Category: Punjab>Hoshiarpur

  • Punjab News: बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    होशियारपुर। जिले के गांव भाम में 99 साल की बुज़ुर्ग महिला जोगिंदर कौर (पत्नी मलकीत सिंह) की उसी गांव के एक युवक ने बेरहमी से हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना चब्बेवाल की पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी और मामले की जांच शुरू की।

    CCTV की मदद से आरोपी गिरफ्तार
    पुलिस ने इलाके के CCTV कैमरों की जांच की और उनकी मदद से आरोपी की पहचान कर ली। पुलिस ने तेज़ी से कार्रवाई करते हुए घटना के 24 घंटे के अंदर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस का आया बयान
    मीडिया से बात करते हुए SP परमिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी का नाम डेनियल पुत्र सुरिंदरपाल सिंह है, जो गांव भाम का ही रहने वाला है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने बुज़ुर्ग महिला की हत्या करने के बाद उनके घर से करीब 90 हजार रुपये नकद और मृतका का Apple कंपनी का मोबाइल फोन भी चोरी कर लिया था।

    नशे का आदी था आरोपी
    पुलिस के अनुसार आरोपी युवक नशे का आदी था और इसी वजह से उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

    पुलिस जांच जारी
    फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।

     

     

     

     

     

  • Punjab News: घर से नगदी और गहने लेकर चोर फरार, मां वैष्णों दरबार गया था परिवार, देखें वीडियो

    Punjab News: घर से नगदी और गहने लेकर चोर फरार, मां वैष्णों दरबार गया था परिवार, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले के मोहल्ला भगत नगर में चोरी की घटना सामने आई है, जहां चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। चोर घर से नकदी और गहने चोरी कर फरार हो गए। इस घटना की सीसीटीवी भी सामने आई है, जिसमें चोर घर की दीवार फांदकर जाते हुए देखे गए। मामले की जानकारी देते हुए परिवारिक सदस्य नरेश कुमार ने बताया कि उनका परिवार माता वैष्णो देवी के दरबार माथा टेकने गया था।

    देर रात डेढ बजे 2 व्यक्तियों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। इस दौरान जब वह पिछले दिन वापस आए तो घर में चोरों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। घटना में 30 हजार की नगदी सहित गहने लेकर चोर फरार हो गए। पीड़ित के मुताबिक घटना से लगभग 4 से 5 लाख का नुकसान हुआ है। घटना की शिकायत पीड़ित ने पुलिस को दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस ने कहा कि कमरों के दरवाजों का चोरों द्वारा कोई लॉक नहीं तोड़ा गया। चोर सिर्फ अलमारी से नगदी और गहने लेकर फरार हुए है। जांच अधिकारी ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे में सफेद एक्टिवा में मुंह ढके 2 व्यक्तियों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे है।

     

  • Punjab News: घर में अकेली रह रही बुजुर्ग महिला का नशेड़ी ने किया कत्ल, देखें वीडियो

    Punjab News: घर में अकेली रह रही बुजुर्ग महिला का नशेड़ी ने किया कत्ल, देखें वीडियो

