Category: Haryana

  • ASI पर हमला कर फाड़ी वर्दी, गिरफ्तार, देखें वीडियो

    कालका : नशे में धुत एक मोटरसाइकिल सवार ने होमगार्ड जवान से हाथापाई कर बचाव में आए एएसआई की वर्दी फाड़ दी। थाने में भी आरोपी ने जमकर हंगामा किया। यहां तक कि एएसआई पर हीटर फेंक कर मारा। एएसआई ने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। आरोपी की पहचान दलजीत सिंह टिपरा कालका निवासी के रूप में हुई है। एएसआई भूप सिंह होमगार्ड जवान विनोद कुमार के साथ सरकारी गाड़ी में गश्त पर निकले थे। 2 नवंबर की शाम को पुलिस की गाड़ी के आगे एक मोटरसाइकिल चालक नशे में धूत होकर चल रहा था।

    वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

    मोटरसाइकिल को सड़क पर दाएं बाएं रोक रहा था। बस स्टैंड से थोड़ा आगे जाकर गांधी चौक के पास पुलिस की गाड़ी के आगे मोटरसाइकिल खड़ी कर आरोपी गाली गलौज करने लगा। होमगार्ड जवान विनोद ने उतरकर आरोपी को गाली देने से मना किया। तो आरोपी हाथापाई पर उत्तर आया बीच बाजार में उतरे एएसआई भूप सिंह की आरोपी ने वर्दी तक फाड़ दी। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे न्यायिक रियासत में अंबाला जेल भेज दिया है।

  • तहसील कार्यालय में सीएम फ्लाइंग की टीम ने की रेड, देखें वीडियो

    पंचकूलाः हरियाणा कालका से बड़ी खबर सामने आई है। जहां तहसील कार्यालय में सीएम फ्लाइंग की टीम ने रेड की। मिली जानकारी के मुताबिक रेड के दौरान मौके पर कोई भी अधिकारी अपने कार्यलय में मौजूद नहीं था। इस दबिश के दौरान सीएम फ्लाइंग की टीम ने मौके से प्राईवेट कंप्यूटर ऑपरेटर काम करते देखें। जिससे कार्यलय में काम करवाने आए लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि सुबह ऑफिस में लोग 10:00 बजे से आकर खड़े हुए हैं, लेकिन मौके पर कोई भी अधिकारी न होने के कारण आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

  • STF और बदमाशों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक घायल

    फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां आज सुबह स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और हथौड़ा गैंग के बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। इस दौरान बदमाश के पैर में गोली लग गई। जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसे इलाज के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश पलवल का रहने वाला मनीष है। जो गुरुग्राम के सोहना थाने में वांटेड है। 

    उस पर 10 हजार रुपए का इनाम है। पलवल की STF उसके पीछे लगी हुई थी। उन्हें सूचना मिली थी कि बदमाश पल्ला इलाके में रह रहा है। जब STF की टीम उसे पकड़ने के लिए पहुंची तो आरोपी ने फायरिंग कर दी। जिसके जवाब में STF ने भी फायरिंग की। जिसके बाद बदमाश को गोली लगी और वह वहीं गिर पड़ा। फिर टीम ने उसे दबोच लिया और अस्पताल ले आई। 

    अब मौके पर फरीदाबाद क्राइम ब्रांच और एसटीएफ पलवल की टीम जांच में जुटी है। उसे शरण देने वालों के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार बदमाश मनीष पलवल के रामनगर का रहने वाला है। उसने हथौरा गैंग के साथ मिलकर गुरुग्राम के सोहना इलाके के एक फार्म हाउस में एक युवक की हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। तभी से आरोपी फरार चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में कोई औपचारिक बयान नहीं दिया है।

  • कैबिनेट मीटिंग में सरकार का बड़ा ऐलानः मरीजों को हर महीने मिलेंगे इतने हजार रुपए

    चंडीगढ़: हरियाणा कैबिनेट मीटिंग में विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तारीख पर सीएम ने अपने सहयोगियों के साथ चर्चा के बाद अंतिम फैसला किया। तय किया गया कि 15 दिसंबर से शीतकालीन सत्र की शुरुआत होगी। सत्र की कार्यवाही तीन दिन तक चलेगी। इसके साथ ही सरकार ने कैंसर रोग की थर्ड और फोर्थ स्टेज के मरीजों को वित्तीय सहायता देने के लिए फैसला लिया है। इसके तहत पात्र रोगियों को वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना की तर्ज पर तीन हजार रुपये मासिक भत्ता दिया जाएगा। वहीं, हरियाणा के लोगों को निकट भविष्य में इंटरनेट की बेहतर स्पीड मिल सकेगी। सरकार ने मंत्रिमंडल की बैठक में छह साल पुरानी ‘कम्युनिकेशन एंड कनेक्टिविटी इंफ्रास्ट्रक्चर पॉलिसी’ में बदलाव को मंजूरी प्रदान कर दी है।

