Category: Punjab>Ludhiana

  • Punjab: DC Office के बाहर Akali Dal ने दिया धरना, देखें वीडियो

    Punjab: DC Office के बाहर Akali Dal ने दिया धरना, देखें वीडियो

    लुधियानाः पेट्रोल-डीजल और बिजली की बढ़ी कीमतों को विरोध में अकाली दल ने लुधियाना डीसी दफ्तर के सामने प्रदर्शन किया। जिसमें लुधियाना के सीनियर लीडरशिप के साथ वर्कर और पंजाब कार्यकारी प्रधान बलविंदर भुंदड़ शामिल हुए। धरने को संबोधित करते कहा कि पंजाब सरकार ने सत्ता में आने से पहले कई वादे किए थे, लेकिन सरकार बनाने के बाद हर फ्रंट पर सरकार फेल साबित हो रही है। पंजाब में कानून व्यवस्था भी पूरी तरह से बिगड़ चुकी है। आए दिन लूटपाट, छीना झपटी और लोगों के सरेआम मर्डर हो रहे है। बीती दिनी भी खन्ना में भी किसान नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

  • Punjab: पूर्व Army Officer के प्लाट पर निहंग सिंहों ने की कब्जे की कोशिश, देखें वीडियो

    Punjab: पूर्व Army Officer के प्लाट पर निहंग सिंहों ने की कब्जे की कोशिश, देखें वीडियो

    लुधियानाः पूर्व Army Officer के खाली प्लाट पर निहंग सिंहों की ओर से कब्जा करने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार निहंग सिंह गंडासे और तलवारें लेकर प्लाट में घुसे। इस दौरान वहां रह रहे प्रवासी मजदूर पर हमला कर डाला। इस दौरान निहंग सिंहों ने प्लाट में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ डाले।परिवार ने मौके पर पुलिस को सूचित किया। पुलिस के पहुंचते ही निहंग सिंह मौके से भाग गए।

    इस दौरान 4 से 5 निहंग सिंहों को काबू कर लिया। पुलिस का कहना है कि पूर्व आर्मी अफसर सुंदरपाल सिंह के प्लाट में निहंग सिंहों ने कब्जा करने की नीयत से प्रवासी परिवार पर हमला किया है। जिनकी तरफ से तोड़पोड़ भी की गई है। पुलिस ने फिलहाल जांच शुरू कर दी है। आरोपियों पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab : निहंग बाणे में आए युवक ने तम्बाकू खा रहे व्यक्ति पर किया हमला, देखें वीडियो

    Punjab : निहंग बाणे में आए युवक ने तम्बाकू खा रहे व्यक्ति पर किया हमला, देखें वीडियो

    लुधियाना – रेलवे स्टेशन से पश्चिम एक्सप्रेस ट्रेन स्टेशन से निकली तो ट्रेन में चिक पुकार मच गए। एक निहंग सिंह ने श्री साहब तलवार से एक व्यक्ति पर हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। घायल की पहचान मुकंदी राठौर निवासी मध्य प्रदेश के तौर पर हुई है। जिसको इलाज के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। निहंग सिंह ने व्यक्ति पर हमला किया क्योंकि वह तंबाकू खाने लगा था, इसी बात को लेकर निहंग सिंह ने मुकंदी पर तलवार से बाएं कंधे पर हमला कर दिया। घायल हुए व्यक्ति को जीआरपी पुलिस ने फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया है।

    जानकारी देते हुए घायल मुकंदी राठौर ने बताया कि वह मध्य प्रदेश से ट्रेन में सवार होकर अपने परिवार सहित जालंधर आ रहा था कि जैसे ही ट्रेन लुधियाना रेलवे स्टेशन से रवाना हुई तब एक निहंग सिंह ने उस पर हमला कर उस को जख्मी कर दिया। जिसके चलते ट्रेन की चेन पुलिंग भी की गई। उसने बताया कि वह तंबाकू खाने लगा था तो निहाल सिंह ने उसे पर तलवार मारकर उसे घायल कर दिया और जीआरपी पुलिस उसे इलाज के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में लेकर आई। लुधियाना जीआरपी पुलिस के एएसआई जगजीत सिंह ने बताया की घायल व्यक्ति को इसी ट्रेन से लाकर फगवाड़ा रेलवे स्टेशन पर उतारा गया और सिविल अस्पताल फगवाड़ा में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया।

    उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश से बिना स्टेशन से जालंधर आ रहा व्यक्ति, जो तंबाकू खाने लगा था। इसी दौरान निहंग सिंह के साथ इसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया, और इसके बाद निहंग सिंह ने तलवार से हमला कर उसे घायल कर दिया। जीआरपी लुधियाना के जांच अधिकारी जगजीत सिंह ने बताया के डॉक्टरों की ओर से जख्मी व्यक्ति को लुधियाना रेफर कर दिया गया। फिलहाल बयान दर्ज कर बनती कानूनी कारवाही की जा रही है।

