Category: Breaking News

  • कैबिनेट में शामिल होंगे चार नए मंत्री 

    कैबिनेट में शामिल होंगे चार नए मंत्री 

    राजस्थानः इस साल में अंत में होने वाले मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। इसी बीच अब सीएम शिवराज अपनी कैबिनेट में नए मंत्रियों को भी जगह देने की चर्चा है। चुनावी साल में मध्य प्रदेश की शिवराज कैबिनेट का जल्द विस्तार किया जा सकता है। फिलहाल, खाली पदों के हिसाब से चार मंत्री बनाए जाने हैं। प्रीतम लोधी, राहुल लोधी या जालम सिंह के नाम पर भी सहमति बन सकती है। बता दें कि मौजूदा शिवराज कैबिनेट में मुख्यमंत्री सहित 30 मंत्री हैं, लेकिन विधानसभा के लिहाज से अधिकतम 35 मंत्री बन सकते हैं। जबकि अभी चार पद रिक्त हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को अचानक राज्यपाल मंगू भाई पटेल से मुलाकात करने पहुंचे।

    इस मुलाकात को मंत्रिमंडल विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है। मुलाकात के बाद ही सोशल मीडिया पर मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर विधायकों के नाम भी वायरल होने लग गए। एक नेता ने कहा कि बीजेपी के चार विधायकों को कैबिनेट में जगह मिलेगी। बता दें कि राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम के साथ मध्य प्रदेश में नवंबर-दिसंबर में चुनाव होने हैं और अक्टूबर के मध्य तक मॉडल कोड लागू होने की संभावना है। जब इन राज्यों में चुनावों की घोषणा होने की संभावना है। बीजेपी नेता ने कहा कि बालाघाट से पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन और रीवा से राजेंद्र शुक्ला का नाम फाइनल हो गया है। केंद्रीय संस्कृति और खान मंत्री प्रह्लाद पटेल के भाई जालम पटेल नरसिंहपुर से विधायक और एमपी की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के भतीजे राहुल लोधी, खरगापुर, टीकमगढ़ से अन्य दो लोगों के शामिल होने की संभावना है।

  • रक्षाबंधन  : जाने राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

    रक्षाबंधन : जाने राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

    नई दिल्ली : रक्षाबंधन का पर्व सावन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस बार रक्षाबंधन के दिन और शुभ मुहूर्त को लेकर दुविधा बनी हुई है। आइए जानते हैं कि रक्षाबंधन किस दिन मनाया जाएगा और इसका शुभ मुहूर्त क्या है। इस बार सावन माह की पूर्णिमा तिथि 30 अगस्त को है, लेकिन इस दिन भद्रा का साया है। अगर पूर्णिमा तिथि पर भद्रा का साया हो तो भद्राकाल में राखी बांधना अशुभ माना जाता है। भद्राकाल के समापन के बाद ही राखी बांधनी चाहिए। 30 अगस्त के दिन भद्राकाल रात में 9 बजकर 2 मिनट पर समाप्त होगा। इसके बाद ही राखी बांधने का शुभ मुहूर्त शुरू होगा।

    30 अगस्त 2023 को मध्यान्ह 12:20 से 1:54 तक राहुकाल रहेगा और प्रात: 10:19 मिनट से पंचक शुरू होंगे। इस बार रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने का शुभ मुहूर्त बहुत ही कम समय का है। 30 अगस्त को रात में 9 बजकर 2 मिनट पर भद्राकाल समाप्त होगा। वपौराणिक कथाओं के अनुसार शूर्पणखा ने अपने भाई रावण को भद्राकाल में ही राखी बांधी थी, जिसके कारण रावण का अंत हुआ। रावण के पूरे कुल का विनाश हो गया। इस वजह से ही भद्राकाल में राखी नहीं बांधनी चाहिए। वहीं एक मान्यता यह भी है कि भद्रा के वक्त भगवान शिव तांडव करते हैं और वो काफी क्रोध में होते हैं। उस समय कुछ भी शुभ कार्य करने पर शिव जी के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए भद्राकाल में कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है।

  • दर्दनाक हादसाः यात्रियों से भरी बस पलटने से 7 की मौत

    दर्दनाक हादसाः यात्रियों से भरी बस पलटने से 7 की मौत

    नई दिल्लीः नेपाल में भारतीय तीर्थयात्रियों से भरी एक बस हादसे का शिकार हो गई है। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है तो वहीं 19 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। इस हादसे के बाद बस के ड्राइवर और दो क्लीनर्स को हिरासत में ले लिया गया है। दुर्घटना में घायल यात्रियों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। 

    हादसे वाले क्षेत्र सिमारा के पुलिस अधिकारी के मुताबिक मृतकों में 6 यात्री भारत के राजस्थान के रहने वाले हैं। वहीं, एक यात्री नेपाली है। हादसे के वक्त बस में दो ड्राइवर और एक क्लीनर सहित 27 लोग सवार थे। पुलिस ने फिलहाल दोनों ड्राइवर और क्लीनर को हिरासत में ले लिया है। हादसे में बस के ड्राइवर और क्लीनर को भी चोटें आईं थी। दो ड्राइवर और एक क्लीनर जनकपुर में इसका इलाज करा रहे थे। यहीं से उन्हें हिरासत में लिया गया. हादसे की जांच जारी है।

    शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि ड्राइवर बस को तेज गति से चला रहा था। इस दौरान ही झपकी आ जाने से यह हादसा हुआ है। काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक हादसा नेपाल के मधेश प्रांत के बारा जिले में वीरवार तड़के करीब 2 बजे हुआ। बस काठमांडू से जनकपुर जा रही थी। इसमें ज्यादातर भारतीय यात्री ही सवार थे। बस बारा में चुरियामई के पास पलटकर सड़क से करीब 50 मीटर नीचे गिर गई।

  • 14 घंटे बाद लैंडर से उतरते हुए रोवर प्रज्ञान की पहली फोटो आई सामने

    14 घंटे बाद लैंडर से उतरते हुए रोवर प्रज्ञान की पहली फोटो आई सामने

    नई दिल्ली : भारत तीन कदम में चांद चढ़ा। 23 अगस्त की शाम थी, देश ठहरा था, सांसें थमी थीं, पलकें उठी थीं और दुनिया भारत के कांधे पर सिर रख चांद की ओर टकटकी लगाए थी । धरती पर शाम हो रही थी, चांद पर सूरज उग रहा था। समय 6 बजकर 4 मिनट, भारत का चंद्रयान चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतर गया था। इसके साथ ही चांद के सबसे मुश्किल इलाके में लैंड करने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया।

    करीब 14 घंटे बाद वीरवार सुबह खबर आई कि लैंडर से रोवर प्रज्ञान बाहर आ गया है और चांद की सतह पर घूम रहा है। यह जानकारी INSPACE चेयरमैन पवन के गोएनका ने दी। ISRO के यूट्यूब चैनल पर वीरवार सुबह तक करीब 7 करोड़ लोग लैंडिंग का टेलीकास्ट देख चुके हैं।

  • Chandrayaan 3 की लैंडिंग से ISRO रचेगा इतिहास, बस चंद पलों का इंतजार

    Chandrayaan 3 की लैंडिंग से ISRO रचेगा इतिहास, बस चंद पलों का इंतजार

    नई दिल्लीः भारत का मिशन चंद्रयान सफलता के शिखर पर लगातार आगे बढ़ रहा है। 23 अगस्त शाम 6.04 मिनट पर चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर रोवर सहित चांद के दामन पर पहला कदम रखेगा। इस ऐतिहासिक पल के लिए हर भारतवासी भगवान से प्रार्थना कर रहा है। मंदिरों में यज्ञ और हवन चल रहे हैं। इस पल की लाइव कवरेज शाम 5.30 मिनट से शुरू हो जाएगी। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग करते ही भारत दुनिया का पहला देश बन जाएगा। साथ ही चांद पर अपना यान उतारने का कारनामा करने वाला दुनिया का चौथा देश भी। भारत से पहले मिशन मून को अमेरिका, रूस और चीन अंजाम दे चुके हैं। 

