Category: Punjab>Firozpur

  • Punjab News: तेज रफ्तार ट्रक का कहर, लैंटर गिरने से Security Guard की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: तेज रफ्तार ट्रक का कहर, लैंटर गिरने से Security Guard की मौत, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले के गांव रत्ता खेड़ा पंजाब सिंह वाला में बेकाबू हुए एक चालक ने सिक्योरिटी गार्ड के कमरे में ट्रक घुसा दिया। इस घटना में सिक्योरिटी गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सिक्योरिटी गार्ड को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय बलविंदर सिंह के रूप में हुई है।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि ट्रक भांगर की तरफ से आ रहा था और जब गांव रत्ता खेड़ा पंजाब सिंह वाला पहुंचा तो ट्रक तेज रफ्तार और लापरवाही से सिक्योरिटी गार्ड के कमरे से टकरा गया। टक्कर इतनी भयानक थी कि इस घटना में लैंटर गिर गया और सिक्योरिटी गार्ड मलबे के नीचे दब गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    घटना की जानकारी मिलने पर थाना घल्लुखुर्द पुलिस ने पीड़ित परमात्मा सिंह पुत्र गुरदित्त सिंह के दिए बयानों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित ने कहा कि उसका बेटा बलविंदर सिंह अकाल अकैडमी, रत्ता खेड़ा पंजाब सिंह वाला में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था, उसी समय अकाल अकैडमी के मेन गेट पर खड़े सिक्योरिटी रूम में ट्रक की इतनी तेज टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचाक के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़ित के बयानों के आधार पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

  • Punjab News: घोड़ा ट्राला और कंबाइन की आमने-सामने हुई टक्कर, कई घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: घोड़ा ट्राला और कंबाइन की आमने-सामने हुई टक्कर, कई घायल, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः फिरोजपुर-जीरा रोड से मिली जानकारी के अनुसार सामने से आ रही एक कंबाइन और घोड़ा ट्राला की आमने-सामने टक्कर हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक कंबाइन मशीन जीरा की तरफ से आ रही थी और हलका गुरु हरसहाए से जीरा होते हुए फिरोजपुर लौट रही थी। जब वे गांव कुलगड़ी के पास पहुंचे तो फिरोजपुर की तरफ से आ रहे घोड़ा ट्राले से आमने-सामने भयंकर टक्कर हो गई। यह घटना आज सुबह लगभग 4 बजे की बताई जा रही है।

    मौके पर परिवार ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि उनके 2 जवान कंबाइन में सवार होकर जीरा की तरफ से फिरोजपुर आ रहे थे। जैसे ही वे गांव कुलगड़ी के निकट पहुंचे तो सामने से आ रहे घोड़ा ट्राले से टक्कर हो गई और कंबाइन हादसे का शिकार हो गई। कंबाइन सवारों में एक ड्राइवर और एक हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गए। कहा जा रहा है कि घोड़ा ट्राला चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायलों की हालत नाज़ुक देखते हुए उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार ने मामले को लेकर इंसाफ की भी मांग की है।

     

     

  • Punjab News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से 18 वर्षीय युवक की मौत, परिवार ने चालक पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से 18 वर्षीय युवक की मौत, परिवार ने चालक पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः गांव नवां बारी के पास दुखद हादसे का मामला सामने आया है। जहां, ट्रैक्टर-ट्रॉली ड्राइवर ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में परिवार के इकलौते बेटे की मौत हो गई। वहीं परिवार ने इंसाफ की मांग की है। पुलिस ने परिवार के बयानों के आधार पर ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी मुताबिक, मृतक सुखचैन सिंह (18 वर्ष) पुत्र मुख्तियार सिंह अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव नवां बारी से पास के गांव हुसैनीवाला किसी काम से जा रहा था। तभी विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली की लाइटें बंद थीं जिससे बाइक सवार को ट्रैक्टर दिखाई नहीं दिया। टक्कर मारने के बाद, ट्रैक्टर ड्राइवर उसे घायल हालत में वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार भी मौके पर पहुंचा और तुरंत उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां ट्रैक्टर-ट्रॉली ड्राइवर की लापरवाही के कारण उनके बेटे की मौत हो गई।

