IMD ने 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट किया जारी

नई दिल्ली। देश भर में कही गर्मी तो कही बाढ़ का कहर जारी है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग ने 17 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जहां, बारिश के बीच महाराष्ट्र के नवी मुंबई के सीबीडी बेलापुर इलाके में शनिवार सुबह चार मंजिला आवासीय इमारत गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। शाहबाज गांव में सुबह हुई इस घटना के बाद दो घायलों को मलबे से जिंदा बाहर निकाला गया। अधिकारियों ने बताया कि इमारत में दरारें देखने के बाद 52 अन्य निवासियों को समय रहते बाहर नहीं निकाला जाता तो यह त्रासदी और बड़ी हो सकती थी। उधर, गुजरात के भी कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात हैं।

2700 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया। बाढ़ प्रभावित इलाकों में 2200 लोग नवसारी और 500 लोग तापी जिले के हैं। उत्तराखंड में भारी बारिश से यमुनोत्री धाम के दोनों गर्मकुंडों में मलबा भर गया है। जिला में भारी बारिश ने घनसाली के तौली गांव में जमकर कहर बरपाया है, जहां एक घर पर मलबा गिरने से मां और बेटी की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम ने दोनों शवों को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मौसम विभाग ने देहरादून जिले में भारी बारिश की संभावना जताई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *