Category: Haryana

  • ट्रक और कार की टक्कर में 4 दोस्तों की हुई मौत

    ट्रक और कार की टक्कर में 4 दोस्तों की हुई मौत

    2 चचेरे भाईयों सहित चारों का एक साथ हुआ संस्कार

    रेवाड़ी: लिसाना गांव में आज यानी 3 जनवरी शुक्रवार को 4 लोगों को मुखाग्नि दी गई। चारों मृतक नए साल का जश्न मनाने के लिए 1 जनवरी बुधवार को उत्तराखंड गए हुए थे। उस दौरान भीषण सड़क हादसे में इन चारों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद शवों को 2 जनवरी की रात को लिसाना गांव लाया गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। जिसके बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। जानकारी के मुताबिक, न्यू ईयर सेलिब्रेट करने करने के लिए रेवाड़ी से 5 लोग उत्तराखंड गए थे। इन सभी की पहचान 27 वर्षीय केहर सिंह, 38 वर्षीय प्रकाश सिंह, 25 वर्षीय आदित्य सिंह, 27 वर्षीय मनीष कुमार और 37 वर्षीय महिपाल सिंह के रूप में हुई है। यह सभी बुधवार को कार में सवार होकर हरिद्वार गए थे। जब उनकी कार रुड़की के पास पहुंची, तब उस दौरान कार सड़क के किनारे खड़े एक सीमेंट से भरे ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि कार के परखचे तक उड़ गए। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में महिपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बारे में पता लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पोस्टमार्टम के बाद शवों को बीती रात 11 बजे रेवाड़ी के लिसाना गांव में पहुंचाया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि मनीष और केहर सिंह चचेरे भाई थे। आज सुबह 10 बजे सभी का लिसाना गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। इस मौके पर भारी संख्या में गांव वाले मौजूद रहे।
  • हाईवे पर ट्रक में भीषण आग लगने से हुआ धमाका, देखें वीडियो

    हाईवे पर ट्रक में भीषण आग लगने से हुआ धमाका, देखें वीडियो

    हरियाणाः सोहना रोड़ हाईवे पर मटर से लदे ट्रक में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। वहीं ट्रक में आग लगने के दौरान ड्राइवर और हेल्पर ने ट्रक से कूदकर जान बचाई। जिसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। बताया जा रहा है कि ट्रक के डीजल टैंक जोरदार धमाके के चलते यह हादसा हुई है। मौके पर फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियों ने पहुंचकर करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ट्रक में आग हाईवे की हाई स्पीड लेन में लगी थी, इसलिए इसके पीछे काफी लंबा जाम भी लगा। मामले की जानकारी देते हुए ट्रक के ड्राइवर खालिद ने बताया है कि वह मध्य प्रदेश के जिले रतलाम से गाड़ी में हरी मटर भरकर ला रहा था। उसे इस मटर को दिल्ली की आजादपुर मंडी में पहुंचाना था। जब ट्रक गुरुग्राम के सोहना में गांव अलीपुर के पास पहुंचा तो केबिन में थोड़ी हीट महसूस हुई। इसके बाद भी ट्रक चलता रहा। कुछ ही देर में चलते ट्रक में आग लग गई। खालिद का कहना है कि आग लगी देखकर वह और उसका हेल्पर इरशाद ट्रक को वहीं पर खड़ा कर कूद गए। ट्रक उस समय गुरुग्राम हाईवे पर हाई स्पीड लेन में था और पीछे काफी गाड़ियां भी आ रही थीं। ट्रक में आग लगी देखकर पीछे आ रही गाड़ियों को भी रुकना पड़ा। देखते ही देखते आग ट्रक के डीजल टैंक तक पहुंची और जोरदार धमाके के साथ वह फट गया। इससे बहुत तेज आवाज हुई। आसपास मौजूद लोग भी डर गए थे। इससे आग और भी ज्यादा बढ़ गई थी। इसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई।
  • माथा टेकने गए श्रद्धालुओं के साथ हुआ हादसा, एक की मौत, 16 घायल

    माथा टेकने गए श्रद्धालुओं के साथ हुआ हादसा, एक की मौत, 16 घायल

    कैथल : नए साल के मौके पर एक दर्दनाक सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है। यह हादसा कलायत के गांव बाता और कैलरम के पास हुआ। जिला कुरुक्षेत्र के गांव बोडा से 17 श्रद्धालु राजस्थान स्थित गोगामेड़ी में माथा टेकने गए थे।
    इसी दौरान वापिस आते समय कलायत के पास ड्राइवर की आंख लग गई, जिसके बाद सड़क पर खड़े एक ट्रक में टक्कर मार दी। इस हादसे में गुरमुख(49) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इस हादसे में 16 गंभीर रूप से घायल हो गए।

