ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एएसआई अमरजीत सिंह को निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार से जुड़ी किसी भी शिकायत पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
युवक ने वीडियो जारी कर कहा कि मेरा नाम आकाश है। मैं होशियारपुर का रहने वाला हूं और अब अमेरिका में रह रहा हूं। पिछले 2 साल से पुलिस मुझे तंग कर रही है। मैं कभी अपने लिए लाइव नहीं हुआ। आज मेरे लाइन होने का मकसद ये हैं कि पुरहीरां चौकी का एएसआई 2 लाख रुपए मांग रहा है। मेरे पास इसके सभी प्रूफ हैं। युवक आकाश ने बताया कि एएसआई का नाम अमरजीत है। वह बार-बार पैसा देने का दबाव बना रहा है। वह वीडियो में ये कह रहा है कि अगर तूने 2 लाख रुपए नहीं दिए तो तुम्हारे और तुम्हारे घर वालों पर नाजायज पर्चे दर्ज करवाउंगा। तुम्हारा घर गिरवा दूंगा। मैं तुम्हारे घर वालों के खिलाफ भी पर्चा दूंगा। कल इस एएसआई ने एक षड्यंत्र रचा और मेरे पिता पर झूठा पर्चा दर्ज कर दिया। मैं बताना चाहता हूं कि सभी पर्चे झूठे हैं। मैंने दो लाख रुपए नहीं दिए इसलिए मुझ पर और मेरे घरवालों पर झूठा पर्चा दर्ज किया गया। मैं जानता हूं कि सभी पुलिस मुलाजिम एक जैसे नहीं होते हैं। कई मुलाजिम ऐसे भी होते हैं जो झूठे पर्चे डालकर पैसे की मांग करते हैं। मैं इस वीडियो रिकॉर्डिंग के जरिए मांग करता हूं कि इस एएसआई के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाए। सभी का धन्यावाद।Category: Punjab>Hoshiarpur
-

Punjab News: 2 लाख रिश्वत मांगते ASI की Audio वायरल, हुआ सस्पेंड, देखें वीडियो
होशियारपुर। जिले के पुरहीरां थाने में तैनात एएसआई अमरजीत सिंह पर अमेरिका में रह रहे एक एनआरआई युवक ने दो लाख रुपये रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि युवक ने बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल कर दी, जिसमें एएसआई कथित रूप से पैसे की मांग करता सुना जा सकता है। -

Punjab News: Shiv Sena के उपाध्यक्ष पर हुए हमले के मामले में पुलिस पर लगे गंभीर आरोप, दी चेतावनी, देखें वीडियो
होशियारपुरः नारायण नगर-बैंक कालोनी शिव सेना हिन्दुस्तान पंजाब के उपाध्यक्ष रजिंदर राणा पर 6 तारीख को हमला हुआ था। दअसल, घटना के दौरान राणा पर गाड़ी में सवार होकर आए कुछ लोगों ने तेजधार हत्यारों से हमला किया। इस घटना के दौरान शिव सेना नेता ने भाग कर जान बचाई। इस झगड़े में गोली भी चली है। वहीं इस घटना में एक युवक घायल बताया जा रहा है। वहीं इस मामले को लेकर आज शिव नेता रजिंदर राणा ने प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है।
रजिंदर राणा और शिव सेना नेताओं ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस आरोपियों को बचाने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी में स्पष्ट दिखता है कि कैसे आरोपी उस पर और उसके बेटे पर हमला कर रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने केवल एक मामूली धाराओं में ही एफआईआर दर्ज कर दी। उन्होंने कहा कि पुलिस का कहना है कि वहां कोई गोली नहीं चली, जबकि पीजीआई चंडीगढ़ के डॉक्टरों ने गोली लगी होने की पुष्टि की है।
राणा ने कहा कि पुलिस इसे गैंगवार से जोड़ रही है, जो पूरी तरह से गलत है। राणा ने कहा कि 2020 में भी इन्हीं लोगों ने उन पर हमला किया था। जिसके बाद अब 6 तारीख को दोबारा से हमला किया है। उन्होंने पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पुलिस ने अभी भी हत्या का मामला दर्ज नहीं किया तो जल्द एसएसपी दफ्तर का घेराव किया जाएगा।
-

