Category: Punjab>Ludhiana

  • Punjab: लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार

    Punjab: लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार

    लुधियानाः क्राइम की वारदातों पर नकेल कसते हुए थाना 5 की पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक्टिवा, बाइक, लोहे की रॉड, दात और 5 फोन बरामद किए है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 21 वर्षीय अंकुश कुमार पुत्र कलीड़ेह वर्मा निवासी न्यू भगत सिंह नगर लुधियाना, हिमांशु रावत पुत्र छोटू निवासी मोहल्ला शाम नगर फाटक, गांव सुनेत, लुधियाना और छोटू पुत्र जगदीश निवासी शहीद भगत सिंह नगर लुधियाना के रूप में हुई है।
    मामले की जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि उनकी टीम ने रात के समय लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के 3 सदस्यों को काबू किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी देर रात बाइक पर सवार होकर शहर के अलग-अलग जगहों में लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ दौरान ओर खुलासे होने की संभावना है।
     
  • Punjabi singer के बेटे की गिरफ्तारी को लेकर परिजनों में रोष, लगाया धरना

    Punjabi singer के बेटे की गिरफ्तारी को लेकर परिजनों में रोष, लगाया धरना

    लुधियानाः जिले के अधीन आते खन्ना में एक माह पहले इकोलाहा गांव में मर्डर का मामला सामने आया था। दरअसल, कबूतर उड़ान मुकाबले को लेकर 23 जून को दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। इस दौरान दोनों में विवाद इतना बढ़ गया था कि एक पक्ष ने 21 वर्षीय युवक गुरदीप सिंह माणा का लोहे की रॉड से हमला कर मर्डर कर दिया। वहीं इस मामले में पुलिस ने पंजाबी गायक कुलदीप सिंह विक्की उर्फ वी-दीप को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन गायक का बेटा दमन औजला अभी भी फरार चल रहा है।

    वहीं इस मामले को लेकर आज पीड़ित पक्ष ने एसएसपी दफ्तर से बाहर धरना लगाकर रोष जाहिर करना शुरू कर दिया। परिवार का आरोप है कि दमन औजला को जल्द गिरफ्तार किया जाए। मतृक की दादी ने कहा कि गुरदीप के पिता का पहले ही देहांत हो चुका है। ऐसे में अब गुरदीप सिंह कामकाज करके परिवार का गुजारा चला रहा था। आरोपियों ने उसका मर्डर करके परिवार को बेसहारा ही बना दिया।

    परिजनों ने आरोप लगाए है कि एक माह से अधिक का समय हो गया है कि लेकिन पुलिस इस केस में कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही। परिजनों ने आरोप लगाए है कि बेटे समेत अन्य लोगों को बचाया जा रहा है। आज धरने के दौरान परिजनों ने कहा कि वे इंसाफ लेकर रहेंगे, चाहे उन्हें गोली मार दी जाए वे धरने से नहीं हटेंगे। वहीं मृतक के चचेरे भाई हरी सिंह ने कहा कि पुलिस ने मर्डर के बाद 5 दिनों का समय लिया था कि आरोपी का बेटा दमन गिरफ्तार होगा।

    एक महीने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं दूसरी ओर परिजनों द्वारा लगाए गए धरने की सूचना मिलने पर डीएसपी खन्ना हरजिंदर सिंह, सदर थाना एसएचओ हरदीप सिंह और सिटी थाना एसएचओ राव वरिंदर सिंह पुलिस फोर्स समेत मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन पीड़ित परिवार आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ा हुआ है।

  • Punjab: पटवारी की बड़ी लापरवाही आई सामने, अब सरकार ने रखा जमीन का लाखों रुपए दाम, देखें वीडियो

    Punjab: पटवारी की बड़ी लापरवाही आई सामने, अब सरकार ने रखा जमीन का लाखों रुपए दाम, देखें वीडियो

    DC दफ्तर पहुंचे परिवार ने लगाई इंसाफ की गुहार, दी सुसाइड की चेतावनी

    लुधियानाः जिले में पटवारी की जमीन का इंतकाल चढ़ाने के लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। इस मामले को लेकर पीड़ित गगनदीप सिंह निवासी गांव गोंसगढ़ राहों रोड ने आज डीसी दफ्तर पहुंचकर प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। वहीं पीड़ित ने इंसाफ ना मिलने पर परिवार सहित सुसाइड करने की चेतावनी दी है। पीड़ित का आरोप है कि उनकी जमीन का इंतकाल पटवारी सुखविंदर सिंह ने गलत चढ़ा दी। अब उनकी जमीन सरकारी हाईवे बनाने के लिए एक्वायर कर रही है। उस जमीन के करीब 26 लाख रुपए जमीन के पुराने मालिक को मिले है जबकि जमीन उनकी है। पीड़ित गगनदीप सिंह ने कहा कि 2018 में उसने 130 वर्ग गज की जमीन खीदी थी। यह जमीन अजमेर सिंह से खरीदी है। किश्तों पर जमीन खरीद कर 2020 में उसने पूरी पेमेंट क्लियर कर दी थी। पीड़ित ने बताया कि 26 अक्तूबर 2023 में उसने जगह की रजिस्ट्री करवाई। उस समय के मौजूदा पटवारी सुखविंदर सिंह को इंतकाल चढ़ाने के लिए रजिस्ट्री की 10 बार फोटो कापी दी, लेकिन उसने उनका काम नहीं दर्ज किया। प्रशासन चाहे तो मांगट पटवारखाने के कैमरे भी चैक कर सकता है। पटवारी ने 12 जुलाई 2024 को गलत इंतकाल चढ़ाया। उसने इस संबंधी SDM से भी मुलाकात की। गगनदीप मुताबिक SDM कह रहे है कि ये जगह एक्वायर होनी है। इस कारण इसका मुआवजा दूसरी पार्टी को मिल चुका है । गगनदीप ने कहा कि जमीन की रजिस्ट्री उनके नाम है। कुछ दिन पहले भी उसने डिप्टी कमिश्नर से मुलाकात करनी थी लेकिन वह मीटिंग में व्यस्त थी जिस कारण 3 बार माल अधिक डीआरओ से मुलाकात की। उन्हें पत्र भी दिया लेकिन कोई एक्शन नहीं हुआ। पीड़ित का कहना है कि आज डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी को भी इंसाफ की गुहार लगाते हुए पत्र सौंप दिया है। पीड़ित ने कहा कि जगह बेचने वाले अजमेर सिंह ने उनसे भी रुपए ले लिए है और सरकारी जमान एक्वायर होने के कारण सरकार से भी रुपए ले रहा है। पटवारी की गलती के कारण आज परिवार दर-दर धक्के खा रहा है। 42 हजार रुपए देकर रजिस्ट्री करवाई है। डिप्टी कमिश्नर से मांग है कि समस्या का हल किया जाए। हाईवे से फिलहाल 26 लाख रुपए जमीन के बन रहे है। अगर प्रशासन ने कोई एक्शन नहीं लिया तो वह परिवार सहित डी.सी दफ्तर में ही सुसाइड कर लेंगे।
  • Punjab: शहीद के नाम पर School का नाम रखने को लेकर छिड़ा विवाद, भारी Police बल तैनात

    Punjab: शहीद के नाम पर School का नाम रखने को लेकर छिड़ा विवाद, भारी Police बल तैनात

