थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित पिता ने बताया कि उनका पड़ोसी सोनू कुमार उनकी गैर-मौजूदगी का फायदा उठाता रहा। आरोपी ने बीती 29, 30 और 31 मई को उनकी नाबालिग बेटी को घर में अकेला पाकर जबरन अंदर प्रवेश किया और डरा-धमकाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। लोक-लाज और डर के कारण पीड़िता ने शुरुआत में परिजनों को कुछ नहीं बताया, लेकिन तबीयत बिगड़ने और हिम्मत जुटाने के बाद उसने अपनी आपबीती माता-पिता से साझा की। जब पीड़ित लड़की के परिवार को इस घिनौनी करतूत का पता चला, तो वे इंसाफ के लिए आरोपी सोनू कुमार के घर शिकायत देने पहुंचे। लेकिन अपनी गलती मानने के बजाय आरोपी ने पीड़ित परिवार पर ही हमला बोल दिया। आरोपी ने अंधाधुंध ईंट-रोड़े बरसाने शुरू कर दिए। इस पथराव में पीड़िता की दूसरी बहन गंभीर रूप से जख्मी हो गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल दाखिल करवाया गया है। जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर परमिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित पिता के बयानों के आधार पर आरोपी सोनू कुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115 (2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 351 (2) (आपराधिक धमकी) और पोक्सो एक्ट की धारा 4 व 6 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।View this post on Instagram
Category: Punjab>Ludhiana
-

Punjab में दरिंदगी: पड़ोसी ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, देखें वीडियो
पीड़ित परिवार पर बरसाए ईंट-पत्थर लुधियानाः लुधियाना के धांधरा रोड स्थित सिटी इन्क्लेव (महमूदपुरा) इलाके में एक बेहद ही शर्मनाक कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पड़ोसी ने इंसानियत की सारी हदें पार करते पड़ोस में रहने वाली (17) नाबालिग किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपी ने इस घिनौनी वारदात को उस समय अंजाम दिया। जब पीड़िता के माता-पिता काम के सिलसिले में घर से बाहर गए हुए थे। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर कार्रवाई करते आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। -

युवक ने फंदा लगा की आत्महत्या, Suicide से पहले दी चेतावनी, देखें वीडियो
लुधियानाः लुधियाना ग्यासपुरा के हरि गोबिंद नगर गली-9 में एक 26 वर्षीय अविवाहित युवक द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अरविंद नगर निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से यहां धागा प्लांट (ओसवाल) में काम करता था और कमरे पर अकेला रहता था। खुदकुशी करने से पहले युवक ने अपने मोबाइल पर एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने गंभीर चेतावनी दी थी।
मृतक के चाचा प्रमोद शर्मा ने बताया कि वे अपनी ड्यूटी पर थे जब उनके भतीजे का फोन आया। भतीजे ने फोन पर कहा चाचा, आधे घंटे या एक घंटे में आ जाओ नहीं तो फिर मेरा मुंह नहीं देख पाओगे। प्रमोद शर्मा के मुताबिक भतीजा पहले भी शराब के नशे में इस तरह की बातें कर चुका था इसलिए उन्होंने इसे सामान्य समझा। फिर भी मन में शंका होने पर उन्होंने अपने बड़े बेटे सनी कुमार को तुरंत बाइक देकर कमरे पर देखने के लिए भेजा। पिता के कहने पर जब सनी कुमार तुरंत ग्यासपुरा स्थित कमरे पर पहुंचा, तो वहां अंधेरा था और कुंडी खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिला। सनी ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की, जिन्होंने बताया कि वह अभी 10 मिनट पहले ही बात कर रहा था। दोबारा जांच करने पर जब लाइट जलाकर अंदर देखा गया, तो दीपक कुमार फंदे से लटका हुआ था। परिजनों ने तुरंत उसे फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों के अनुसार मृतक ने फंदा लगाने से ठीक पहले अपने मोबाइल में एक वीडियो रिकॉर्ड किया था। वीडियो में वह कह रहा है कि फोन उठा लो, नहीं तो मेरा मरा हुआ मुंह देखोगे। हालांकि, उसने यह वीडियो किसे भेजी या वह किसे फोन करने की बात कर रहा था, इस बात का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है और युवक का मोबाइल फोन अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। चाचा प्रमोद शर्मा ने बताया कि सुबह भतीजा उनके पास आया था और खाना खाकर गया था। वह थोड़ा बीमार था और उसने बताया था कि वह ग्लूकोज/पानी चढ़वा कर आया है। इस पर चाचा ने उसे फल और दवाइयों के लिए 500 रुपए भी दिए थे। परिजनों का कहना है कि उसका किसी के साथ कोई लड़ाई-झगड़ा या विवाद नहीं था और उसने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इस बारे में उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से तफ्तीश कर रही है।View this post on Instagram -

Punjab News: SBS College में बायोमैट्रिक सिस्टम फेल, ICAR-JRF परीक्षा देने पहुंचे स्टूडेंट्स को नहीं मिली एंट्री, देखें वीडियो
लुधियानाः जिले में एसबीएस कॉलेज से परीक्षा प्रबंधन की एक बेहद गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां राष्ट्रीय स्तर की ICAR JRF (भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद – जूनियर रिसर्च फेलोशिप) परीक्षा देने पहुंचे सैकड़ों छात्र परीक्षा केंद्र के कुप्रबंधन के कारण मानसिक तनाव झेलने को मजबूर हैं। सुबह से ही कॉलेज के बाहर छात्रों और उनके अभिभावकों की भारी भीड़ जमा है और परीक्षा समय पर शुरू न होने के कारण स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। परीक्षा केंद्र पर तैनात कर्मचारियों की सुस्ती के कारण तय समय तक केवल आधे छात्रों की ही बायोमेट्रिक जांच हो सकी।
परीक्षा शुरू होने का समय निकल जाने के बाद भी सैकड़ों छात्र केंद्र के बाहर ही खड़े रह गए। परीक्षा का आधिकारिक समय सुबह 10:00 बजे निर्धारित था। लेकिन सुबह 10:30 बजे तक भी प्रशासन छात्रों को अंदर ले जाने में असमर्थ रहा। हद तो तब हो गई जब सुबह 10:30 बजे परीक्षा केंद्र के अधिकारियों ने बाहर खड़े छात्रों से कहा कि उनके लिए एक नया परीक्षा केंद्र बनाया जा रहा है और उन्हें परीक्षा देने के लिए वहां जाना होगा।
परीक्षा केंद्र प्रशासन ने छात्रों को यह तो कह दिया कि उन्हें नए सेंटर पर जाना है, लेकिन मौके पर मौजूद छात्रों का आरोप है कि उन्हें नए सेंटर का सही पता या लोकेशन तक नहीं बताई गई। बच्चों ने आपबीती बताते हुए एक छात्रा ने कहा कि इस राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा के लिए प्रत्येक छात्र ने ₹1,300 की भारी-भरकम फीस भरी है। यहाँ परीक्षा देने के लिए कोई राजस्थान के श्री गंगानगर से आया है, तो कोई फरीदकोट से। लोग इतनी दूर-दूर से पैसा और समय खर्च करके आए हैं। अब इस मौके पर हम अचानक नए सेंटर पर कैसे जाएं? प्रशासन हमें कुछ साफ-साफ नहीं बता रहा है।
-

Punjab News: मॉडल टाउन में स्विफ्ट चालक ने 2 महिलाओं को मारी टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो
5 से 10 मीटर तक घसीटते ले गया चालक
लुधियानाः मॉडल टाउन इलाके में शुक्रवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली प्रॉपर्टी कारोबारी की पत्नी की हादसे में मौत हो गई। मृतका की पहचान हरप्रीत कौर के रूप में हुई है। दरअसल, तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर ने पैदल जा रही महिला और उसकी सहेली को टक्कर मार दी। हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। गंभीर रूप से घायल महिला ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी मुताबिक चार खंभा चौक, मॉडल टाउन क्षेत्र में हरप्रीत कौर अपनी सहेली के साथ सुबह करीब 6 बजे सैर करने निकली थी। दोनों महिलाएं सड़क किनारे चलते हुए आपस में बातचीत कर रही थीं।
इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार आई और दोनों महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों महिलाएं सड़क पर जा गिरीं। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि कार चालक ने महिलाओं को टक्कर मारने के बाद वाहन नहीं रोका। आरोप है कि कार महिला को करीब 5 से 10 मीटर तक घसीटते हुए ले गई, जिससे उसके सिर और छाती पर गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। लोगों की मदद से दोनों घायल महिलाओं को तुरंत दीप अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने हरप्रीत कौर को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरी महिला का उपचार जारी है। मृतका हरप्रीत कौर चार खंभा चौक, मॉडल टाउन इलाके की रहने वाली थीं। परिवार के अनुसार उनकी एक बेटी है, जिसकी कुछ समय पहले ही शादी हुई थी। उनके पति प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़े हुए हैं। हादसे के बाद परिवार में मातम का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही थाना मॉडल टाउन पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार कार चालक की पहचान करने में जुटी हुई है।View this post on Instagram -

Punjab News: कांग्रेस पर भड़के रवनीत बिट्टू, तरूण चुघ से मिले रंधावा, देखें वीडियो
बिट्टू बोले- शोले फिल्म के एक सीन जैसा वडिंग का हुआ हाल
लुधियानाः पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस में टूट के आसार बढ़ गए है। एक और सासंद चरणजीत सिंह चन्नी पार्टी से नाराज चल रहे है और उन्होंने मोरिंडा आवास पर पार्टी के नेताओं की बैठक बुलाई है। वहीं दूसरी ओर गुरदासपुर सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा गुपचुप दिल्ली पहुंच गए। जहां उन्होंने केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान वह भाजपा के राज्यसभा सांसद तरूण चुघ के साथ नजर आए। मीडिया से बात करते हुए सुखजिंदर रंधावा ने कहा कि अभी इतने भी बुरे दिन नहीं आए है। उन्होंने कहा कि यह नौबत नहीं आनी चाहिए थी। मीटिंग होने के बावजूद सेटिस्फाइड ना होना दुख की बात है। उधर, भाजपा के राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने कांग्रेस में चल रही घमासान को लेकर कांग्रेस के पंजाब प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग पर जमकर निशाने साधे। बिट्टू ने वडिंग के सीएम मान के साथ अच्छे संबंध का जिक्र किया। इस दौरान इंडी लाइंस के जिक्र में राजा वडिंग का नाम लिए बिना कहा कि जिसे पार्टी के सभी नेता कह रहे थे कि वह पार्टी को चुनाव जीता नहीं सकता। आज इंडी लाइंस ने उसी राजा वडिंग का प्रधान नियुक्त किया। दूसरी ओर कांग्रेस के सभी पूर्व विधायक को ज्ञात है कि चुनावों में पार्टी को वोट मिलना मुश्किल है। वहीं शोले फिल्म का जिक्र करते हुए कहा कि फिल्म में असरानी कहते हैकि कुछ दाएं चले जाओ और कुछ बाएं चले जाओ, बाकी मेरे पीछे आ जाओ। बिट्टू ने कहा कि राजा वडिंग का आज उस फिल्म के सीन जैसा हाल हो गया। वडिंग ने जब कहा कि बाकी मेरे पीछे आ जाओ और एक भी लीडर उनके पीछे खड़ा दिखाई नहीं दे रहा। राहुल गांधी की 21 नेताओं की लिस्ट को खारिज कर दिया। उन्होंने कहाकि मैंने पार्टी में रहकर हाईकमान का कभी विरोध नहीं किया और सवाल नहीं उठाए। दरअसल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष न बनाए जाने से पूर्व सीएम और जालंधर सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने अपने घर मोरिंडा में कांग्रेस नेताओं की इमरजेंसी मीटिंग बुला ली। इसमें 3 मौजूदा विधायक समेत 25 नेता शामिल हुए। नेताओं के आने का सिलसिला अभी जारी है। -