    घायलों की पहचान कुलदीप, मदन, देवीचंद, ईश्वर, शमशेर, करनैल, सुखविंद्र, गुरजंट, सुरेश, गणेश, रवि, रामचंद्र, पृथ्वी पूरी, परमजीत पूरी, गोविंद है। सुरेश कुमार और परमजीत पूरी दोनों गांव बोडा के निवासी है। घायलों को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया। हादसे के बाद पुलिस ने परिजनों को दे दी है। परिजनों ने बताया कि उनके 17 लोग दो दिन पहले गोगामेड़ी (राजस्थान) से माथा टेकने गए थे, लौटते समय ड्राइवर को अचानक नींद आ गई।

    जिससे पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़े एक ट्रक में जा टकराई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई।  एसएचओ जय भगवान ने बताया कि ट्रक ड्राइवर ने सड़क पर अपना ट्रक खड़ा किया हुआ था। उसके इंडिकेटर नहीं जगे हुए थे, इसीलिए सुबह सवारी से भरी पिकअप गाड़ी ट्रक में जा लगी और यह हादसा हुआ। परिजनों की शिकायत पर आरोपी ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

  • शर्मनाक घटनाः Bathroom में Mobile छिपाकर लड़कियों के बनाते थे आपत्तिजनक वीडियो, 2 काबू, देखें वीडियो

    शर्मनाक घटनाः Bathroom में Mobile छिपाकर लड़कियों के बनाते थे आपत्तिजनक वीडियो, 2 काबू, देखें वीडियो

    पिंजौरः हरियाणा के पंचकूला से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां पंचकूला के पिंजौर में एक प्रिंटिंग प्रेस के टॉयलेट में मोबाइल फोन रखकर लड़कियों की आपत्तिजनक वीडियो बनाई जाती थी। आरोपी टॉयलेट सीट के सामने टॉयलेट क्लीनर की बोतल में मोबाइल छिपाकर रखते थे और लड़कियों की वीडियो बनाते थे। दो अधेड़ उम्र के व्यक्तियों पर ऐसा कुकृत्य करने का आरोप है। इस तरह से छिपकर लड़कियों की आपत्तिजनक वीडियो बनाने वाले एक आरोपी की पीड़ित लड़कियों ने जमकर पिटाई भी कर दी। पीड़ित लड़कियों द्वारा आरोपी की पिटाई का वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है। स्थानीय पुलिस ने महिलाओं की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में पिंजौर पुलिस ने पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर धारा 61, 71, 351(2), 354-सी, 120बी और 506 के तहत दो के खिलाफ केस दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी टॉयलेट सीट के सामने हार्पिक की बोतल में मोबाइल कैमरा रखकर टॉयलेट आने-जाने वाली लड़कियों के वीडियो बनाते थे।

    ये है पूरी घटना

    पुलिस के मुताबिक 25 साल की एक युवती ने उन्हें शिकायत दी कि वह अपनी चार लड़कियों के साथ एक वकील के दफ्तर में काम करती है। ऑफिस के मालिक ने उन सबी को ऑफिस के सामने प्रिंटिंग प्रेस के टॉयलेट का इस्तेमाल करने को कहा था। पीड़ित युवती जब अपनी दोस्त के साथ टॉयलेट गई तो उन्होंने टॉयलेट सीट के सामने हार्पिक की बोतल रखी देखी। बोतल में छेद हो रखा था, तो शक होने पर उन्होंने बोतल उठाकर चेक किया। बोतल के अंदर उन्हें एक मोबाइल रखा मिला, जिसमें वीडियो रिकॉर्डिंग चल रही थी।

    बॉस पर वीडियो डिलीट करने का लगा आरोप

    पीड़ित लड़कियां मोबाइल लेकर अपने बॉस के पास पहुंच गई। इस दौरान आरोप है कि बॉस ने भी पुलिस में शिकायत देने की बजाए, उन्हें ही डांटा और मोबाइल में रिकॉर्ड वीडियो डिलीट कर दिए। यही नहीं पीड़ित युवती ने टॉयलेट में रखे हार्पिक की बोतल की जो फोटो उन्होंने ली थी, उसे भी डिलीट कर दिया।

    लड़कियों का आरोप

    लड़कियों का आरोप है कि ऑफिस संचालक ने पीड़िता को धमकाते हुए किसी से भी इस घटना का जिक्र न करने की बात कही। इसके बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन पूरे गांव के लोगों के साथ पिंजौर पुलिस थाने पहुंचे और मामले की शिकायत पुलिस को दी।

    आरोपियों की कोर्ट में पेशी

    पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज करके दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से वह मोबाइल भी पुलिस ने रिकवर कर लिया, जिसमें वीडियो बनाए जा रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों से वह मोबाइल भी ले लिया जिससे वीडियो बनाई जा रही थी। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
  • सदिंग्ध परिस्थितियों में 10 वीं कक्षा के छात्र की मौत, देखें वीडियो

    सदिंग्ध परिस्थितियों में 10 वीं कक्षा के छात्र की मौत, देखें वीडियो

    पंचकूलाः सेक्टर-20 में 10 वीं कक्षा के छात्र के द्वारा खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचकूला के सेक्टर 6 अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और इस मामले को लेकर पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है।

    पंचकूला के सेक्टर-20 में दसवीं कक्षा के छात्र के द्वारा अपने ही फ्लैट के कमरे में खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर 20 के जीएच-92 में 15 साल के नाबालिक जो दसवीं कक्षा का छात्र है के द्वारा खुदकुशी कर ली गई है। पुलिस और फोरेंसिक की टीम घटनास्थल पर पहुंची और पुलिस द्वारा इस मामले को लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

  • कारों का शीशा तोड़ वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    कारों का शीशा तोड़ वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः पंचकूला पुलिस ने चोरी की वारदातों को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि पुलिस ने करीब दो महीनों में पांचवीं चोरी की वारदात को सुलझाया है। सेक्टर-10 के चौकी इंचार्ज मनदीप सिंह ने अपनी टीम के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो गाड़ियों की शीशे तोड़कर सामान चुराते थे। आरोपियों की पहचान खुशहालदेर निवासी भैंसा तिब्बा पंचकूला और नितिन जिंदल निवासी सेक्टर-19 पंचकूला के रूप में हुई है। दोनों को अंबाला जेल ज्यूडिशियल भेज दिया गया है।

    जांच अधिकारी मनदीप सिंह ने बताया कि चोरों के पास से दो लैपटॉप, 6 पर्स, चांदी की पायल, एक सोने का मंगलसूत्र और चार्जर बरामद हुए हैं। आरोपियों ने पूछताछ में चोरी की तीन वारदातों का खुलासा हुआ है। खुशहालदेर लैपटॉप चोरी करने के बाद नितिन जिंदल को भेज देता था। क्योंकि नितिन जिंदल सेक्टर 16 पंचकूला में कंप्यूटर और लैपटॉप रिपेयर की दुकान चलाता है।

    पहला केसः शिकायतकर्ता अमन निवासी सेक्टर-26 ने बताया कि 1 जून को उसने कार सेक्टर-5 की यवनिका पार्क की खड़ी की थी। वह अपने दोस्त के साथ उसकी कार में डिनर करने चंडीगढ़ चले गए थे। रात करीब 1 बजे वह वापस पहुंचे तो देखा कि उनकी कर का शीशा टूटा हुआ था और कार से उनका लैपटॉप चोरी हो चुका था।

    दूसरा केसः बलटाना निवासी रेनू ने बताया कि 15 जून को वह अपने दामाद के साथ कार में बेटी, भांजे और भांजियों के साथ सेक्टर 5 की यवनिका पार्क में आई थी। दामाद ने पार्क की पार्किंग में कार खड़ी की थी। करीब 1:30 बजे पार्क से बाहर आए तो देखा कि कार का शीशा टूटा था और अंदर से बेटी का पर्स गायब था। पर्स में सोने का मंगलसूत्र, चांदी की पायल और 2000 रुपए थे।

    तीसरा केसः जीरकपुर निवासी प्रवीण कुमार ने बताया कि वह 29 जून की रात को सेक्टर-5 के होटल में खाना खाने गए थे। रात को करीब 12 बजे बाहर आए तो देखा कि कार का पिछला शीशा टूटा था और अंदर से बैग चोरी हो चुका था। बैग में मोबाइल और जरूरी दस्तावेज थे सब गायब थे। जिसके बाद पुलिस को उन्होंने सूचना दी थी।

  • बड़ी खबरः Bike सवार हमलावारों ने Crime Branch के ASI को मारी गोलियां, मौत

    बड़ी खबरः Bike सवार हमलावारों ने Crime Branch के ASI को मारी गोलियां, मौत

    करनालः हरियाणा के करनाल में आपराधिक वारदात लगातार बढ़ रही हैं। यहां पर ओंगद गांव में बाइक सवार बदमाशों ने जहां दुकान के बाहर गोलियां चलाई थी। वहीं, अब करनाल के कुटेल गांव के पास हरियाणा पुलिस के एएसआई की हत्या कर दी गई। संजीव कुमार यमुनानगर में स्टेट क्राइम ब्रांच में एएसआई के पद पर तैनात था।

    जानकारी के अनुसार, संजीव ने कुछ समय पहले ही अपना ऑपरेशन करवाया था और वे रोजाना ड्यूटी के बाद घर आ जाते थे। मंगलवार देर शाम के समय जब वो अपने घर के बाहर सैर कर रहा था तो दो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें दो गोलिया मारी। दो राउंड फायरिंग में एक गोली संजीव माथे और दूसरी कमर पर लगी। बाद में संजीव को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था लेकिन वहां पर इलाज के दौरान संजीव की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस और सीआईए, एफएसएल की टीमें मौके पर पहुंची थी। टीमों ने मौके से गोलियों के खोल भी बरामद किए हैं।

    घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले संजीव के भाई और पिता का भी देहांत हो चुका है। घर की सारी जिम्मेदारी संजीव के कंधों पर थी। अब पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। एएसआई के रिश्तेदार ने बताया कि संजीव का एक बेटा और बेटी है। वह रोजाना घर आते थे। फिलहाल, किसी से कोई रंजिश नहीं थी। डीएसपी घंरौडा ने बताया कि एएसआई संजीव घर के बाहर टहल रहे थे और इस दौरान बाइक सवारों ने गोलियां मारी हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस कार्रवाई कर रही है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

  • Rail Accident: चलती मालगाड़ी से गिरे कंटेनर, टूटीं ट्रैक-बिजली लाइन, Delhi-Chandigarh रूट बाधित, देखें वीडियो

    Rail Accident: चलती मालगाड़ी से गिरे कंटेनर, टूटीं ट्रैक-बिजली लाइन, Delhi-Chandigarh रूट बाधित, देखें वीडियो

    करनाल: हरियाणा के करनाल में मंगलवार सुबह ट्रेन हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार तरावड़ी रेलवे स्टेशन के पास चलती मालगाड़ी से करीब 10 कंटेनर गिर गए। ये कंटेनर करीब 1 किलोमीटर के हिस्से में बिखरे हुए हैं। कंटेनर के गिरने का अहसास होते ही ड्राइवर ने ट्रेन को रोका और इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और रेल विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। कंटेनर गिरने की वजह से बिजली लाइन और रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचा है।

    करनाल में रेल हादसा

    रेलवे अधिकारियों ने दिल्ली से अमृतसर के बीच चलने वाली ट्रेनों का संचालन रोक दिया है। बताया जा रहा है कि मालगाड़ी चंडीगढ़ से दिल्ली की तरफ जा रही थी। जब ट्रेन करनाल के तरावड़ी रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो चलती ट्रेन से अचानक 10 कंटेनर पटरी पर गिरकर बिखर गए। जिसके चलते दोनों तरफ की रेलवे लाइन बाधित हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

    चलती मालगाड़ी से गिरे कंटेनर

    फिलहाल पटरी पर बिखरे कंटेनरों को हटाने का काम किया जा रहा है। ये घटना सुबह करीब 5 बजे के आसपास की बताई जा रही है। कंटेनर गिरने की वजह से बिजली के कई पोल टूट गए हैं। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अनुमान है कि ट्रैक और रेलवे बिजली पोल ठीक होने में काफी समय लग सकता है। तब तक इस रूट पर रेल सेवा बंद रहेगी।

    रेल यातायात हुआ ठप

    इस रेल हादसे के बाद से चंडीगढ़ से दिल्ली और दिल्ली से चंडीगढ़ जाने वाला रेलवे रूट बाधित हो गया। आसपास रहने वाले लोगों ने कहा कि उनको तेज गड़गड़ाहट की आवाज आई। जब उन्होंने बाहर आकर देखा, तो रेलवे लाइन पर कंटेनर बिखरे हुए मिले। करीब 1 किलोमीटर तक ये कंटेनर गिरे हुए हैं। मौके पर पहुंचे हरियाणा पुलिस के जवान ने कहा कि जैसे ही पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल किसी की जान माल को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
  • RSS के कार्यक्रम में पहुंचे Baba Gurvinder Singh को लेकर गरमाया मुद्दा, माफी मांगी

    RSS के कार्यक्रम में पहुंचे Baba Gurvinder Singh को लेकर गरमाया मुद्दा, माफी मांगी

    कुरुक्षेत्रः गोल्डन टेंपल में युवती का योग विवाद का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ है कि इसी बीच हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक सिख गुरु के आरएसएस के कार्यक्रम में जाने पर विवाद हो गया। उनके इस कार्यक्रम में शामिल होने पर सिख पंथ के लोगों ने सवाल उठाए। यहां तक उनके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इसके बाद कुरुक्षेत्र के पिहोवा स्थित गुरुद्वारा उदासीन ब्रह्म अखाड़ा साहिब के प्रमुख बाबा गुरविंदर सिंह ने इस मामले में लिखित में माफी मांगी है। आरएसएस की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पर उन्होंने अपनी गलती स्वीकार की है।

    उन्होंने अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी रघबीर सिंह को माफीनामा भी भेजा है। बाबा गुरविंदर सिंह का यह पत्र बाबा जोत सिंह, बाबा जतिंदर सिंह और बाबा मलकीत सिंह ने हरिमंदिर साहिब के प्रबंधक भगवंत सिंह धंगेरा को सौंपा। इस पत्र में बाबा गुरविंदर सिंह ने कहा कि वह 23 जून को वह अनजाने में कुरुक्षेत्र में एक स्कूल के कार्यक्रम में चले गए थे। उन्हें गुमराह कर इस कार्यक्रम में ले जाया गया था। वहां पहुंचने पर उन्हें पता चला कि यह कार्यक्रम आरएसएस का है।

    उनका इस कार्यक्रम के साथ कोई लेना-देना नहीं है। पत्र में बाबा गुरिंदर सिंह ने लिखा है कि मैं और हमारा पूरा धर्मस्थल अकाल तख्त साहिब को समर्पित है। मैं भविष्य में ऐसा कोई कार्य नहीं करूंगा, जिससे पंथ की भावनाओं को ठेस पहुंचे। कृपया एक विनम्र सिख के रूप में मुझे अनजाने में हुई गलती के लिए क्षमा करें। जब भी मुझे अकाल तख्त साहिब से इस गलती के सजा के लिए आदेश मिलेगा, मैं एक विनम्र सिख के रूप में अकाल तख्त साहिब पर पेश हो जाऊंगा। बाबा गुरविंदर सिंह ने कहा कि वह हमेशा श्री अकाल तख्त साहिब के प्रति समर्पित रहे हैं और आगे भी समर्पित रहेंगे। वह इस गलती की सजा भुगतने के लिए भी तैयार हैं।

     

  • ट्रांसफार्मर पर चढ़े व्यक्ति की मौत, तड़प-तड़प कर मरा सांड, JE और Lineman पर Fir दर्ज

    ट्रांसफार्मर पर चढ़े व्यक्ति की मौत, तड़प-तड़प कर मरा सांड, JE और Lineman पर Fir दर्ज

    हरियाणा: पलवल में बिजली निगम के जेई व लाइनमैन की लापरवाही से असावटी निवासी एक व्यक्ति की बिजली का करंट लगने से मौत की खबर है। वहीं बिजली का करंट लगने से सांड की मौत का सीसीटीवी भी सामने आया है। जिसमे सांड तड़प तड़प कर मर गया।

    मृतक की पत्नी मंजू ने पुलिस को बताया कि श्याम सुंदर बिजली का प्राइवेट काम करता था। 24 जून को गांव में स्कूल के पास लगा ट्रांसफॉमर खराब था।लाइनमैन राहुल घर से श्याम सुंदर को लेकर जेई कुलदीप शर्मा के पास पहुंचा। लेकिन लाईनमैन व जेई ने पीछे से बिजली की लाईन कटवाए और बिना कोई उपकरण दिए उसके पति को ट्रांसफॉर्मर को ठीक करने के लिए चढ़ा दिया। जिस कारण उसकी मौत हो गई।

    गदपुरी थाना प्रभारी राजबीर ने बताया कि श्याम सुंदर को जेई व लाइनमैन को उपचार के लिए फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी के बयानों पर je और lineman के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

    इसके साथ ही पृथला गांव में छपरोला रोड़ पर हल्की बरसात के बाद भरे पानी से एक सांड निकल कर जा रहा था। जिसकी बिजली के खंबे के पास करंट लगने से मौत हो गई। इस घटना की वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि बिजली का करंट लगने से सांड ने मौके पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया