीडियो

    नई दिल्ली :  पश्चिम बंगाल के मंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता ज्योतिप्रिय मलिक के कोलकाता के साल्ट लेक स्थित आवास पर ईडी की छापेमारी चल रही है। बताया जा रहा है कि छापेमारी कथित राशन घोटाला मामले से जुड़ी है। बता दें ज्योतिप्रिय मलिक वन मंत्री बनने से पहले खाद्य मंत्री का कार्यभार संभाल रहे थे। एक अधिकारी ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने कथित करोड़ों रुपये के राशन वितरण घोटाले की चल रही जांच के सिलसिले में पश्चिम बंगाल के मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक के आवास पर गुरुवार सुबह तलाशी ली।

    उन्होंने बताया कि ईडी के अधिकारियों ने केंद्रीय बलों की एक टीम के सहयोग से कोलकाता के साल्ट लेक इलाके में मलिक के दो फ्लैटों पर छापा मारा। अधिकारी ने बताया कि मलिक के खाद्य मंत्री रहने के दौरान उनके पूर्व निजी सहायक के आवास सहित आठ अन्य फ्लैटों पर भी तलाशी अभियान जारी है। ईडी ने बताया कि छापे के दौरान मंत्री घर पर मौजूद नहीं थे। वह बाद में आए। आते ही उनका फोन ले लिया गया।

  • भीषण सड़क हादसों में 9 की मौत

    बीडः महाराष्ट्र के बीड जिले में एक निजी बस और एक एम्बुलेंस के बीच हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक डॉक्टर सहित 9 लोगों की मौत हो गई और 27 अन्य लोग घायल हो गए हैं। इस घटना की जानकारी पुलिस ने वीरवार को दी। उन्होंने बताया कि तेज रफ्तार बस वीरवार सुबह करीब छह बजे आष्टा फाटा में पलट गई, जब यह बस यहां से करीब 120 किलोमीटर दूर स्थित मुंबई से बीड की ओर जा रही थी। बस तेज गति से चल रही थी।

    पुलिस ने कहा कि इसके चालक ने पहियों पर नियंत्रण खो दिया और परिणामस्वरूप यह दुर्घटना का शिकार हो गई। बाद में पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाया। लेकिन इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। आष्टी पुलिस थाने के प्रभारी संतोष खेतमलास ने पीटीआई-भाषा को बताया कि उनमें से चार बीड जिले के निवासी थे और एक यवतमाल का रहने वाला था। एक अन्य अधिकारी ने कहा, बस दुर्घटना में छब्बीस लोग घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान धोंडीबा शिंदे, देवदत्त पेचे, मोहम्मद आसिफ दोस्त मोहम्मद खान, अशोक भोंडवे और रवि गोदांबे के रूप में की गई है।

    अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा, बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे बीड में धामनगांव-अहमदनगर रोड पर अंभोरा में एक तेज रफ्तार एम्बुलेंस एक ट्रक से पीछे से टकरा गई। इस हादेस में चार लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। एंबुलेंस अहमदनगर की ओर जा रही थी। उन्होंने बताया कि उसके चालक और दो अन्य लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एम्बुलेंस में मौजूद एक डॉक्टर ने इलाज के दौरान अहमदनगर के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान अष्टी के डॉ. राजेश झिंझुरके (35), एम्बुलेंस चालक भरत लोखंडे (35), पाथर्डी के मनोज तिरपुडे और पप्पू तिरखुंडे के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया।

  • खालिस्‍तानियों ने दशहरे पर तिरंगे में लिपटे PM मोदी का जलाया पुतला

    नई दिल्ली : कनाडा में प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की नाक तले एक बार फिर भारत विरोधी घिनौनी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।  यहां खालिस्‍तान समर्थकों ने ओटावा में  दशहरा पर्व वाले दिन तिरंगे में लिपटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  व भारतीय दूतावास के अधिकारियों के पुतले जलाए । इन्‍हें जलाते समय खालिस्‍तानी भारत और हिंदू विरोधी नारे भी लगा रहे थे। इस घटना के बाद से कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो फिर से अलोचनाओं में घिर गए हैं। लोग उनसे पूछ रहे हैं कि क्‍या वह इसी तरह से अभिव्‍यक्ति की आजादी का समर्थन करते हैं। 

    ट्रूडो सितंबर में हुए जी-20 सम्‍मेलन के लिए भारत आए थे। यहां पर सम्‍मेलन के खत्‍म होने के बाद उन्‍होंने खालिस्‍तानी तत्‍वों की अपने देश में मौजूदगी पर जवाब दिया और इसे अभिव्‍यक्ति की आजादी करार दे डाला था। ट्रूडो ने कहा था कि कनाडा हमेशा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, विवेक की स्वतंत्रता और शांतिपूर्ण विरोध की स्वतंत्रता की रक्षा करेगा और यह बेहद महत्वपूर्ण है। लेकिन साथ ही कनाडा हिंसा को रोकने और नफरत को पीछे धकेलने के लिए भी काम करता रहेगा। 

