Category: Punjab>Ludhiana

  • ਪੰਜਾਬ : ਵਿਵਾਦਾ ‘ਚ ਆਈ ਅਦਾਕਾਰਾ, ਪੀੜਿਤ ਪਹੁੰਚਿਆਂ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦਫਤਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ :  ਪੰਜਾਬੀ ਅਦਾਕਾਰਾ ਤੇਜ਼ੀ ਸੰਧੂ ਨਾਲ ਚਲ ਰਹੇ ਪ੍ਰੋਪਰਟੀ ਵਿਵਾਦ ਚ ਕਿਰਾਏਦਾਰ ਪੱਖ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦਫਤਰ ਪਹੁੰਚੇ। ਜਿੱਥੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਤੇਜ਼ੀ ਸੰਧੂ ਖਿਲਾਫ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਸੌਂਪ ਕੇ ਸਖਤ ਕਾਰਵਾਈ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ। ਪੀੜਿਤ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਸ ਨੇ ਉਸ ਪ੍ਰਾਪਰਟੀ ਨੂੰ ਕਿਰਾਏ ਤੇ ਲਿਆ ਹੋਇਆ। ਜਿਸਦਾ ਕਿਰਾਇਆ ਵੀ ਉਹ ਲਗਾਤਾਰ ਦੇ ਰਿਹਾ ਹੈ ਮਗਰ ਤੇਜੀ ਸੰਧੂ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਪ੍ਰੋਪਰਟੀ ਤੇ ਕਬਜ਼ਾ ਕਰਨ ਦੇ ਨੀਅਤ ਨਾਲ ਉਥੇ ਹਮਲਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਤੇ ਉਸ ਦੇ ਸਮਾਨ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਗਾਈ ਦਿੱਤੀ ਗਈ। ਦੁਕਾਨ ਅੰਦਰ ਪਏ ਪੈਸੇ ਵੀ ਖੋ ਲਏ ਗਏ ਸਨ।

    ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਹ ਲਗਾਤਾਰ ਪੁਲਿਸ ਕੋਲ ਕਾਰਵਾਈ ਦੀ ਮੰਗ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ। ਉਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਤੇਜੂ ਸੰਧੂ ਸਮੇਤ ਅਨੇਕਾਂ ਲੋਕਾਂ ਖਿਲਾਫ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰ ਲਿਆ ਹੈ। ਪਰ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰੀ ਨਹੀਂ ਹੋ ਸਕੀ ਹੈ ਤੇ ਨਾ ਹੀ ਪੁਲਿਸ ਕੋਈ ਅੱਗੇ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਉਹ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦਫਤਰ ਪਹੁੰਚੇ ਹਨ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਤੇਜ਼ੀ ਸੰਧੂ ਨੇ ਉਸਦੇ ਲਈ ਇਤਰਾਜਯੋਗ ਸ਼ਬਦਾਂ ਦਾ ਪ੍ਰਯੋਗ ਕੀਤਾ। ਉਸਦੇ ਲਈ ਵੀ ਉਸ ਖਿਲਾਫ ਸਖਤ ਕਾਰਵਾਈ ਹੋਣੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ।

  • पंजाबः एक्टिवा और बाइक टक्कर में 2 वर्षीय बच्चे की मौत

    लुधियानाः नर्सिंग होम सिधवा बेट के पास दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां इस घटना में 2 साल के बच्चे की मौत हो गई, वहीं उसके मां-बाप भी घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक तीनों बाइक पर जा रहे थे, उसी दौरान एक्टिवा सवारों ने उन्हें टक्कर मार दी। बच्चा मां की गोद से उछलकर सड़क पर गिर गया। घटना दौरान स्थानीय लोगों की मदद से घायल तीनों को ईलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मृतक बच्चे की पहचान अर्शदीप सिंह के रूप में हुई है। उसके पिता तजिंदरपाल और मां सोनम घायल है।

    तीनों बाइक नंबर PB-25 H 8938 पर सवार होकर हंबड़ा से अपने घर जा रहे थे। तजिंदरपाल मोटरसाइकिल चला रहा था। नर्सिंग होम सिधवा बेट के पास सामने से आ रहे एक्टिवा सवार लोगों ने बिना इंडिकेटर दिए उनकी बाइक को टक्कर मार दी। तीनों सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया।जांच अधिकारी एएसआई राज कुमार के बताया कि एक्टिवा चालक की पहचान गांव सलेमपुरा निवासी चरनजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 337, 338, 427, 304-A के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • पंजाबः अहम खबर, आज से एक सप्ताह के लिए बंद रहेंगा यह चौक 

    लुधियानाः भारत नगर चौक आज से 1 हफ्ते के लिए बंद रहेगा। एलिवेटेड रोड पर गार्डर लगाने का काम आज से शुरू होने जा रहा है। यहां 18 गार्डर लगाए जाएंगे, जिसमें से प्रतिदिन एक गार्डर लगाने का काम होगा। पूरे काम में एक हफ्ते का समय लगेगा।चौक बंद होने के कारण लोगों को त्योहारी सीजन में जाम जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए ट्रैफिक पुलिस ने लोगों के लिए वैकल्पिक मार्ग का ट्रैफिक डायवर्जन प्लान तैयार किया है। करीब 4 हफ्ते तक लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

    एसीपी चरणजीत लांबा ने कहा कि निर्माण कार्य के कारण होने वाली असुविधाओं को कम करने के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने 2 यातायात प्रबंधन योजनाएं तैयार की हैं। पहली योजना बुधवार से शुरू होने वाले पहले सप्ताह के दौरान निरंकारी सत्संग भवन रोड पर दोनों दिशाओं में यातायात की अनुमति देती है। साथ ही ठेकेदार को भारत नगर चौक रोड पर BSNL एक्सचेंज भवन की दीवार से सटी 20 फुट जगह उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। अगले सप्ताहों में दूसरी योजना लागू की जाएगी।

    जिसमें भारत नगर चौक की ओर से मिनी सचिवालय की ओर जाने वाले यातायात के लिए सर्विस लेन के रूप में BSNL एक्सचेंज की दीवार के साथ आवंटित 20 फुट की जगह का उपयोग किया जाएगा। एसीपी लांबा ने कहा कि एलिवेटेड रोड का निर्माण करने वाली कंपनी साइट पर कुल 18 गर्डर स्थापित करने की योजना बना रही है। प्रति दिन लगभग 3 गार्डर भी लगाए जाएंगे तो एक हफ्ते में इसका काम पूरा हो जाएगा। इस काम के बाद कास्टिंग का काम शुरू हो जाएगा, जो लगभग 3-4 सप्ताह तक चलने की उम्मीद है, जिससे आस-पास के क्षेत्र में यातायात की आवाजाही पर काफी असर पड़ेगा।

  • पंजाब : लोगों ने चोरों को काबू कर की छित्तर परेड, देखें वीडियो

    लुधियाना : लोहारा रोड पर लोगों ने बाइक सवार 2 चोरों को दबोच लिया। ये आरोपी एक मोबाइल की दुकान से मोबाइल चुरा कर भाग रहे थे। लेकिन लोगों ने कुछ दूरी तक पीछा कर इन्हें पकड़ लिया और जमकर चोरों की धुनाई की। आरोपियों की पहचान नाम कुलविंदर और गुरप्रीत निवासी गांव गिल के तौर पर हुई है। पकड़े गए चोरों से लोगों ने बाइक भी बरामद की है। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची चौकी कंगनवाल की पुलिस ने चोरों को गिरफ्तार कर लिया। मनी टेलीकॉम के दुकानदार मनी ने बताया कि करीब 10 दिन पहले उनकी दुकान पर काम करने वाला लड़का दुकान पर बैठा था। उस समय इन बदमाशों ने उसे हेडफोन दिखाने के लिए कहा।

    जैसे ही वह दुकान के पीछे रेक में पड़ा हेडफोन लेने लगा तो ये बदमाश टेबल पर पड़ा लैपटॉप उठा कर भाग गए। उस वारदात के बाद ये लोग इलाके में नजर नहीं आए। लेकिन अब यह चोर दोबारा उनकी दुकान पर मोबाइल खरीदने के बहाने आए। उन्होंने उनसे कहा कि वह फोन का कवर दिखाएं। दुकानदार कवर उठाने के लिए दुकान पर पीछे गया तो बदमाश मोबाइल लेकर भाग गए। कुछ दूरी पर लोगों की मदद से इन्हें दबोच लिया गया। आरोपियों ने अपना नाम कुलविंदर और गुरप्रीत बताया, जो गांव गिल के रहने वाले हैं। एक आरोपी की जेब से लोगों को एक सिरिंज भी बरामद हुई। फिलहाल चौकी कंगनवाल की पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया है।

  • पंजाबः बड़ी कार्रवाई, स्कूलों को लगा 1 लाख रुपए जुर्माना ! जानें मामला

    लुधियाना : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा स्कूलों को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि शिक्षा बोर्ड ने मंजूरी से ज्यादा दाखिले करने वाले स्कूलों को 1 लाख रुपए का जुर्माना कर दिया है। बताया जा रहा है कि जिला संस्थाओं द्वारा सैक्शन में गिनती से अधिक विद्यार्थियों का दाखिला किया गया है। उन स्कूलों को 10 विद्यार्थियों तक 1000 रुपए प्रति विद्यार्थी जुर्माना अदा करना होगा। 

  • पंजाबः इस इलाके में दोस्त ने किया साथी का कत्ल

    पंजाबः इस इलाके में दोस्त ने किया साथी का कत्ल

    लुधियानाः राजीव गांधी काॅलोनी के पास झगड़े का मामला सामने आया है। जहां झुग्गी में आपसी विवाद में दोस्त ने ही दोस्त की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान भरत लाल के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि देर रात आरोपी गुलाम हुसैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।

    शिकायतकर्ता बनवारी लाल ने पुलिस को बताया कि 22 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे वो खाना खाकर अपनी झुग्गी के बाहर टहल रहा था। इस दौरान भरत लाल की झुग्गी में से लड़ने की आवाजें आ रही थीं। जब उसने झुग्गी में जाकर देखा तो वहां भरत और गुलाम दोनों शराब पी रहे थे। जब उसने झगड़े का कारण पूछा तो आरोपी गुलाम ने कहा कि भरत ने उसका फोन ले लिया है और उसे वापिस नहीं दे रहा।

    इतनी बात कहते ही उसने पास रखा लकड़ी का बाला उठाया और भरत पर 3 से 4 वार किए। थाना फाेकल पाॅइंट पुलिस ने मृतक भरत लाल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रख दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। जिसके बाद भरत खून से लथपथ हो गया। बनवारी लाल ने अपने भतीजे के साथ मिलकर भरत को उठाया और अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिर इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस झुग्गी में पहुंची तो आरोपी फरार हो गया था। देर रात ही उसे गिरफ्तार कर लिया।

  • पंजाबः स्कूलों को लेकर शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान

    लुधियाना: पंजाब सरकार द्वारा लगातार सरकारी स्कूलों को अपग्रेड करने के तेजी से काम किया जा रहा है। वहीं आज सरकारी स्कूलों को लेकर शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने बड़ा ऐलान किया है। दरअसल, लुधियाना पहुंचे बैंस ने कहा कि राज्य के कुल 20 हजार सरकारी  स्कूल  दिसंबर तक वाई-फाई लैस होंगे। किसी भी स्कूल को इंटरनेट की समस्या नहीं होगी। शिक्षा मंत्री आज लुधियाना पहुंचे हुए थे, जहां वह सरकारी स्कूलों में तैनात किए गए सुरक्षा गार्डों के साथ मीटिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा एक APP बनाई जा रही है, जिसमें स्कूल प्रबंधक या बच्चों के अभिभाव स्कूल के बाथरूम की खस्ता हालत की तस्वीर पोस्ट कर सकते है, जिसे उसी समय ठीक करवाया जाएगा। वहीं स्कूलों में सुरक्षा गार्ड की तैनाती को लेकर उन्होंने कहा कि 500 से अधिक छात्राओं वाले हाई स्कूल में भी सुरक्षा गार्ड तैनात करने की प्रक्रियां शुरू कर दी गई है। 

  • पंजाबः रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार

    लुधियाना: विजिलेंस ब्यूरो ने सोमवार को महिला सेल में तैनात ASI सुखदेव सिंह को 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि एएसआई ने महिला सेल की एसएचओ के नाम पर भी 10 हजार रुपए की डिमांड की थी। जिसके चलते एसएचओ भी विजिलेंस के रडार पर है। एसएसपी रविंद्रपाल सिंह संधू ने कहा कि आरोपी पुलिसकर्मी को न्यू शिमलापुरी निवासी अभिषेक शर्मा की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। अभिषेक ने विजिलेंस को बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। उसका पत्नी के साथ विवाद चल रहा है। इस मामले में एक शिकायत एएसआई सुखदेव सिंह के पास लंबित है।

