Category: Punjab>Ludhiana

  • मुंह और नाक दबाकर किया बेहोश, फिर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर किया पति का कत्ल

    मुंह और नाक दबाकर किया बेहोश, फिर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर किया पति का कत्ल

    रेवाड़ीः हरियाणा के रेवाड़ी में असलवास गांव के पास नहर में 21 साल के मोनू का शव मिलने के मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, मोनू की हत्या उसकी पत्नी तन्नू के कहने पर उसके प्रेमी सोनू और उसके साथियों ने की थी। आरोपी ने पहले युवक का मुंह और नाक दबाकर और गला घोंटकर उसे बेहोश कर दिया, और फिर हत्या को दुर्घटना दिखाने के लिए उसे नहर में फेंक दिया। उन्होंने उसकी एक्टिवा भी नहर के पास खड़ी की थी। शुरू में पुलिस इस मामले की जांच आत्महत्या के तौर पर कर रही थी, लेकिन पत्नी का व्यवहार संदिग्ध लगा।

    पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने अब मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी के एक साथी को गिरफ़्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी सोनू और उसके अन्य साथियों को गिरफ़्तार करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। फोन में मिले मैसेज से मोनू की पत्नी तन्नु और उसके प्रेमी सोनू की साजिश का राज सामने आया था। 11 जून को जब परिवार को मोनू का फोन मिला, तो उसका पूरा डेटा डिलीट मिला। डेटा रिकवर करने पर मोनू के फोन से पत्नी तन्नु के साथ बातचीत और प्रेमी सोनू के साथ चैट के मैसेज मिले। जिसके बाद परिवार को पत्नी पर शक हुआ और पुलिस पूछताछ में पत्नी ने प्रेमी के साथ रची साजिश से मर्डर तक का पूरा सच उगल दिया।

    गांव कसोली निवासी तन्नु और ढाणी जड़थल निवासी मोनू की शादी तीन साल पहले हुई थी। पहली बार इसी साल 20 अप्रैल को सुसराल आई। दो बार में करीब 20 दिन पति के साथ रही। तीसरी बार आने से पहले फोन कर 8 जून को पति को अपने गांव बुलाकर प्रेमी से उसकी हत्या करवा दी। तन्नु ने मिलने के बहाने फोन कर अपने पति को बुलाया। 8 जून की देर शाम जब मोनू पत्नी के बुलाने पर पहुंचा, तो मुंडनवास निवासी सोनू ने अपने दोस्त हरिओम और अमन के साथ मिलकर दम घोंटकर हत्या के बाद शव नहर में फेंक दिया।

    आरोपियों ने बेहोश होने तक नाक और मुंह को दबाकर रखा। बेसुध होने के बाद नहर में फेंक दिया। जिससे हत्या को हादसे का रूप दिया जा सके। 10 जून को आसलवास के पास नहर में शव मिला। शरीर पर किसी प्रकार की निशान नहीं मिले। जिससे शुरू में इसे हादसा मानते हुए कसोला थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने कहा कि प्रेम प्रसंग में हुई हत्या के मामले में मुख्य आरोपी और उसके साथी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। मृतक की पत्नी और मुख्य आरोपी सोनू के एक साथी को गिरफ्तार किया जा चुका है।

  • Punjab News: अर्बन एस्टेट में Ram Lal Bhasin Public School में आग लगने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Punjab News: अर्बन एस्टेट में Ram Lal Bhasin Public School में आग लगने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    लुधियानाः दुगरी फेज-1, अर्बन एस्टेट स्थित राम लाल भसीन पब्लिक स्कूल में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब स्कूल परिसर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही पूरे स्कूल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और तनाव की स्थिति पैदा हो गई। हालांकि स्कूल प्रशासन और फायर ब्रिगेड की मुस्तैदी के चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया और सभी बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं। प्राथमिक जांच से मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा सुबह के समय हुआ जब स्कूल चल रहा था । अचानक स्कूल के जनरेटर रूम से धुआं और आग की लपटें उठती देख स्टाफ के होश उड़ गए।

