Category: Breaking News

  • सरकार का बड़ा एलान, इन गाड़ियों को खरीदने पर होगा खूब फायदा

    सरकार का बड़ा एलान, इन गाड़ियों को खरीदने पर होगा खूब फायदा

    उत्तर प्रदेश : सरकार ने राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को बढ़ावा देने के लिए बड़ा निर्णय किया है। इसके अनुसार अब यहां पर इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) की खरीद पर कोई टैक्स नहीं लगेगा और न ही कोई रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी। उत्तर प्रदेश शासन ने पूर्व में जारी अधिसूचना को संशोधित करते हुए यह निर्णय किया है। इसके अंतर्गत 3 साल तक का टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस नहीं देनी होगी। वहीं प्रदेश में ही निर्मित इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की खरीद पर यह छूट 5 साल तक मान्य होगी।

    14 अक्टूबर 2022 से तीन साल तक ईवी खरीद पर शत प्रतिशत टैक्स व रजिस्ट्रेशन पर छूट मिलेगी। इससे प्रदेश में मौजूदा लाखों इलेक्ट्रिक व्हीकल ओनर्स के साथ-साथ ईवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी। जिन लोगों ने 14 अक्टूबर 2022 से अब तक इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की खरीद की है और टैक्स व रजिस्ट्रेशन फीस भर दी है, उनका पैसा स्वत: ही उनके अकाउंट में वापस आ जाएगा। इसके लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल ओनर को कोई प्रयास नहीं करना है। 

    संभावना है कि ऑन रोड दोपहिया वाहनों की कीमत में 15 से 20 हजार रुपए तक और कारों की कीमत में एक लाख रुपए तक का अंतर आ जाएगा। अब दिल्ली और उत्तर प्रदेश में पंजीकरण का यह अंतर खत्म हो जाएगा। 

  • बंद होंगे 606 सरकारी स्कूल, 19 कॉलेजों की होगी तालाबंदी, जानें मामला

    बंद होंगे 606 सरकारी स्कूल, 19 कॉलेजों की होगी तालाबंदी, जानें मामला

    शिमलाः शिक्षा में गुणवत्ता के लिए हिमाचल की राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने प्राइमरी से लेकर वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों को खोलने के लिए नियम तय कर दिए हैं। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि प्राइमरी स्कूलों में कम से कम 10 बच्चों का होना अनिवार्य है। इसी तरह मिडिल स्कूलों के लिए 15, हाई स्कूलों के लिए 20 और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के लिए 25 बच्चों की शर्त को अनिवार्य किया जाएगा। प्रदेश में 606 के करीब स्कूल ऐसे हैं, जहां पर इससे कम संख्या है। सरकार इन स्कूलों को साथ लगते स्कूलों में मर्ज कर दिया जाएगा या फिर बंद ही कर दिया जाएगा।

    जानकारी के अनुसार, पूर्व सरकार के समय में खुले 23 में से 19 कॉलेजों को भी सरकार ने बंद कर दिया है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में गुणात्मक शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। साथ लगते स्कूलों में मर्ज होने वाले स्कूलों के बच्चों को सुगमता से नए स्कूल तक पहुंचने की व्यवस्था की जाएगी। 

    बता दें कि हिमाचल में सुक्खू सरकार के गठन के बाद जयराम सरकार के अंतिम आठ महीने के कार्यकाल का रिव्यू किया गया था। इस दौरान सरकार ने जयराम राज में खुले 600 से अधिक सरकारी दफ्तरों को बंद कर दिया था। इनमें स्वास्थ्य, पीडब्ल्यूडी, जलशक्ति बिजली, समेत अन्य विभागों के दफ्तर शामिल थे। सरकार ने तर्क दिया है कि ये संस्थान बिना बजट के खोले गए थे।

  • भूकंप के झटकों से डोली धरती, दहशत में लोगों ने सड़कों पर गुजारी रात

    भूकंप के झटकों से डोली धरती, दहशत में लोगों ने सड़कों पर गुजारी रात

    नई दिल्ली : उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक के बाद एक चार बार भूकंप के झटके महसूस किए गए जिसके बाद दहशत में आए लोग घरों से बाहर निकल आए। जानकारी के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.5 मापी गई। रात 12 बजे से 1.00 बजे के बीच ये झटके महसूस किए गए।

    हालांकि कहीं से भी कोई अप्रिय सूचना नहीं मिली है। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र सभी तहसीलों से संपर्क बनाए हुए है। बता दें कि भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग अपने अपने घरों से बाहर निकल आए और पूरी रात सड़कों पर ही गुजारी। गौरतलब है कि उत्तरकाशी भूकंप की दृष्टि से काफी संवेदनशील है और जोन 5 में आता है।

    गौरतलब है कि पिछले एक महीने में 6 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हाल ही में बागेश्वर और पौड़ी में भी भूकंप आया था। विशेषज्ञों का कहना है कि हलके भूकंप के झटकों का मतलब है कि धरती से एनर्जी रिलीज़ हो रही है। उनका कहना है कि भूकंप की भविष्यवाणी तो नहीं की जा सकती, लेकिन इतना जरूर है कि उत्तराखंड में एक बड़ा भूकंप आ सकता है।

  • इन 10 राज्यों में हो सकती है बारिश के साथ बर्फबारी, अलर्ट जारी

    इन 10 राज्यों में हो सकती है बारिश के साथ बर्फबारी, अलर्ट जारी

    नई दिल्ली : देश वासीयो को मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। गर्मीयों की शुरुआत के बीच अब फिर से भारत मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। मोसम विभाग ने 10 राज्यों में बारिश का अनुमान जताया है। मोसम विभाग ने पांच राज्यों राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू कश्मीर में बर्फबारी जारी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली और एनसीआर में भी मौसम बदल सकता है।

    मौसम विभाग ने राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। साथ ही यह भी बताया है कि जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, अंडमान-निकोबार, सिक्किम और मेघालय में छिटपुट बारिश जारी रह सकती है। पिछले कुछ दिनों से यहां बारिश हो रही है।

    मौसम विभाग का कहना है कि जिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री तक रहने की संभावना है।

  • पुलिस के साथ मुठभेड़ में गैंगस्टर नीरज उर्फ कात्या काबू, देखें वीडियो 

    पुलिस के साथ मुठभेड़ में गैंगस्टर नीरज उर्फ कात्या काबू, देखें वीडियो 

    दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की कुतुब मीनार मेट्रो स्टेशन के पास एक गैंगस्टर से मुठभेड़ हुई। कुतुब मीनार मेट्रो स्टेशन के पास सदर्न रेंज की टीम और बदमाश के बीच ये मुठभेड़ हुई। दोनों तरफ से दो दो राउंड फायरिंग हुई। मुठभेड़ में कोई घायल नहीं हुआ लेकिन बदमाश को स्पेशल सेल ने मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया। पूछताछ के बाद स्पेशल सेल ने पता लगाया कि बदमाश का नाम नीरज उर्फ कत्या है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जिस बदमाश को मुठभेड़ में दबोचा है, उसके ऊपर 25 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। बदमाश नीरज उर्फ कटिया पर हत्या, हत्या का प्रयास, लूटपाट, चोरी, रंगदारी,आर्म्स एक्ट जैसे मुकदमे दर्ज हैं। 

    मुठभेड़ के बाद हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर नीरज उर्फ कात्या को दबोच लिया। गिरफ्तार बदमाश नीरज उर्फ कात्या हरियाणा के झज्जर जिले का रहने वाला है। जानकारी मिली थी कि दिल्ली के कुतुबमीनार इलाके में कात्या किसी वारदात की प्लानिंग के लिए अपने सहयोगियों से मिलने आने वाला है। 
     
    पुलिस की तरफ से ट्रैप लगाया गया और जैसे ही स्पेशल सेल की टीम ने गैंगस्टर को घेरा तो उसने पुलिस टीम फायरिंग कर शुरू कर दी। जवाब में स्पेशल सेल ने भी फायरिंग की।  इसके बाद पूरी तरह से घिर चुके गैंगस्टर ने पुलिस टीम के सामने सरेंडर कर दिया और टीम ने उसे दबोच लिया।

  • लोगों की आस्था से हुआ खिलवाड़! मंदिर की नींव में रखी 17KG चांदी की ईंट निकली नकली  

    लोगों की आस्था से हुआ खिलवाड़! मंदिर की नींव में रखी 17KG चांदी की ईंट निकली नकली  

    राजस्थानः नागौर के खरनाल स्थित वीर तेजाजी की जन्मस्थली खरनाल में लोगों की आस्था से खिलवाड़ का मामला सामने आया है। यहा हो रहे मंदिर निर्माण के लिए नींव में हरियाणा की जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के नेता अजय चौटाला की ओर चांदी की ईंट रखी गई थी। जांच में ये चांदी ईंट नकली पाई गई है। इससे मंदिर निर्माण करा रही अखिल भारतीय वीर तेजा जन्मस्थली संस्थान के पदाधिकारी भी हैरान हैं। 
    मामले को लेकर संस्थान के पदाधिकारियों ने गुरुवार को प्रेस वार्ता की। संस्थान के अध्यक्ष सुखराम खुड़खुड़िया ने बताया कि नींव में रखी गई चांदी की ईंट नकली है। इसकी जानकारी चौटाला परिवार को दी गई है। शुक्रवार को चौटाला परिवार के लोग नागौर आएंगे और दूसरी ईंट नींव में रखेंगे।
    बीती 16 फरवरी को जेसीबी से खुदाई का काम चल रहा था, इस दौरान जेसीबी का पंजा चांदी की ईंट में लग गया और उसका कोना टूट गया। इससे पता चला कि ईंट में केवल ऊपरी परत ही चांदी की है, अंदर का शीशा भरा हुआ है।  इसके बाद मामले की सूचना चौटाला परिवार को दी गई। मामले ने तूल पकड़ा तो अखिल भारतीय वीर तेजा जन्मस्थली संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखराम खुड़खुड़िया ने प्रेसवार्ता कर मामले की जानकारी दी।
      
    बतादें कि हरियाणा का चौटाला परिवार एक बड़ा राजनैतिक परिवार है। चौटाले परिवार ने तेजाजी का मंदिर बनाने के लिए करोड़ों रुपये देने का ऐलान किया था। अब तक पांच करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। कमेटी का कहना है कि जो व्यक्ति मंदिर के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर रहा है वो कुछ लाख रुपए के लिए नकली ईंट क्यूं देगा। कमेटी ने आशंका जताई है कि चोटाला परिवार ने जिस व्यक्ति को ईंट बनाने की जिम्मेदारी दी या जिससे बनवाई है वह गड़बड़ कर सकता है। संस्थान के पदाधिकारियों का कहना है कि जिस स्तर पर भी चुक हुई हैं उसकी स्थिति साफ होनी चाहिए। 

  • CM पर टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेस प्रवक्ता गिरफ्तार

    CM पर टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेस प्रवक्ता गिरफ्तार

    कोलकाताः पश्चिम बंगाल कांग्रेस के प्रवक्ता कौस्तव बागची को उनके आवास से सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ कथित टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। बीते शुक्रवार को बागची के खिलाफ मुख्यमंत्री को लेकर कथित टिप्पणी के मामले में बुरतोला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। 

    अधिकारी ने बताया, ‘हमने कौस्तव बागची को उनके आवास से गिरफ्तार किया है। हमारे अधिकारी उनसे बात कर रहे हैं.’ कौस्तव बागची ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी और सागरदिघी उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी पर व्यक्तिगत हमलों के लिए सीएम और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी की कथित तौर पर आलोचना की थी।

    गिरफ्तारी के बाद बागची को बुरतोला पुलिस थाने लाया गया। जबकि पार्टी कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि बागची के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120(बी), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना), 506 (आपराधिक धमकी) और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

  • दुल्हन को पॉलर जाना पड़ा भारी, दुल्हे ने शादी से किया इनकार

    दुल्हन को पॉलर जाना पड़ा भारी, दुल्हे ने शादी से किया इनकार

    कर्नाटक : कर्नाटक से एक एसी घटना सामने आई है जिसे जानकर आप भी हैरान है जाएंगे। हर कोई चाहता है की अपनी शादी में वह सबसे सुंदर लगे। शादी के पलों को यादगार बनाने के लिए दूल्हा-दुल्हन की तस्वीर खिंची जाती हैं। तस्वीरों में अच्छा दिखने के लिए दुल्हन ब्राइडल मेकअप भी करवाती है। यह मामला कर्नाटक के हसन जिला स्थित अरासिकेरे गांव का है। दरअसल यहां एक दुल्हन को शादी के दिन ही ब्यूटी पॉलर जाना भारी पड़ गया। दुल्हन की हालत देखकर दूल्हे ने शादी से इंकार कर दिया।

    दुल्हन अपने कस्बे के ब्यूटी पार्लर गई थी। उसका इरादा अपना मेकओवर कराने का था। वहां पर उसने पहले चेहरे पर फाउंडेशन लगवाया। वह कुछ नया ट्राई करना चाहती थी। इसलिए फाउंडेशन के बाद उसने स्टीम लिया। स्टीम लेते ही उसका चेहरा जल गया और जगह-जगह से सूज गया।

    उधर दूल्हे ने जब लड़की के इस हाल के बारे में सुना तो उसने शादी से ही इंकार कर दिया। लोगों के बार-बार समझाने के बावजूद वह राजी नहीं हुआ और आखिरकार शादी टूट गई। वहीं, लड़की के घरवाले पहले तो उसे लेकर हॉस्पिटल गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। इसके बाद ब्यूटी पार्लर की मालकिन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। 