    आज पूरी दुनिया को चंद्रयान-3 की सफल लैंडिग का बेसब्री से इंतजार है। चंद पलों में इंतजार की घड़ियां भी खत्म होने वाली है। इसरो लाइव कवरेज शाम 5.30 पर शुरू करेगा। 5.44 बजे से लैंडिंग प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और 6.04 मिनट पर विक्रम लैंडर चांद की धरती को चूमेगा। चंद्रयान-3 की लैंडिंग का पल जैसे-जैसे करीब आ रहा है। वैसे-वैसे धुकधुकी बढ़ती जा रही है। चांद को छूने के लिए अब दो घंटे से भी कम का वक्त बचा है। इसरो का कमांड सेंटर भी पूरी तरह से तैयार है। विक्रम की लैंडिंग से पहले इसरो हर एक पैरामीटर पर नजर रख रहा है।

  • डेंगू के मिले 74 मरीज, एक की मौत

    डेंगू के मिले 74 मरीज, एक की मौत

    नई दिल्ली : नरवाना में डेंगू का कहर दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। जहां नरवाना में सरकारी आंकड़े के अनुसार 74 मरीज डेंगू के मिले है जिनमें से एक मरीज की मौत भी हो चुकी है। नरवाना के बीरबल नगर, बड़सी पत्ती, पंजाबी चौक में 432 घरों में डेंगू का लारवा मिलने के कारण नोटिस दिया जा चुका है। डॉक्टर के नेतृत्व में टीमें गठित कर घरों में जाकर लोगों की जांच शुरू कर दी है।

    वही नगरपरिषद के सहयोग से गलियों में फॉगिंग भी करवाई जा रही है ताकि डेंगू के लारवा को खत्म किया जा सके। कपिल शर्मा ने बताया कि नरवाना में डेंगू के 74 मरीज मिले है व 432 लोगों को नोटिस जारी किया जा चुका है। ज्यातर डेंगू का लारवा साफ पानी में फैलता है व दिन के समय यह मच्छर काटता है। उन्होंने कहा कि कूलर व टायर में पानी न इकट्ठा होने दें।

  • केंद्रीय मंत्री को मिली जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

    केंद्रीय मंत्री को मिली जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

    पटनाः केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस को जान से मारने की धमकी मिली है। दिल्ली में निजी फोन पर करीब 12 बजे उन्हें धमकी दी गई। कहा गया है कि धमकी देने वाले ने फोन पर कहा है कि आप चिराग पासवान के खिलाफ बोलते हैं, आपको हाजीपुर घुसने नहीं देंगे। आपको बर्बाद कर देंगे, कालिख पोतेंगे। पशुपति पारस ने इसकी सूचना पार्लियामेंट थाना में की है। साथ ही अमित शाह को पूरे मामले को लेकर चिट्ठी भी लिखी है।

    पशुपति पारस ने कहा, किसका हाथ है इन सबसे के पीछे ये तो सब जानते ही है। मेरे केंद्र में मंत्री बनने से पहले कई को जलन है। एक दूसरे जगह का संसद मेरे हाजीपुर आता है और कहता है कि ये मेरी कर्म भूमि है। मेरे सुख से चिराग को जलन है।