    शुरुआती तफ्तीश में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। आग लगने की खबर फैलते ही पूरे स्कूल परिसर में तनावपूर्ण माहौल बन गया। जैसे ही आग की सूचना मिली, स्कूल प्रशासन ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए सभी बच्चों को कक्षाओं से सुरक्षित बाहर निकाला। स्थिति को भांपते हुए छोटे बच्चों को तुरंत घर भेजने का फैसला लिया गया। अफरा-तफरी न मचे, इसलिए बच्चों के स्कूल बैग कक्षाओं में ही रखवा लिए गए और उनके माता-पिता को तुरंत मैसेज भेजकर स्कूल बुलाया गया। सूचना मिलते ही घबराए हुए पारिवारिक सदस्य भी भारी संख्या में स्कूल पहुंचने लगे, जिससे स्कूल के बाहर जाम जैसी स्थिति बन गई।

    घटना की सूचना मिलते ही हल्का आत्म नगर के विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और स्कूल प्रशासन के प्रबंधकों से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली। विधायक सिद्धू ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है और इस मामले की पूरी जांच करवाई जाएगी। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। गनीमत यह रही कि इस पूरे हादसे में किसी भी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। सभी बच्चे और स्कूल स्टाफ पूरी तरह से सुरक्षित हैं। प्रशासन द्वारा मामले की अगली जांच जारी है।

  • Punjab News: रेलवे क्वार्टर से टेक्नीशियन का शव बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: रेलवे क्वार्टर से टेक्नीशियन का शव बरामद, देखें वीडियो

    लुधियानाः रेलवे स्टेशन के पास रेलवे कॉलोनी से एक रेलवे क्वार्टर में संदिग्ध परिस्थितियों में रेल कर्मचारी का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान अवधेश कुमार यादव के रूप में हुई है, जो रेलवे में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत था। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और तुरंत स्थानीय पुलिस व रेलवे यूनियन के पदाधिकारियों को सूचित किया गया। जानकारी के अनुसार, अवधेश कुमार पिछले कुछ दिनों से अपने कमरे से बाहर नहीं देखा गया था। बीते शाम जब पड़ोसियों को क्वार्टर के पास से असहनीय और तेज बदबू आने लगी, तो उन्होंने इसकी सूचना रेलवे के अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों को दी।

    जब यूनियन के सदस्यों ने जाकर देखा तो दरवाजा खुला हुआ था, लेकिन अंदर का नजारा बेहद खौफनाक था। अवधेश कुमार का शव बुरी तरह सड़ चुका था। एनआरएमयू (NRMU) के ब्रांच प्रधान गौरव शर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वे मौके पर पहुँचे। शव की स्थिति बेहद खराब हो चुकी थी, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि अवधेश की मौत करीब 4 से 5 दिन पहले ही हो चुकी थी। अत्यधिक गर्मी के कारण शव पूरी तरह से फूल गया था, आँखें और जीभ बाहर आ चुकी थीं।

    गौरव शर्मा ने बताया कि उन्हें आखिरी बार कुछ दिनों पहले रात 11 बजे दफ्तर में ड्यूटी से संबंधित जानकारी लेते देखा गया था, जिसके बाद से उनका कोई अता-पता नहीं था। वह शराब पीने के आदी थे, आशंका है कि अत्यधिक शराब के सेवन और भीषण गर्मी के कारण उनकी जान गई होगी। हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो पाएगी। थाना डिवीजन नंबर 8 के पुलिस अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना कल शाम करीब 7:30 से 8:00 बजे के बीच मिली थी।

    मृतक अवधेश कुमार यादव बिहार के भागलपुर का रहने वाला था। उनकी पत्नी पिछले 8-10 दिनों से अपने गांव (बिहार) गई हुई थीं, जिसके कारण अवधेश क्वार्टर में अकेले ही रह रहे थे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर लुधियाना के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। घटना की जानकारी तुरंत बिहार में रह रहे मृतक के परिजनों और उनकी पत्नी को दे दी गई है। परिजनों के लुधियाना पहुँचने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा, जिसके बाद ही मौत के सटीक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की तफ्तीश में जुटी है।

  • Punjab News: हेड ग्रंथी ने Facebook पर Live होकर पीया जहर, हालत गंभीर, देखें वीडियो

    Punjab News: हेड ग्रंथी ने Facebook पर Live होकर पीया जहर, हालत गंभीर, देखें वीडियो

    विदेश भेजने के नाम पर 18 लाख रुपये ठगने के लगाये आरोप

    लुधियाना: जिले के थाना मेहरबान के अंतर्गत आने वाले गांव हवास में विदेश भेजने के नाम पर कथित ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है। जहां,  गांव के रहने वाले हेड ग्रंथी रवि सिंह नाम के युवक ने फेसबुक पर लाइव आकर जहरीली दवाई पी ली। फिलहाल रवि सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

    फेसबुक लाइव के दौरान रवि सिंह ने गांव के ही तीन लोगों पर 18 लाख रुपये की ठगी, धमकियां देने और पुलिस-प्रशासन द्वारा कार्रवाई न करने के आरोप लगाए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    लाइव वीडियो में सुनाई अपनी पूरी आपबीती
    फेसबुक लाइव शुरू करते हुए रवि सिंह ने अपना परिचय दिया और कहा कि वह गांव हवास का रहने वाला है। उसने आरोप लगाया कि गांव के नंबरदार ज्ञानी सुरिंदर पाल सिंह, उनके बेटे जगपाल सिंह उर्फ जग्गा और उनके दोस्त कुलदीप सिंह सोनी ने उसे विदेश भेजने का भरोसा देकर उसके घर से 18 लाख रुपये नकद लिए थे।

    रवि का कहना है कि उसके पास पैसों के लेन-देन और बातचीत के रिकॉर्डिंग समेत कई सबूत मौजूद हैं। उसने बताया कि विदेश पहुंचने के बाद आरोपियों ने उसकी कोई मदद नहीं की और उसे अपने हाल पर छोड़ दिया। आखिरकार उसे वापस भारत लौटना पड़ा।

    पंचायत से लेकर पुलिस तक लगाई गुहार
    रवि सिंह ने बताया कि भारत लौटने के बाद उसने कई बार आरोपियों से अपने पैसे वापस मांगे, लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं सुनी। उसने गांव की पंचायत बुलाई और सरपंच राजवंत सिंह के सामने भी मामला रखा, लेकिन आरोपियों ने पंचायत की बात भी नहीं मानी।

    इसके बाद उसने गांव के नंबरदार हरविंदर सिंह बब्बू से भी मदद मांगी, लेकिन वहां से भी उसे कोई राहत नहीं मिली। रवि का आरोप है कि पिछले करीब ढाई महीने से वह लगातार न्याय के लिए भटक रहा है, लेकिन उसकी कहीं सुनवाई नहीं हुई।

    खाली चेक लेकर दर्ज कराया चेक बाउंस का केस
    रवि सिंह ने लाइव वीडियो में दावा किया कि विदेश भेजने के दौरान आरोपियों ने सुरक्षा के नाम पर उससे खाली चेक भी ले लिए थे। बाद में उन्हीं चेकों का इस्तेमाल करते हुए उसके खिलाफ 10 लाख रुपये का चेक बाउंस का मामला दर्ज करा दिया गया। उसका कहना है कि अब उसे कोर्ट से समन भी मिल चुके हैं, जिससे उसकी परेशानियां और बढ़ गई हैं।

    जान से मारने की धमकियां देने का भी आरोप
    रवि सिंह ने आरोप लगाया कि जब उसने अपने पैसे वापस मांगने शुरू किए तो आरोपी उसे रिवॉल्वर दिखाकर जान से मारने की धमकी देने लगे। उसने यह भी कहा कि उसकी दादी को भी जान से मारने की धमकी दी गई।

    रवि का कहना है कि उसने इस संबंध में थाना मेहरबान और क्राइम ब्रांच में भी शिकायत दी, लेकिन किसी स्तर पर उसे इंसाफ नहीं मिला।

