Category: Himachal
-

राशन कार्ड धारक 15 अगस्त तक करवाएं अपना ईकेवाईसी: राजीव शर्मा
ऊना/सुशील पंडित: जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, ऊना राजीव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में उचित मूल्य की दुकान धारकों द्वारा उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी की जा रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में 44 प्रतिशत उपभोक्ताओं का प्रमाणीकरण किया जा चुका है। उन्होंने समस्त उपभोक्ताओं से अपील की है कि 15 अगस्त, 2022 तक राशन कार्ड में दर्ज सभी उपभोक्ता अपनी-अपनी ई-केवाईसी संबंधित/नज़दीकी उचित मूल्य की दुकान में करवाना सुनिश्चित करें।राजीव शर्मा ने बताया कि उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी उनकी सुविधा अनुरूप घर द्वार पर या उचित मूल्य की दुकान पर की जाएगी। जो उपभोक्ता एवं उसके परिवार के सदस्य राशन के लिए दुकान पर आता है उसकी ई-केवाईसी उचित मूल्य की दुकान पर की जाएगी। उचित मूल्य के दुकानधारक द्वारा राशन वितरण के व्यस्ततम समय के दौरान केवल उन्हीं उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी की जाएगी जो राशन लेने हेतू आए हैं। शेष उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी किसी अन्य उचित समय पर (प्रातः या सायंकाल) की जाएगी। उन्होंने बताया कि उचित मूल्य की दुकान धारक अपने कार्यक्षेत्र के गांव/मोहल्ला/ पंचायत घर/ महिला मण्डल/ सरकारी स्कूल प्रंागण जैसे स्थानों को चिन्हित कर ई-केवाईसी करेगें, जिसकी अग्रिम सूचना संबंधित उपभोक्ताओं को दी जाएगी ताकि इस प्रक्रिया को निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जा सके। उन्होंने बताया कि जो उपभोक्ता पढ़ाई, रोज़गार इत्यादि के कारण अपने घर/गांव से दूर हैं वह प्रदेश की किसी भी नज़दीकी उचित मूल्य की दुकान पर या घर वापसी पर अपनी उचित मूल्य की दुकान पर ई-केवाईसी करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि यदि कोई उपभोक्ता उचित मूल्य की दुकान पर आने के लिए असमर्थ है या अनिच्छुक है, तो उन उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी हेतु, उचित मूल्य की दुकान पर आने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा। -

सीएम को लेकर सांसद सिमरनजीत मान ने दिया विवादित बयान, जानें क्या कहा
चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल अमृतसर मान ग्रुप के सुप्रीमो एवं संगरूर से सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने एक बार फिर विवादों में आ गए है। आज फिर उन्होंने एक और विवादित बयान दिया है। इस बार उन्होंने हरियाणा में बने एक पंजाबी मुख्यमंत्री को लेकर तंज कसा है।
हरियाणा में एक हरियाणावी को सीएम बनाना चाहिए: सिमरनजीत मान
उन्होंने कहा कि हरियाणा वाला को एक हरियाणावी को सीएम बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक पंजाबी को सीएम क्यों बनाया गया। उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा वालों को शर्म आनी चाहिए आप लोग हरियाणवी है और आपका सीएम एक पंजाबी है जो आपके ऊपर राज करेगा। क्या जनता को शर्म की कमी है।
इससे पहले शहीद भगत सिंह को लेकर दिया था विवादित बयान
गौरतलब हैं कि सांसद सिसमनजीत सिंह मान इससे दो पहले भी विवादों में आए थे। उन्होंने शहीद ए आजम भगत सिंह को एक बार फिर आतंकवाद बताया था। दरअसल, करनाल में एक निजी चैनल के पत्रकार द्वारा पूछे गए सवाल पर सिमरनजीत सिंह मान ने कहा था कि भगत सिंह आतकंवादी था।
मान ने कहा कि उसने एक आईपीएस अफसर, एक अमृतधारी सिख को मार दिया था और संसद में बम फेंक दिया था। जब पत्रकार ने कहा मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तो शपथ ही भगत सिंह के गांव में ली है तो उन्होंने कहा कि कुछ भी हो वह आतंकवादी ही था।
-

पंजाबः Punjab National Bank के एटीएम में लगी आग
गुरदासपुरः दीनानगर में पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में शॉर्ट सर्किट से आग लगने का मामला सामने आया है। एटीएम में लगी आग को देख लोगों ने कर्मचारियों की मदद से आग पर काबू पाया। मिली जानकारी के मुताबिक फोन करने के बावजूद एक घंटे के बाद भी दमकल नहीं पहुंची। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बैंक में बड़ा नुकसान हो सकता था।
बैंक स्टाफ ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उनका कर्मचारी बैंक की सफाई कर रहा था तभी अचानक एटीएम से धुआं निकलने लगा। कर्मचारी ने देखा कि एटीएम में आग लगी है। सूचना मिलने पर लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। बैंक कर्मचारी ने कहा कि एटीएम में कैश भी है लेकिन इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता कि कैश को नुकसान हुआ है या नहीं।
-

पंजाबः पुलिस के 60 सब इंस्पेक्टर हुए प्रमोट
चंडीगढ़: सशस्त्र विंग की कार्यप्रणाली को और कारगर बनाने के लिए पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने शनिवार को सशस्त्र पुलिस कैडर के 60 सब-इंस्पेक्टरों को इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नत किया। इसके साथ ही 60 पुलिस कर्मियों की इस पदोन्नति के साथ पंजाब पुलिस के सभी सशस्त्र विंग में इंस्पेक्टर रैंक के लगभग सभी रिक्त पदों को भर दिया गया है।
डीजीपी गौरव यादव ने दी बधाई
इस दौरान डीजीपी गौरव यादव ने कहा, “मेरे सहयोगियों को समय पर पदोन्नति सुनिश्चित करना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है, जो न केवल बल के मनोबल को बढ़ावा देगा बल्कि पंजाब पुलिस के विभिन्न विंगों में पर्यवेक्षी स्तर पर कर्मचारियों की कमी को भी दूर करेगा।”
असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर सहित जल्द भरे जाएंगे सभी पद: डीजीपी
इसके साथ ही उन्होंने पदोन्नत किए गए पुलिस कर्मियों को अपने कर्तव्य को समर्पण, ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए भी प्रोत्साहित किया। वहीं डीजीपी ने पूरे पुलिस बल को शीघ्र ही उनकी उचित पदोन्नति देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पर्यवेक्षी स्तर पर हेड-कांस्टेबल, असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर सहित सभी रिक्तियों को जल्द से जल्द भरा जाएगा।
-

पंजाबः सिविल अस्पताल में इलाज करवाने आया कैदी फरार, मचा हड़कंप
फिरोजपुर: पंजाब के फिरोजपुर जिलें से बड़ी ख़बर सामने आई है। सिविल अस्पताल फिरोजपुर में जेल प्रशासन द्वारा इलाज के लिए दाखिल करवाया गया कैदी गुरदीप सिंह उर्फ दीपू पुत्र लखविंदर सिंह अस्पताल से फरार हो गया।
गार्द सहित 4 पुलिस कर्मचारियों पर मामला दर्ज
इस मामले की जानकारी देते हुए थाना सिटी के एएसआई बलबीर सिंह ने बताया कि कैदी के फरार होने की घटना को लेकर थाना सिटी फिरोजपुर की पुलिस ने कैदी गुरदीप सिंह और अस्पताल में सुरक्षा के लिए तैनात गार्द के एएसआई वीर सिंह, एचसी कमल कुमार, अमरीक सिंह और पंजाब होमगार्ड के जवान जसवंत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है और कैदी को गिरफ्तार करने के लिए संदिग्ध जगहों पर छापेमारी की जा रही है।
सिविल अस्पताल के बयानों पर मामला दर्ज
बलबीर सिंह ने बताया कि सिविल अस्पताल के ऑर्थो स्पेशलिस्ट डॉक्टर तनिष किनरा के बयानों पर यह मामला दर्ज किया गया है। अस्पताल के ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने बताया कि कैदी गुरदीप सिंह 14 जुलाई की रात करीब सवा 8 बजे से वार्ड में से लापता है और फरार हो गया है जिसको डॉक्टर तनिष किनरा द्वारा चैक किया गया था तो ड्यूटी पर कोई भी गार्द का कर्मचारी तैनात नहीं था और गार्द के कर्मचारियों द्वारा ड्यूटी में लापरवाही बरतने के कारण कैदी भागने में कामयाब हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस कैदी के खिलाफ आईपीसी की अलग-अलग धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत थाना सदर मोगा और थाना कुलगढ़ी में मामले दर्ज हैं।
-

सीएम केजरीवाल के घर के बाहर पंजाब के टीचरों का हंगामा
नई दिल्ली : पंजाब के शिक्षक अपनी नौकरी पक्की करने की मांग को लेकर दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। शिक्षकों की मांग है कि जब तक उनकी नौकरी पक्का नहीं किया जाएगा, तब तक अपनी मांगों को लेकर डटे रहेंगे। पंजाब के शिक्षकों को पुलिस ने रोका तो शिक्षक अपनी मांगों को लेकर सड़क पर ही प्रदर्शन के लिए बैठ गए। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब में आप के संयोजक है, जिसके लिए पंजाब के शिक्षक दिल्ली में उनसे मुलाकात करने के लिए आए हैं।
-

पंजाबः सीएम मान के आवास के सामने युवक ने पिया जहर
संगरूरः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास के समक्ष पिछले ढाई महीने से मोर्चे पर बैठे पंजाब पुलिस भर्ती 2016 में वेटिंग व 2017 वेरिफिकेशन उम्मीदवारों में से एक युवक ने देर रात काे स्प्रे पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। वीरवार से 3 व शुक्रवार को 8 उम्मीदवार अपने साथ सप्रे की बोतल लेकर मरण व्रत पर बैठे हैं। उन्होंने शुक्रवार को चेतावनी दी थी कि अगर शनिवार तक उन्हें नियुक्ति पत्र में दिए गए तो वह आत्महत्या कर लेंगे।
10 मई से धरना दे रहे भर्ती उम्मीदवार
इसी के बीच शुक्रवार रात को युवक गुरजीत सिंह ने जहर पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया जिससे तुरंत सिविल अस्पताल संगरूर लाया गया। डाक्टर ने उसका इलाज आरंभ किया लेकिन युवक ने इलाज दौरान डक्टर का विरोध किया। धरनास्थल पर ही है एक अन्य युवक ने परने से फंदा लगाने की कोशिश भी की जिसे बाकी सदस्यों ने बचाया। गौरतलब है कि 10 मई से पंजाब पुलिस भर्ती 2016 तथा 2017 वेरिफिकेशन उम्मीदवार मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास के समक्ष पक्के धरने पर बैठे हैं।
लाेकसभा उपचुनाव से पहले मान ने दिया था भराेसा
लोकसभा उपचुनाव से कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि जुलाई के पहले सप्ताह में उनके मामले पर विचार विमर्श किया जाएगा तथा जल्द से जल्द उन्हें नियुक्ति के लिए सरकार द्वारा विचार किया जाएगा। किंतु जुलाई का आधा महीना गुजरने के बावजूद अभी तक सरकार की ओर से उनकी नियुक्ति के लिए कोई फैसला नहीं लिया गया है जिस से आहत होकर 11 सदस्य मरण व्रत पर बैठे हैं वह आत्महत्या करने का ऐलान कर चुके हैं। गाैरतलब है कि पंजाब विधानसभा चुनाव में राेजगार के मुद्दे पर आप ने सत्ताधारी दल काे घेरा था, लेकिन अब सरकार में आने पर बेराेजगाराें की काेई सुनवाई नहीं हाे रही।
-

पंजाबः 64 नायब तहसीलदारों के तबादले
चंडीगढ़ः पंजाब सरकार में तबादलों का दौर लगातार जारी है। वहीं आज 64 नायब तहसीलदारों के तबादले किए गए है। इन तबादलों में स्वप्नदीप कौर को जालंधर-2 की जिम्मेदारी सौंपी गई है। देखें लिस्ट




-

शिअद के वरिष्ठ नेता और पंजाब विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष का निधन
चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पंजाब विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष निर्मल सिंह काहलों पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और उन्हें एस्कॉर्ट अस्पताल अमृतसर में भर्ती कराया गया था। पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष और शीर्ष अकाली नेताओं में से एक। निर्मल सिंह कहलों का कुछ समय से फोर्टिस अस्पताल अमृतसर में इलाज चल रहा था, लेकिन आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।
-

पंजाब: बच्चों से भरी स्कूल की बस पलटी
होशियारपुरः जिले से दर्दनाक मामला सामने आया है। जिले में आज दोपहर निजी वाहन को ओवरटेक करते समय बच्चों से भरी स्कूल की बस पलटी गई। मिली जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 5 साल की बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गई, जिसे निजी अस्पताल में ले जाया गया। बच्ची की अस्पताल में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि दिल्ली इंटरनेशल स्कूल चब्बेवाल की बस छुट्टी के दौरान बच्चों को लेकर जा रही थी।
मौजूद लोगों ने बस के शीशे तोड़कर बच्चों को निकाला बाहर
गावं सीना के नजदीक निजी वाहन को ओवरटेक करते समय यह हादसा हुआ। हादसे के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने काफी मशक्त के साथ बस के शीशे तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला। इस दौरान पहली कक्षा में पढ़ने वाली गांव हुड़कां की बच्ची हरनूर की मौत हो गई है। हरनूर को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था, जहां पर उसने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।
दो दिन पहले भी एक निजी स्कूल की बस का हुआ था हादसा
बता दें कि दो दिन पहले भी शेरगढ़-ढोहलनवाल रोड पर संतुलन खोने से एक स्कूली बस पलट गई थी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। दो बच्चों को मामूली चोट आई थी। यह हादसा सुबह उस समय हुआ था जब मार्निंग ग्लोरी स्कूल की बस बच्चों को लेकर शेरगढ़ से ढोहलनवाल स्कूल जा रही थी। इस दौरान जब वह शेरगढ़ गांव से कुछ आगे निकली तो सिंगल रोड होने के कारण सामने से आ रहे स्कूटी सवार को बचाते हुए बस का टायर सड़क ने नीचे उतर गया और वह पलट कर खेतों में जा गिरी थी।
वहीं दूसरी ओर बीते दिन जालंधर के लांबड़ा के नजदीक रांग साइड जा रही स्कूल बस की टिप्पर के साथ आमने-सामने टक्कर हो गई थी। इस हादसे में बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। ड्राइवर की गलती के कारण यह हादसा हुआ था।