Category: Punjab>Ludhiana

  • पंजाबः बस स्टैंड पर भारी हंगामा, युवती ने युवक पर लगाए छेड़छाड़ के आरोप, देखें वीडियो

    लुधियानाः बस स्टैंड पर भारी हंगामा होने का मामला सामने आया है। जहां पर युवती ने व्यक्ति पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए है। मामले के जानकारी देते हुए गुरप्रीत नामक लड़की ने व्यक्ति पर नशे की हालत में होने के आरोप लगाए है। मामले की जानकारी देते हुए युवती ने बताया कि उसने जगराओं जाना है वह चंडीगढ़ से आई है। इस दौरान लड़की ने बताया वह बाथरूम जाने लगी थी। इस दौरान चिट्टा लगा युवक उसके पीछे आ गया।

    इस दौरान उक्त युवती ने उस पर हाथ उठाने के आरोप लगाए है। युवती ने बताया कि वह अकेली बस में सफर कर रही थी और आज सुबह की यह घटना है। मामले की जानकारी पीड़ित युवती ने पुलिस को दे दी है। युवती का कहना है कि जब उसने हंगामा किया तो उक्त युवक ने अपने साथियों के वहां पर बुला लिया। वहीं वहां पर एक अन्य युवक ने बताया कि उक्त युवक बस स्टैंड के पीछे मोहल्ले में रहता है। वह पहले भी कई लोगों को परेशान कर चुका है और नशे का आदी है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

  • पंजाबः फ्लाईओवर पर डिवाइडर से टकराकर पलटा ट्रक, देखें वीडियो 

    लुधियानाः फिरोजपुर की साइड पर बने फ्लाई ओवर पर आज सुबह तड़के एक ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलट गया। बताया जा रहा है कि ट्रक डिवाइडर से टकरा गया जिसके कारण टायर फट गया और ट्रक डिवाइडर से टकरा गया जिसके कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि इस हादसे में ड्राइवर घायल बताया जा रहा है।

    यहां यह भी बता दें कि ट्रक लुधियाना से मोगे की ओर जा रहा था। हालांकि, मौके पर पहुंचे नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने कहा कि इस बारे में उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है और जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई की जाएगी।

  • पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में 2 की मौ’त

    लुधियाना: सर्दी में कोहरे का कहर शुरू होते सड़क हादसों के मामले में बढ़ौतरी शुरू हो गई है। वहीं देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि फिरोजपुर रोड पर एक जीप के दुर्घटनाग्रस्त होने से 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कुछ अन्य घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। घायलों को मेडीसिटी अस्पताल दाखिल करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं घटना दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई तथा घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जों में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। 

  • पंजाब : पुलिस और गैंगस्टरों के बीच चली गोलियां, एक ASI घायल, देखें वीडियो

    लुधियाना: जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक आज कारोबारी संभव जैन के किडनैप मामले में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच फायरिंग हुई है। सूत्रों के अनुसार इसमें दो गैंगस्टरों को मौत हो गई। इसके अलावा ASI भी घायल हुआ। इस मुठभेड़ में संजीव उर्फ़ संजू और शुभम गोपी का एनकाउंटर हुआ है। वहीं दूसरी ओर इसकी सूचना मिलने पर लुधियाना के पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल ने मौके पर रवाना हो गए हैं।

    यह एनकाउंटर शाम 5.50 पर दोराहा के नजदीक हुआ है। इसमें मरने वाले गैंगस्टरों की पहचान संजीव उर्फ संजू ब्राह्मण और शुभम गोपी के रूप में हुई है। कारोबारी किडनैप मामले में पुलिस ने रेड की थी। यहां भाग रहे बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में बदमाशों पर फायरिंग की।

    इस बारे में पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल ने कहा कि ये गैंगस्टर कारोबारी संभव जैन के मामले में वांटेड थे। इस केस में 5 लोग गिरफ्तार कर चुके हैं। आज संजू और गोपी को सीआईए की टीम चेज कर रही थी। क्रॉस फायरिंग में इन दोनों को गोली लगी और एक ASI को भी गोली लगी है। इन बदमाशों का काफी क्रिमिनल रिकॉर्ड है। दोनों की मौत हो गई है लेकिन वह स्पॉट पर पहुंचने के बाद इसकी पुष्टि करेंगे।

  • पंजाबः व्यक्ति के सिर पर हमला कर पैसे और मोबाइल छीनकर भाग रहे लुटेरे काबू, जमकर की छित्तर परेड, देखें वीडियो

    लुधियानाः ग्रेवाल मार्किट से बड़ी खबर सामने आई है। जहां अस्पाल जा रहे परिवार को लुटेरों ने निशाना बनाया। इस दौरान लुटेरों ने परिवारिक सदस्यों से सिर पर कड़े से हमला कर उससे पैसे और मोबाइल छीन लिया। जिसके बाद कुछ ही दूरी पर लोगों ने 2 लुटेरों को काबू कर लिया। इस दौरान लोगों ने दोनों की जमकर छित्तर परेड की। वहीं लुटेरों की तालाशी के दौरान एक अन्य मोबाइल के साथ सीरिंज भी बरामद की है। वहीं दोनों लुटेरों की जमकर छित्तर परेड करने के बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी।

    घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस दोनों आरोपियों को थाने ले गई। लोगों ने बताया कि पीड़ित परिवार के कब्जे से 13 से 14 हजार रुपए बरामद के साथ फोन बरामद कर लिया है। लोगों ने बताया कि उक्त परिवारिक सदस्य समराला चौक पर अस्पताल में दवाई लेने के लिए जा रहे थे। इस दौरान उक्त लुटेरों ने पिता पुत्र के सिर पर हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। वहीं पीड़ित ने बताया कि उसे जोंडिस है और उसके माता-पिता उसे अस्पताल में भर्ती करवाने के लिए जा रहे थे।

    इस दौरान लुटेरों ने उसके पिता और भाई पर कड़े से हमला कर दिया गया और उनकी जेब से नगदी व मोबाइल छीन लिया। लोगों का कहना है कि उक्त लुटेरे अभी भी नशे की हालत में है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित अशोक ने बताया उक्त लुटेरे पहले से उसका पीछा कर रहे थे। इस दौरान कुछ दूरी पर पहले लुटेरों ने उसे कहा कि तुमने हमारा 3500 रुपए नहीं दिया। अशोक ने बताया कि उसने किसी का कोई पैसा नहीं लिया है। जिसके बाद उक्त लुटेरे उसका पीछा करते हुए बाजार तक आ गए और उससे मारपीट करने लगे। जिसके बाद उससे पैसे और मोबाइल छीनकर फरार होने लगे कि मार्किट के लोगों ने दोनों को काबू कर लिया। 
     

  • पंजाबः पुल पर पलटा किन्नू से भरा ट्रक, शीशा तोड़ निकाला ड्राइवर बाहर, देखें वीडियो

    लुधियानाः एलिवेटेड पुल पर देर रात किन्नूओं से भरे ट्रक के पलटने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार सिल्वर रंग की करेटा चालक ने ट्रक वाले को साइड मारी। जिसके चलते गाड़ी का बचाव करने के लिए ट्रक चालक ने जब स्टेयरिंग घुमाया तो अचानक ट्रक असंतुलित होकर पुल पर बने पोल से जा टकराया। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में ट्रक ड्राइवर और कंडक्टर को एक राहगीर वाहन चालक ने शीशे तोड़ कर बाहर निकाला। इस हादसे में सड़क के एक साइड किन्नू ही किन्नू बिखर गए।

    वहीं गाड़ी के ड्राइवर कुशविंदर ने बताया कि गाड़ी में करीब 80 करेट किन्नू लादे हुए थे। अबोहर से वह माल लुधियाना सब्जी मंडी लेकर जा रहे थे। इस दौरान उनकी गाड़ी के पीछे करेटा गाड़ी तेज रफ्तार से आई और अचानक से गाड़ी चालक ने कट मार दिया। गाड़ी बचाने के लिए स्टेयरिंग घुमाकर उसने ब्रेक लगाया तो उसका ट्रक पलट गया। ड्राइवर कुशविंदर ने कहा कि उसके भाई संजय का मामलू चोट आई है। गाड़ी के मालिक को सूचित कर दिया है। किन्नू सड़क पर गिरने से काफी नुकसान हो गया है।  

  • पंजाबः देसी घी की पिन्नियों के बने पार्सल से विदेश भेजी जा रही अफीम बरामद

    लुधियानाः पंजाब में नशे पर नकेल कसने के लिए सरकार द्वारा सख्ती से भले ही कार्रवाई की जा रही है, लेकिन हकीकत में नशे की पूर्ति अभी भी कम होने का नाम नहीं ले रही। वहीं अब तस्करों द्वारा नशे की खेप की सप्लाई करने के लिए अनोखे तरीके अपनाए जा रहे है। ताजा मामला लुधियाना से सामने आया है। जहां कोरियर के जरिए अनोखे तरीके से अफीम विदेश भेजी जानी थी। जिसे समय रहते नाकाम कर दिया गया।

    दरअसल, एक कोरियर कंपनी ने एक्स-रे मशीन के जरिए 208 ग्राम अफीम बरामद की है। आरोपी देसी घी की पिन्नियां बनाकर कनाडा के ब्रैंपटन में भेज रहा था। कूरियर कंपनी DHL एक्सप्रेस इंडिया के मैनेजर सलाउदीन खान ने थाना साहनेवाल की पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंच जांच अधिकारी राम मूर्ति ने मामले की जांच की। जानकारी देते हुए सलाउदीन ने पुलिस को बताया कि DHL एक्सप्रेस इंडिया के वह अधिकारी हैं।

    उनके पास कोरियर नंबर DHL AWB-4067263270 जसवीर सिंह निवासी गांव गिल ने कनाडा के ब्रैंपटन के लिए पार्सल बुक किया था। पार्सल कंपनी द्वारा स्कैन करते समय संदिग्ध नशीला पदार्थ मिला। पुलिस की मौजूदगी में जब पार्सल खोल कर चेक किया गया को 2 टी-शर्ट, दो जैकेट, एक डिब्बा पिन्नियों का मिला। पिन्नियों को जब तोड़ कर देखा तो उसमें से 208 ग्राम अफीम बरामद हुई। फिलहाल फरार चल रहे आरोपी जसवीर सिंह का पुलिस पिछला रिकॉर्ड भी चेक कर रही है।

  • पंजाबः संजय गांधी कालोनी में बने PG को लेकर भड़के इलाका निवासी, सफाई दौरान हुआ चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

    लुधियानाः ताजपुर रोड़ पर स्थित संजय गांधी कालोनी से एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां आए दिन सीवरेज जाम की समस्या से लोग परेशान हो रहे हैं। इस दौरान जब सफाई सेवकों ने सीवरेज ढक्कन खोल कर स‌फाई की तो चौकाने वाला खुलासा हुआ। दरअसल, सीवरेज की सफाई के दौरान गटर में सैकड़ों कंडोम फेंके हुए मिले। बड़ी संख्या में कंडोम सीवरेज में गिराए जाने के कारण सीवरेज की लाइनें तक बंद हो गई हैं। जिसके चलते इलाका निवासी उक्त पीजी को लेकर भड़क गए।

    वार्ड नंबर 20 संजय गांधी कॉलोनी के लोगों ने पीजी में रहने वाले युवकों पर गंभीर आरोप लगाए। लोगों का कहना है कि रोजाना छोटी आयु की लड़कियां पीजी में आती हैं। पूरा-पूरा दिन जिस्मफरोशी का काम चलता है। थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस को कई बार शिकायत भी की है, लेकिन पुलिस कर्मचारी चक्कर लगाकर चले जाते हैं। आज जब मोहल्ले का सीवरेज जाम हो गया तो सफाई कर्मचारियों ने गटर खोले तो दंग रह गए।

    जानकारी देते हुए गुरमेल ने बताया कि मोहल्ले में गंदे काम चल रहे हैं। आज हालात ये बन गए हैं कि सीवरेज कंडोम से भर गया है। इलाके में बच्चों को घरों से बाहर तक लोग निकलने नहीं देते, क्योंकि सरेआम जिस्मफरोशी हो रही है। इलाके की एक महिला ने पुलिस पर मिलीभगत के आरोप लगाए हैं। महिला के मुताबिक इलाके में देर रात तक PG में रहने वाले लड़के हुड़दंग मचाते हैं। पीजी मालिक ने कहा कि उन्होंने ये जगह किराए पर दी हुई है। यदि कोई गलत काम हो रहा है तो तुरंत पीजी को खाली करवाया जाएगा। समाजसेवी कमल ने कहा कि यदि इलाके में जिस्मफरोशी जैसा गंदा काम हो रहा है तो पुलिस उसे तुरंत बंद कराए।

  • पंजाबः फैक्ट्री के कारोबारी को गोली मारकर कार लूटने के मामले में आया नया मोड़

    दूसरी ओर इस मामले को लेकर CP का आया बड़ा बयान

    लुधियानाः शहर में कुछ दिन पहले फैक्ट्री से घर लौट रहे कारोबारी संभव जैन को लुटेरों ने निशाना बना लिया था। इस दौरान लुटेरों ने कारोबारी को गोली मारी थी, जोकि उसकी जांघ में लगी थी। उक्त कारोबारी को ईलाज के लिए डीएमसी में भर्ती करवाया गया। वहीं इस फायरिंग व कार लूट मामले में नया मोड़ आ गया है। सूत्रों के मुताबिक एक आरोपी कारोबारी का ड्राइवर बताया जा रहा है। आरोपी ड्राइवर को करीब 4 महीने पहले मालिक ने निकाल दिया था।

    जल्द ही पुलिस इस मामले में बड़ा खुलासा कर देगी। संभव जैन की हालत में पहले से सुधार है। सूत्रों के मुताबिक शहर में चर्चा चल रही है कि कारोबारी को 3 दिन पहले लुटेरों ने फोन धमकी दी थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे गनमैन मुहैया करवाकर दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक जैन को एक अज्ञात नंबर से कॉल आई और कॉल करने वाले ने उन्हें अपहरणकर्ता के खिलाफ दर्ज की गई शिकायत वापस लेने की धमकी दी।

    वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल का बयान सामने आया है। इस मामले को लेकर जब पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि थ्रेट जैसी कोई बात नहीं है। कुछ लोग कोरी अफवाह फैला रहे हैं। कुलदीप चाहल ने कहा कि पुलिस ने अभी तक 4 लोगों को पकड़ा है। वहीं इस घटना में अभी करीब 2 से 3 लोग पकड़ने बाकी हैं। उन्होंने कहा कि शहर के कारोबारियों को भी पुलिस भरोसा देती है कि 24 घंटे पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए तैनात है। किसी भी व्यक्ति को पुलिस की मदद चाहिए तो वह कंट्रोल पर संपर्क करें।

     

  • ਪੰਜਾਬ : ਜੋ ਕਦੇ ਕਮੀ ਸੀ ਅੱਜ ਬਣੀ ਵਰਦਾਨ, ਅੱਜ ਲੋਕ ਆਉਂਦੇ ਨੇ 4 ਫੁੱਟ ਦੇ ਗੋਲਡੀ ਕੋਲ ਸੈਲਫੀਆਂ ਲੈਣ, ਦੇਖੇਂ ਵੀਡਿਓ

    ਰਾਏਕੋਟ : ਇਨਸਾਨ ਦੀ ਕਮੀ ਕਦੋਂ ਉਸ ਲਈ ਵਰਦਾਨ ਬਣ ਜਾਂਦੀ ਹੈ, ਇਸਦਾ ਪਤਾ ਸਮਾਂ ਆਉਣ ਤੇ ਹੀ ਲੱਗਦਾ ਹੈ। ਅਜਿਹਾ ਹੀ ਮਾਮਲਾ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ ਹੈ ਰਾਏਕੋਟ ਦੇ ਪਿੰਡ ਜਲਾਲਦੀਵਾਲ ਵਿਖੇ ਜਿੱਥੇ ਗੌਤਮ ਗੋੜ ਉਰਫ ਗੋਲਡੀ ਨਾਮ ਦਾ ਨੌਜਵਾਨ ਜਿਸ ਦਾ ਕੱਦ ਲਗਭਗ ਚਾਰ ਫੁੱਟ ਦੇ ਕਰੀਬ ਹੈ, 23 ਸਾਲਾ ਇਸ ਨੌਜਵਾਨ ਨੂੰ ਜਿੱਥੇ ਆਪਣੇ ਵਿਆਹ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਸਮੱਸਿਆ ਸਾਹਮਣੇ ਆ ਰਹੀ ਸੀ ,ਉਥੇ ਉਸਦੇ ਦੋਸਤ ਵੀ ਉਸ ਨੂੰ ਉਸਦੇ ਛੋਟੇ ਕੱਦ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਮਜ਼ਾਕ ਕਰਦੇ ਹੁੰਦੇ ਸਨ।  ਲੇਕਿਨ ਬੀਤੇ ਮਹੀਨੇ ਇਸ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਨੇ ਉਸ ਸਮੇਂ ਨਵੀਂ ਕਰਵਟ ਲਈ ਜਦੋਂ ਉਸ ਦਾ ਆਪਣੇ ਹੀ ਕੱਦ ਦੇ ਬਰਾਬਰ ਦੀ ਦੀਪਕਾ ਰਾਣੀ ਨਾਮਕ ਲੜਕੀ ਨਾਲ ਵਿਆਹ ਹੋ ਜਾਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਇਹ ਜੋੜੀ  ਰਾਤੋ ਰਾਤ ਸਟਾਰ ਬਣ ਗਈ ,ਜੋ ਲੋਕ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਕਦ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਮਜ਼ਾਕ ਕਰਦੇ ਹੁੰਦੇ ਸਨ, ਉਹ ਹੁਣ ਖੁਦ ਉਹਨਾਂ ਨਾਲ ਸੈਲਫੀਆਂ ਖਿਚਾਉਂਦੇ ਹਨ। 

    ਐਨਕਾਉਂਟਰ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਉਕਤ ਜੋੜੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਬੇਸ਼ੱਕ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਵਿਆਹ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਲੋਕ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਛੋਟੇ ਕੱਦ ਕਰਨ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਮਜਾਕ ਉਡਾਉਦੇ ਸਨ, ਪਰੰਤੂ  ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਜੋੜੀ ਬਣਨ ਨਾਲ ਇਕ ਅਤੇ ਇਕ – 11 ਵਾਲੀ ਕਹਾਵਤ ਸਹੀ ਸਿੱਧ ਹੋਈ ਹੈ। ਲੋਕ ਆਏ ਦਿਨ ਉਹਨਾਂ ਨਾਲ ਫੋਟੋਆ ਖਿਚਾਉਂਦੇ ਹਨ। ਜੋੜੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਆਪਣੇ ਦਿਨ ਭਰ ਦੇ ਕੰਮ ਕਾਜ ਵੀ ਚੰਗੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਕਰ ਲੈਂਦੇ ਹਨ। ਜਿੱਥੇ ਨੌਜਵਾਨ ਗੌਤਮ ਆਪਣੇ ਘਰ ਦੇ ਕੰਮਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਨਾਲ ਡੈਅਰੀ ਦਾ ਕੰਮ ਵੀ ਕਰਦਾ ਹੈ ਉਥੇ ਕਾਰ ਅਤੇ ਹੋਰ ਵਹੀਕਲ ਵੀ ਚਲਾ ਲੈਂਦੇ ਹਨ। ਉਸਨੇ ਖਾਸ ਗੱਲ ਦੱਸੀ ਕਿ ਉਸ ਨੂੰ ਕਾਰ ਚਲਾਉਣ ਵਿੱਚ ਕਾਫੀ ਦਿੱਕਤ ਆਉਂਦੀ ਸੀ ਕਿਉਂਕਿ ਉਸ ਦੇ ਪੈਰ ਬਰੇਕਾਂ, ਕਲਚ ਅਤੇ  ਐਕਸੀਲੇਟਰ ਵਾਲੇ ਪੇਡਲਾ ਤੱਕ ਨਹੀਂ ਪਹੁੰਚਦੇ ਸਨ। ਪ੍ਰੰਤੂ ਉਸਨੇ ਉਸਦਾ ਜੁਗਾੜ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਉਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੋਰ ਕਲਿਪ ਜੋੜ ਲਏ ਅਤੇ ਹੁਣ ਉਹ ਕਾਰ ਆਰਾਮ ਨਾਲ ਚਲਾ ਲੈਂਦਾ ਹੈ। ਉਧਰ ਉਸਦੀ ਪਤਨੀ ਦੀਪਿਕਾ ਰਾਣੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਵੀ ਘਰਦੇ ਲਗਭਗ ਸਾਰੇ ਕੰਮ ਚੰਗੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਕਰ ਲੈਂਦੀ ਹੈ। ਉਸ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਸਨੂੰ ਆਪਣੇ ਸਹੁਰਿਆਂ ਤੇ ਹੋਰ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਮੈਂਬਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪੂਰਾ ਮਾਣ ਸਤਿਕਾਰ ਕਰਦਾ ਹੈ।

    ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਦੋਵਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਵਿੱਚ ਸਿਰਫ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਹੀ ਛੋਟੇ ਕੱਦ ਹਨ ਬਾਕੀ ਸਾਰੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਮੈਂਬਰਾਂ ਦੇ ਕੱਦ ਆਮ ਇਨਸਾਨਾਂ ਵਾਂਗ ਨਾਰਮਲ ਹਨ। ਜੋੜੀ ਨੇ ਇਕ ਖਾਸ ਗੱਲ ਇਹ ਦੱਸੀ ਕਿ ਜਿੱਥੇ ਆਮ ਲੋਕ ਆਪਣੇ ਵਿਆਹਾਂ ਦੀਆਂ ਫੋਟੋਆਂ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਦਿਖਾਉਂਦੇ ਹਨ ਉੱਥੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਉਲਟ ਹੋਇਆ ਲੋਕ ਉਹਨਾਂ ਨਾਲ ਆਪਣੀਆਂ ਸੈਲਫੀਆਂ ਅਤੇ ਫੋਟੋਆਂ ਲੈ ਕੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਹੀ ਭੇਜਦੇ ਰਹੇ ,10+2 ਪਾਸ ਇਸ ਜੋੜੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜੋ ਲੋਕ ਸਕੂਲ ਦੇ ਸਮੇਂ ਉਹਨਾਂ ਨਾਲ ਤੁਰਨ ਫਿਰਨ ਨੂੰ ਵੀ ਚੰਗਾ ਨਹੀਂ ਸਮਝਦੇ  ਸਨ ਉਹ ਅੱਜ ਉਹਨਾਂ ਨਾਲ ਬੜੇ ਹੀ ਫਖਰ ਨਾਲ ਫੋਟੋਆ ਖਿਚਵਾਉਂਦੇ ਹਨ, ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਤੇ ਫੋਟੋਆਂ ਵਾਇਰਲ ਹੋਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਇਹ ਜੋੜੀ ਦਿਨਾਂ ਵਿੱਚ ਹੀ ਸਟਾਰ ਜੋੜੀ ਬਣ ਗਈ ਹੈ।