    लुधियानाः रायकोट के गांव झोरडां में प्राइमरी स्कूल का नाम आईटीबीपी के शहीद एएसआई गुरमुख सिंह के नाम पर रखने को लेकर नया विवाद छिड़ गया है। दरअसल, आज लुधियाना के बद्दोवाल स्थित आईटीबीपी की 26 बटालियन के कमांडेंट सौरभ दुबे 45 जवानों के साथ स्कूल का नामकरण शहीद एएसआई गुरमुख सिंह के नाम पर करने के लिए गांव पहुंचे। उनके साथ जिला शिक्षा अफसर रविंदर कौर और विधायक हाकम सिंह ठेकेदार भी समागम में शामिल हुए। जहां आयोजित किए गए सरकारी समागम के दौरान विवाद यह विवाद हुआ है।

    जहां स्कूल के नामकरण को लेकर गांव वासी 2 धड़ों में बंट गए और एक दूसरे के आमने- सामने हो गए। इस दौरान जहां एक गुट स्कूल का नाम शहीद के नाम पर रखने के फैसले का समर्थन कर रहा है वहीं कुछ ग्रामीण स्कूल बिल्डिंग का निर्माण करवाने वाले संत बाबा कुंदन सिंह जी कलेरां वालों के नाम पर स्कूल का नाम करवाने पर अड़ गए हैं। विवाद के चलते मौके पर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है।

    प्राइमरी स्कूल की इमारत का निर्माण संत बाबा कुंदन सिंह कलेरां वालों ने 16 मई 1980 को संत बाबा ईशर सिंह की याद में करवाया था। 26 मार्च 2023 को संत बाबा गुरजीत सिंह कलेरां वालों ने इसी स्कूल की नई इमारत का निर्माण करवाया था। आईटीबीपी की 45वीं वाहिनी मदुरई में तैनात एएसआई गुरमुख सिंह को छत्तीसगढ़ के जिला नारायणपुर में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान ड्यूटी पर भेजा गया था। 20 अगस्त 2021 में कडेमेटा कंपनी ऑपरेटिंग बेस के नजदीक पेट्रोलिंग कर रहे एएसआई गुरमुख सिंह की टुकड़ी पर नक्सलियों ने घात लगाकर हमला कर दिया था जिसमें अभूतपूर्व साहस और बहादुरी से नक्सलियों का मुकाबला करते हुए गुरमुख सिंह शहीद हो गए थे।

    इसके बाद पंचायत ने प्रस्ताव पास करके सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल का नाम शहीद के नाम पर रखने के लिए सरकार को भेज दिया था। तीन साल बाद सोमवार को स्कूल का नाम शहीद के नाम पर रखने के लिए सरकारी समागम रखा गया था जिसमें विवाद खड़ा हो गया। फिलहाल स्कूल के मुख्य द्वार पर शहीद के नाम का बोर्ड लगाकर समागम शुरू कर दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ कई ग्रामीण इसके विरोध में नारेबाजी कर रहे हैं।

  • विदेश में भीषण सड़क हादसे में भाई-बहन सहित 3 पंजाबियों की मौत

    विदेश में भीषण सड़क हादसे में भाई-बहन सहित 3 पंजाबियों की मौत

    लुधियानाः खन्ना के उप-तहसील मलोद से बड़ी खबर सामने आई है। जहां गांव बुरकड़ा, के दो सगे भाई बहनों और एक दोस्त की भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार तीनों की कनाडा में सड़क हादसे में मौत हुई है। मृतकों की पहचान 23 वर्षी हरमन सोमल और उसका भाई 19 वर्षीय नवजोत सोमल और दोस्त 23 वर्षी रेशम समाना के रूप में हुई है।

    हादसे के बाद गांव में शोक की लहर छा गई है। बताया जा रहा है कि यह हादसा हाईवे पर टायर फटने के कारण हुआ, जिससे गाड़ी नियंत्रण से बाहर हो गई थी। बताया जा रहा है कि इस घटना के दौरान कोई अन्य वाहन शामिल नहीं था। दुर्घटनाग्रस्त के दौरान गाड़ी चालक घायल हुआ है।

    पुलिस के मुताबिक, हादसे के वक्त तीनों यात्री गाड़ी से बाहर निकलकर गिर गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।बता दें कि हाल ही में कनाडा में कम से कम 3 ऐसी दुर्घटनाएं हुई हैं, जिनमें ड्राइवर तो बच गया लेकिन यात्री गाड़ी से बाहर निकल कर गिए गए और गिरने के कारण उसकी मौत हो गई और मरने वाले पंजाब के युवा लड़के और लड़कियां थे।

  • Punjab : युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    Punjab : युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    लुधियाना : एक ऑटो चालक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान विनीत के तौर पर हुई है। विनीत ऑटो चलाने का काम करता है। वह ढांढारी इलाके का रहने वाला है। विनित अपने परिवार का बड़ा बेटा था। वहीं एक मात्र परिवार का कमाने वाला शख्त था। मिली जानकारी के अनुसार विनीत ने अपनी मौसी के बेटे और बहू से तंग आकर मौत को गले लगा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है। युवक ने उस समय आत्महत्या की जब परिवार उसकी दादी का अंतिम संस्कार करने श्मशान घाट गया हुआ था।

     वापस लौटने पर परिजनों ने विनीत का शव फंदे से लटका देखा और तुरंत कंगनवाल थाना पुलिस को सूचना दी। बताया जाता है कि लड़के का रिश्तेदारी में युवती को पंसद करता था, लेकिन शादी नहीं हुई। मृतक के चाचा राज कुमार ने बताया कि रिश्तेदार में ही एक लड़की से उसका प्रेम-प्रसंग हो गया। इसी बीच वह लड़की विनीत की मौसी के बेटे विजय कुमार हैरी से भी बातचीत करने लगी। उस लड़की ने करीब 2 महीने पहले हैरी की शादी कर ली।शादी होने के बाद हैरी विनित को कमेंट्स करता था।

    राज कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि हैरी अपने इंस्टाग्राम पर स्टेटस लगाकर विनित को नीचा दिखाने की कोशिश करना। जिस कारण कुछ दिन पहले दोनों की जमकर बहसबाजी भी हुई थी। मामला पुलिस थाना तक पहुंच गया था। फिर भी हैरी उसे तंग परेशान करता था। राज कुमार ने कहा कि पुलिस हैरी के घर शिमलापुरी उसे पकड़ने गई थी लेकिन उन लोगों ने पुलिस को बेरंग लौटा दिया। राज कुमार ने कहा कि वह विनित के शव का संस्कार तभी करेंगे जब तक आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं करती।

  • Punjab : आपस में भिड़े BJP नेता, एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab : आपस में भिड़े BJP नेता, एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    लुधियाना: जिले के जवाहर कैंप में बीजेपी के 2 नेता आपस में भिड़ गए। दोनों को लेकर भारी हंगामा हुआ। दरअसल, हंगामे की वजह यह थी कि एक बीजेपी नेता ने दूसरे बीजेपी नेता पर अपने पतीले चुराने का आरोप लगाया था। बता दें कि दोनों बीजेपी नेताओं का काम टेंट हाउस का है। जिस दौरान एक बीजेपी नेता के कर्मी ने देखा कि उनके पतीले दूसरे बीजेपी नेता के पास हैं। जिसको लेकर दोनों के बीच काफी बहस हुई। दोनों में विवाद कितना बढ़ गया है कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

    मिली जानकारी अनुसार हाथापाई में दोनों पक्षों के सिर पर चोटें लगी है। अब मामला कोछड़ मार्केट में स्थित पुलिस चौकी पहुंच गया है। जहां दोनों पक्षों ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है। इस दौरान एक पक्ष का आरोप है कि उसके पतीले दूसरे पक्ष ने चोरी किए हैं और उसके साथ मारपीट भी की है। दूसरे पक्ष का कहना है कि उस पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। दूसरे पक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके और उसके परिवार की महिलाओं के साथ पहले पक्ष ने हाथापाई की है। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस में कहा कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

  • Punjab : PAU University के Hostel में Student का लटकता शव हुआ बरामद, देखें वीडियो

