Punjab : 15 दिन से लापता व्यक्ति का नहीं मिला सुराग, थाने के बाहर हंगामा, देखें वीडियो

लुधियाना। शहर से एक अपनी पत्नी को स्टेशन से लेने स्कूटर पर गया एक व्यक्ति रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया था। लापता हुए 15 दिन बीत जाने के बाद भी व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिलने लगा है। जिसको लेकर नाराज परिजन रविवार को थाने पहुंचे गये। जहां, जमकर हंगामा किया। परिजनों ने पुलिस से लापता व्यक्ति को ढूंढने की मांग की। लापता व्यक्ति की पत्नी मीना देवी ने बताया कि वह बिहार स्थित अपने गांव गयी थी। जब वह 15 जुलाई को वापस लुधियाना आई तो उसका पति दीनानाथ 15 जुलाई को रात करीब 11 बजे उसे रेलवे स्टेशन लेने के लिए एक्टिवा पर घर से निकला, लेकिन वह रेलवे स्टेशन नहीं पहुंचा।

जिसके बाद वह काफी देर तक स्टेशन पर अपने पति का इंतजार करती रही लेकिन उसका पति स्टेशन नहीं पहुंचा। कई घंटों तक इंतजार करने के बावजूद जब उसका पति उसे लेने नहीं आया तो वह खुद ऑटो में बैठ कर घर चली गई। उसका मोबाइल फोन भी बंद आने लगा। अगले दिन जमालपुर थाने में पति के दोबारा इंतजार करने की शिकायत दर्ज कराई गई।

ताजपुर गांव के लोग और परिजन जमालपुर थाने पहुंचे और हंगामा किया। प्रदर्शनकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें सूचना मिली है कि रास्ते में कुछ लोगों ने दीनानाथ को मारपीट कर घायल कर दिया है और लूटपाट की है। क्योंकि कुछ लोगों का कहना था कि वह एक्टिवा पर था और कुछ लोग उसकी पिटाई कर रहे थे जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल रहा है। पुलिस को 72 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि दीनानाथ को जल्द खोजा जाए, नहीं तो वह धरना देने को मजबूर होंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *