Category: Punjab>Patiala

  • पंजाब : लुटेरों ने पेट्रोल पंप को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    होशियारपुर : पंजाब में लूट और चोरी की वारदातें दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है। लुटेरे आए दिन लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही मामला होशियारपुर-दसूहा के अड्डा गरना साहिब नजदीक घुम्मन पेट्रोल पंप पर बीती रात 3 लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर 16 हजार की नगदी लूटकर फरार हो गए। घटना की यह सारी वारदात पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।

    जानकारी देते हुए करिंदे अमृतपाल सिंह ने बताया की रात 7 : 30 बजे तीन लुटेरे मोटरसाइकल पर आए जिन्होंने अपने मुंह ढके हुए थे और पिस्तौल निकालकर उन्होंने पंप पर खड़ी मालिक की स्कॉर्पियो गाड़ी पर फायर किए और दहशत फैलाकर पंप के दफ्तर अंदर घुस गए। जिसके बाद 16 हजार की लूट कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।

  • पंजाब : चाइना डोर की चपेट में आई महिला, लगे 10 टांके

    होशियारपुर : चाइना डोर की चपेट में आने से लोग लगातार हादसे का शिकार हो रहे हैं। वही ताजा मामला तो दसूहा से सामने आया है। दरअसल , दसूहा में तहसील परिसर से काम करवाकर स्कूटी से वापस आ रही महिला चाइना डोर की चपेट में आ गई। हादसे में महिला के गाल और होंठों पर 10 टांके लगाए गए। जानकारी देते हुए घायल महिला के पति एडवोकेट पलविंदर सिंह घुम्मण ने बताया की धर्मपत्नी दिलजीत कौर तहसील परिसर दसूहा से वापस अपने घर वापस आ रहे थी। जैसे ही दसूहा में रेलवे ओवरब्रिज पर पहुंची तो अचानक उनके हाथों और मुंह पर चाइना डोर लिपट गई। जिसके कारण उनके होंठों एवं गाल पर कट लग गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें तुरंत पास ही के अस्पताल ले जाया गया । जहां डॉक्टरों ने उपचार दौरान होंठों पर 10 टांके लगाने पड़े।

    पिछले 7 दिनों में चाइना डोर की लपेट में आने से अब तक कुल चार हादसे हो चुके थे। ओर तीन हादसे इसी ओवरब्रिज पर ही घटे हैं। इनमें से एक हादसे में दसूहा के नजदीकी गांव के रहने वाले दीक्षित का गला 15 सेंटीमीटर तक लंबा कट गया। जिसका लुधियाना में उपचार अभी भी चल रहा है। वहीं दूसरे हादसे में गांव जलोटा के रहने वाले एक व्यक्ति जोकि अपने साथ वर्षीय बेटे के साथ जब इस पुल से गुजर रहे थे। तो दोनों चाइना डोर की चपेट में आ गए। जिसमें व्यक्ति की बाजू और छोटे बेटे की दोनों हाथों की उंगलियों में गहरे जख्म हो गए। ओर हाथों पर चार टांके लगाने पड़े। 

    वहीं नेशनल हाईवे नजदीक एसडीएम चौक पर भी बाइक सवार एक युवक इसी तरह घायल हो गया था और अब महिला। इस संबंध में दसूहा डीएसपी जगदीश राज ने कहा कि चाइना डोर प्रति पुलिस कार्रवाई करने को तैयार है। लोग इसके लिए हमारा सहयोग करें। कहां मिल रही कौन बेच रहा, इसके बारे में जरूर जानकारी पुलिस को दें। उन्होंने लोगों से भी अपील के अपने बच्चों को चाइना डोर से दूर रखें। उनके इस गलत काम में बिल्कुल भी सहयोग न करें।

  • होशियारपुरः  आप विधायक की इनोवा और I- 20 कार में हुई भीषण टक्कर, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    होशियापुर/सोनू थापर: आप पार्टी के विधायक कर्मबीर सिंह घुम्मन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार आप विधायक की गाड़ी भीषण हादसे का शिकार हो गई। इस  हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार दसूहा में आज सुबह करीब 11 बजे  विधायक की गाड़ी तलवाड़ा की तरफ जा रही थी।

    इसी बीच विधायक की इनोवा गाड़ी और आई 20 कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भयानक था कि विधायक कर्मबीर सिंह घुम्मन की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। विधायक और उनके सहयोगी गंभीर घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। 