    परिवार ने कहा कि अगर ट्रैक्टर-ट्रॉली की लाइटें जल रही होतीं, तो आज उनका बेटा उनके बीच होता। पीड़ितों ने पुलिस को मामले की सूचना दे दी है। पुलिस ने परिवार के बयानों के आधार पर ट्रैक्टर-ट्रॉली ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अब तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर बताया जा रहा है, जबकि परिवार ने मांग की है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली ड्राइवर के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

     

  • Punjab News: Motorcycle और Car सवार के बीच मामूली टक्कर के बाद चली गोली, बच्चा घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: Motorcycle और Car सवार के बीच मामूली टक्कर के बाद चली गोली, बच्चा घायल, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः ममदोट पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले गांव गामा वाला में गांव की ओर जाने वाली सड़क पर मोटरसाइकिल और कार के बीच हुई मामूली टक्कर के बाद गोली चलने का मामला सामने आया है। वहीं घटना में एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले की पुलिस को शिकायत दे दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी देते घायल बच्चे के रिश्तेदार ने बताया कि उनके गांव के कुछ लोग कार में सवार थे। उनकी कार की टक्कर एक मोटरसाइकिल से हो गई, जिसके बाद कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि कार में सवार लोगों ने गोली चला दी। इस दौरान गोली बच्चे की टांगों को छूकर निकली और वह घायल हो गई। आनन-फानन में बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। पीड़ितों ने मांग की है कि हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

    SHO ममदोट ने बताया मोटरसाइकिल और कार सवार के बीच टक्कर के बाद विवाद की सूचना मिली थी। इस दौरान विक्की पुत्र जस्सा ने गोली चला दी जिसमें एक बच्चा घायल हो गया है। मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

     

     

  • Punjab News: घर में आग लगने से बेटी की शादी के लिए जमा किया दहेज का सामान जलकर राख, देखें वीडियो

    Punjab News: घर में आग लगने से बेटी की शादी के लिए जमा किया दहेज का सामान जलकर राख, देखें वीडियो

    पीड़ित परिवार ने सरकार और समाजसेवियों से लगाई मदद की गुहार

    फिरोजपुरः मलोट के पास जंडवाला चरत सिंह गांव से एक दुखद मामला सामने आया है, जहां एक गरीब परिवार के घर में अचानक आग लग गई। जानकारी देते हुए परिवार के सदस्यों ने बताया कि रात में बिजली चली गई थी और इसी दौरान घर में अचानक आग भड़क उठी।

    आग इतनी तेज़ी से फैली कि घर के अंदर रखा सारा सामान कुछ ही समय में जलकर राख हो गया। परिवार ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान बड़ी मुश्किल से जमा किया था, लेकिन इस आग ने उनके उन सभी सपनों को भी जलाकर खाक कर दिया।

    पीड़ित परिवार के अनुसार, उनके घर की आर्थिक स्थिति पहले से ही बहुत खराब थी और अब इस भारी नुकसान के बाद, उनके लिए अपना घर-बार फिर से बसा पाना नामुमकिन सा हो गया है। परिवार ने प्रशासन, समाजसेवियों और स्थानीय निवासियों से अपनी बेटी की शादी करने और घर-बार को फिर से बसाने में मदद की अपील की है।

     

     

     

  • Punjab News: स्कूल से घर लौट रही बच्ची को तेज रफ्तार बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, गंभीर घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: स्कूल से घर लौट रही बच्ची को तेज रफ्तार बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, गंभीर घायल, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले के गांव नवां बाड़ी में छुट्टी के दौरान स्कूल से घर लौट रही 8 साल की बच्ची के मोटरसाइकिल की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल होने का मामला सामने आया है। मोटरसाइकिल सवार ने तेज रफ्तार लापरवाही से उसे टक्कर मारी जिससे बच्ची उछलकर सड़क पर गिरी और घायल हो गई। गंभीर हालत में 8 साल की रेनू को अस्पताल में पहुंचाया गया जहां उसका इलाज जारी है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दे दी है।

