Category: Punjab>Kapurthala

  • Punjab News: 2 दिन स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी

    Punjab News: 2 दिन स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी

    कपूरथला : पंजाब में पिछले दिनों लगातार हुई बरसात से राज्य के कई गांव पानी में डूब गए। हालांकि कुछ दिनों से धूप खिलने के बाद कई गांवों में पानी सूख गया है और वहां पर अब सफाई अभियान शुरू कर दिया गया है। हालांकि कुछ गांवों में पानी का स्तर अब भी है। जिसके चलते कपूथला में 12 स्कूलों को 2 दिन तक बंद रखने के आदेश जारी किए गए है। बाढ़ प्रभावित इलाकों के 12 सरकारी स्कूल आज और कल यानी मंगलवार 2 दिनों तक बंद रहेंगे। शिक्षा विभाग के अधिकारियों की रिपोर्ट पर डिप्टी कमिश्नर ने यह फैसला लिया है।

    जारी आदेशों के मुताबिक जी.एच.एस. बाऊपुर जदीद, जी.एम.एस. मंड इंदरपुर, जी.एस.एस. चकोकी, जी.एम.एस. हुसैनपुर, सप्रस कम्मेवाल, सप्रस अहली खुर्द, सप्रस बाऊपुर, सप्रस मुल्लाकलां, सप्रस रणधीरपुर, सप्रस मंड सरदार साहिब वाला, सप्रस धक्कड़ां और सप्रस मुक्तरामवाला ये स्कूल बंद रहेंगे। डीसी द्वारा जारी पत्र में स्कूलों से कहा गया है कि, इस संबंध में सरकार द्वारा जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

    इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। ये आदेश केवल जिला शिक्षा अधिकारी (एस.सी./पी.सी.) कपूरथला द्वारा प्राप्त रिपोर्ट/सिफारिश के आधार पर जारी किए गए हैं। ये कहा गया है कि, अगर उपरोक्त इन स्कूलों के अलावा, यदि स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किसी अन्य स्कूल को बंद करने की आवश्यकता है, तो इस संबंध में तुरंत कार्रवाई की जानी चाहिए।

     

  • Jalandhar के नौजवान का हमलावारों ने किया तेजधार हथियारों से कत्ल

    Jalandhar के नौजवान का हमलावारों ने किया तेजधार हथियारों से कत्ल

    कपूरथलाः थाना सदर अंतर्गत आने वाले धालीवाल औजला रोड से नौजवान का शव बरामद हुआ है। नौजवान की लाश बरामद होने से इलाके में दहशत फैल गई। नौजवान के शरीर पर कट के काफी निशाने पाए गए है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और सब-इंस्पेक्टर लखबीर सिंह ने लाश को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल कपूरथला के मोर्चरी में भिजवा दिया है।
    मृतक युवक की पहचान इमाम हुसैन निवासी गांव उग्गी, जिला जालंधर के रूप में हुई है। सब-इंस्पेक्टर लखबीर सिंह ने बताया कि परिजनों के अनुसार मृतक युवक दो-तीन दिन से घर से गायब था, जिसकी लाश आज धालिवाल औजला रोड से बरामद हुई है। उन्होंने कहा कि परिजनों के बयान के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
  • Punjab News: बदमाशों ने व्यक्ति पर चलाई गोलियां, कार को लगाई आग, देखें वीडियो

    Punjab News: बदमाशों ने व्यक्ति पर चलाई गोलियां, कार को लगाई आग, देखें वीडियो

    कपूरथलाः सबडिवीजन भुलत्थ के गांव हमीरा में पुरानी रंजिश के चलते व्यक्ति पर हमला करने का मामला सामने आया है। हमलावरों ने एक इनोवा गाड़ी को आग लगा दी और 3 राउंड फायरिंग भी की। फायरिंग दौरान एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए कपूरथला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टर ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया है। घायल की पहचान जसवंत सिंह वासी गांव हमीरा के रूप में हुई है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से 3 खोल बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों गुटों में मंगलवार शाम भी नई कचहरी के नजदीक झड़प हुई थी, जिसमें तेजधार हथियारों से कुछ युवकों ने हमला किया था।