    विधानसभा सत्र में इस बार हुक्का बार पर शिकंजा कसने के लिए विधेयक लाया जा सकता है। विधेयक में गैर जमानती धारा के साथ लाखों रुपये के जुर्माने का प्रावधान किए जाने की संभावना है। सत्र में इसी बार हरियाणा मृत शरीर के सम्मान विधेयक के भी पेश होने की संभावना है। गृह विभाग की ओर से तैयार किए जा रहे इस विधेयक में कुछ खामियों के चलते अनिल विज ने इसमें संशोधन के निर्देश दिए हैं। शव के साथ सड़क जाम की घटनाएं बढ़ने और मृत शरीर के साथ खिलवाड़ होने की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार यह विधेयक ला सकती है, जिसमें मृत शरीर के साथ सड़क जाम करने पर प्रतिबंध रहेगा।

    हरियाणा में नायक समुदाय को अनुसूचित जाति वर्ग में शामिल करने की तैयारी है। हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग इसके लिए केंद्र सरकार को लेटर भेजेगा। भारत सरकार के निर्देशानुसार इस संबंध में आगे की कार्यवाही की जाएगी। कैबिनेट बैठक में फैसला लिया गया कि पिछड़ा वर्ग-ए में छह जातियों अहेरिया, अहेरी, हेरी, हरि, तुरी, थोरी और राय सिख को हटाया जाएगा। इसी तरह जंगम-जोगी शब्द को संशोधित कर जंगम कर दिया गया है। यह सभी जातियां पहले हरियाणा अनुसूचित जाति वर्ग सूची और हरियाणा पिछड़ा वर्ग ब्लॉक-ए सूची में शामिल थी। अब ये जातियां केवल हरियाणा अनुसूचित जाति वर्ग सूची में रह गई हैं।

    हरियाणा सरकार ने पानीपत रिफाइनरी के विस्तार के लिए तीन गांवों की ग्राम पंचायतों को अपनी 350.5 एकड़ जमीन बेचने की मंजूरी दी है। आइओसीएल पानीपत रिफाइनरी के पहले चरण के विस्तार के लिए तीन गांवों आसनकलां, बाल जाटान और खंडरा की ग्राम पंचायतों को 350.5 एकड़ पंचायती जमीन को इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन पानीपत रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स पानीपत को बेचने की मंजूरी प्रदान की गई। हरियाणा के लोगों को निकट भविष्य में इंटरनेट की बेहतर स्पीड मिल सकेगी। राज्य सरकार ने छह साल पुरानी ‘कम्युनिकेशन एंड कनेक्टिविटी इंफ्रास्ट्रक्चर पॉलिसी’ में बदलाव को मंजूरी दे दी है। इस पॉलिसी के तहत राज्य की टेलिकॉम से जुड़ी संचार व्यवस्थाओं को दुरुस्त और आधुनिक बनाते हुए उन्हें तेज गति वाला बनाया जाएगा, ताकि लोगों को सुविधा हो सके। अगर किसी कंपनी को फाइबर नेट बिछाने के लिए सरकार की अनुमति की जरूरत होती तो इसके लिए जिला उपायुक्तों को अधिकृत किया गया है। 

    संशोधित पॉलिसी में प्रावधान किया गया है कि अगर किसी जिला उपायुक्त की ओर से 45 दिनों के भीतर कार्य करने की अनुमति प्रदान नहीं की जाती या अनुमति नहीं देने का कोई ठोस कारण नहीं बताया जाता तो कंपनी को अनुमति प्रदान की गई मानी जाएगी। कैंसर रोग की थर्ड और फोर्थ स्टेज के मरीजों को वित्तीय सहायता देने के लिए वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना की तर्ज पर मासिक भत्ता दिया जाएगा। इस योजना के तहत पात्र कैंसर रोगियों को वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना की तर्ज पर 1 जनवरी 2024 से 3000 रुपये मासिक वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। ऐसे कैंसर के मरीज, जिनकी पारिवारिक सालाना आय अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की राशि को छोड़कर तीन लाख रुपये से कम है, वे पात्र होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य कैंसर की थर्ड और फोर्थ स्टेज के मरीजों के सामने आने वाले वित्तीय बोझ को कम करना है। इसके तहत कैंसर के गंभीर रोगियों की आवश्यकता, जीवन-यापन के खर्चों, बुनियादी जरूरतों, अप्रत्यक्ष लागत आदि के लिए मासिक वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

  • घर के बाहर खड़े व्यक्ति पर हमलावरों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, देखें CCTV

    हमलावर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल सचिन का बताया जा रहा साथी

    हरियाणा: भिवानी से सनसनीखेज घटना सामने आ रही है। जहा घर के बाहर खड़े एक व्यक्ति पर दो बाइकों पर सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में युवक को तीन गोलियां लगी है। परिवार के लोग उसे नागरिक अस्पताल में ले गए। जहा डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक इलाज के बाद पीजीआई रेफर कर दिया। मौके पर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई।

    जानकारी के अनुसार, तोशाम बाईपास की डॉबर कॉलोनी चारामंडी गेट के समीप हरिकिशन उर्फ हरिया सोमवार  अपने घर के बाहर था। इसी दौरान दो बाइकों पर चार से पांच हमालवर हथियारों से लैस होकर पहुंचे।  हरिया की जब तक कुछ समझ मेँ आता , तब तक उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चल चुकी थी। गोली  हरिया के बाजू, कुल्हे और पैर में लगी। उसने भागकर  घर के अंदर घुस कर  अपनी जान बचाई। घटना के अंजाम देने के बाद हमालवर फरार हो गए।

     घटना की सूचना मिलते ही अनाज मंडी पुलिस चौकी इंचार्ज दीपक कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।  पुलिस ने  घर के बाहर से कारतूस के खोल बरामद किए हैं‌। बताया जा रहा है कि यह मामला हरिकिशन उर्फ हरिया की पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ है ।

     हरिकिशन पर हमला करने वाले बदमाश सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल भिवानी के सचिन के साथी बताए जा रहे हैं। सचिन फिलहाल पंजाब की जेल में बंद है। वहीं, हरिकिशन ने भी करीब एक वर्ष पहले रवि पहलवान की हत्या की थी। जिसमें हरिकिशन को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वह कुछ दिन पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया है। 

  • गुरु नानक देव जी की जयंती पर 300 किलो का केक हुआ तैयार, देखें वीडियो 

    पंचकूला: देशभर में आज गुरु नानक देव जी की जयंती मनाई जा रही है। गुरु नानक की जयंती के ख़ास मौके पर हरियाणा में पंचकूला में 300 किलो का केक तैयार किया गया है।

    इस ख़ास केस को लेकर आयोजक बॉबी सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि “हम हर साल केक तैयार करते हैं और लंगर की व्यवस्था की जाती है। हम 22-23 साल से इस लंगर का आयोजन कर रहे हैं।”

  • Air India का क्रिसमस पर डिस्काउंट ऑफर, 30 प्रतिशत तक मिल रही छूट

    नई दिल्ली : एयर इंडिया ने घरेलू और अर्तराष्ट्रीय उड़ानों पर क्रिसमस डे, नव वर्ष पर ग्राहकों को डिस्काउंट ऑफर दिया है। जिसमें एयर इंडिया ने यात्रियों को 30 प्रतिशत तक का डिस्काउंट देने की घोषणा की है।  राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों उड़ानों एयर इंडिया ने अच्छी छूट प्रदान की है।  कंपनी द्वारा डिटेल के अनुसार, इच्छुक यात्री उड़ानों पर 30 प्रतिशत तक का लाभ उठा सकते हैं।

    हालांकि यह ऑफर उन बुकिंग के लिए है जो 2 दिसंबर, 2023 से 30 मई, 2024 तक यात्रा के लिए नवंबर में की गई हैं। लॉग-इन किए गए मेंबर को अतिरिक्त लाभ प्रदान करने के लिए, वाहक ने कुछ अतिरिक्त सुविधाएं और मानार्थ एक्सप्रेस अहेड सर्विस और पुरस्कार विजेता अनुप्रयोगों पर शून्य सुविधा शुल्क शामिल किया है।

    इसके अलावा स्पेपसाल मेंबर भोजन, सामान, सीटें, उड़ान परिवर्तन और रद्दीकरण शुल्क छूट सहित अन्य लाभों का आनंद ले सकते हैं। रूट लिस्ट की बात करें तो यह बेंगलुरु-कन्नूर, बेंगलुरु-कोच्चि, बेंगलुरु-तिरुवनंतपुरम, बेंगलुरु-मैंगलोर, कन्नूर-तिरुवनंतपुरम, चेन्नई-तिरुवनंतपुरम और बेंगलुरु-तिरुचिरापल्ली के साथ-साथ पूरे नेटवर्क पर रियायती किराए शामिल हैं।  

  • पालतू कुत्तों ने डेढ़ साल की बच्ची को नोचा, देखें वीडियो

    फतेहाबादः हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गांव मूसेअहली में घर के बाहर खेल रही डेढ़ वर्ष की एक बच्ची को पड़ोसी के कुत्ते उठाकर ले गए और बुरी तरह नोच डाला। बच्ची के चाचा ने मौके पर जाकर बच्ची को छुड़वाया और शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं इसके बाद बच्ची के पिता ने अपने पड़ोसी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

    पुलिस को दी शिकायत में मूसे अहली निवासी 22 वर्षीय चांदी राम ने बताया कि उसकी दो बेटियां 2 वर्ष की खुशी व डेढ़ वर्ष की महक है। 22 नवंबर को दिन के समय उसकी बेटी महक तथा उसके छोटे भाई बादल का एक वर्ष का बेटा नसीब घर के गेट के पास खेल रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी सुरेंद्र के दो पालतु कुत्ते आए और उसकी बेटी महक को उठाकर ले गए। जब उसका भाई बादल गेट पर गया तो उसे वहां महक नहीं दिखाई दी। आसपास कुत्तों के जोर से भौंकने की आवाज सुनकर उसने पड़ताल की तो देखा कि पड़ोसी सुरेंद्र के दोनों कुत्ते महक को शेड के नीचे ले जाकर नोच रहे थे।

    बादल ने बड़ी मुश्किल से बच्ची को कुत्तों से छुड़वाया और फतेहाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। बच्ची को 8 जगहों पर नोचने की बात सामने आई है। जिस पर पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर कुत्तों के मालिक के खिलाफ अपने कुत्तों को खुला छोड़ने के आरोप में आईपीसी की धारा 289 के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तार नहीं हुई है।

    कुत्तों के हमले में घायल बच्ची महक के चाचा बादल ने बताया कि बच्ची के शरीर पर 26 टांके आए हैं। कुत्ते बच्ची को उठाकर मालिक के घर ले गए जहां पर शेड था और वहां पर नोचने लगे। बच्ची तीन दिन से दाखिल है और अभी तीन दिन का समय लगेगा।

  • सुबह-सुबह हुआ दर्दनाक हादसाः पंजाब के श्रद्धालुओं की ट्राली पलटने से 4 की मौ’त, 20 घायल

    सिरसाः हरियाणा में सिरसा के चौपटा जमाल रोड पर रायपुर-रुपावास के पास हुक निकलने के कारण ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में गोगामेड़ी जा रहे पंजाब के चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई। हादसा करीब 8 बजे हुआ। मरने वालों में पंजाब के पटियाला जिले के पातड़ा निवासी 60 वर्षीय करनैल सिंह, देगणा गांव निवासी आठ वर्षीय गुरेंद्र सिंह पोला सिंह के पुत्र 17 गुरदीप सिंह व पातड़ा निवासी गुरमीत सिंह के 14 वर्षीय पुत्र आकाशदीप शामिल हैं। चारों की मौके पर ही मौत हो गई है।

    हादसे में तीन की हालत चिंताजनक है जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। ट्राली में करीब 35 श्रद्धालु सवार थे, जिसमें पंजाब के अलावा हरियाणा के कैथल, कुरुक्षेत्र के लोग भी थे। पटियाला जिले के पातड़ा तहसील से पंजाब और हरियाणा के कई जिलों के श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्राली और कैंटर पर सवार होकर राजस्थान में गोगामेडी धोक लगाने जाते हैं। इस वीरवार को भी लोग ट्राली पर सवार होकर गोगामेड़ी जा रहे थे।

    रायपुर- रुपावास के पास ट्रैक्टर के पीछे डाली ट्राली की हुक निकल गई जिससे कि ट्राली पलट गई। ट्राली में सवार बच्चे, बुजुर्ग और औरतें नीचे दब गई। ट्राली के नीचे दबने से चार की मौके पर ही मौत हो गई। कई महिलाओं के माथे और सिर पर गंभीर चोटें लगी। हादसे की सूचना ग्रामीणों को मिली तो मौके पर पहुंचकर लोगों को ट्राली के नीचे से निकाला।इसके बाद घायलों को एंबुलेंस और डायल 112 से चौपटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। प्राथमिक चिकित्सा के बाद घायलों को सिरसा रेफर कर दिया गया। सिरसा सिविल अस्पताल से कई एंबुलेंस चौपटा भेजी गई। इसके बाद घायलों को सिरसा के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। 

  • 2 स्कूटियों को कुचलते हुए काली माता मंदिर में घुसा बेकाबू टैंकर, देखें वीडियो

    पंचकूलाः कालका स्थित काली माता मंदिर में रात डेढ़ बजे बेकाबू टैंकर घुस गया। इस हादसे में टैंकर ने 2 स्कूटियों को भी कुचला है। हालांकि इन स्कूटियों पर कोई सवार नहीं थी। हादसे में टैंकर का ड्राइवर घायल हुआ। मौके पर होमगार्ड योगेश ने 112 को बुलाकर ड्राइवर को टैंकर से बाहर निकाला। ड्राइवर को इलाज के लिए कालका अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    बताया जा रहा है कि टैंकर का प्रेशर लीक होने के कारण संतुलन बिगड़ा इसके बाद काली माता मन्दिर के प्रवेश द्वार में जा घुसा।