  • Punjab: टिब्बा रोड पर नौजवान पर हथियारों से हमला, देखें वीडियो

    Punjab: टिब्बा रोड पर नौजवान पर हथियारों से हमला, देखें वीडियो

    लुधियानाः टिब्बा रोड पर मारपीट का मामला सामने आया है। जिसमें एक नौजवान ने अपने साथियों सहित पड़ोस में रहने वाले परिवार वाले युवक पर हथियारों से हमला कर डाला। हमले में गंभीर घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल दाखिल करवाया गया है। पीड़ित की मां ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से मेरे बेटे पर हमले हो रहे है। वह घर के बाहर बैठी थी। इतने में उक्त नौजवान आया और कहने लगा कि अपने बेटे को बाहर बुलाए। जब उसने विरोध किया तो उक्त युवक ने साथियों सहित हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। घटना की सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित की मां ने पुलिस से इंसाफ की मांग लगाई है।
  • Punjab : खाना बनाते समय हुआ हादसा, नाबालिग झुलसी, देखें वीडियो

    Punjab : खाना बनाते समय हुआ हादसा, नाबालिग झुलसी, देखें वीडियो

    लुधियाना – खाना बनाने में मां की मदद कर रही 11 साल की बच्ची के ऊपर सब्जी से भरा कुक्कर गिर गया। जिससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची की पहचान सजदा पुत्री बबलू निवासी गोबिंदपुरा विश्वकर्मा चौक के तौर पर हुई है। परिवार ने घायल बच्ची को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां बच्ची खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी देते हुए बच्ची की मां खुशबू ने बताया कि उसके चार बच्चे है।

    जोकि मदरसे में ही पढ़ाई करते है और उसका पति ई-रिक्शा चलाता है। उसने बताया कि रात के समय वह खाना बना रही थी। इसी दौरान उसकी बेटी भी उसके साथ मदद करने लगी, चूल्हे पर रखा सब्जी वाला कुक्कर में उबाल आ जाने से कुक्कर उछल कर बच्ची के ऊपर गिर गया। जिससे बच्ची बुरी तरह से झुलस गई।

    इस दौरान टांगे एक बाजू व सिर के बाल भी चपेट में आ गए। वह बच्ची को लेकर घर के नजदीक ही अस्पताल लेकर गए, जहां डाक्टर ने इलाज के बाद उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाने को कहा। जिसके बाद वह बच्ची को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे।

  • Punjab : Advocate की पत्नी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, जाने मामला

    Punjab : Advocate की पत्नी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, जाने मामला

    जगराओं – शहर के कच्चा मलक रोड पर एक वकील की पत्नी ने आज सुबह फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतका की पहचान 39 वर्षीय हरप्रीत कौर पत्नी अवनिंदर सिंह के रूप में हुई है। मृतका दो बच्चों की मां थी।

    सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना सिटी की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की जांच शुरू कर दी।

    जानकारी के अनुसार जगराओं कोर्ट में वकालत करने वाले एडवोकेट अवनिंदर सिंह की पत्नी ने घरेलू परेशानी के चलते सुबह करीब 8 बजे फंदा लगाकर खुदखुशी कर ली। पुलिस इस मामले में गहनता से जांच कर रही है।

  • Punjab: सिविल अस्पताल में हंगामा, ड्यूटी पर मौजूद डाक्टर पर भी हमले की कोशिश, देखें वीडियो

    Punjab: सिविल अस्पताल में हंगामा, ड्यूटी पर मौजूद डाक्टर पर भी हमले की कोशिश, देखें वीडियो

    लुधियानाः रविवार देर रात सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि युवकों ने ड्यूटी पर मौजूद महिला डॉक्टर पर हमला करने की कोशिश की। समय रहते मौके पर पहुंचे पुलिस ने तुरंत आरोपियों को बाहर निकालकर ओपीडी को बंद कर लिया। देर रात ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर सुनीता अग्रवाल ने कहा- देर रात तो दो पक्ष लड़ाई झगड़े का केस लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे थे। दोनों पक्ष बस्ती जोधेवाल थाना क्षेत्र से आए थे। एमएलआर कटवाने आए थे।

    डॉक्टर ने कहा- हमने पर्चा करने से मना नहीं किया, सिर्फ इतना कहा था कि आप पहले इलाज करवा लें, फिर पर्चा भी दर्ज कर लिया जाएगा। मगर पर्चा कटवाने पर अड़े पक्ष के साथ इतने युवक आए थे कि उन्होंने सरकारी प्रॉपटी को नुक्सान पहुंचाना शुरू कर दिया। इस दौरान युवकों ने डॉक्टर और स्टाफ पर हमला करने की कोशिश भी की।