    आर्थिक तंगी ने तोड़ दिया हौसला
    वीडियो में रवि सिंह भावुक हो गया। उसने बताया कि वह पहले एक गुरुद्वारे में ग्रंथी सिंह के रूप में सेवा करता था। विदेश जाने के लिए उसने अपनी जिंदगी भर की कमाई लगा दी, लेकिन ठगी का शिकार होने के बाद उसकी सारी जमा पूंजी खत्म हो गई। उसने कहा कि अब उसके पास कोई रोजगार नहीं है, घर में खाने तक के पैसे नहीं हैं और उसके बच्चों की पढ़ाई भी छूट गई है। परिवार पूरी तरह आर्थिक संकट में आ गया है।

    लाइव के दौरान पी ली जहरीली दवाई
    रवि सिंह ने वीडियो में कहा कि वह मरना नहीं चाहता था, लेकिन लगातार ठगी, धमकियों और प्रशासन से मदद न मिलने के कारण पूरी तरह टूट चुका है।

    उसने समाज, धार्मिक जत्थेबंदियों और प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि अगर उसे जीते-जी इंसाफ नहीं मिला तो कम से कम उसके मरने के बाद उसके बच्चों को न्याय जरूर मिले। इसके बाद उसने कैमरे के सामने जहरीली दवाई की शीशी खोली और उसे पी लिया।

    मामले को लेकर थाना मेहरबान के प्रभारी इंस्पेक्टर जगदीप सिंह गिल ने बताया कि अस्पताल से सूचना मिली थी कि गांव हवास के रहने वाले रवि सिंह ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया है। इसके बाद पुलिस तुरंत अस्पताल पहुंची।

    उन्होंने बताया कि फिलहाल रवि सिंह का इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जैसे ही डॉक्टर उसे बयान देने के लिए फिट घोषित करेंगे, पुलिस उसके बयान दर्ज करेगी। बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    पुलिस कर रही मामले की जांच
    पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। रवि सिंह के बयान, उपलब्ध सबूतों और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

     

     

     

  • Punjab News: मस्जिद के पास दुकान में युवकों ने लगाई आग, पवित्र कुरान अग्नि भेंट होने पर गरमाया मामला, केस दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: मस्जिद के पास दुकान में युवकों ने लगाई आग, पवित्र कुरान अग्नि भेंट होने पर गरमाया मामला, केस दर्ज, देखें वीडियो

    लुधियानाः शिवपुरी में सुन्नी नूरी जामा मस्जिद के पास किताबों की दुकान में युवकों द्वारा आग लगा दी गई। इस घटना में पवित्र कुरान और अन्य इस्लामी किताबों के जलने को लेकर मामला गरमा गया। मुस्लिम समुदाय ने घटना को धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताते हुए दोषियों के खिलाफ़ तुरंत कानूनी कार्रवाई की मांग की है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें तीन युवक बाइक पर सवार होकर आत दिखे। इसमें से एक युवक ने बाइक से उतर कर दुकान के बाहर पेट्रोल छिड़का, इसके बाद आग लगा दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद वहां पर कोई मौजूद नहीं था।

    थाना दरेसी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में अब्दुल रज्जाक, जो केंद्रीय सुन्नी नूरी जामा मस्जिद, गली नंबर-4, संतोख नगर, न्यू शिवपुरी में किरायेदार और मस्जिद के सेवादार हैं, ने बताया कि मस्जिद की ओर से उन्हें एक दुकान दी गई थी। इस दुकान में वह मुस्लिम धर्म से जुड़ी किताबें और मस्जिद में इस्तेमाल होने वाला सामान बेचते थे।

    शिकायत के अनुसार, 4 जुलाई 2026 की रात उन्हें गली से शोर सुनाई दिया। बाहर निकलकर देखा तो उनकी दुकान में आग लगी हुई थी। आसपास के लोग आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन तब तक दुकान में रखा काफी सामान जल चुका था। अब्दुल रज्जाक ने बताया कि आग में धार्मिक पुस्तकें और अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ और उनकी धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंची। घटना के बाद मस्जिद में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई। शिकायत के मुताबिक, फुटेज में तीन युवक एक बाइक पर आते दिखाई दिए।

    आरोप है कि उन्होंने दुकान पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगाई और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 298, 299, 326(एफ), 326(जी), 324(4) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। थाना दरेसी पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। मामले की गहन जांच जारी है और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।

     

  • Punjab News: Gym Trainer ने युवक को लगवाईं ओवरवेट Leg Press, नस दबने से मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: Gym Trainer ने युवक को लगवाईं ओवरवेट Leg Press, नस दबने से मौत, देखें वीडियो

    लुधियानाः टिब्बा रोड स्थित गोपाल नगर चौक इलाके में फिटनेस के नाम पर एक बड़ी लापरवाही ने एक युवक की जान ले ली। यहां सिद्धू जिम में 21 वर्षीय ट्रेनर द्वारा लेग प्रेस मशीन पर ओवरवेट डलवाने के कारण शिवम नाम के युवक की रीढ़ की हड्डी की नस दब गई थी। 22 दिन पहले हुई घटना के बाद से ही शिवम इलाज करवा रहा था, लेकिन अब इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया है। घटना के बाद से जिम का मालिक और आरोपी ट्रेनर दोनों फरार बताए जा रहे हैं।

    पारिवारिक सदस्यों के अनुसार शिवम सिद्धू जिम में जाता था। उन्होंने बताया कि 22 दिन पहले रूटीन वर्कआउट के दौरान 21 साल के ट्रेनर ने शिवम को लेग प्रेस लगाने को कहा। आरोप है कि इसी दौरान ट्रेनर ने मशीन में अचानक बहुत ज्यादा वजन (ओवरवेट) डाल दिया। जैसे ही शिवम ने वजन उठाने का प्रयास किया, उसकी कमर और रीढ़ की हड्डी में असहनीय दर्द हुआ और वह वहीं गिरकर तड़पने लगा।

    भारी वजन के दबाव के कारण शिवम की रीढ़ की हड्डी की नस बुरी तरह से दब गई थी। हादसे के तुरंत बाद उसे अस्पताल ले जाया गया था और पिछले 22 दिनों से उसका लगातार इलाज चल रहा था। हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई भी ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद इलाज दौरान शिवम की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों और स्थानीय लोगों ने सिद्धू जिम के बाहर इकट्ठा होकर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया।

    शिवम के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में उसकी मां, एक भाई और एक बहन है। मां एक हाउसवाइफ हैं। घर का गुजारा चलाने के लिए शिवम एक कंपनी में चेकिंग और पैकिंग का काम करता था। उसकी मौत से परिवार ने अपना सहारा खो दिया है।

    उधर, सूचना मिलते ही गोपाल चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना के बाद से ही जिम का मालिक और 21 वर्षीय आरोपी ट्रेनर मौके से फरार है। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे परिजनों को शांत करने का प्रयास किया और आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

     

     

  • Punjab News: ‘मावां-धियां सत्कार योजना’ के फॉर्म बेचने वालों पर होगी कार्रवाई, देखें वीडियो

    Punjab News: ‘मावां-धियां सत्कार योजना’ के फॉर्म बेचने वालों पर होगी कार्रवाई, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं के लिए शुरू की गई 1000 रुपये महीना वाली ‘मावां-धियां सत्कार योजना’  को लेकर एक जानकारी सामने आई है। पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन (एक्साइज एंड टैक्सेशन) के सदस्य नीतीश मल्होत्रा ने जनता के लिए जरूरी सूचना जारी करते हुए बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 15 तारीख तय की गई है। उन्होंने बताया कि जो भी लाभार्थी इस योजना का फायदा उठाना चाहते हैं,  उन्हें अपने फॉर्म हर हाल में जमा करने होंगे।