    अभिषेक ने आरोप लगाया कि एएसआई पहले ही उससे किस्तों में 7 हजार रुपए ले चुका है और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज करने की धमकी देकर 50 हजार रुपए की और मांग रहा है। इसके बाद उससे 14 हजार रुपए में सौदा तय हुआ। जिसमें उसने अपने लिए 4 हजार और एसएचओ के लिए 10 हजार रुपए मांगे। एसएसपी संधू ने बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ने जाल बिछाया और आरोपी पुलिस कर्मी को 2 सरकारी गवाहों की मौजूदगी में 4 हजार लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में विजिलेंस पुलिस स्टेशन लुधियाना रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत एफआईआर 24 दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। साथ ही एसएचओ की भूमिका की जांच की जाएगी।

  • पंजाब : किसान यूनियनों ने डिप्टी कमिश्नर के दफ्तर के बाहर लगाया धरना, देखें वीडियो

    लुधियाना: पंजाब भर में किसानो द्वारा दी गई काल पर प्रशासनिक काम्प्लेक्स का घेराव किया गया। यह काल हाल ही में सरकार द्वारा बाढ़ में हुए किसानो की फसलों के नुकसान का मुआवजा न देने को लेकर दी गयी थी। किसानो ने डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के बाहर रोष प्रदर्शन करते हुए कहा कि केंद्र व पंजाब सरकार किसानों से किए वादो को भूल कर फसलो के नुकसान का उचित मुआवजा नहीं दे रही है। अगर जल्द किसानो के हक़ न दिए गए तो आने वाले समय में किसानो द्वारा संघर्ष और तेज किया जायेगा।

  • पंजाबः रिश्वत लेने के मामले मेंं ASI गिरफ्तार

    लुधियानाः पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने बुधवार को भ्रष्टाचार विरोध शुरु की मुहिम के अंतर्गत थाना डेहलों, ज़िला लुधियाना में तैनात सहायक सब- इंस्पेक्टर ( ए. एस. आई.) दलजीत सिंह को 5000 रुपए रिश्वत लेने के दोष में गिरफ्तार कर लिया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त ए. एस. आई को चन्दनप्रीत सिंह निवासी दोराहा कस्बा लुधियाना की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है, जिसने इस सम्बन्धी मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन पर शिकायत दर्ज करवाई थी।

    और जानकारी सांझा करते हुये प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी आनलाईन शिकायत में दोष लगाया है कि उक्त पुलिस अधिकारी ने थाना डेहलों में दर्ज एक पुलिस केस में हाईकोर्ट के अंतरिम हुक्मों अनुसार जाँच में शामिल करने के लिए पहले ही उससे 5000 रुपए रिश्वत वसूली थी। शिकायतकर्ता ने आगे दोष लगाया कि उक्त पुलिस अधिकारी ने उसको धमकाते हुये एस.एच.ओ डेहलों के नाम पर 25,000 रुपए और रिश्वत की माँग की है और कहा कि यदि उक्त रकम अदा न की गई तो उसकी ज़मानत रद्द करवा दी जायेगी। शिकायतकर्ता ने रिश्वत के पैसों की अदायगी सम्बन्धी ए.एस.आई. से हुयी बातचीत रिकार्ड कर ली थी, जो कि सबूत के तौर पर विजीलैंस ब्यूरो को सौंपी दी है।

    प्रवक्ता ने बताया कि विजीलैंस ब्यूरो रेंज लुधियाना ने शिकायत की जांच की और दोषी पुलिस अधिकारी को शिकायतकर्ता से 5000 रुपए की रिश्वत लेने और 25,000 रुपए अतिरिक्त रिश्वत की माँग करने के दोष में दोषी पाये जाने पर गिरफ़्तार कर लिया। इस सम्बन्धी दोषी पुलिस अधिकारी के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना लुधियाना रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। उसे कल स्थानीय अदालत में पेश किया जायेगा और मामले की आगे जांच जारी है।