    Punjab : PAU University के Hostel में Student का लटकता शव हुआ बरामद, देखें वीडियो

    लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में PAU (पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी) से जुड़ी एक खबर सामना आई है। जहां, संदिग्ध परिस्थितियों में एक छात्र का शव होस्टल के कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला। होस्टल में रहते बाकी छात्रों ने शव फंदे से लटकता हुआ देख शोर मचाने लगे। जिसके बाद होस्टल के वार्डन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक छात्र का नाम योगेश बताया गया है। योगेश पैथालाजी विभाग में पहले वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। योगेश राजस्थान का रहने वाला है।

    जानकारी मुताबिक थाना PAU की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने होस्टल में रहते कई छात्रों से पूछताछ भी की। योगेश का शव पुलिस ने फंदा से उतारा। उसके कमरे की तलाशी भी ली लेकिन पुलिस कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। योगेश के परिजनों को पुलिस ने सूचित कर दिया है।

    कल उनके आने के बाद योगेश का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। जिसके बाद शव परिजनों को सुपुर्द पुलिस करेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। उसके मोबाइल डिटेल्स आदि भी पुलिस खंगालेगी। छात्र की मौत के बाद पुलिस हर एंगल से इस मामले की जांच कर रही है।

  • Punjab : 15 दिन से लापता व्यक्ति का नहीं मिला सुराग, थाने के बाहर हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab : 15 दिन से लापता व्यक्ति का नहीं मिला सुराग, थाने के बाहर हंगामा, देखें वीडियो

    लुधियाना। शहर से एक अपनी पत्नी को स्टेशन से लेने स्कूटर पर गया एक व्यक्ति रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया था। लापता हुए 15 दिन बीत जाने के बाद भी व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिलने लगा है। जिसको लेकर नाराज परिजन रविवार को थाने पहुंचे गये। जहां, जमकर हंगामा किया। परिजनों ने पुलिस से लापता व्यक्ति को ढूंढने की मांग की। लापता व्यक्ति की पत्नी मीना देवी ने बताया कि वह बिहार स्थित अपने गांव गयी थी। जब वह 15 जुलाई को वापस लुधियाना आई तो उसका पति दीनानाथ 15 जुलाई को रात करीब 11 बजे उसे रेलवे स्टेशन लेने के लिए एक्टिवा पर घर से निकला, लेकिन वह रेलवे स्टेशन नहीं पहुंचा।

    जिसके बाद वह काफी देर तक स्टेशन पर अपने पति का इंतजार करती रही लेकिन उसका पति स्टेशन नहीं पहुंचा। कई घंटों तक इंतजार करने के बावजूद जब उसका पति उसे लेने नहीं आया तो वह खुद ऑटो में बैठ कर घर चली गई। उसका मोबाइल फोन भी बंद आने लगा। अगले दिन जमालपुर थाने में पति के दोबारा इंतजार करने की शिकायत दर्ज कराई गई।

    ताजपुर गांव के लोग और परिजन जमालपुर थाने पहुंचे और हंगामा किया। प्रदर्शनकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें सूचना मिली है कि रास्ते में कुछ लोगों ने दीनानाथ को मारपीट कर घायल कर दिया है और लूटपाट की है। क्योंकि कुछ लोगों का कहना था कि वह एक्टिवा पर था और कुछ लोग उसकी पिटाई कर रहे थे जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल रहा है। पुलिस को 72 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि दीनानाथ को जल्द खोजा जाए, नहीं तो वह धरना देने को मजबूर होंगे।