    आस्ट्रेलिया में रह रहे बेटे को गांववालों ने दी सूचना होशियारपुरः शहर के गांव भाम में करीब 99 साल की बुजुर्ग महिला की गांव के ही व्यक्ति द्वारा हत्या करने का मामला सामने आया है। बीती रात उनका शव घर के अंदर एक बक्से में बरामद हुआ। जैसे ही गांव वालों को इसकी जानकारी मिली, वैसे ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर आरोपी को काबू कर लिया है। बताया जा रहा है कि वह नशे का आदि है। पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी देते सुरजीत कौर ने बताया कि मृतक महिला जोगिंदर कौर उनकी दूर की रिश्तेदार थी जो घर पर अकेली रहती थी। उनका बेटा आस्ट्रेलिया में रहता है। उन्हें बीते दिन दूध वाले ने बताया कि माता जी दरवाजा नहीं खोल रही हैं, आप आकर देखें। जब मौके पर जाकर देखा तो महिला घर पर नहीं थी जिसके बाद उनके बेटे को सूचना दी गई। उनके बेटे ने बताया कि उनकी माता घर में ही हैं, उसने सीसीटीवी कैमरे में देख लिया है जिसमें गांव का युवक बाहर जाता दिख रहा है, लेकिन मां बाहर नहीं आई है जिसके बाद घर की अच्छे से जांच की गई तो घर की पेटी से उनका शव बरामद हुआ जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की जिसके बाद गांव के ही युवक को काबू किया गया, जो नशे का आदि है। वहीं, पंचायत सदस्य बलवीर सिंह ने बताया कि आरोपी पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। कई घरों में बुजुर्ग अकेले रहते हैं और ऐसे में इस तरह की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस को मामले में आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिए, ताकि कोई ओर ऐसी घटना को अंजाम न दे सके।  
  • Punjab News: रिश्वत लेते PSPCL का लाइनमैन गिरफ्तार

    Punjab News: रिश्वत लेते PSPCL का लाइनमैन गिरफ्तार

    होशियारपुरः पंजाब विजिलेंस की तरफ से राज्य में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए चलाई जा रही मुहिम के तहत पीएसपीसीएल का लाइनमैन रिश्वत लेते काबू किया गया। मिली जानकारी के अनुसार विजिलेंस की टीम ने होशियारपुर के सब-डिविजनल कार्यालय अटोवाल में तैनात लाइनमैन बलवीर सिंह को 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया है। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी की गांव से गिरफ्तारी की गई थी।

    तनूली जिला होशियारपुर के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तारी की गई है। प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता खेतीबाड़ी का काम करता है और उसने मीटर से अपने घर बिजली की तारों का रूट बदलने के लिए आवेदन दिया गया था। इस संबंध में, शिकायतकर्ता दोषी लाइनमैन बलवीर सिंह (फौजी) को मिला, जिसने मीटर को उसके घर के साथ जोड़ा और बिजली की तारों का रूट बदलने के बदले 5000 रुपये की रिश्वत मांगी।

    पीड़ित की शिकायत पर शुरुआती जांच के बाद, विजीलेंस ब्यूरो की टीम ने आरोपी को 2 सरकारी गवाहों के साथ गिरफ्तार कर लिया। शिकायतकर्ता से 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए, उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए विजिलेंस ब्यूरो के पुलिस स्टेशन मोहाली में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

  • Punjab News: तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 9 वर्षीय बच्ची की मौत

    Punjab News: तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 9 वर्षीय बच्ची की मौत

    होशियारपुरः टांडा-होशियारपुर सड़क पर रामपुर चंदेड़ गांव के मोड़ के पास एक अज्ञात कार चालक की टक्कर से 9 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक बच्ची की पहचान गुरकीरत कौर के रूप में हुई है।

    पुलिस ने गुरकीरत कौर के पिता अमृतपाल सिंह के बयानों पर मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अमृतपाल ने बताया कि वह बच्चों के साथ कंदाला जट्टा में किसी काम के सिलसिले में गया था। इस दौरान वापिस के दौरान जब वह सड़क पार करने लगा तो सड़क किनारे खड़ी गुरकीरत कौर को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।

    इस घटना में बच्ची सड़क पर गिर गई। पिता ने कहा कि वह बेटी को देखने लग गए और कार चालक मौके से फरार हो गया। जिसके बाद वह घायल बेटी को उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने कहा कि आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे है और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: आज से 8वीं और 12वीं की परिक्षाएं शुरू, स्टूडेंट में भारी उत्साह, देखें वीडियो

    Punjab News: आज से 8वीं और 12वीं की परिक्षाएं शुरू, स्टूडेंट में भारी उत्साह, देखें वीडियो

    होशियारपुरः पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड मोहाली द्वारा आयोजित की जा रही 8वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं। जिले में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आज पहले दिन सुबह बच्चों में परीक्षा का उत्साह देखने को मिला। हालांकि परीक्षा का समय सुबह 11 बजे शुरू होने का था, लेकिन परीक्षा देने के लिए स्टूडेंट्स सुबह 9 बजे से पहले ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे थे।

    आज पहली परीक्षा 8वीं कक्षा के लिए अंग्रेजी विषय की और 12वीं कक्षा के लिए गृह विज्ञान विषय की हो रही है। परीक्षाओं का समुचित आयोजन पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड और शिक्षा विभाग पंजाब द्वारा किया गया है। निष्पक्ष और सुगठित आयोजन के लिए इस बार भी सभी स्कूलों के छात्र अपने स्कूल की बजाय दूसरे स्कूलों में जाकर बोर्ड परीक्षाओं में भाग ले रहे हैं। परीक्षा के लिए सुरक्षा प्रबंध पहले ही तैनात किया गया।

    परीक्षा केंद्रों के सुपरिडेंटेंड और निरीक्षक एक दिन पहले ही अपनी ड्यूटी संभाल चुके हैं। उल्लेखनीय है कि 8वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं, जबकि 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू होंगी। ये सभी परीक्षाएं अप्रैल के पहले हफ्ते तक जारी रहेंगी।

     

     

  • Punjab News: बैंक में शटर तोड़कर घुसे महिला व पुरुष चोर, देखें वीडियो

    Punjab News: बैंक में शटर तोड़कर घुसे महिला व पुरुष चोर, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले के नत्थूपुर गांव में स्थित पंजाब ग्रामीण बैंक की शाखा में देर रात चोरी का प्रयास किया गया। अज्ञात महिला और पुरुष ने बैंक का शटर और ग्रिल तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की। आज सुबह ग्रामीणों ने बैंक का शटर और ग्रिल टूटा हुआ देखा जिसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी सूचना शाखा प्रबंधक कुलविंदर कौर को दी।

    प्रबंधक ने टांडा पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस और बैंक स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। शाखा प्रबंधक कुलविंदर कौर ने सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद बताया कि रात 12:02 बजे एक महिला और एक पुरुष बैंक में दाखिल हुए। उन्होंने बैंक का ताला, शटर और ग्रिल तोड़ा था। चोरों ने बैंक के सेफ को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया, बल्कि उस अलमारी को तोड़ने का प्रयास किया जिसमें बैंक के लोन विभाग और व्यक्तिगत फाइलें रखी जाती हैं। आशंका है कि चोर कुछ दस्तावेज चुराकर ले गए हों।

    थाना प्रभारी गुरिंदरजीत सिंह नागरा ने बताया कि चोरों ने बैंक में घुसकर कोई बड़ा नुकसान नहीं पहुंचाया और न ही सेफ को छुआ। चोरों ने केवल दस्तावेजों को खंगालने की कोशिश की। घटना से एक दिन पहले सेफ का यूटीआर खराब होना भी बैंक कर्मचारियों पर संदेह पैदा करता है। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच जारी है। गांव के आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

  • Punjab News: प्रताप बाजवा के खिलाफ आप पार्टी का प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: प्रताप बाजवा के खिलाफ आप पार्टी का प्रदर्शन, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले के माहिलपुर अड्डे के भीतर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस पार्टी के नेता प्रताप सिंह बाजवा की दलितों के प्रति की गई टिप्पणी को लेकर प्रदर्शन किया गया। आप पार्टी की ओर से आज पूरे पंजाब के मुख्यालयों पर आम आदमी पार्टी की तरफ से प्रताप सिंह बाजवा का विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं, माहिलपुर अड्डे के पास कांग्रेस दरफ्तर के बाहर आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष जसपाल सिंह की अगुवाई में प्रदर्शन किया गया।