    जानकारी देते जसवंत सिंह और पीड़िता के अन्य परिजनों ने बताया कि फिरोजपुर के गांव नवां बाड़ी में उनकी 8 साल की पढ़ती है। वह शाम को अन्य बच्चों के साथ स्कूल से घर लौट रही थी। जैसे ही वह सड़क पार कर दूसरी तरफ जाने लगी तो पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे मोटरसाइकिल सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बच्ची कई फीट उछलकर दूर जा गिरी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तुरंत इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया। अब वह अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है, पुलिस ने मोटरसाइकिल वाले के खिलाफ केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। परिवार ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।

  • Punjab News: साढ़े 4 किलो से ज्यादा हेरोइन के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, DSP का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: साढ़े 4 किलो से ज्यादा हेरोइन के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, DSP का आया बयान, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः युद्ध नशेयां विरुद्ध तहत पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में ANTF ने 2 अलग-अलग मामलों में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनसे 4.5 किलो से ज्यादा हेरोइन बरामद की है।

    पहले ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते DSP भूपिंदर सिंह ने बताया कि ANTF टीम ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान हरपाल सिंह उर्फ ​​भाला, बेटा सोहन सिंह, गांव इनाई पुरा, थाना अजनाला, जिला अमृतसर और शमशेर सिंह उर्फ ​​शेरा, बेटा रणजीत सिंह, गांव मल्लू नांगल, थाना राजा झांसी, जिला अमृतसर के तौर पर हुई है। टीम ने उनके पास से 2 किलो 37 ग्राम हेरोइन और एक नई कार भी बरामद की है। पुलिस ने NDPS एक्ट के सेक्शन 1111 के तहत केस दर्ज किया है और मुख्य सप्लायर की पहचान के लिए लिंक्स की जांच की जा रही है।

    वहीं, दूसरे मामले में, ANTF टीम ने एक ड्रोन से जुड़ी हेरोइन की खेप पकड़ी, जिससे सुपन प्रीत उर्फ ​​सुपन बेटे हरजीत सिंह, गांव प्रीतम सिंह वाला, मेघा पुलिस स्टेशन, सदर फिरोजपुर को भी गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 2.487 किलो पैकिंग मटीरियल और रेडियम स्ट्रिप्स मिले हैं, जिनका इस्तेमाल रात में ड्रोन से डिलीवरी के लिए होने का शक है। इस मामले में भी ANTF ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। इन ऑपरेशन्स के साथ, ANTF फिरोजपुर एक और ड्रग स्मगलिंग नेटवर्क को खत्म करने और इसमें शामिल मुख्य सप्लायर का पता लगाने के लिए आगे-पीछे के लिंक्स की पहचान कर रहा है।

     

     

     

  • Punjab News: इस इलाके में पुलिस की रेड, चोरी के वाहनों सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में पुलिस की रेड, चोरी के वाहनों सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः नशे और लूटपाट की वारदातों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के वाहन भी बरामद किए है। दरअसल, गश्त के दौरान पुलिस पार्टी रेलवे फाटक के पास भट्टीआं वाली बस्ती के नज़दीक मौजूद थी। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि चोर गिरोह शहर में वाहनों की चोरी और लूटपाट का आदि है।

    फिलहाल भट्टीआं वाली बस्ती की झाड़ियों में बैठे चोर चोरी का समान बेचने के लिये ग्राहकों का इंतज़ार कर रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बस्ती भट्टीआं की झाड़ियों में छापेमारी की। इस छापेमारी के दौरान 2 चोर गिरोह के सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोषियों के कब्जे से चोरी की 4 मोटरसाइकिलें और 5 मोबाइल फोन बरामद किए।

    गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान काला उर्फ़ साजन, पुत्र अनैत, निवासी दाना मंडी के पास मार्कीट कमेटी नगर के रूप में हुई है और दूसरे साथी की पहचान दीपक उर्फ़ खंडी, पुत्र थारा सिंह, निवासी नानकपुरा मोहल्ला, बोड़े एम.सी वाली गली नगर के रूप में हुई है। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा और उनसे और गहनता से पूछताछ की जाएगी।