  • डिवाइडर से टकराकर गाड़ी ने खाई कई पलटियां, व्यक्ति को कुचला, देखें वीडियो

    मेरठ: जिले में देर रात को एक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया। जिसमें नशे में धुत गाड़ी सवार ने गुब्बारे बेचने वाले को कुचल दिया था। अब इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वीडियो रोंगटे खड़े कर देने वाला है। कार में सभी लोग नशे में धुत थे। स्थानीय लोगों ने चालक को स्थानीय लोगों ने धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया था। जबकि कार में सवार अन्य युवक एक्सीडेंट के बाद मौके से फरार हो गये थे। हादसे का वीडियो पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। वीडियो में भी साफ देखा जा सकता है कि स्कॉर्पियो पूरी तरह अनियंत्रित थी।

    जिसने पहले एक साइकिल सवार को रौंदा फिर सड़क किनारे रखे गमलों से टकराती हुई स्कॉर्पियो पलट गई। स्कॉर्पियो की टक्कर के बाद केवल एक युवक पकड़ में आया था। उसने पूछताछ में बताया कि उसके साथ कार्तिक उर्फ कुश गुप्ता, तनिष्क शर्मा और मानिक निवासी कृष्णा वाटिका भी कार में सवार थे और सभी शराब के नशे में थे। एसएसपी रोहित सजवाण ने बताया कि ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र का रहने वाला अनुभव गोयल कार चला रहा था।

    कार चालक भी हादसे में घायल हो गया था, जिसका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद पुलिस को कार से शराब की बोतलें भी बरामद हुई थी। कार में सभी लोग नशे में धुत थे। कार चालक समेत उसमें सवार उसके साथियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि हादसे में मरने वाला साईकिल सवार भानु उन्नाव के गांव नारायण खेड़ा का रहने वाला था। वर्तमान में मेरठ के कंकरखेड़ा रेलवे कॉलोनी में किराए पर रहता था और गुब्बारे बेचकर अपने परिवार का जीवन यापन करता था। मृतक के बहनोई तारा सिंह ने बताया कि भानु कुछ समय पहले ही मेरठ आया था।

  • ED का बड़ा एक्शन: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के घर छापेमारी

    बेटे को हाजिर होने का समन जारी

    नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जहां राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को पेश होने का समन जारी किया है तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा के जयपुर स्थित आवास पर छापेमारी की है। वैभव गहलोत को विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम में कथित अनियमितताओं के मामले में पूछताछ के लिए 27 अक्टूबर को तलब किया गया है। वहीं डोटासरा के यहां ईडी छापेमारी पेपर लीक मामले में हो रही है। खबर के मुताबिक जयपुर के साथ-साथ यह छापेमारी सीकर में भी रही है। ईडी की छापेमारी पर कांग्रेस नेता आरसी चौधरी ने कहा कि बीजेपी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।

    सीएम गहलोत ने इस छापेमारी को लेकर सीएम गहलोत ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा दिनांक 25/10/23 राजस्थान की महिलाओं के लिए कांग्रेस की गारंटियां लॉंच की। दिनांक 26/10/23 को राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह जी डोटासरा के यहाँ ED की रेड, मेरे बेटे वैभव गहलोत को ED में हाज़िर होने का समन अब आप समझ सकते हैं, जो मैं कहता आ रहा हूँ कि राजस्थान के अंदर ED की रेड रोज़ इसलिए होती है क्योंकि भाजपा ये नहीं चाहती कि राजस्थान में महिलाओं को, किसानों को, गरीबों को कांग्रेस द्वारा दी जा रही गारंटियों का लाभ मिल सके

  • भीष्ण हादसा : एंबुलेंस और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत, 10 की मौत

    भीष्ण हादसा : एंबुलेंस और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत, 10 की मौत

    नई दिल्ली :  महाराष्ट्र के बीड में भयानक सड़क हादसा हुआ है। यहां अहमदनगर की ओर जाने वाली सड़क पर देर रात एक एंबुलेंस और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें 10 लोगों की जान चली गई। घटना बुधवार रात 10 बजे के आसपास की बताई जा रही है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौरे और फिर लोकल पुलिस को इसके बारे में सूचित किया।

    हादसे को लेकर बताया जा रहा है कि एक ट्रक धामनगांव से अहमदनगर की ओर जा रहा था। तभी पीछे से आ रही एक एंबुलेंस ने ट्रक में टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद एक अन्य एंबुलेंस के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बचाव किया शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त एंबुलेंस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में 10 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

    हादसे को लेकर बताया जा रहा है कि एक ट्रक धामनगांव से अहमदनगर की ओर जा रहा था। तभी पीछे से आ रही एक एंबुलेंस ने ट्रक में टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद एक अन्य एंबुलेंस के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बचाव किया शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त एंबुलेंस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में 10 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया