Category: Punjab>Firozpur

  • पंजाब : श्री गुरू गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर करवाए गए धार्मिक समारोह में किया गया एक अनोखा प्रयास, देखें वीडियो

    कोटकपूरा : गांव ढीमांवाली में दशम पिता श्री गुरू गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर करवाए गए धार्मिक समारोह के दौरान पंचायत की अगुवाई में गांव की समूह संस्थाओं ने एक अनोखा प्रयास किया। इसके तहत नौजवानों को विदेश जाने की होड़ छोड़कर अपनी मेहनत से पंजाब में रहकर अपने गांव का नाम ऊंचा करने के लिए प्रेरित किया। इस समारोह में अपने अपने क्षेत्र के माध्यम से गांव का नाम रोशन करने वालों को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पिछले समय के दौरान सरकारी नौकरी हासिल करने वाले युवकों के अलावा अग्रेणी किसानों, खेत मजदूरों समेत पशु पालकों को नवाजा गया और नौजवानों को इनसे प्रेरणा लेने की अपील की गई। इस मौके पर गांव से सम्बंधित एनआरआई सतविंदर सिंह ने कहा कि विदेशों में भी बहुत सी समस्याएं है। लेकिन उनका ज्यादा प्रचार नहीं होता। जिसके कारण नौजवानों में विदेश जाने की होड़ लगी हुई है।

    उन्होंने कहा कि हम पंजाब में रहकर भी मेहनत से मुकाम को हासिल कर सकते है। आज के समारोह में मुकाम हासिल करने वालों को सम्मानित करके गांव ने एक अच्छी पहलकदमी दिखाई है। इस मौके पर बलविंदर सिंह ने कहा कि समूह गांववासियों ने विदेश जाने की होड़ को रोकने के लिए एक समारोह करवाया गया है। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया है। इस मौके पर सम्मानित अध्यापिका संदीप कौर व किसान लखविंदर सिंह ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि गांव की खासियत है कि यहां का एक हर व्यक्ति को एक दूसरे को सहयोग व प्रेरित करता है। आज के समारोह के माध्यम से ही नौजवानों को विदेश जाने की जगह अपने गांव में ही रहते हुए मेहनत करके लक्ष्य भेदने के लिए प्रेरित किया गया है।

  • पंजाबः तख्त श्री दमदमा साहिब के पूर्व जत्थेदार का निधन 

    श्री मुक्तसर साहिबः तख्त श्री दमदमा साहिब के पूर्व जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी जत्थेदार बलवंत सिंह नंदगढ़ का आज सुबह निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर उनके फार्म हाउस जेल रोड श्री मुक्तसर साहिब में किया जाएगा। बलवंत सिंह नंदगढ़ 1997 में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) के सदस्य बने थे। 2003 में उन्हें तख्त श्री दमदमा साहिब का जत्थेदार बनाया गया था।

    ऐसा कहा जाता है कि बलवंत सिंह नंदगढ़ ने देश की अलग इकाई के प्रतीक मूल नानकशाही कैलेंडर के पक्ष में डटकर स्टैंड लिया, भले ही उन्हें तख्त श्री दमदमा साहिब साबो की तलवंडी की जत्थेदारी छोड़नी पड़ी। दरबार-ए-खालसा संगठन के जत्थेदार नंदगढ़ के नेतृत्व में 14 अक्टूबर 2018 को बत्तीनवाला चौक कोटकपूरा में मनाए गए ‘लानत दिवस’ के दौरान प्रकाश सिंह बादल को लेकर ‘लानत पत्र’ भी पढ़ा गया था।

  • ਪੰਜਾਬ : ਪੁਜੀ ਵਿਕਸਿਤ ਭਾਰਤ ਸੰਕਲਪ ਯਾਤਰਾ ਨੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਦੀਆਂ ਸਕੀਮਾਂ ਤੋਂ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾਣੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਕੋਟਕਪੂਰਾ :  ਦੇਸ਼ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਨਰਿੰਦਰ ਮੋਦੀ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿਚ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਦੀਆਂ ਲੋਕ ਭਲਾਈ ਸਕੀਮਾਂ ਬਾਰੇ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਲਈ ਕੱਢੀ ਜਾ ਰਹੀ ਵਿਕਸਿਤ ਭਾਰਤ ਸੰਕਲਪ ਯਾਤਰਾ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿਖੇ ਪੁਜੀ। ਇਥੋਂ ਦੇ ਨਵੇਂ ਬੱਸ ਅੱਡੇ ਕਰਵਾਏ ਸਮਾਗਮ ਦੇ ਦੌਰਾਨ ਯਾਤਰਾ ਵਿਚ ਸ਼ਾਮਲ ਵੈਨ ਰਾਹੀਂ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਲੋਕ ਭਲਾਈ ਸਕੀਮਾਂ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਅਤੇ ਲਾਭਪਾਤਰੀਆਂ ਦੇ ਫਾਰਮ ਵੀ ਭਰੇ ਗਏ। ਇਹ ਯਾਤਰਾ 5 ਜਨਵਰੀ ਤਕ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਵਿਖੇ ਵੱਖ ਵੱਖ ਇਲਾਕਿਆਂ ਵਿੱਚ ਜਾਕੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਜਾਗਰੂਕ ਕਰਨ ਦੇ ਨਾਲ ਨਾਲ ਸਕੀਮਾਂ ਦਾ ਲਾਭ ਲੈਣ ਲਈ ਮਦਦ ਵੀ ਕਰੇਗੀ।

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਬੀਜੇਪੀ ਆਗੂ ਰਾਜਨ ਨਾਰੰਗ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕੇਂਦਰ ਦੀ ਮੋਦੀ ਸਰਕਾਰ ਦੀਆਂ ਵੱਖ ਵੱਖ ਸਕੀਮਾਂ ਨੂੰ ਹਰ ਘਰ ਤਕ ਪਹੁੰਚਾਉਣ ਲਈ ਇਹ ਯਾਤਰਾ ਕੱਢੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਦੇ ਸੈਨੇਟਰੀ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਨੰਦ ਲਾਲ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਅੱਜ ਪਹਿਲਾਂ ਕੈੰਪ ਲਾਇਆ ਹੈ ਅਤੇ ਅਗਲੇ 3 ਦਿਨ ਹੋਰ ਕੈੰਪ ਵੀ ਲਾਕੇ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਸਕੀਮਾਂ ਦਾ ਲਾਭ ਪਹੁੰਚਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ।

  • पंजाब : लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    24 घटनाओं को दिया अंजाम

    कोटकपूरा : शहर में चोरी व लूटपाट की घटनाओं के बाद व्यापारियों ने कुछ दिन पहले ही शहर बंद करके पुलिस के खिलाफ रोष जताया था। जिसके बाद पुलिस ने थाना सिटी के एसएचओ को तबदील कर दिया था। नवनियुक्त एसएसओ इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा की अगुवाई में थाना सिटी पुलिस ने कार्यवाही करते हुए लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक महिला भी शामिल है जोकि लूटे गए सामान में से मोबाइल फोनों को आरोपियों से खरीद कर उसे आगे बेचने का काम करती थी। आरोपियों से छीने गए 4 मोबाइल व एक एक्टिवा बरामद की गई है।

    आरोपियों को अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया जा रहा है। प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने लूटपाट की 24 वारदातों में शामिल होना कबूल कर लिया है। इस मामले में डीएसपी शमशेर सिंह शेरगिल ने बताया कि आरोपियों ने फोकल प्वाइंट में कारोबारी हरिन्द्र सिंह आहूजा से भी लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। इसके अलावा अन्य छोटी बड़ी 24 घटनाओं को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों पर पहले भी कोटकपूरा व फरीदकोट में आपराधिक केस दर्ज है और इनकी गिरफ्तारी से कई मामलें सुझलने की उम्मीद है।

  • पंजाबः इस इलाके में चीता दिखने से दहशत का माहौल, पुलिस-वन विभाग ने शुरू की तलाश

    कोटकपूराः गांव बीड़ सिखांवाला के रिहायशी क्षेत्र में चीता दिखाई देने के बाद से दशहत का माहौल बन गया है। चीते की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं। जिसके बाद घटना की सूचना वन विभाग व पुलिस की टीम को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर ने वन विभाग और पुलिस की टीम पहुंची और उन्होंने सर्च अभियान शुरू कर दिया।

    जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को गांव के लोगों को चीता जैसा एक जानवर दिखाई दिया जिसके बाद सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। चीते के होने की आशंका के बाद पुलिस व वन विभाग को सूचित किया गया। जिसके बाद आज दोपहर करीब 12 बजे डीएसपी कोटकपूरा शमशेर सिंह शेरगिल की अगुवाई में पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच का काम शुरू किया गया। जानवर के पैरों के निशान जांचने के बाद उसके चीता होने की ही प्रबल संभावना लग रही है जिसके बाद पुलिस व वन विभाग ने क्षेत्र में सर्च शुरू कर दी है।

    डीएसपी शमशेर सिंह शेरगिल ने कहा कि पुलिस ने संबंधित विभाग को साथ लेकर सर्च शुरू कर दी है। लोगों से अपील की गई है कि वह रात से समय पैदल व दो पहिया वाहन पर निकलने से गुरेज करें। वन गार्ड गुरप्रीत कौर ने कहा कि उन्हें गांव के सरपंच से चीते की तस्वीर कैद होने की सूचना मिली थी जिसके बाद उनकी टीम द्वारा पड़ताल की जा रही है। प्राथमिक जांच से चीता होने की संभावना लग रही है और विभाग द्वारा उसे रेस्कयू करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने भी लोगों को चौकस रहने की अपील की है।

    ग्रामीणों ने बताया कि उनका गांव जंगली क्षेत्र से सटा हुआ है जिसके कारण अक्सर ही जंगली सूअरों समेत अन्य जानवर आ जाते है और उनकी फसलों का भी नुक्सान होता है। उन्होंने सरकार व प्रशासन से भी जंगली जानवरों से उनके बचाव के लिए ठोस कदम उठाने और उन्हें पहल के आधार पर हथियारों के लाइसेंस देने की मांग रखी है।

  • डेढ़ साल पहले विदेश गए 21 वर्षीय पंजाबी युवक की हुई मौ’त

    कोटकपूराः कनाडा में पंजाबी युवकों की मौत का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। वहीं मिली जानकारी के मुताबिक डेढ़ साल पहले कनाडा पढ़ाई करने के लिए गए युवक की मौत हो गई।

    मृतक की पहचान 21 वर्षीय करनवीर सिंह निवासी कोटकपूरा के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि करनवीर सिंह की विन्निपेग में बीमारी के बाद मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि वह इकलौता बेटा था। युवक के निधन की खबर सुनते ही शहर में शोक की लहर दौड़ गई। उसके माता-पिता ने केंद्र और पंजाब सरकार से मृत युवक के शव को भारत लाने में मदद करने का अनुरोध किया है।

  • पंजाबः SDM और तहसील कार्यालय में स्थित सेवा केद्र को चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

    कोटकपूराः चोरो द्वारा दी जा रही वारदातों को लेकर बीते दिन ही दुकानदारों ने पुलिस के खिलाफ दुकाने बंद करके रोष प्रदर्शन किया था। इस घटना के बाद देर रात फिर चोरी की वारदात का मामला सामने आया है। जहां चोरों ने देर रात एसडीएम कार्यालय और तहसील कार्यालय में स्थित सेवा केंद्र के दरवाजे के ताले तोड़ कर बड़े पैमाने पर चोरी की घटना को अंजाम दिया। मौके पर मौजूद सेवा केंद्र प्रभारी लखविंदर सिंह, सहायक प्रभारी सुखवीर कौर, एसडीएम वीरपाल कौर और तहसीलदार परमजीत सिंह बराड़ ने बताया कि चोर 4 एलसीडी कंप्यूटर, एक फिंगर प्रिंट मशीन, 2 कैमरे, स्कैनर मशीन, दस्तावेज व अन्य सामान ले गए।

    उन्होंने बताया कि इस घटना में एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान हो गया है। सर्विस सेंटर के प्रभारी लखविंदर ने बताया कि पहले भी इस तरह का सामान चोरी हो चुका है और आज हुई चोरी के संबंध में पुलिस को शिकायत दे दी गई है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि इससे पहले चोरों ने तहसील के एसडीएम कार्यालय के बाउंड्री गेट के अंदर वकीलों, अकाउंटेंट और टाइपिस्टों के आठ-दस काउंटरों के ताले तोड़ दिए और एक प्रिंटर और नकदी चोरी हो गई थी। 

    इस मौके पर जब अखिल भारतीय हिंदू कल्याण समिति के अध्यक्ष नरेश कुमार सहगल व शहर के अन्य लोग अपना काम कराने के लिए एसडीएम कार्यालय व सेवा केंद्र पहुंचे तो सेवा केंद्र प्रभारी व तहसीलदार ने कहा कि दफ्तर से सामान चोरी हो जाने के कारण आज काम बंद है। शहर निवासी और सामाजिक कार्यकर्ता नरेश कुन्नर सहगल ने तुरंत इस बड़ी घटना के बारे में फरीदकोट के डिप्टी कमिश्नर विनीत कुमार और एसएसपी हरजीत सिंह को सूचित किया, जिन्होंने तुरंत डीएसपी और एसएचओ को शहर में भेजने का आश्वासन दिया। कुछ देर बाद नवनियुक्त थाना प्रभारी सिटी मनोज कुमार भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जिन्होंने घटनास्थल और चोरी की घटना का जायजा लेने के बाद ड्यूटी ऑफिसर को एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच करने का आदेश दिया।

    घटना के संबंध में कोटकपूरा डीएसपी शमशेर सिंह शेरगिल ने कहा कि चौकीदार सरन कुमार से पूछताछ की जाएगी और सीसीटीवी टेक्निकल सेल की फुटेज खंगाली जाएगी और चोरों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। नरेश कुमार सहगल व अन्य शहरवासियों व पत्रकारों से बातचीत करते हुए सिटी थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि तीन-चार दिनों में आरोपियों को पकड़ लिया जायेगा और सारा सामान बरामद कर लिया जायेगा। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

  • पंजाब : पुलिस ने चोर गिरोह के 3 सदस्यों को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    कोटकपूरा : थाना सदर पुलिस ने फरीदकोट जिले समेत आसपास के जिलों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जबकि उनके बाकी साथियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। आरोपी पिछले लंबे समय से खेतों में लगे बिजली ट्रांसफार्मरों के तेल, तांबा चोरी करते थे। साथ ही गोदामों में से गेंहू व धान की चुराने की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार थाना सदर के एएसआई सुखविंदर सिंह को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि गांव संधवां निवासी जोगिंदर सिंह, माडी मुस्तफा के जसवीर सिंह व मुक्तसर के कुलवंत सिंह ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर गिरोह बनाया हुआ है और यह चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे है।

    सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी करके इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया। जिससे एक मोटरसाइकिल समेत चोरी करने में प्रयोग उपकरण बरामद किए गए। इस मामले में कोटकपूरा के डीएसपी शमशेर सिंह शेरगिल ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी फरीदकोट समेत आसपास के जिलों में रात के समय चोरी की घटनाओं को अंजाम गे रहे थे। फिलहाल पुलिस ने 3 आरोपी काबू कर लिए है। इनके बाकी साथियों की तलाश की जा रही है। पुलिस रिकार्ड के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज है।

  • पंजाबः लूटपाट की वारदात के विरोध में लोगों ने बंद की दुकानें 

    कोटकपूराः फरीदकोट के कोटकपूरा में प्रतिदिन हो रही लूटपाट की घटनाओं को लेकर आक्रोश में आए व्यापारियों द्वारा गत दिवस की गई घोषणा के पश्चात वीरवार को कोटकपूरा मुकम्मल बंद रहा। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों के दौरान शहर में लूटपाट की घटनाएं लगातार हो रही हैं। जिसके चलते व्यापारियों में खौफ पाया जा रहा है। जिसके चलते आज दुकानदारों ने दुकाने बंद रखी। 

    कुछ दिनों पूर्व एक दुकानदार से दिनदहाड़े तेजधार हथियार के नोक पर नगदी लूट ली गई थी। उसके पश्चात मंगलवार को भी शहर में दो व्यापारियों पर हमला होने के पश्चात व्यापारी हरकत में आए थे और बुधवार को शहर में रोष मार्च निकाल थाने के समक्ष धरना दिया था। इस दौरान दुकानदारों द्वारा थाना प्रभारी को बदलने की तथा शहर में कानून व्यवस्था ठीक करने की मांग उठाई गई थी।

  • पंजाबः क्राइम की घटनाओं को लेकर भड़के व्यापारी, कल बंद रहेंगी दुकाने, देखें वीडियो 

    कोटकपूराः शहर में पिछले कुछ दिनों से चोरी व लूटपाट की ब़ढ़ रही घटनाओं को लेकर व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष मार्च निकाला। इस दौरान व्यापारियों ने थाना सिटी के समक्ष जाम लगाकर 28 दिसंबर वीरवार को शहर को मुक्कमल तौर पर बंद रखने का ऐलान किया है। जानकारी के अनुसार कोटकपूरा में मंगलवार रात भी एक व्यापारी को घायल करके उससे मोबाइल फोन व नकदी लूटने की घटना सामने आई थी।

    वहीं पिछले समय की घटनाओं में भी पुलिस द्वारा ठोस कार्यवाही ना किए जाने के रोष में आज व्यापारिक संगठनों की संयुक्त संस्था चैंबर आफ कार्मस एंड इंडस्ट्री की तरफ से प्रधान ओंकार गोयल की अगुवाई में पहले बैठक की गई। जिसके बाद सर्वसम्मति से फैसले के अनुसार शहर में पुलिस प्रशाशन के खिलाफ रोष मार्च निकाला। इस दौरान व्यापारियों ने थाना सिटी के समक्ष पहुंच कर जाम लगाया और धरना देकर नारेबाजी करके सुरक्षित माहौल देने की मांग रखी है। इसी के साथ ही 28 दिसंबर वीरवार को कोटकपूरा शहर बंद रखने का ऐलान किया।

    इस मौके पर चैंबर आफ कार्मस के प्रधान ओंकार गोयल ने कहा कि 28 दिसंबर को शहर के सभी व्यापारिक संस्थान बंद करके पुलिस प्रशासन के खिलाफ मुख्य चौक में धरना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन व्यापारियों के जान माल की रक्षा करने में नाकाम साबित हो रही है। इस मौके पर कांग्रेसी नेता अजयपाल सिंह संधू ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था की हालत बेदि चिंताजनक हो चुकी है। आज समाज का हर वर्ग सड़कों पर आ रहा है और सरकार तमाशा देख रही है। उन्होंने व्यापारियों के संघर्ष का समर्थन किया।