  • पंजाबः Gun Point  पर पेट्रोल पंप से नगदी लेकर लुटेरे फरार, देखें CCTV 

    होशियारपुरः फगवाड़ा रोड पर नजदीकी रिलायंस पेट्रोल पंप पर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां बाइक सवार लुटेरों पंप से नगदी लेकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दरअसल, प्लेटिना बाइक पर आए 3 बाइक सवार लुटेरे पंप कर्मियों से 50 हजार रुपए की नकदी लूटकर फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज में 2 लुटेरे हाथों में पिस्तौल लिए नजर आ रहे हैं और वे एक कर्मचारी की पिटाई भी करते नजर आ रहे हैं, जिसके चलते कर्मचारी ने अपनी जान बचाने के लिए तुरंत उन्हें पैसे सौंप दिए। लुटेरों द्वारा अन्य कर्मचारियों की जेबों की भी तलाशी ली जा रही थी। लूट के बाद लुटेरे पंप से भाग गए और उनके भागने का वीडियो सीसीटीवी में भी रिकॉर्ड हो गया।

    मामले की जांच शुरू कर दी गई है. उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लेगी. मॉडल टाउन थाने के SHO सुखजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि रात करीब 8:30 बजे उन्हें सूचना मिली कि पंप पर डकैती हो गई है। वहां पहुंचकर उन्होंने बताया कि पुलिस की अलग-अलग टीमें मामले की जांच कर रही हैं और जल्द ही लुटेरों को पकड़ लिया जाएगा। सीसीटीवी को देखकर आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि लुटेरे खुलेआम पंप में घुसे थे। बिना किसी डर के चंद सेकेंड में लूट कर भाग जाते हैं। पुलिस ने सीसीटीवी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

  • विदेश में पंजाबी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त

    होशियारपुर : अमेरिका के इंडियाना में सड़क हादसे में पंजाबी युवक की मौत का ममला सामने आया है।  मृतक की पहचान होशियारपुर के टांडा गांव जहूरा निवासी वरिंदर सिंह (20) के तौर पर हुई है। मृतक काम से साइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान हाईवे पर कार ने टक्कर मार दी। जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

    वरिंदर सिंह परिवार में सबसे छोटे थे और उसका बड़ा भाई पुर्तगाल में है। वरिंद्र के पिता की 6 साल पहले मौत हो गई थी और वरिंदर सिंह 11 महीने पहले ही 60 लाख रुपए लगाकर अमेरिका गया था। परिजनों ने केंद्र सरकार से उनका शव अमेरिका से लाने की अपील की है।

  • पंजाब : दिन-दिहाड़े चली गोलियां, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    होशियारपुर : पुरानी रंजिश के चलते 2 गुटों के बीच गोली चलने का मामला सामने आया है। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल युवक की पहचान मंजीत सिंह पुत्र नानक सिंह निवासी बड़ी मियानी के तौर पर हुई है। घायल युवक को दसूहा के सिविल अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे अमृतसर के लिए रेफर कर दिया गया। डाक्टरों की माने तो घायल युवक की बाई टांग के निचले हिस्से मे गोली लगी है। वहीं सिर और हाथों पर गंभीर चोट लगी हुई है। सिर के एक हिस्से की हड्डी भी टूट चुकी है।  मामले को लेकर दसूहा पुलिस द्वारा कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही। 

    डीएसपी दसूहा जगदीश राज ने बताया कि पुलिस को लड़ाई झगड़े की सूचना मिली थी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस द्वारा मंजीत सिंह को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल मे भर्ती कराया गया। परिजनों को सूचित कर मंजीत सिंह को अमृतसर के लिए रेफर कर दिया। जांच में सामने आया है की मंजीत सिंह का अपराधिक रिकार्ड है। पुरानी रंजिश के चलते मियानी दरिया पर दोनों गुट आपस मे भीड़ गए। जिस कारण मंजीत सिंह के सिर और हाथों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया गया। डीएसपी ने बताया कि इस मामले में हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस की टीमें गठित आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी करने में जुट गई है।

  • पंजाब : तेज रफ्तार कार ने 2 लोगों की कुचला, मौ’त

     होशियारपुर : दसूहा में देर रात एक ही तेज रफ्तार कार ने अलग-अलग जगहों पर 2 लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दसूहा पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान अमृतपाल सिंह (29) निवासी गांव कल्लोवाल, दूसरे की बख्शी राम (70) निवासी गांव बलगन के तौर पर हुई है। पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि अमृतपाल सिंह दसूहा रोड पर एटीएम से पैसे निकालने गया था। मात्र 2 किलोमीटर की दूरी पर कार चालक खेतों में पानी लगाकर घर लौट रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग बख्शी राम को रौंदते हुए आगे निकल गया। हादसे में राहगीरों और परिजनों की मदद से दोनों को दसूहा के सिविल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

    पैसे निकालकर जैसे ही वह मुख्य सड़क पार करने लगा, पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे कुचल दिया। बात करते-करते कार चालक ने कार को तेज गति से दसूहा बलगां रोड की ओर मोड़ दिया। जांच अधिकारी जसवीर सिंह ने बताया कि हादसा करने वाले कार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। दोनों के परिजनों का बयान दर्ज कर मामला दर्ज किया जा रहा है। दोनों शवों को दसूहा के शवगृह में रखवा दिया गया है। दोनों का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

  • पंजाब : 2 ट्रकों में भीषण टक्कर, देखें वीडियो

    तलवाड़ा : पंजाब में सड़क हादसों के मामले आए दिन सामने आते रहते है। यह आकंड़ा दिन ब दिन बढ़ रहा है। शहर में बेलगाम ओवरस्पीडिंग के चलते धीमी गति से चलते वाले वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है। ऐसा ही मामला मुकेरियां से सामने आया है। जहां देर शाम 2 ट्रकों की भिड़ंत का मामला सामने आया है।

    जानकारी के अनुसार इस हादसे में चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। यह हादसा मुकेरियां मार्ग पर अड्डा रोली के निकट हुआ है। जिसमें 2 ट्रकों की भिड़ंत में ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी भयानक थी कि कि ड्राइवर ट्रक के अंदर ही फंस गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

  • पंजाबः चाइना डोर से एक युवक का गला कटा, दूसरे की उंगली कटी, देखें वीडियो

    होशियारपुरः दसूहा में एक्टिवा स्वार में चाइना डोर लगने से एक व्यक्ति का गला बुरी तरह कट गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद दसूहा के सिविल अस्पताल से जालंधर रेफर कर दिया गया। घायल युवक की पहचान हरदोथला निवासी रवींद्र सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, घायल व्यक्ति जैसे ही दसूहा विजय मॉल से दसूहा मियानी ओवरब्रिज पर चढ़ा तो चाइना डोर के कारण उसकी गर्दन पर गहरा घाव हो गया। राहगीरों की मदद से उसे दसूहा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि उक्त व्यक्ति का गला 15 सेंटीमीटर तक लंबा कट गया है।

    खून न रुकने के कारण उसे यहां से आगे अस्पताल रेफर कर दिया गया। दूसरी घटना में जालंधर पठानकोट नेशनल हाईवे के पास एसडीएम चौक पर एक मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। दसूहा से अपने घर झिंगड़ कला जा रहा हरकृष्ण सिंह का बेटा अक्सादीप चाइना डोर की चपेट में आ गया। हादसे में उनकी उंगली कट गई। जिसे अस्पताल में इलाज के दौरान छुट्टी दे दी गई।

  • पंजाब : अज्ञात वाहन ने कार को मारी टक्कर, कार के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    होशियारपुर: आदमवाल से धोबी घाट रोड पर शिवालिक एन्क्लेव के पास अज्ञात वाहन से कार की टक्कर होने से कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से भाग गया। जानकारी के अनुसार कार चालक सुभाष चंद्र, जो जेसीटी चहाल के सामने मेडिकल स्टोर चलाता है और वहां से कार में अपने घर लौट रहा था, जब वह धोबी घाट रोड पर स्थित शिवालिक एन्क्लेव के पास पहुंचा। कार को किसी बड़े वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे कार से बाहर निकाला और बताया कि वह इस हालत में अकेला था और बड़ी मुश्किल से उसे कार से बाहर निकाला गया और सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

    वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

    पंजाब सरकार से लेकर पंजाब पुलिस तक की गाड़ियों और गठित टीम, एसएसएफ की टीम ने लोगों की मदद से टोल को सड़क से हटाया। अंधेरे में कोई और घटना न घटे, इसके लिए पंजाब पुलिस की ओर से गठित टीम में एसएसएफ भी शामिल है। वाहन को भी सड़क से हटा दिया गया। मौके पर पहुंचे सदर थाने के पुलिस मुलायम और एएसआई बलवीर सिंह ने कहा कि जल्द ही सीसीटीवी फुटेज से अज्ञात वाहन की पहचान कर ली जाएगी और चालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।