  • Punjab News: MP Channi के बाद विवादों में घिरे भाई, लोगों ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: MP Channi के बाद विवादों में घिरे भाई, लोगों ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री व जालंधर से सासंद चरणजीत चन्नी दूध वाले मामले की वीडियो जारी करने के बाद से लगातार विवादों में हैं। बताया जा रहा है कि 2 दिन पहले बठिंडा में लोगों ने सासंद चन्नी के खिलाफ एसएसपी दफ्तर में वीडियो को लेकर शिकायत दी थी। वहीं अब एक नया विवाद सासंद चरणजीत चन्नी के भाई डॉक्टर मनोहर सिंह से जुड़ गया है। जिसका विरोध आज फिरोजपुर में किया गया, जहां उन पर लोगों को इंटक का प्रधान बताकर भ्रमित करने के आरोप लगाए गए।

    बातचीत के दौरान इंटक के जिला प्रधानसुखदेव सिंह कटोरा ने बताया कि पिछले कुछ समय से देखा जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भाई डॉक्टर मनोहर सिंह किसी अन आधारित फेसबुक या अन्य सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से अपने आप को इंटक का प्रधान बताकर लोगों में भ्रम में डाल रहे हैं। इस मामले को लेकर पंजाब कांग्रेस कमेटी ने स्पष्ट किया है कि न तो मनोहर सिंह का पार्टी से कोई आधिकारिक संबंध है और न ही उन पर कोई जिम्मेदारी है। इसके साथ ही AICC या PPCC द्वारा भी कोई मान्यता नहीं दी गई है।

    उन्होंने कहा कि इस तरह के राजनीतिक मामलों का फायदा उठाकर संगठन के नाम पर गलत जानकारी फैलाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने पंजाब कांग्रेस की नेतृत्व से मांग की है कि मनोहर सिंह को किसी भी गलत या फर्जी गतिविधि से रोका जाए और मजदूरों व आम लोगों पर गलत प्रभाव डालने से भी बचाया जाए, यह पार्टी की जिम्मेदारी होगी। फिलहाल इस मामले को लेकर राजनीतिक गर्माहट बढ़ती दिख रही है। अब देखना यह होगा कि आने वाले समय में पार्टी द्वारा क्या कार्रवाई की जाती है।

  • Punjab News: इस इलाके में डा. मीनाक्षी ढींगरा ने संभाला सिविल सर्जन का पदभार, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में डा. मीनाक्षी ढींगरा ने संभाला सिविल सर्जन का पदभार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः डॉ. मीनाक्षी ढींगरा ने फिरोजपुर की सिविल सर्जन का पदभार संभाला है। सिविल सर्जन कार्यालय के सभी कार्यक्रम अधिकारियों और कर्मचारियों ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर डॉ. मीनाक्षी ढींगरा का स्वागत किया।

    फिरोजपुर की सिविल सर्जन का पदभार संभालने के बाद डा. मीनाक्षी ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य सभी सरकारी कार्यक्रमों को सुचारू रूप से लागू करना और आम आदमी क्लीनिकों तथा सरकारी अस्पतालों में आम लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना है। इसी के साथ आज कर्मचारियों के साथ बैठक आयोजित की गई और विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में जानकारी ली। इसी के साथ उन्होंने सिविल अस्पताल में साफ-सफाई का खास ध्यान देने की बात कही, ताकि लोगों को साफ-सुथरे माहौल में सेहत सुविधाएं दी जाएं। वहीं लोगों के अधिक से अधिक सेहत कार्ड बनाने की कार्यवाही भी की जाएगी, ताकि जरूरतमंद लोग सेहत सहूलतों का लाभ उठा सकें। उन्होंने मिलावटखोरों को कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि भोजन में किसी भी प्रकार की मिलावट बर्दाश्त नहीं की जाएगी और यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे कि लोगों को शुद्ध और स्वच्छ भोजन तथा पेय पदार्थ मिलें।