  • Punjab:  चौकी पर हमला, कांस्टेबल की फाड़ी वर्दी, ASI घायल, देखें वीडियो

    Punjab: चौकी पर हमला, कांस्टेबल की फाड़ी वर्दी, ASI घायल, देखें वीडियो

    लुधियाना : धर्मपुरा पुलिस चौकी पर आधी रात करीब साढ़े 12 बजे कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमले में कांस्टेबल की वर्दी फटी, मुंशी से हाथापाई और चौकी इंचार्ज का माथा फूट गया। इस दौरान पुलिस चौकी का दरवाजा भी टूट गया। दरअसल शिंगार सिनेमा के बाहर चौकी इंचार्ज जसविंदर सिंह ने नाका लगाया हुआ था। रात को वह वाहन चालकों की चैकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक्टिवा पर सवार पिता-पुत्र को पुलिस ने रोका। उनसे कागजात मांगे और दोनों पक्षों में बहसबाजी हो गई।

    मामला बढ़ गया तो चौकी इंचार्ज जसविंदर सिंह ने पिता-पुत्र को चौकी में ले जाकर पूछताछ करनी चाही। इतने में उक्त व्यक्ति का बेटा चौकी से बाहर भाग गया। कुछ देर बाद वह कुछ लोगों को साथ लेकर आया जिन्होंने चौकी के बाहर हंगामा किया। चौकी इंचार्ज जसविंदर सिंह ने कहा कि उनके इलाके न्यू हरगोबिंद नगर में बाइक सवार बदमाशों ने एक्टिवा सवार से स्नैचिंग की। इस वारदात के बाद उन्होंने बदमाशों का बाइक तो बरामद कर लिया था लेकिन स्नैचर नहीं पकड़े गए थे। जसविंदर ने कहा कि स्नैचरों को पकड़ने के लिए उन्होंने नाका लगाया था। एक्टिवा पर पिता-पुत्र सरबजीत सिंह और हरसिदक तेज रफ्तार से आ रहे थे। उन्हें जब एक्टिवा रोक कर पूछताछ करनी चाही तो उन लोगों ने खुद को पत्रकार बताया। वह उन्हें चौकी में बैठाकर बात करने लगे तो इतने में उक्त व्यक्ति का बेटा हरसिदक चौकी से बाहर भाग गया। कुछ देर बाद ओर लोगों की भीड़ ने चौकी पर हमला कर दिया।

    भीड़ में किसी व्यक्ति ने उनके माथे पर कोई तेजधार चीज मारी, जिससे उनके माथे में चोट आई। उन्हों ने कहा कि वह पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर रहे है। आरोपी सरबजीत सिंह की पत्नी सरबजीत कौर ने कहा कि उसके पति और बेटे के साथ पुलिस ने मारपीट की है। उनकी पगड़ियां उतारी है। सरबजीत कौर का आरोप है कि जब वह अपने पति के बारे पुलिस चौकी में पूछने गई तो पुलिस कर्मचारियों ने उसके साथ भी बदतमीजी की। सरबजीत मुताबिक उसके पति और बेटे को बेवजह मामले में घसीटा जा रही है। उसने कहा कि पुलिस कमिश्नर से मांग की है कि मामले की जांच की जाए। आरोपी हरसिदक ने बताया कि वह अपने पिता के साथ अपनी दुकान बंद करके घर जा रहा था। पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें सड़क पर रोक लिया। उनसे कहा कि एक्टिवा धीरे चलाओ।

    हरसिदक मुताबिक उनकी एक्टिवा काफी धीरे थे। हरसिदक ने कहा कि तीन पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें रोका था और सभी पुलिस कर्मचारियों की शराब पी हुई थी। हरसिदक मुताबिक उसके पास वीडियो है जिसमें पुलिस कर्मचारी खुद मान रहे है कि उन लोगों ने शराब पी हुई है। हरसिदक ने कहा कि पुलिस कर्मचारियों ने उसके पिता सरबजीत सिंह के थप्पड़ मारा। हरसिदक ने कहा कि पुलिस कर्मंचारियों ने मेरी पगड़ी उतारी है। पुलिस ने डंडों से पिटाई कर उसे और उसके पिता को चौकी में धकेला। हरसिदक मुताबिक उसका मोबाइल भी टूट गया।