    फॉर्म बेचने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई
    योजना को पारदर्शी बनाने और लोगों को ठगी से बचाने के लिए कमीशन मेंबर नीतीश मल्होत्रा ने सख्त चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा है कि इस योजना के फॉर्म बिल्कुल मुफ्त (फ्री) उपलब्ध करवाए गए हैं। यदि कोई भी व्यक्ति, दुकानदार या एजेंट इन फॉर्म्स को बेचता हुआ या इनके बदले आम जनता से पैसे वसूलता हुआ पकड़ा गया,  तो उसके खिलाफ प्रशासन सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करेगा और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

    जनता से अपील: किसी भी दलाल को न दें पैसे
    प्रशासन की ओर से आम जनता से भी विशेष अपील की गई है कि वे किसी भी तरह के झांसे या दलालों के चक्कर में न आएं। यह सरकारी योजना पूरी तरह से निशुल्क है और सरकार का लक्ष्य है कि इसका सीधा लाभ बिना किसी भ्रष्टाचार के हकदार महिलाओं तक पहुंचे। अगर कोई भी व्यक्ति फॉर्म के एवज में पैसों की मांग करता है, तो तुरंत इसकी शिकायत प्रशासन को दें।

     

  • Punjab News: लुटेरों का आतंक, साइकिल सवार व पैदल जा रहे राहगीर को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    Punjab News: लुटेरों का आतंक, साइकिल सवार व पैदल जा रहे राहगीर को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में आये दिन बदमाशों के हौसले बुलंद होता नजर आ रहा है। लगातार वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। इसी बीच ताजा मामला लुधियाना के वार्ड नंबर 1 स्थित अमन नगर इलाके से सामने आया है। जहां  बाइक सवार दो बदमाशों ने महज 2:30 मिनट के अंदर दो अलग-अलग लोगों को लूट लिया। इस पूरी वारदात का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बदमाशों की यह करतूत साफ नजर आ रही है।
    पहली वारदात:  दो बाइक सवार बदमाश आते हैं और अपनी बाइक एक साइकिल सवार के आगे लगाकर उसे रोक लेते हैं। बदमाश उसे हथियार दिखाते हैं और डरा-धमका कर उसके पास मौजूद पैसे छीन लेते हैं। वीडियो में पीड़ित साइकिल सवार हाथ जोड़कर बदमाशों से खुद को छोड़ने की मिन्नतें करता नजर आ रहा है। लूटपाट करने के बाद जब बदमाश मुड़कर जाने लगते हैं, तो पीड़ित दोबारा उनके पीछे जाकर अपना मोबाइल वापस करने की गुहार लगाता है। दूसरी वारदात: बदमाश साइकिल सवार को लूटने के बाद वहां से वापस जाने ही लगते हैं कि तभी रास्ते में पैदल आ रहे एक अन्य युवक पर उनकी नजर पड़ती है। वे तुरंत अपनी बाइक रोककर उसे घेर लेते हैं। बदमाश डरा-धमका कर उस युवक से जो भी है निकाल दे कहते हैं और उसके पास से 5000 रुपये नकद, एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन और जरूरी कार्ड्स लूट कर वहां से फरार हो जाते हैं। कामकाज के सिलसिले में गुड़गांव शिफ्ट हुआ था परिवार पैदल आ रहे जिस दूसरे युवक को बदमाशों ने अपना शिकार बनाया उसकी पहचान बंटू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बंटू पेशे से एक होजरी सुपरवाइजर है जो हाल ही में कामकाज के सिलसिले में गुड़गांव शिफ्ट हुआ था। वह रेलवे स्टेशन से उतरकर पैदल ही अपने घर जा रहा था। वह लुधियाना अपने परिवार से मिलने और उन्हें अपने साथ गुड़गांव ले जाने के लिए आया था, लेकिन घर पहुंचने से पहले ही अमन नगर में वह बेखौफ लुटेरों का शिकार हो गया।  
  • Punjab News: ड्यूटी पर जा रही युवती का बाइक स्नैचरों ने छीना Mobile, देखें वीडियो

    Punjab News: ड्यूटी पर जा रही युवती का बाइक स्नैचरों ने छीना Mobile, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर में मोबाइल स्नैचिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामले में ईएसआई अस्पताल में ड्यूटी पर जा रही एक युवती से बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े मोबाइल फोन छीन लिया। वारदात उस समय हुई जब युवती फोन पर बात करते हुए अस्पताल जा रही थी।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़िता द्वारा पीछा करने पर आरोपियों ने खंजर दिखाकर धमकाया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मिड्डा नजदीक की रहने वाले उर्मिला ईएसआई अस्पताल में स्टाफ के तौर पर कार्यरत हैं। वह शनिवार सुबह करीब 8 बजे वह रोजाना की तरह बस स्टैंड से पैदल अस्पताल की ओर जा रही थी। इसी दौरान वह अपने मोबाइल फोन पर बातचीत कर रही थी। इसी बीच पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने झपट्टा मारकर उनके हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया।    
  • Punjab News : कांग्रेसी लीडर Baweja पर चारा घोटाला के आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News : कांग्रेसी लीडर Baweja पर चारा घोटाला के आरोप, देखें वीडियो

    पिता ने कहा- आस्था के नाम पर बेटे ने की ठगियां

    लुधियानाः लुधियाना के सुंदर नगर स्थित किंग पैलेस में खत्री-अरोड़ा समाज की ओर से महासभा के बीच भारी हंगामा हो गया। दरअसल, सभा में मौजूदा मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन और कांग्रेसी सीनियर लीडर दर्शन लाल बवेजा पर उन्हीं के पिता बलवंत सिंह अरोड़ा ने गंभीर आरोप लगा डाले। इस दौरान बहसबाजी शुरू हो गई और माहौल गर्मा गया।

    उन्होंने समाज से दर्शन लाल बवेजा उर्फ लड्डू, उनके बेटे और डीएम डेवलपर्स के सभी साझेदारों का सामाजिक बहिष्कार करने की मांग की। बलवंत सिंह ने कहा कि वे अपने ठग बेटे का असली चेहरा सामाज के सामने लाना चाहते थे, जिसके चलते वे इस सभा में आए। उन्होंने कहा कि बिहार के नेता लालू प्रसाद यादव की तरह दर्शन लाल बवेजा ने भी करोड़ों रुपए का चारा घोटाला किया है। आस्था के नाम पर ठगियां की है। इसी के साथ-साथ लोगों की जबरन जमीनें हड़पी और यहां तक कि जमीन के लालच में अपने आपाहिज भाई गुलशन लाल बवेजा और बुजुर्ग पिता बलवंत सिंह पर अदालती केस दायर कर दिए और पुलिस कमिश्नर को झूठी शिकायतें दे दी। जिसके चलते बुजुर्ग पिता इंसाफ के लिए सुप्रीम कोर्ट के चक्कर लगा रहे है।

    बता दें कि इस महासभा का आयोजन समाज के सभी लोगों ने मिलकर किया था। समाज की कई नामी शख्शियतें इस दौरान मौजूद रही। गांव बौकड़ डोगरां के रहने वाले बलवंत सिंह अरोड़ा ने आरोप लगाते कहा कि उनका बेटा दर्शन लाल बवेजा उर्फ लड्डू का वास्तविक चेहरा समाज के सामने लाना जरुरी है। वह खुद को समाजसेवक, गौ सेवा आयोग का सदस्य, बाल गोपाल गौशाला का चेयरमैन, पक्षी सेवा सोसायटी का चेयरमैन, डीएम डेवलपर्स का संरक्षक तथा अनेक सामाजिक संस्थाओं का पदाधिकारी बताता है। उसकी ओर से समाज के साथ ही धोखा किया जा रहा है। उनका आरोप है कि अरोड़ा-खत्री समाज के लोगों द्वारा अपनी कमाई में कटौती कर गौशालाओं में दान देते हैं ताकि गायों के चारे की व्यवस्था हो सके। लेकिन लड्डू ने गौशालाओं को मिलने वाले दान के धन का अप्रत्यक्ष रूप से दुरुपयोग हुआ और यह मामला चारा घोटाले जैसी घटनाओं की याद दिलाता है।

    बलवंत सिहं का आरोप है कि दर्शन लाल बवेजा और उसके पुत्र अरुण कुमार ने फिल्लौर स्थित गौशाला के पीछे एक योजना के तहत लगभग 24 लाख रुपए प्रति एकड़ की दर से जमीन खरीदी। बाद में उसी जमीन का हिस्सा श्री गोपाल गौधाम चैरिटेबल ट्रस्ट, फिल्लौर को लगभग 1 करोड़ 80 लाख रुपए में बेच दिया। आरोप लगाया है कि डीएम डेवलपर्स के साझेदार जोगा सिंह तथा अन्य साझेदारों द्वारा कथित फर्जी एनओसी के आधार पर रजिस्ट्रियां कराई गईं।

    इस संबंध में थाना मोती नगर लुधियाना में एफआईआर दर्ज है। इसके अतिरिक्त मेरे अनुसार दर्शन लाल बवेजा उर्फ लड्डू के खिलाफ थाना लाडोवाल, सलेम टाबरी और मेहरबान में भी कई एफआईआर दर्ज हैं। इतने मामलों के बावजूद वह स्वयं को समाज का सम्मानित व्यक्ति बताता है।

    बलवंत अरोड़ा का आरोप है कि दर्शन लाल बवेजा, उसके सहयोगियों तथा डी.एम. डेवलपर्स के साझेदारों के खिलाफ करोड़ों रुपए की स्टांप ड्यूटी चोरी, सीएलयू फीस, डेवलपमेंट फीस तथा कथित फर्जी या बिना एनओसी के सैकड़ों रजिस्ट्रियां कराने संबंधी शिकायतें जिला प्रशासन के पास लंबित हैं। इसके अलावा लुधियाना की सिविल और आपराधिक अदालतों तथा पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में भी अनेक मुकदमे विचाराधीन हैं। उन्होंने आरटीआई के तहत इन मामलों की जानकारी प्राप्त की है। राजनीति छत्रछाया के चलते उसके खिलाफ कोई आवाज नहीं उठा पाता।

    बलवंत अरोड़ा का आरोप है कि डायन भी एक घर छोड़ देती है, लेकिन दर्शन लाल बवेजा उर्फ लड्डू ने अपने 92 वर्षीय पिता को भी नहीं बख्शा। उसने 28 अप्रैल पुलिस कमिश्नर लुधियाना को मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ कथित रूप से झूठी शिकायत दी। अगले ही दिन शिकायत जांच के लिए डीसीपी इन्वेस्टिगेशन को भेज दी गई और 30 अप्रैल, 2026 को मुझे तथा मेरे बेटे गुलशन लाल को सभी दस्तावेजों सहित बुला लिया गया। पिछले कई महीनों से हम लगातार अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, जबकि शिकायतकर्ता स्वयं किसी भी तारीख पर उपस्थित नहीं हुआ। जबकि उनके पास हर दस्तावेज मौजूद है। लेकिन पुलिस दबाव में है।

    बलवंत अरोड़ा का आरोप है कि 12 वर्ष पहले भी दर्शन लाल बवेजा की ओर से उनके, उनके दिव्यांग पुत्र गुलशन लाल और उसकी पत्नी सिम्मी बवेजा के खिलाफ कथित रूप से झूठा मामला दर्ज कराया था। उस मामले में मेरे बेटे गुलशन लाल को 38 दिन जेल में रहना पड़ा। बाद में हाईकोर्ट ने मामला रद्द कर दिया। इस मामले से परेशान होकर सिम्मी बवेजा की असमय मृत्यु हो गई। मेरे छोटे बेटे शेर सिंह के साथ भी अन्याय हुआ।

    दर्शन बवेजा ने राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे वन विभाग की लगभग 15 कनाल भूमि, जिसकी कीमत लगभग 50 करोड़ रुपए बताई जा रही है, वह अवैध कब्जा कर रखा है। सुप्रीम कोर्ट में केस हारने के बावजूद आज तक वह भूमि सरकार को नहीं सौंपी। हालांकि दर्शन बवेजा ने इस मामले में कुछ भी बोलने से साफ इनकार कर दिया।