Category: Haryana

  • Lok Sabha Election के नतीजों में शेयर Market में निवेशकों के 45 लाख करोड़ रुपए डूबे

    Lok Sabha Election के नतीजों में शेयर Market में निवेशकों के 45 लाख करोड़ रुपए डूबे

    4 साल का सबसे बुरा दिन

    नई दिल्ली: लोकसभा चुनावों के नतीजे जारी होने के बाद शेयर बाजार में 6% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। भारतीय बाजार ने चार साल में अपनी सबसे खराब इंट्राडे प्रतिशत गिरावट दर्ज की। सेंसेक्स 6.1% गिरकर 71,900 अंक पर आ गया, जबकि निफ्टी 6.2% गिरकर 21,824 अंक पर आ गया। मार्च 2020 के बाद से यह सबसे बड़ी एकल-दिवसीय प्रतिशत गिरावट है।  तेज बिकवाली ने कंपनियों के कुल बाजार मूल्य से लगभग 45 लाख करोड़ रुपये का सफाया कर दिया।

    इसने सोमवार को हुए सारे लाभ को मिटा दिया, जब एग्जिट पोल ने आम चुनावों में सत्तारूढ़ भाजपा गठबंधन की बड़ी जीत की भविष्यवाणी की थी। मंगलवार को शुरुआती मतगणना के रुझानों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गठबंधन को अपेक्षित भारी जीत से कुछ कमतर आंका गया। समाचार चैनलों ने बताया कि भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए लगभग 300 सीटों पर आगे चल रहा है। अस्थिरता बढ़ गई, सूचकांक 29.79 अंक पर पहुंच गया, जो मार्च 2022 के बाद का उच्चतम स्तर है। सभी क्षेत्रों के शेयरों में भारी बिकवाली देखी गई। बैंकिंग शेयरों में 7.8%, रियल्टी में 9.1% और इंफ्रास्ट्रक्चर में 10.5% की गिरावट आई। अडानी समूह की कंपनियों के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे, जिसमें अडानी एंटरप्राइजेज और अडानी पोर्ट्स में 19% की गिरावट आई। 

    सोमवार को तेजी के बाद अडानी के अन्य शेयरों में 9-19% की गिरावट आई। बाजार विशेषज्ञों ने कहा कि यह पराजय इसलिए हुई क्योंकि एग्जिट पोल ने भाजपा के मजबूत बहुमत की उम्मीद जताई थी। जियोजित फाइनेंशियल के आनंद जेम्स ने रॉयटर्स को बताया, “चूंकि एग्जिट पोल बेहद अनुकूल थे, इसलिए इससे कम कुछ भी बाजार के लिए स्पष्ट रूप से नकारात्मक है।”  विलियम ओ’नील के मयूरेश जोशी ने कहा, “बाजार एग्जिट पोल के आधार पर बड़े बहुमत का अनुमान लगा रहे थे। अब डर यह है कि क्या मौजूदा संख्या में और गिरावट आएगी, जिससे निराशा की स्थिति पैदा होगी।” हालांकि भाजपा अगली सरकार बनाने के लिए तैयार दिख रही है, लेकिन विश्लेषकों का मानना ​​है कि सरकार गठन और नीति घोषणाओं पर अधिक स्पष्टता होने तक आने वाले सत्रों में बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

  • दुकानदार पर Acid से हमला, देखें वीडियो

    दुकानदार पर Acid से हमला, देखें वीडियो

    पंचकूला : एक दुकान वाले ने दूसरे दुकानदार के ऊपर एसेड फेंकने का मामला सामने आया है। घायल की पहचान अजय के तौर पर हुई है। गंभीर अवस्था में अजय को सेक्टर-6 के अस्पताल में लाया गया। सेक्टर 15 के मार्किट के सभी लोग मार्किट बंद करके सेक्टर 6 अस्पताल में पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रमोहन हाल जानने के लिए पहुंचे। सेक्टर 15 के मार्किट के प्रधान विजय कुमार ने बताया कि मेरे बेटे का शोरुम है।

    किसी बात को लेकर मार्किट के प्रधान विजय शर्मा के साथ कहासुनी हो गई और वही मेरे बेटे अजय शर्मा के साथ भी वही के दुकानदार सुनील मल्होत्रा के साथ हाथापाई हो गई और एक दम से सुनील मल्होत्रा ने मेरे बेटे अजय के ऊपर एसिड से हमला कर दिया। घायल युवक का इलाज सेक्टर-6 चल रहा था। सेक्टर 15 के चौन्की इंचार्ज योगदीयण सिंह का कहना है कि मामले में जांच चल रही है। जांच के बाद ही करवाई की जाएगी।

  • Stock market में भारी गिरावट से निवेशकों को हुआ खरबों का नुकसान

    Stock market में भारी गिरावट से निवेशकों को हुआ खरबों का नुकसान

    नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव के नतीजों के रुझानों से आज यानी, 4 जून को सेंसेक्स करीब 4000 अंकों की गिरावट के साथ 72,000 से नीचे कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में भी करीब 1300 अंकों की गिरावट है, ये 21,990 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

    23 मार्च 2020 के बाद ये बाजार की सबसे बड़ी गिरावट है। तब कोरोना के कारण बाजार 13.15% टूटा था। 22 मार्च को सेंसेक्स 29,915 के स्तर पर था जो 23 मार्च को 3934 अंक गिरकर 25,981 के स्तर पर आ गया था।सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में गिरावट और 6 शेयरों में तेजी है। SBI, NTPC, पावर ग्रिड के शेयर 12% से ज्यादा नीचे है। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर में करीब 5% की तेजी है।

    NSE के सभी सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट है। निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स 13% से ज्यादा टूटा है। ऑयल एंड गैस इंडेक्स में करीब 10% की गिरावट है। निफ्टी मेटल में 9% और रियल्टी में 4% से ज्यादा की गिरावट है। ऑटो सेक्टर भी 3% से ज्यादा नीचे है।

    जब बाजार 10%, 15% और 20% टूटता है तो सर्किट लगता है। 1 PM से पहले सर्किट लगता है तो 45 मिनट के लिए ट्रेडिंग रुकेगी। 1 बजे-2:30 बजे के बीच ऐसा होता है तो 15 मिनट के लिए ट्रेडिंग रुकेगी। 2:30 PM के बाद सर्किट लगता है तो ट्रेडिंग पूरे दिन के लिए बंद होगी।

  • Lok Sabha Election Result Live: Haryana की 10 सीटों में कांग्रेस और BJP में फंसा पेच

    Lok Sabha Election Result Live: Haryana की 10 सीटों में कांग्रेस और BJP में फंसा पेच

    हिसार: हरियाणा की 10 लोकसभा व एक उपचुनाव सीट के लिए डाले गए मतों की गिनती के लिए कुल 91 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों में मंगलवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गणना की जाएगी। जानें पल-पल के अपडेट…

    हरियाणा में कांग्रेस और भाजपा 5-5 सीटों पर आगे

    हरियाणा में कांग्रेस और भाजपा 5-5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस में अंबाला से वरुण चौधरी, सिरसा से कुमारी सैलजा, हिसार, जय प्रकाश (जेपी), रोहतक से दीपेंद्र हुड्डा और गुरुग्राम से राज बब्बर आगे चल रहे हैं। वहीं, भाजपा में कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल, करनाल से मनोहर लाल, सोनीपत से मोहन लाल बड़ौली, महेंद्रगढ़ भिवानी से धर्मबीर सिंह और फरीदाबाद से कृष्णपाल गुर्जर आगे चल रहे हैं।

    कांग्रेस- 5

    अंबाला- वरुण चौधरी 22037 वोटों से आगे
    सिरसा- कुमारी सैलजा 155826 वोटों से आगे
    हिसार- जयप्रकाश 13018 वोटों से आगे
    रोहतक- दीपेंद्र हुड्डा 160343 वोटों से आगे
    गुरुग्राम- राज बब्बर 13698 वोटों से आगे

    बीजेपी- 5

    कुरुक्षेत्र- नवीन जिंदल 3413 वोटों से आगे
    करनाल- मनोहर लाल खट्टर 136298 वोटों से आगे
    सोनीपत- मोहन लाल बड़ौली 13602 वोटों से आगे
    भिवानी-महेंद्रगढ़- धर्मबीर सिंह 18719 वोटों से आगे
    फरीदाबाद- कृष्णपाल गुर्जर 104285 वोटों से आग

    रोहतक में दीपेंद्र हुड्डा 1.59 लाख से आगे

    प्रदेश की सबसे हॉट सीट रोहतक से कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा की लीड 1 लाख 59 हजार 441 हो गई है। लगातार हुड्डा निर्णायक बढ़त लेते जा रहे हैं। मीडिया से बातचीत करते हुए दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में जिस तरह के परिणाम की उम्मीद थी, वैसा ही परिणाम आ रहा है। रोहतक में उम्मीद से ज्यादा लोगों का समर्थन मिल रहा है।

  • एक हज़ार के नोट जारी होने पर हुआ खुलासा

    एक हज़ार के नोट जारी होने पर हुआ खुलासा

    नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारतीय मार्केट में जल्द ही1000 रुपए का नोट आने वाला है। जिसे लेकर आरबीआई की ओर से अभी तक कोई भी अधिकारी आदेश सामने नही आया है और इस वीडियो को फर्जी बताया जा रहा है। यह फैसला केंद्र सरकार पर निर्भर करता है।
      

    एक बार आरबीआई की ओर से क्लीन नोट पॉलिसी को पेश किया है। जहां अब बाजार से 2000 रुपए के नोट की वापसी होने वाली है। इसका मतलब कि अब से 2000 का नोट सर्कुलेशन में उपलब्ध नहीं होगा, इसके साथ ही सबसे बड़ा निर्णय 2016 में नोटबंदी का निर्धारण किया गया था अब 2000 रुपए का नोट भी बंद हो जाएगा और 1000 रुपए का नया नोट मार्केट में उपल्ब्ध किया जाएगा।

    क्या सच में 1000 रुपए का नोट वापसी करने वाला है, ऐसा संभव भी है। लेकिन कुछ कह नहीं सकते, क्योंकि बड़े लेनदेन और दूसरे राज्यों के साथ देश विदेश के साथ ट्रेड की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बड़ी करंसी की आवश्यकता पड़ती है। 

  • Stock Market में मचा हाहाकार, Sensex 2000 अंक लुढ़का

    Stock Market में मचा हाहाकार, Sensex 2000 अंक लुढ़का

    नई दिल्लीः लोकसभा चुनावों के बीच आज शेयर बाजार लाल निशान पर खुला है। बीते दिन की बढ़त को लगभग खोकर दोनों सूचकांक गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। बाजार में आई गिरावट से निवेशकों को नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। सोमवार को स्टॉक मार्केट के दोनों मुख्य सूचकांक ऑल-टाइम हाई पर बंद हुए थे।

    सोमवार को निफ्टी बैंक पहली बार 50,000 अंक के पार पहुंच गया था। अपनी बढ़त को गंवाकर आज बैंक निफ्टी 2.17 फीसदी गिर गया। आज सेंसेक्स के कई स्टॉक लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं।  4 जून को शेयर मार्केट लाल निशान पर खुला, बीएसई 1640.05 अंक गिरकर 74,828.73 अंक पर ट्रेड कर रहा है। वहीं एनएसई 84.40 अंक लुढ़क कर 23,179.50 अंक पर पहुंच गया है।

  • 2 Commissioners सहित 11 जिलों के DC पर जल्द गिरेंगी गाज

    चंडीगढ़: हरियाणा में लोकसभा चुनावों के परिणाम जारी होने के बाद सूबे के अफसरशाही में बड़े फेरबदल की तैयारी है। इसके लिए  मुख्यमंत्री कार्यालय में अफसरों की लिस्ट तैयार की जा रही है। जिसके बाद CM नायब सिंह सैनी के साथ चर्चा होगी और फिर ट्रांसफर लिस्ट जारी कर दी जाएगी। वहीं CMO के सूत्रों का कहना है कि इस ट्रांसफर लिस्ट में 11 जिलों के डीसी, 2 कमिश्नरों के नाम हैं। इसके अलावा कुछ विभागों के विभागाध्यक्षों का भी ट्रांसफर किए जाने के आसार हैं।

    इसके अलावा पुलिस रेंज में तैनात एडीजीपी – आईजी भी बदले जाएंगे। चर्चा है कि मुख्यमंत्री अपने कार्यालय में भी एक-दो नए अफसर को तैनात कर सकते हैं। हरियाणा में ब्यूरोक्रेसी को लेकर बदलाव की वजह लोकसभा चुनाव बताए जा रहे हैं। सरकार को इनपुट मिला है कि चुनाव में ब्यूरोक्रेसी के कुछ अफसरों ने सरकार के खिलाफ काम किया है। चर्चा है कि अफसरशाही भी लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद अपने व्यवहार में बदलाव कर सकती है।

  • महंगाई की मारः Lok Sabha Elections खत्म होते ही 13 Toll Plaza हुए महंगे

    महंगाई की मारः Lok Sabha Elections खत्म होते ही 13 Toll Plaza हुए महंगे

    हिसारः लोकसभा चुनाव की वोटिंग खत्म होते ही लोगों पर महंगाई की मार का असर देखने को मिला है। दरअसल, हरियाणा में 13 टोल प्लाजा के रेट बढ़ा दिए गए हैं। 2 जून की रात 12 बजे से टोल प्लाजा के रेट में 5% तक की बढ़ोतरी की गई है। अमूमन यह रेट 1 अप्रैल से लागू किए जाते हैं लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव की वजह से इन्हें टाल दिया गया। हरियाणा में विभिन्न हाईवे, एक्सप्रेस-वे, KMP, नारनौल-चंडीगढ़ एक्सप्रेस-वे, खेड़की दौला टोल प्लाजा, दिल्ली-पटियाला राजमार्ग पर खटकड़ टोल प्लाजा, जींद-गोहाना-सोनीपत राजमार्ग पर लूदाना टोल प्लाजा, गुड़गांव-सोहना राजमार्ग पर घामड़ोज टोल प्लाजा, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हिलालपुर टोल प्लाजा, हिसार-चंडीगढ़ राजमार्ग-152 सहित सभी हाईवे पर टोल दरों में 5 प्रतिशत बढ़ोतरी की गई है। वहीं पंजाब में लाडोवाल टोल प्लाजा में 5% टोल रेट बढ़ा दिए गए हैं। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने एक साल में तीसरी बार दरों में बढ़ोतरी की है।

  • Punjab: महंगाई की मार, दूध के दाम में हो सकती हैं बढ़ोतरी!

    Punjab: महंगाई की मार, दूध के दाम में हो सकती हैं बढ़ोतरी!

    मोहाली: पंजाब में वेरका व अमूल दूध के दाम बढ़ाने की योजना बनाई जा रही है, जिसके चलते 1-2 दिनों इन दूध के दामों में बढ़ौतरी हो सकती है। पता चला है कि 2 रुपए प्रति लीटर दूध के दाम बढ़ सकते हैं, जिसके चलते पंजाब में दूध और महंगा हो जाएगा।

    सूत्रों के अनुसार अमूल के साथ-साथ पंजाब के सबसे बड़े दूध उत्पादकों में शुमार वेरका ने भी प्रति लीटर 2 रुपये दूध के दामों में वृद्धि करने की योजना बनाई है। बता दें कि वेरका व अमूल पंजाब में एक बड़े मिल्क सप्लायर हैं और लगभग पूरे पंजाब में इसकी सप्लाई जाती है। इसके बीच अगर दूध के दामों में बढ़ौतरी होती है तो जायज है कि लोगों की जेबों पर और अधिक बोझ पड़ेगा।

  • बहन से विवाद होने पर साले ने जलाया जीजा का घर

    बहन से विवाद होने पर साले ने जलाया जीजा का घर

    हरियाणा : हिसार के हांसी में साले द्वारा जीजा के घर को जलाने का मामला सामने आया है। चाची के अंतिम संस्कार में गए व्यक्ति के घर में उसके साले ने आग लगा दी। मकान मालिक व उसकी पत्नी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। आग से घर का सारा सामान जल कर रख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के अधिकारियो ने मौके पर पहुँच कर आग पर काबू पाया। 

    संदीप ने बताया की वह जगदीश कॉलोनी नजदीक ज्योति बीज कंपनी वाली गली में रहता है। वह और उसका पूरा परिवार चाची के घर जमावड़ी गांव में उसका अंतिम संस्कार करवाने के लिए गए थे। उसके साले ने ही मकान में आग लगाई है। संदीप और उसकी पत्नी के बीच काफ़ी समय से विवाद चल रहा था। 


    पड़ोसियों ने संदीप को आग लगने की सूचना दी। इसके बाद संदीप मौके पर पहुंचा , तो उसकी पत्नी घर से गायब थी। उसने आग लगाने का आरोप अपने ही साले पर लगाया। अनाज मंडी चौकी की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।