आवारा कुत्तों का कहरः प्रवासी मजदूर को खेत में नोच-नोचकर मार डाला
जगराओंः लुधियाना के जगराओं के गांव पब्बियां में आवारा कुत्तों के हमले से एक मजूदर की मौत होने का मामला सामने आया है। आपको बता दें आए दिन कुत्तों के हमलों से बुजुर्ग, बच्चे और जवान शिकार हो रहे है। हाईकोर्ट के आदेशों के बावजूद भी प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा है। जिससे आए दिन लोगों को जान से हाथ धोना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार ताजा मामले में एक प्रवासी मजूदर खेतों में रात को धान की रोपाई करने के बाद अपने साथियों के साथ खेत में बने मोटर की छत पर सोने चल गया। इस दौरान देर रात को उसके करीबी का फोन आया और वह छत से नीचे उतर कर बात करता-करता बाहर चल गया, जहां एक आवारा कुत्तों का झुंड मौजूद था। कुत्तों के झुंड ने अचानक उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान रमेश मंडल पुत्र जागेश्वर निवासी मख्खनाहा जिला पूर्णिया बिहार के रूप में हुई है। वह हर साल की तरह इस बार भी गांव पब्बियां में धान की रोपाई के लिए अपने साथियों के साथ आया था।
पुलिस के अनुसार रमेश ने खुद को बचाने का प्रयास किया और मदद के लिए चिल्लाया। हालांकि, दिनभर काम करने के कारण उसके साथी गहरी नींद में थे और उसकी आवाज नहीं सुन पाए। कुत्तों ने उसकी गर्दन सहित शरीर के कई हिस्सों को नोच डाला था।
गुरुवार सुबह जब साथी मजदूर उठे तो उन्होंने खेत में रमेश का शव पड़ा देखा। जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। चौकी चौकीमान के प्रभारी सुखमंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। इलाके के लोगों में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक को लेकर गहरा गुस्सा है।
-

Punjab News: बेकाबू ट्रक का कहर, बाइक, कार और ऑटो को मारी टक्कर, भारी हंगामा, देखें वीडियो
लुधियानाः बस स्टैंड के बाहर आतम नगर से ESI हॉस्पिटल की तरफ जाने वाली मुख्य सड़क पर उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने सड़क पर जा रहे कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक ने एक के बाद एक बाइक, कार और ऑटो को बुरी तरह रौंद दिया। घटना के दौरान भारी हंगामा देखने को मिला। दरअसल, टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। देखते ही देखते सड़क पर ट्रैफिक जाम हो गया। राहत की बात यह रही कि इस भयानक हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
मौके पर तैनात ट्रैफिक कंट्रोल पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि ट्रक अतम नगर की तरफ से आ रहा था। अचानक ट्रक का संतुलन बिगड़ गया। जब ऑन-ड्यूटी ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने ट्रक को संदिग्ध हालत में देखकर उसे साइड में रोक का इशारा किया, तो ड्राइवर ने चिल्लाकर कहा कि ट्रक के ब्रेक फेल हो चुके हैं। ड्राइवर ने गाड़ी को नियंत्रित करने की पूरी कोशिश की, लेकिन ढलान और भारी वाहन होने के कारण ट्रक कंट्रोल नहीं हुआ और आगे चल रहे वाहनों से जा टकराया।
हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए वाहनों से बाहर निकाला। इस दुर्घटना में 2 से 3 लोगों को मामूली चोटें आई थीं, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुँचाया गया। डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक जाँच और इलाज करने के बाद सभी घायलों को सुरक्षित घर भेज दिया गया है। पुलिस ने लोगो की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों और ट्रक को सड़क से हटाकर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से बहाल करवाया।
-