    महिला डॉक्टर ने आरोप लगाया कि जब मामला बढ़ा तो मैंने 100 नंबर पर कॉल किया था। इतना बड़ा मामला होने के बाद भी थाना डिवीजन नंबर-2 की पीसीआर की टीम आधा घंटा लेट क्राइम सीन पर पहुंची। रात में मेरे साथ एक डॉक्टर काम पर है, मगर हमारी सुरक्षा का कोई भी इंतजाम नहीं किया गया।

  • कार व Punjab Roadways Bus की भीषण टक्कर, देखें वीडियो

    कार व Punjab Roadways Bus की भीषण टक्कर, देखें वीडियो

    लुधियाना। शहर के शेर पुर चौक पर एक सड़क हादसा हो गया। जहां, कार का संतुलन बिगड़ जाने से कार पंजाब रोडवेज बस से सीधी टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार इंजन और फ्रंट शीशा टूट गया। राहगीरों की मदद से कार चालक को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चालक की पहचान अभी नहीं हो पाई। कार चालक को घायल अवस्था में लोगों ने प्राइवेट क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों ने हाईवे पर लगे जाम को खुलवाया।

    जानकारी देते हुए पंजाब रोडवेज बस के ड्राइवर परमजीत सिंह ने कहा कि वह पटियाला से सवारियां लेकर लुधियाना आ रहे थे। लुधियाना की तरफ से कार सवार तेज रफ्तार से आ रहा था। परमजीत मुताबिक उन्होंने बस से सवारियां उतार कर अभी बस को आगे बढ़ाया ही था कि तेजरफ्तार कार चालक की भिड़ंत हो गई। बस का भी नुक्सान हुआ है। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

  • Punjab: बाइक सवार दो लुटेरों ने पूर्व महिला सरपंच की झपटी चैन, देखें वीडियो

    Punjab: बाइक सवार दो लुटेरों ने पूर्व महिला सरपंच की झपटी चैन, देखें वीडियो

    लुधियानाः घुमार मंडी में बाइक सवार दो लुटेरे राहगीर महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। महिला ने लुटेरों का पीछा भी किया, लेकिन वह मौके से फरार हो गए। जिसका सीसीटीवी भी सामने आया है। वारदात से इलाके में काफी दहशत पाई जा रही है।

    जानकारी देते महिला परमिन्द्र कौर ने कहा कि उनके पति नवतेज सिंह और वह खुद गांव मन्नेवाल के पूर्व सरपंच रह चुके है। घुमार मंडी नजदीक माया नगर में उनके पिता रहते है। कुछ दिनों से उनके ससुर बीमार चल रहे है। इसलिए वह उनकी सेवा के लिए दिन के समय घर आ जाते है। ससुर की दवा खरीदने के लिए वह मैडिकल स्टोर पर गई थी। जैसे ही आस्था अस्पताल के नजदीक पहुंची तो दो अज्ञात युवक पहले से ही सड़क पर बाइक स्टार्ट करके खड़े थे। उन युवकों को जब उन्होंने क्रास किया तो एक लड़के ने कोई तिखी चीज दिखा कर गले पर हाथ डाल कर पहनी चैन झपट ली। परमिन्द्र ने बताया कि उसकी चेन का वजन 1 तोले था। वारदात के बाद उन्होंने थाना डिवीजन नंबर 8 में शिकायत दर्ज करवाई। ASI सतनाम सिंह मामले की जांच कर रहे है।

  • Punjab: करोड़ों की ठगी के आरोप में Gulzar Group of Institutes का मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab: करोड़ों की ठगी के आरोप में Gulzar Group of Institutes का मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    आडिट में ठगी का खुलासा, देर रात कोलकाता से आई पुलिस और CID की टीम ने की कार्रवाई

    लुधियानाः करोड़ों की ठगी के मामले में लुधियाना में प्रतिष्ठित गुलजार ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट के मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार है। शनिवार देर रात कोलकाता से पुलिस और CID की टीम ने शहर में दस्तक दी। उन्हें सूचना थी कि गुलजार ग्रुप के मालिक शहर में है। पुलिस ने रेड कर दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। मालिकों की पहचान हरकीरत सिंह और गुरकीरत सिंह के रूप में हुई है। फिलहाल देर पुलिस ने अभी गुरकीरत सिंह का ही मैडिकल करवाया है। दोनों भाइयों पर आरोप है कि उन्होंने JIS ग्रुप कोलकाता के साथ 25 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी की है। आडिट के दौरान यह ठगी सामने आई है। कोलकाता से आई टीम ने दोनों भाइयों से करीब 1 घंटा थाना डिवीजन नंबर 5 में पूछताछ भी की। रात करीब 11.15 बजे पुलिस ने आरोपियों का मेडिकल करवाया गया। टीम दोनों को आज अदालत में पेश करेगी। मामले संबंधी पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने देर रात तक चुप्पी साधी रखी।