    इस मौके पर कांग्रेस नेता संदीप सैनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी दलितों के बारे में कोई भी अपशब्द सहन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि अब लोग जाग चुके हैं। पहले लोग इन नेताओं की बाते सुन लेते थे, लेकिन आजकल आम घरों के लोग ही सरकार में हैं। इसलिए कोई भी व्यक्ति दलितों को बुरा नहीं बोल सकता।

    दूसरी तरफ, आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष जसपाल सिंह ने कहा कि प्रताप सिंह बाजवा ने दलितों के विषय में जो टिप्पणी की है, वह बहुत ही निंदनीय है, जिसे आम आदमी पार्टी सिरे से खारिज करती है। उन्होंने कहा कि प्रताप सिंह बाजवा के साथ-साथ कांग्रेस की और भी उग्र नेतृत्व समय-समय पर ऐसे बयान देते रहते हैं। इसलिए आज आम आदमी पार्टी को इनके खिलाफ धरना देना पड़ा। कहा कि अगर अभी भी प्रताप सिंह बाजवा ने माफी नहीं मांगी, तो आने वाले दिनों में इस संघर्ष को और तीखा किया जाएगा।

     

     

     

     

  • Punjab News: गोदाम और पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Punjab News: गोदाम और पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले के चिंतपुरनी रोड पर स्थित गोदाम और पेंट फैक्ट्री में देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि वह पूरे कॉम्प्लेक्स में तेजी से फैल गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। फैक्ट्री में ज्वलनशील पदार्थों की मौजूदगी के कारण आग बुझाना मुश्किल साबित हो रहा है। कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन सुरक्षा कारणों से आसपास के क्षेत्र को खाली करवा लिया गया है। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। इस घटना में मालिक का भारी आर्थिक नुकसान होने की खबर है। आग की लपटें इतनी भयानक थी कि पल भर में पूरी फैकट्री तबाह हो गई। प्रशासन और पुलिस टीमें मौके पर मौजूद हैं और स्थिति की निगरानी कर रही हैं। विधायक ब्रह्म शंकर जिंपा भी स्थिति का जायजा लेने के लिए पहुंचे।
  • Punjab News: Human Rights Commission के मेंबर ने इस थाने में की Surprise Inspection, गैरहाजिर दिखीं SHO, देखें वीडियो

    Punjab News: Human Rights Commission के मेंबर ने इस थाने में की Surprise Inspection, गैरहाजिर दिखीं SHO, देखें वीडियो

    होशियारपुरः शहर के दसूहा पुलिस स्टेशन पर पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन के मेंबर जतिंदर सिंह शांति द्वारा औचक जांच की गई। उनके मुताबिक, जांच दौरान थाने में कई खामियां पाई गई। इस दौरान SHO दसूहा 12 घंटे से गैरहाजिर मिलीं। उन्होंने कहा कि इस पर सही एक्शन लिया जाएगा और कमीशन को रिपोर्ट दी जाए।

    जानकारी देते पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन के मेंबर जतिंदर शांति ने बताया कि चेकिंग दौरान उन्होंने पाया है कि करीब 12 घंटे से एसएचओ गैरहाजिर हैं और इसको लेकर कोई भी रपट नहीं हैं। उनकी गाड़ी यहीं थाने में ही खड़ी है, लेकिन एसएचओ खुद यहां नहीं है। दूसरी सबसे बड़ी खामी थाने में पाई गई कि यहां कोई भी लेडिस टायलेट नहीं है और यहां महिलाओं के लिए हवालात का भी कोई सही इंतजाम नहीं है।

    इसी के साथ थाने में मामला दर्ज करवाने आने के लोगों के बैठने का भी इंतजाम नहीं है। इसी तरह अन्य कई खामियां थाने में पाई गई जिसको लेकर ह्यूमन राइट्स कमीशन के मेंबर जतिंदर शांति ने नाराजगी जताई और इसके बारे में उच्च अधिकारियों को लिखने के लिए कहा, ताकि गैरहाजिर एसएचओ पर एक्शन लिया जा सके और जो मूलभूत सुविधाओं की कमी हैं उसको भी दूर किया जा सके।