Jalandhar अस्पताल में पूर्व सरंपच की मौत, किरच से किया था हमला, परिजनों ने किया हाईवे जाम, देखें वीडियो
होशियारपुरः मुकेरियां के गांव नंगल अवाना में पूर्व सरपंच और पगड़ी संभाल जट्टा लहर के प्रैस सचिव का तेजधार हथियारों से कत्ल कर दिया गया। पूर्व सरपंच और किसान नेता की पहचान सौरभ मिन्हास उर्फ बिल्ला के रूप में हुई है। लोगों ने बताया की गांव के ही व्यक्ति ने बिल्ला पर तेजधार हथियार से 9 बार वार किया। इस घटना में वह बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से सिविल अस्पताल मुकेरियां ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे जालंधर अस्पताल रेफर कर दिया।
अस्पताल में देर रात 1 बजे उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि सौरभ गांव में किसी काम से जा रहा था तभी गांव के ही एक अन्य व्यक्ति ने सौरभ पर किरच से हमला कर दिया। सौरभ के पेट में कई वार किए गए थे। एक के बाद एक वार करने से सौरभ बेसुध होकर जमीन पर गिर गया। इस बात से गुस्साए परिवार के सदस्यों और किसान जत्थेबंदियों ने शुक्रवार को मुकेरियां जालंधर नेशनल हाईवे जाम कर दिया। आधा घंटा लोग हाईवे पर बैठे रहे जिसके चलते लंबा जाम लग गया। परिवार सदस्यों का कहना है कि सौरभ पर हमला किसी साजिश के तहत किया गया है।
किसान नेता ने बताया कि किसान नेता सौरभ मिन्हास का तेजधार हथियार से कत्ल कर दिया गया। इस घटना की बारीकी से जांच की जाए। अगर जांच न हुई और आरोपी गिरफ्तार न किया तो आने वाले समय में आंदोलन किया जाएगा। अभी पुलिस ने कागजी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने का भरोसा दिया है। किसान नेताओं ने बताया कि सौरभ किसान यूनियन पगड़ी संभाल जट्टा लहर के प्रैस सचिव को मारने वाले को जल्दी से जल्दी पकड़ा जाएगा।
मुकेरियां थाने के इंचार्ज दलजीत सिंह ने कहा कि पुलिस जांच कर रही है। अभी पता चला है कि आरोपी और मृतक के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके चलते ये कत्ल हुआ है। रात 7 बजे हमें जानकारी मिली थी कि सौरभ मिनहास पर किसी ने तेजधार हथियारों से वार किया है। इनको पहले सिविल अस्पताल मुकेरियां लाया गया था जहां से जालंधर के प्राइवेट अस्पताल में रेफर किया गया लेकिन रात 1 बजे उसकी मौत हो गई। परिवार के बयान के आधार पर आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
-

Punjab News: मेडिकल स्टोर पर फायरिंग मामले में जग्गू गैंग से 2 सदस्य हथियारों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो
होशियापुरः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के अभियान में एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) होशियापुर पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में जग्गू भगवानपुरिया गैंग के 2 सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 आधुनिक हथियार बरामद किए है। यह जानकारी एसएसपी संदीप मलिक ने दी है।
इस मौके पर एसएसपी मलिक ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान सविंदर सिंह उर्फ बोधी और सुखमन उर्फ जशन के रूप में हुई है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी कलानौर, जिला गुरदासपुर के रहने वाले है। आरोपियों से बरामद किए गए हथियारों में 2 ग्लॉक पिस्तौल, एक जिगाना पिस्तौल और एक PXA पिस्तौल शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों द्वारा इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।
एसएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि ये दोनों जग्गू भगवानपुरिया गैंग के सक्रिय सदस्य है। दोनों आरोपी अपने विदेशी हैंडलर अमृत दालम के निर्देश पर काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों व्यक्ति कलानौर के वडाला बांगर इलाके में मेडिकल की दुकान पर हुई गोलीबारी के मामले में वांछित थे। यह गोलीबारी उन्होंने अपने हैंडलर के निर्देशों पर की थी।
एसएसपी ने कहा कि इस मामले में आगे‑पीछे संबंध स्थापित करने के लिए और जांच जारी है ताकि इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके। एसएसपी संदीप मलिक ने बताया कि दोनों आरोपी आपराधिक पृष्ठभूमि वाले हैं और उनके खिलाफ हत्या, अपहरण और बच्चों की तस्करी संबंधी कई मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले की अगली जांच जारी है। इस संबंध में FIR नंबर 229 दिनांक 06.11.2025 को थाना दसूहा में आर्म्स एक्ट की धारा 25(6) के तहत दर्ज की गई है।
-