    जानकारी मुताबिक, पहले देर शाम कपूरथला में हुए झगडे़ के बाद देर रात लगभग 10 बजे गांव में कुछ अज्ञात हमलावर आए और उन्होंने घर के बाहर खड़ी इनोवा कार को आग लगा दी। इनोवा को आग लगने और शोर सुनकर कार मालिक जसवंत सिंह जब घर के बाहर आया तो हमलावरों ने उसपर फायरिंग कर दी, जिसमें एक गोली जसवंत सिंह की बाजू में लगने से वह घायल हो गया।

    परिजनों ने घायल जसवंत सिंह को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया जहां, तैनात ड्यूटी डॉक्टर ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया, जिसके बाद परिजन घायल को जालंधर के निजी अस्पातल में ले गए, जहां उनका उपचार चल रहा है।

  • Punjab News: पटाखा फटने से 10 वर्षीय बच्चा झुलसा, हालत गंभीर

    Punjab News: पटाखा फटने से 10 वर्षीय बच्चा झुलसा, हालत गंभीर

    कपूरथलाः जिले के गांव मुस्कवेद में पटाखा फटने से 10 वर्षीय बच्चे का चेहरा झुलसने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसाार बच्चा घर के बाहर पटाखे चला रहा था। इस दौरान एक पटाखा अचानक जोर से चल गया और घटना में बच्चे का चेहरा झुलस गया। बच्चे को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    बच्चे की पहचान 10 वर्षीय सुखवीर पुत्र तरसेम सिंह के रूप में हुई है। सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताते हुए इलाज शुरू कर दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार सहित पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है और लोग पटाखों से होने वाले खतरों को लेकर चिंतित दिखाई दे रहे हैं।

    सिविल अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर ने कहा कि बच्चे का मुंह बुरी तरह झुलस चुका है और अभी लगातार उसकी देखरेख की जा रही है, वहीं सुखवीर की माता ने बताया कि आज बेटा घर के बाहर खेल रहा था तभी वह दुकान से पटाखा खरीदकर लाया और उन्हें चलाने लगा। अचानक पटाखा हाथ में ही फट गया, जिससे पूरी आग उसके चेहरे पर लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

     

     

  • Punjabi Singer Roshan Prince ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में बांटी राहत सामग्री, संत सीचेवाल से की मुलाकात, देखे वीडियो

    Punjabi Singer Roshan Prince ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में बांटी राहत सामग्री, संत सीचेवाल से की मुलाकात, देखे वीडियो

    सुल्तानपुर लोधीः प्रसिद्ध पंजाबी गायक और अभिनेता रोशन प्रिंस ने सुल्तानपुर लोधी के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और जरूरतमंद लोगों को राहत सामग्री वितरित की।प्रभावित क्षेत्र की स्थिति देखकर भावुक हुए रोशन प्रिंस ने कहा कि यह समय एकजुटता का है। हम इस संकट से मिलकर उबरेंगे और इंडस्ट्री की ओर से हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।

    उन्होंने कहा कि पानी उतरने के बाद ही नुक्सान का पता चलेगा। जिसके बाद राहत कार्य में तेजी लाई जाएगी। वहीं उन्होंने कहाकि कुछ ही महीनों बाद सर्दी भी अपना जोर पकड़ेगी, जिसके चलते बाढ़ प्रभावित इलाकों में ज्यादा दिक्कतें देखने को मिलेगी। इस स्थिति को देखते हुए लोगों के लिए कपड़ों का भी इंतजाम किया जाएगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि न केवल राहत कार्यों में, बल्कि इन लोगों के पुनर्वास में भी पूरा सहयोग किया जाएगा, जिससे वे फिर से सामान्य जीवन जी सकें।

    इस दौरान रोशन प्रिंस ने राज्यसभा सांसद संत बलवीर सिंह सीचेवाल से विशेष मुलाकात कर हालात की जानकारी ली और राहत कार्यों की रणनीतियों पर चर्चा की। संत सीचेवाल ने भी इलाके में चल रहे राहत प्रयासों की जानकारी साझा की। रोशन प्रिंस की इस मानवीय पहल की चारों ओर सराहना हो रही है।

  • Punjab News: बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे Bollywood Actor Sonu Sood, देखें वीडियो

    Punjab News: बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे Bollywood Actor Sonu Sood, देखें वीडियो

    सुल्तानपुर लोधीः बॉलीवुड अभिनेता और समाजसेवी सोनू सूद और मालविका सूद सुल्तानपुर लोधी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचे। उन्होंने नाव के जरिए स्थानीय लोगों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। बाढ़ की वजह से क्षेत्र में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। ऐसे में सोनू सूद की उपस्थिति ने लोगों में उम्मीद की एक किरण जगाई। उन्होंने कहा कि मैं यहां केवल एक अभिनेता के तौर पर नहीं, बल्कि एक भाई, एक बेटा बनकर आया हूं। जहां भी ज़रूरत होगी, वहां हमारी टीम मदद के लिए हाजिर रहेगी।
    Read in English:

    Sonu Sood Visits Flood-Hit Sultanpur Lodhi, Assures Aid; Minor Altercation Briefly Disrupts Visit

    हालांकि, इस दौरे के दौरान एक घटना भी घटी। सोनू सूद के साथ नाव में सवार एक सहयोगी और एक निजी चैनल के पत्रकार के बीच कहासुनी हो गई, जो बाद में झड़प में तब्दील हो गई। इस धक्का-मुक्की में पत्रकार की पगड़ी उतर गई, जिससे माहौल कुछ समय के लिए तनावपूर्ण हो गया। इस घटना को लेकर सोनू सूद ने तुरंत हस्तक्षेप करते स्थिति को संभाला और माफी मांगी। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। हमारा उद्देश्य केवल सेवा है, और हम नहीं चाहते कि किसी की भावनाएं आहत हों।

  • Punjab News: बाढ़ प्रभावित इलाके में काम कर रहे युवक पर कार चालक ने चलाई गोलियां

    Punjab News: बाढ़ प्रभावित इलाके में काम कर रहे युवक पर कार चालक ने चलाई गोलियां

    कपूरथलाः पंजाब में बाढ़ से हालात बेहद खराब हो गए है। वहीं युवकों द्वारा लगातार सरकारी अधिकारियों के साथ मिलकर राहत कार्य किए जा रहे है। वहीं बाढ़ प्रभावित इलाकों में बांधों की मजबूती के लिए मिट्टी की ट्रालियां भरकर लेकर जाने के लिए ट्रालियों की लाइन में युवक लग रहा था, तभी एक तेज रफ्तार कार आई।

    जिसे ट्राली चालक ने कार को धीरे चलाने के लिए कहा, लेकिन गुस्से में आकर कार सवार ने युवक पर गोली चला दीं। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गांव के लोगों ने सरकारी अस्पताल कपूरथला में भर्ती कराया।घायल युवक की पहचान जगजीत सिंह जग्गा पुत्र नथा सिंह निवासी फतूढ़ींगा के रूप में हुई है। पीड़ित बताया कि तेज रफ्तार कार को धीरे चलाने के लिए कहा था, तो कार सवार कुछ दूर जाकर गाड़ी रोक दी और गाड़ी से उतरते ही अपनी पिस्तौल से 3 फायर कर दिए।

    इस घटना में 2 गोलियां ट्राली में लगी और एक उसके पैर पर लगी। घटना को अंजाम देने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी हरगुरदेव सिंह, थाना फतूढ़ींगा प्रमुख जसबीर सिंह पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और घायल युवक का इलाज सिविल अस्पताल में जारी है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित के बयानों के आधार पर मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • Punjab News: इस इलाके में पहुंचे Arvind Kejriwal, बाढ़ राहत कार्यों को लेकर कही ये बात, देखें live

    Punjab News: इस इलाके में पहुंचे Arvind Kejriwal, बाढ़ राहत कार्यों को लेकर कही ये बात, देखें live

    कपूरथलाः बारिश के कारण पंजाब में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। कई लोगों के घर और फसलें तबाह हो गई हैं। अब लोगों की मदद के लिए राजनीतिक हस्तियों ने भी मोर्चा संभाल लिया है। वह बाढ़ प्रभावित लोगों के पास जाकर जायजा ले रहे हैं और जितना हो सके उनकी मदद भी की जा रही है। इसी कड़ी के तहत कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी में बाढ़ प्रभावित इलाकों में आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पहुंचे। इस मौके पर उनके साथ सांसद संत सीचेवाल और अमन अरोड़ा भी मौजूद थे।

    उन्होंने सुल्तानपुर लोधी के बाढ़ प्रभावित इलाके का नाव से दौरा किया। उन्होंने कहा कि वे इस मुश्किल घड़ी में सभी पंजाबियों के साथ हैं और उन्हें किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। पंजाबी निस्वार्थ भाव से एक दूसरे की मदद कर रहे है, लेकिन केंद्र सकरार को भी इसमें मदद करनी चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि अफगानिस्तान में आए हुए भूकम्प के लिए भारत सरकार मदद भेज रही है, लेकिन पंजाब में इतना बड़ा दुख है, इसलिए केंद्र सरकार पंजाब की भी मदद करे। वहीं, उन्होंने कहा कि हम संभव मुआवजा लोगों को देंगे।

    चारों तरफ बहुत बड़ी बाढ़ आई हुई है। कई पूरे के पूरे गांव बह गए हैं। कहते हैं 1988 में, यानी 37 साल पहले ऐसी बाढ़ आई थी। इसके बाद अब आई है। इतनी दुख की घड़ी में पंजाब सरकार, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, हमारे सारे मंत्री, सांसद-विधायक, हमारे सारे वर्कर, सारे अफसर, एसएसपी और डीसी इस काम में शिद्दत से लगे हुए हैं। लोग बचाने और राहत देने में जुटे हुए हैं।

    केजरीवाल ने कहा कि कई लोग ऐसे हैं जो अभी अपना घर छोड़ना नहीं चाहते। उनके पशु भी हैं। उन्हें यह भी डर है कि अगर घर छोड़ दिया तो पीछे से चोरी न हो जाए। कई लोगों को निकालकर राहत शिविरों में भेजा गया है। राहत शिविरों में सरकार की तरफ से बहुत अच्छा इंतजाम किया गया है। लोगों को किसी भी तरह की कमी नहीं होने दी जा रही है। हालांकि यह बहुत दुख का समय है, लेकिन अपनी तरफ से जो कर सकते हैं, वह किया जा रहा है। जो लोग गांवों के अंदर हैं, उन्हें वहीं पर मदद पहुंचाने की कोशिश हो रही है।

    उन्होंने कहा कि संत सीचेवाल भी लोगों की मदद के लिए बड़ा योगदान दे रहे हैं। इस एरिया में अगर कोई सिलेंडर की भी मांग करता है तो सीचेवाल जी सिलेंडर तक मुहैया करवा रहे हैं। इसमें सबसे बड़ा योगदान पंजाबियों का ही है। मैं समझता हूं, पंजाब सिर्फ एक सूबा नहीं है। जब-जब भारत पर किसी ने आक्रमण किया, पंजाब सीना तानकर खड़ा हो गया। उसने देश की रक्षा की। हरित क्रांति के दौरान जब देश को अन्न की जरूरत पड़ी, तब पंजाब ने पूरे देश का पेट भरा और अन्य लोगों को भी अब पंजाब की मदद करनी चाहिए।

  • Punjab News: लगातार डैमो से छोड़ा जा रहा पानी, ब्यास दरिया के किनारों पर अलर्ट जारी, देखें वीडियो

    Punjab News: लगातार डैमो से छोड़ा जा रहा पानी, ब्यास दरिया के किनारों पर अलर्ट जारी, देखें वीडियो

    कपूरथला/होशियारपुरः पंजाब के मैदानी इलाके और हिमाचल के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के चलते डैमो में पानी का जलस्तर कम होने का नाम नहीं ले रहा। जिसके कारण पंजाब के कई जिले बाढ़ से पूर्ण रूप से प्रभावित है। वहीं लगातार डैमो से लाखों क्यूसेक पानी लगातार छोड़ा जा रहा है। डैमो से छोड़े जा रहे पानी से पंजाब के मैदानी इलाकों में बाढ़ की स्थिति ज्यों की त्यों ही है। आज पोंग डैम से 99 हजार 673 क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा। दूसरी ओर भाखड़ा डैम से 80 से 85 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा। पोंग और भाखड़ा डैम से लगातार पानी छोड़ने के कारण सतलुज और ब्यास दरिया का पानी ओर उफान पर चढ़ जाएगा। जिसे लेकर प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए दरिया के किनारों से लोगों को दूर रहने के निर्देश दिए है।

    आज पौंग बांध के महाराणा प्रताप झील का आज का जलस्तर बढ़ कर 1394.52 फिट हो गया है। जब कि कल के मुकाबले डेढ़ फीट की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। झील में पानी की आमद 107205 है और डैम से ब्यास नदी में पानी 99 हजार 673 क्यूसिक छोड़ा जा रहा है। यदि बात की जाए तो कल पानी की आमद 2 लाख 10 हजार क्यूसिक के आस पास थी और डैम से 80 हजार क्यूसिक पानी छोड़ा जा रहा है। लेकिन हिमाचल ओर पंजाब में लगातार पिछले 5 दिन से हो रही बारिश चिंता का विषय है। यदि आने वाले दिनों में ऐसा ही बारिश होती रही तो भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड जल्द अधिक पानी छोड़ने का फैसला ले सकता है।

    जिससे आने वाले दिनों में पंजाब और हिमाचल के लोग जो ब्यास नदी के किनारे रहते है उनकी चिंता बढ़ा सकता है। डैम से पानी अधिक छोड़े जाने के बाद ब्यास दरिया का जल स्तर बढ़ेगा। वहीं पंजाब के कपूरथला के सुलतानपुर लोधी में 35 गांव पहले ही बाढ़ की चपेट में है। ऐसे में ब्यास दरिया में पोंग डैम से लगातार पानी आने से स्थिति और भी गंभीर हो जाएगी।कपूरथला और होशियारपुर में ब्यास दरिया किनारों से लोगों को दूर रहने के निर्देश प्रशासन ने जारी किए है। क्योंकि ब्यास दरिया का जलस्तर कम होने की बजाय लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे ही आलम रहा तो आने वाले दिनों में लोगों के लिए मुसीबत ओर बढ़ेगी।

  • Punjab News: ड्रेनेज विभाग का System Fails, RCF की रिहायशी कॉलोनी में भरा पानी, देखें LIve

    Punjab News: ड्रेनेज विभाग का System Fails, RCF की रिहायशी कॉलोनी में भरा पानी, देखें LIve

    कपूरथलाः पंजाब में हो रही भारी बारिश ने एक बार फिर कहर बरपाया है। मंगलवार रात कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्ट्री की रिहायशी कॉलोनी में पानी भर गया, जिससे कर्मचारियों और उनके परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री का ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह फेल हो गया, जिससे कॉलोनी के टाइप-1 क्वार्टरों में 4 से 5 फीट तक बारिश का पानी भर गया।

    रेल कोच फैक्ट्री के गेट नंबर 3 के पास स्थित चार ब्लॉकों में पानी भरने से कई घरों का कीमती सामान भी बर्बाद हो गया। कमरे पानी में डूब गए और रोजमर्रा की जरूरी चीजें पूरी तरह खराब हो गईं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह स्थिति पुराने और जर्जर ड्रेनेज सिस्टम के कारण बनी, जो भारी बारिश का दबाव सहन नहीं कर सका। खबर लिखे जाने तक रेलवे कर्मचारी खुद ही अपने घरों से पानी निकालने में जुटे हुए थे, क्योंकि प्रशासन की ओर से कोई त्वरित मदद नहीं मिल पाई थी। स्थानीय प्रशासन और रेलवे अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि समय रहते नालियों की सफाई और ड्रेनेज की मरम्मत नहीं करवाई गई। अब कॉलोनीवासियों को अपनी सुरक्षा और सामान बचाने की लड़ाई खुद ही लड़नी पड़ रही है।