Punjab News: मोबाइल छीनकर भाग रहा स्नेचर काबू, खिलौना पिस्तौल बरामद, जमकर हुई धुनाई, देखें वीडियो
लुधियानाः जिले के टिबा रोड इलाके में मोबाइल स्नैचिंग कर भाग रहे बदमाशों को स्थानीय लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए दबोच लिया। वारदात रात करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों ने एक युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया जबकि उसके बाकी साथी मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार होने में कामयाब रहे। गुस्साए लोगों ने पकड़े गए युवक को सड़क किनारे एक बिजली के खंभे से बांध दिया और जमकर उसकी धुनाई कर दी। इस मामले में एक वीडियो भी सामने आया है, वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लोगों ने एक युवक को खंभे से बांध रखा है।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक खिलौना (डमी) पिस्तौल भी बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि ये बदमाश इसी नकली पिस्तौल के दम पर राहगीरों को डराते-धमकाते थे और उनसे मोबाइल व नकदी छीन लेते थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, देर रात करीब 11:30 बजे टिबा रोड पर एक व्यक्ति से मोबाइल छीनने की वारदात हुई। बदमाश एक बाइक पर सवार होकर आए थे, जिनकी संख्या 3 से 4 बताई जा रही है। मोबाइल छीनकर जैसे ही आरोपी भागने लगे, पीड़ित ने शोर मचा दिया।
शोर सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए और घेराबंदी करके एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि दो आरोपी बाइक पर बैठकर फरार हो गए। हंगामे और मारपीट की सूचना मिलते ही नजदीकी पुलिस चौकी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को संभाला और खंभे से बंधे आरोपी को लोगों के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपी को चौकी ले गई है, जहां उससे कड़ी पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के आधार पर फरार हुए उसके बाकी साथियों (बाकी लुटेरों) का पता लगाया जा रहा है। इलाके के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है ताकि फरार आरोपियों की बाइक का नंबर और पहचान की जा सके। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे गैंग को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।
-

Punjab News: भारी बारिश में जांच करने पहुंची मेयर, अधिकारियों को दिए आदेश, देखें वीडियो
लुधियानाः पंजाब के कई इलाकों में देर रात जमकर बारिश हुई। दरअसल, रात पूरे शहर में झमाझम बारिश से वाटर लॉगिंग का खतरा मंडराने लगा। जिसके बाद मेयर इंद्रजीत कौर ने देर रात 2 बजे पंपिंग स्टेशन पर जांच के लिए पहुंची। मेयर आधी रात में जब पंपिंग स्टेशन पर पहुंची तो नाइट शिफ्ट में काम कर रहे कर्मचारी घबरा गए। मेयर ने जाते ही पंपिंग स्टेशन चेक किया और कर्मचारियों से जानकारी ली। कर्मचारियों ने मेयर को बताया कि पंपिंग स्टेशन लगातार चल रहा है और सीवरेज के पानी को यहां से एसटीपी तक पंपिंग सेट के जरिए ही पहुंचाया जा रहा है। हर पंपिंग स्टेशन पर जनरेटर की व्यवस्था है।
बिजली बंद हो जाती है तो जनरेटर के जरिए पंपिंग सेट चलाए जाते हैं। मेयर इंद्रजीत कौर ने आधी रात को बरसात में फील्ड में उतरकर अफसरों को भी साफ संदेश दे दिया है कि मानसून सीजन में सिर्फ दफ्तरों में बैठकर आदेश जारी करने से शहर को वाटर लॉगिंग से नहीं बचाया जा सकेगा। इसके लिए फील्ड में उतरना होगा। मेयर रात को पहले टिब्बा रोड स्थित पंपिंग स्टेशन पर पहुंची। जब मेयर वहां पहुंची तो वहां स्टाफ मौजूद था और पंपिंग स्टेशन वर्किंग था। मेयर ने उसके बाद जीटी रोड पुली पर बुड्ढा दरिया का फ्लो चेक किया। मेयर फिर वहां से माधोपुरी के पास बने पंपिंग स्टेशन का जायजा लेने पहुंची। वहां भी पंपिंग स्टेशन वर्किंग कंडीशन में था। मेयर ने ताजपुर रोड पर एसटीपी की भी जांच की। मेयर ने पंपिंग स्टेशन के कर्मचारियों को सख्त हिदायतें दी हैं कि पंपिंग स्टेशन 24 घंटे चलाए जाएं ताकि शहर में वाटर लॉगिंग न हो।