  • होटल कर्मचारियों की गुंडागर्दी, दूल्हा और उसके जीजा को बुलाकर पीटा, देखें CCTV  

    होटल कर्मचारियों की गुंडागर्दी, दूल्हा और उसके जीजा को बुलाकर पीटा, देखें CCTV  

    नोएडाः होटल में कर्मचारियों की गुंडागर्दी का वीडियो सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक कि शादी के अगले दिन दूल्हा और उसके परिजनों को होटल कर्मचारियों ने डंडे से पीटा। बताया जा रहा है कि पियूष त्यागी ने अपनी शादी के लिए नोएडा सेक्टर 71 में स्थित होटल तीन दिनों के लिए बुक किया था। शादी का कार्यक्रम खत्म होने के बाद अगले दिन सुबह सभी लोग चेक आउट कर रहे थे। उसी दौरान होटल कर्मचारियों ने टीवी और फर्नीचर कार्यक्रम के दौरान टूटने का आरोप लगाया और उसकी भरपाई की मांग की। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। 

    बाहर से लड़के बुलाकर डंडे से पीटा

    आरोप है कि होटल कर्मचारियों ने बाहर से लड़के बुलाकर डंडे से सभी की पिटाई की। पूरे मामले की शिकायत नोएडा पुलिस से की गई है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई ना होने से पीड़ित पक्ष में रोष है। पीयूष की मां अंजली त्यागी के द्वारा थाना फेज-3 में दी गई शिकायत के मुताबिक 26 मार्च से विवाह के लिये 3 दिनों के लिए नोएडा के सेक्टर 71 में ब्लाक C स्थित होटल को बुक किया था, लेकिन 28 मार्च को जब चेक आउट कर रहे थे तभी होटल स्टाफ ने आकर आरोप लगाए कि टीवी और कुछ अन्य फर्नीचर तोड़ दिए गए हैं। 

    दूल्हा और उसके जीजा को बेरहमी मारा

    इसी बातचीत के दौरान होटल स्टाफ विवाद करने लगे, तभी शिकायतकर्ता ने अपने बेटे पीयूष और दामाद सतेन्द्र को बातचीत को करने के लिए बुलाया। होटल के लोग वहीं पर गाली-गलौच करने लगे। पीड़िता ने बताया कि जब बेटे ने मुझे गाली देने पर आपत्ति जताई तो होटल के स्टाफ़ ने बेटे पीयूष (दूल्हा) के साथ बदतमीज और मारपीट शुरू कर दी। तभी दूल्हे के जीजा सतेन्द्र बीच बचाव करने आये तो पूरे स्टाफ ने फोन करके बाहर से लड़कों को बुलाया और वो आते ही दूल्हा और उसके जीजा के साथ डंडे से मारपीट करने लगे।

    आरोपियों ने महिलाओं से भी की बदसलूकी

    महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि उन्होंने बीच-बचाव कर रही महिलाओं को भी धक्के दिये। डंडो की चोट से दामाद की नाक पर खून बहने लगा और बेटे पर भी अन्य लड़कों ने हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने अंजलि त्यागी (दूल्हे की मां) की शिकायत पर 2 मार्च  को मामला दर्ज किया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कारवाई कर रही है।

  • गोल्ड खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर! सरकार ने जारी किया यह आदेश

    गोल्ड खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर! सरकार ने जारी किया यह आदेश

    नई दिल्लीः  अगर आप भी सोना खरीदना या बेचना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने कहा है कि 31 मार्च 2023 के बाद बिना हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन वाले सोने के गहने और सोने की कलाकृतियां नहीं बिक सकेंगे। उपभोक्ता मामले के विभाग ने कहा कि उपभोक्ताओं के बीच चार डिजिट और छह डिजिट हॉलमार्किंग को लेकर कंफ्यूजन दूर करने के लिए यह अहम फैसला लिया गया है।

    नए नियम लागू होने के बाद एक अप्रैल 2023 से सिर्फ छह डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग ही मान्य होंगे। इसके बिना सोना और सोने के आभूषण नहीं बिकेंगे। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय का उपभोक्ताओं के हित में यह अहम फैसला है। साथ ही चार डिजिट वाली हॉलमार्किंग (Hallmarking) पूरी तरह बंद हो जाएगी। बता दें कि सरकार ने सोने की हॉलमार्किंग को अनिवार्य बनाने के लिए करीब डेढ़ साल पहले कवायद शुरू की थी।

    क्या है HUID नंबर?

    जिस तरह हर शख्स की पहचान के लिए आधार कार्ड है, ठीक उसी तरह ज्वेलरी की पहचान के लिए हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन (HUID) नंबर होता है। हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन (HUID) नंबर एक छह अंकों का अल्फान्यूमेरिक कोड है जिसमें संख्याएं और अक्षर होते हैं, जिसे ज्वेलर्स की तरफ से दिया जाता है। इस नंबर की मदद से ज्वेलरी से संबंधित हर एक जानकारी मिलती है। जैसे ज्वेलरी की शुद्धता, वजन और इसे किसने खरीदा है। बता दें कि ज्वेलर्स को इसकी जानकारी बीआईएस के पोर्टल पर भी अपलोड करनी होती है।