  • अस्पताल में लगी आग,  मरीज की मौत

    अस्पताल में लगी आग, मरीज की मौत

    नई दिल्ली : हरियाणा के हिसार में एक बड़ा हादसा हो गया। शहर के एक निजी अस्पताल में आग लग गई। जिसकी वजह से अस्पताल में एडमिट एक 40 वर्षीय मरीज की आग में झुलसने से मौत हो गई। घटना के सूचना मिलने पर डीएसपी विनोद शंकर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम अस्पताल का निरीक्षण किया। वही अस्पताल की लापरवाही के खिलाफ मृतक व्यक्ति अमित के परिजन अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए। हिसार के ही सेक्टर 15 के रहने वाले अमित को 20 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अमित इनकम टैक्स विभाग में कंप्यूटर डाटा आपरेटर के पद पर नियुक्त था।

    डिप्रेशन के चलते अमित को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अमित के बेटे ध्रुव का कहना है कि कल शाम को डॉक्टर को राउंड पर आना था लेकिन वो नहीं आए। उसके पिता को कमरे में बांधकर रखा गया था और वो कमरे के बाहर बैठा था। रात को एक बजे के करीब एक कर्मचारी उसके पिता को दवाई देने के लिए भी आया। लेकिन रात 2 बजे के करीब अस्पताल में अचानक आग लग गई। अस्पताल का स्टाफ ऊपर से नीचे आ गया। उसके पिता चिल्लाते रहे। उसने आग बुझाने के लिए अग्निशमन यंत्र उठाया, लेकिन वो उससे नहीं चला। इसके बाद उसने सीढ़ियों से पाइप उठाई और पानी ड़ालने गया लेकिन तब तक उसके पिता की झुलसने से मौत हो गई थी।

  • अब इस जगह बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, देखें वीडियो

    अब इस जगह बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, देखें वीडियो

    जौनपुर: चंदवक क्षेत्र के मनियारेपुर गांव के समीप मनियारेपुर-खलिया रोड पर बुधवार की सुबह बच्चों को स्कूल लेकर जा रही बस असंतुलित होकर गड्ढे में पलट गई। बस में करीब 40 बच्चे सवार थे सभी सुरक्षित हैं। क्षेत्र के ज्ञान संदेव इंडियन पब्लिक स्कूल की बस सुबह चंदवक क्षेत्र के आसपास गांवों से बच्चों को लेकर बस का चालक व परिचालक विद्यालय जा रहे थे रास्ते में सरपट के पास सामने से आ रहे पिकअप को पास देने के दौरान बस का एक छक्का सड़क किनारे गड्ढे में उतर गया।

    इस दौरान बस जाकर गड्ढे में पलट गई। बस के पलटते ही आस- पास के लोग काफी संख्या में जुट गए। सभी बच्चों को सकुशल बाहर निकाला। संयोग अच्छा रहा कि सभी बाल-बाल बच गए। एक-दो बच्चों को खरोंच आई है। इस दौरान पहुंचे विद्यालय संचालक दूसरी बस से बच्चों को लेकर विद्यालय चले गए।

  • दर्दनाक हादसाः अंडर कंस्ट्रक्शन रेल ब्रिज ढहने से 17 की मौत, देखें वीडियो

    दर्दनाक हादसाः अंडर कंस्ट्रक्शन रेल ब्रिज ढहने से 17 की मौत, देखें वीडियो

    आइजोलः मिजोरम की राजधानी आइजोल के पास अंडर कंस्ट्रक्शन रेल ब्रिज ढहने से बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में 17 मजदूरों की मौत हो हुई है। बताया जा रहा है कि अब भी 30 से 40 मजदूर मलबे में दबे हो सकते हैं। इन मजदूरों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है। मिजोरम के जिस रेल ओवर ब्रिज प्रोजेक्ट पर मजदूर काम कर रहे थे। उस पुल नंबर 196 की ऊंचाई 104 मीटर है। यह ब्रिज दिल्ली के कुतुब मीनार से भी 42 ज्यादा ऊंचा है। इस ब्रिज से रेलवे ट्रैफिक चालू होने के बाद मिजोरम देश के विशाल रेल नेटवर्क से जुड़ जाएगा।

    मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दुर्घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा,’जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। बचाव अभियान जारी है। प्रभावितों को हर संभव सहायता दी जा रही है। इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।