मेयर इंद्रजीत कौर ने कहा कि हर पंपिंग स्टेशन और डिस्पोजलों पर जनरेटर की व्यवस्था की गई है ताकि इमरजैंसी में जनरेटर चलाकर पंपिंग स्टेशन चलाए जा सकें। एक दिन पहले यानि बुधवार को नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार ने अफसरों के साथ मानसून सीजन की तैयारियों की समीक्षा की। कमिश्नर ने अफसरों को पूरे शहर में सीवर की सफाई (डीसिल्टिंग) और सड़कों की मरम्मत के काम में तेजी लाने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही, पूरे शहर में बुड्ढा दरिया, आंतरिक नालों और सीवर लाइनों की लगातार सफाई सुनिश्चित करने के सख्त आदेश जारी किए गए हैं। कमिश्नर ने अफसरों को कहा कि बरसात के समय सभी अलर्ट पर रहें और फील्ड में उतरकर कर्मचारियों को दिशा निर्देश देकर पानी की निकासी करवाएंगे। अधिकारियों को शहर के सभी डिस्पोजल पॉइंट पर जेनरेटर सेट सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं, ताकि बरसात के मौसम में पानी पंप करने में कोई बाधा न आए।
-

Punjab News: Greenland Hotel में चली गोलियां, प्रेमी जोड़े का शव बरामद, देखें वीडियो
लुधियानाः खन्ना के ग्रीनलैंड होटल के कमरे में महिला और नौजवान (प्रेमी जोड़े) का शव बरामद हुआ है। घटना की सूचना होटल कर्मियों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस और फारेसिंक टीम घटना स्थल पर पहुंची। घटना स्थल पर कमरे में नौजवान और महिला के खून से लथपथ शव कमरे से बरामद हुए। डीएसपी विनोद ने बताया कि घटना के दौरान दोनों के सिर में गोली लगी थी। घटनास्थल से पुलिस को 9 एमएम की पिस्टल और फोन बरामद हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने पिस्टल कब्जे में मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला की पहचान हरप्रीत कौर पत्नी तेजिंदर सिंह निवासी तरनतारन के रूप में हुई है। तेजिंदर के साथ महिला की 8 साल पहले शादी हुई थी और उसके 2 बच्चे है। वहीं मृतक युवक की पहचान मनजीत सिंह के रूप में हुई है। मनजीत सिंह भी शादी शुदा है और उसका 8 वर्ष का बेटा है। दोनों रिलेशन में थे। जांच में सामने आया है कि दोनों होटल में आए थे और कमरा लिया हुआ। पुलिस के अनुसार युवक ने पहले महिला की हत्या की। इसके बाद खुद को गोली मार ली। दोनों दूर के रिश्तेदार थे जांच के दौरान पता चला है कि महिला की मामे की लड़की खन्ना में शादी हुई थी। वहीं जसविंदर कौर के ताये का लड़का मनजीत सिंह है और उसका खन्ना में आना जाना रहता था। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों की उम्र 25 से 30 वर्ष है। पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दे दी है। जानकारी के अनुसार, युवक और महिला तड़के होटल के कमरा नंबर 104 में पहुंचे थे। काफी देर तक कमरे से कोई हलचल न होने पर होटल कर्मचारी को शक हुआ। दरवाजा खटखटाने पर जवाब नही मिला तो दरवाजा तोड़ा गया। अंदर दोनों के शव पड़े थे। जांच के दौरान एक बड़ा खुलासा हुआ है। होटल प्रबंधन ने कथित तौर पर दोनों से कोई वैध पहचान पत्र नहीं लिया था। उन्हें बिना पहचान पत्र के ही कमरा उपलब्ध करा दिया गया था। इस लापरवाही ने होटल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस इस पहलू की भी गहनता से जांच कर रही है। डीएसपी विनोद कुमार ने कहा कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि घटना से पहले दोनों के बीच क्या हुआ और मौत के पीछे वास्तविक कारण क्या है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो सकेगा।