Punjab News: शिवसेना के उपाध्यक्ष पर गोलियों और तेजधार हथियारों से हुआ हमला, महिला की मौत, देखें वीडियो
होशियारपुरः जिले में शिव सेना हिंदुस्तान पंजाब के उपाध्यक्ष राजिंदर राणा पर हमला होने की घटना सामने आई है। वहीं इस घटना को लेकर नारायण नगर-बैंक कालोनी के लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। लोगों ने बताया कि शिव सेना हिन्दुस्तानी के उपाध्यक्ष राजिंदर राणा पर गाड़ी में सवार होकर आए कुछ लोगों ने तेजधार हत्यारों से हमला किया। इस घटना के दौरान शिव सेना नेता ने भाग कर जान बचाई। इस गटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। आशंका जताई जा रही है कि झगड़े में गोली भी चली है। वहीं इस घटना में एक युवक घायल बताया जा रहा है।
घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। फिलहाल पुलिस ने गोली चलने के बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है। जानकारी अनुसार पुरानी रंजिश एवं झगड़े के चलते पुराने केस में दो पक्षों की अदालत में पेशी थी, पेशी के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया तथा एक युवक को बुरी तरह से पीट दिया। जिसके बाद दूसरे पक्ष ने शाम करीब साढे 5 बजे नारायण नगर में शिव सेना हिंदुस्तान के नेता राजिंदर राणा वा उनके परिवार को घेर लिया और उनकी कार पर हमला कर दिया।
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि सफारी सवार युवक उतरते हैं। पहले से ही साइड में खड़ी कार व उसमें सवारों पर हमला कर देते हैं, जिससे बचने के लिए कार चालक ने कार को तेजी से भगाया और सूरज नगर पुरानी बसी वाले मार्ग पर भाग निकला। हमलावरों ने गाड़ी उनके पीछे लगा ली। कार चालत इतना तेज था कि उसने पहले ईंटों के चक्के में कार को मार दिया। उसके बाद बैंक कालोनी निवासी एक बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होने के कारण न चलने की हालत में थी तथा उसे वहीं छोड़कर कार सवार वहां से फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि कार में सवार एक युवक को गोली लगी हुई थी तथा वह पास में ही कहीं छिप गया था, जिसकी तलाश में पुलिस ने छापामारी शुरु कर दी थी। पीछा कर रही हमलावरों की गाड़ी भी मौके से फरार हो गई। मृतका की पहचान जीवन लता (उम्र करीब 70 साल) निवासी बैंक कालोनी के रुप में हुई है। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी थी। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल था तथा लोगों ने पुलिस से मांग की कि इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं।
-

Punjab News: 5 वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म, आरोपी फरार
होशियारपुरः दसूहा में 5 वर्षीय प्रवासी बच्चे के साथ कुकर्म के मामले में बच्ची को उपचार के लिए दसूहा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा बच्चे को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। घटना की सूचना परिजनों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार चल रहा है। पुलिस द्वारा पीड़ित बच्चे के परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी गई। इस संबंधी सिविल अस्पताल में तैनात डॉक्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि बच्चे को घायल अवस्था में परिजन अस्पताल लेकर आए थे
बच्चे को प्राथमिक उपचार दिया गया। बच्चे की स्थिति फिलहाल रिकवर कर रही है। वहीं बच्चे के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं। पुलिस को रिपोर्ट कर दी जाएगी। जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर अस्पताल में बच्चे सहित परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। डॉक्टरों की रिपोर्ट आते ही मामला दर्ज कर लिया जाएगा।वहीं मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित बच्चे की मां ने बताया कि देर शाम 5 वर्षीय बेटा तकरीबन एक घंटे से घर से बाहर था।
जब वह रोते घर आया तो उससे पूछने पर उसके साथ हुए गलत काम की जानकारी दी। इसके बाद उसने अपने पति के साथ जब आरोपी से घटना संबंधी बात की गई तो वह माफी मांगकर गलती होने की बात कहने लगा। मेरे भाई, पति और अन्य रिश्तेदारों के एकत्र होते देख वह वहां से भाग निकला। उपरांत बच्चे को घायल अवस्था में दसूहा के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। महिला ने बताया कि आरोपी युवक उनके साथ ही किराए के दूसरे कमरे में अपने दो अन्य साथियों सहित रह रहा था और जूस का काम करता था। घटना के बाद वह तीनों वहां से फरार हो गए।
-

Punjab News: पूर्व सरपंच का तेजधार हथियार से किया कत्ल
होशियापुरः जिले के उप मंडल मुकेरियां के अधीन आते गांव नंगल आवणा में नौजवान का तेजधार हथियार से कत्ल कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार सौरव मिनहास किसान नेता और पूर्व सरपंच पर तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। हमलावारों ने नौजवान पर चाकू से 7 से 8 बार हमला किया गया।
घटना के दौरान वह अपने गांव की गली में खड़ा था। इस दौरान गांव के ही किसी व्यक्ति ने उसे घेर लिया और हमला कर दिया। घायल नौजवान को उपचार के लिए लोगों द्वारा सिविल अस्पताल मुकेरियां ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने सौरव मिनहास उर्फ बिल्ला की स्वास्थ्य नाजुक देखते हुए जालंधर अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने सौरव मिनहास बिल्ला को सुबह-सुबह मृत घोषित कर दिया।
-

Punjab News: Singer Satinder Sartaj के नाम पर होगी ये सड़क, इस दिन होगा उद्घाटन, नोटिफिकेशन जारी
मोहाली: पंजाब में मशहूर पंजाबी गायक सतिंदर सरताज के नाम पर सरकार द्वारा सड़क का नाम रखा जा रहा है। इसको लेकर पंजाब सरकार की ओर से नेटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार मशहूर पंजाबी गायक और कलाकार डॉ. सतिंदर सरताज के सम्मान में लोक निर्माण विभाग सड़क का नाम रखने जा रही है। इस सड़क का उद्घाटन समारोह 10 नवंबर 2025 (सोमवार) को सुबह 11 बजे दाना मंडी, चब्बेवाल, ज़िला होशियारपुर में किया जाएगा।

यह समारोह मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दूरदर्शी नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है। इस समारोह में सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल, कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुडिया, मंत्री हरजोत सिंह बैंस, विधायक डॉ. इशांक कुमार और डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। डॉ. सतिंदर सरताज को एक विद्वान और बुद्धिमान कलाकार के रूप में सम्मानित किया जा रहा है, जिनकी रचनात्मकता और जीवनशैली ने युवा पीढ़ी को प्रेरित किया है।
-

Punjab News: घर खाली करवाने को लेकर विवाद, किरायेदारों ने मालिक को बुरी तरह पीटा, देखें CCTV
होशियारपुरः शहर के न्यू फतेहगढ़ में एक व्यक्ति को किरायेदारों द्वारा पीटने का मामला सामने आया है। घटना में व्यक्ति को अंदरुनी चोटे आई है जिसके बाद उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित के मुताबिक, उसने अपने किरायेदारों को पहले ही घर खाली करने के लिए कहा था, लेकिन वह घर खाली नहीं कर रहे हैं और घर पर कब्जे करने की बात कर रहे हैं। व्यक्ति ने पुलिस को मामले की शिकायत दे दी है और प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।
जानकारी देते पीड़ित धर्मपाल निवासी न्यू फतेगढ़ ने बताया कि उनके घर में 4 साल से एक परिवार किराए पर रह रहा है। बीते एक-दो महीने पहले उन्होंने किरायेदारों को मकान खाली करने की बात कही थी, लेकिन किरायेदार उनसे हमेशा बहस करते और घर खाली करने की बात टाल देते थे। बीती रात भी वह किरायेदारों से बात करने गए थे उन्होंने बहस करनी शुरू कर दी। बाद में जब धर्मपाल ने इसका विरोध किया तो किरायेदारों ने कुछ लोगों को बुलाकर उसकी पिटाई करवाई। इस दौरान सारी घटना घर के पड़ोस में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई जिसमें कुछ लोग जो निहंग बाणे में है धर्मपाल से पिटाई करते नजर आ रहे हैं, जिसके बाद गंभीर रूप से घायल धर्मपाल को सिविल अस्पताल ले जाया गया और पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं पीड़ित ने बताया कि आरोपियों के साथ उनकी बहन भी मिली हुई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। उधर, थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि उन्हें धर्मपाल पुत्र फतेह सिंह ने शिकायत दी थी कि उनके साथ उनके किरायेदारों व कुछ अज्ञात लोगों ने मारपीट की है जिसके बाद पुलिस ने भूपिंदर सिंह पिंदा, रानी, बलवीर सिंह व अन्य पर केस दर्ज किया गया है। आरोपी अभी फरार चल रहे है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और बनती कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।Punjab News: घर खाली करवाने को लेकर विवा-द, किरायेदारों ने मालिक को बुरी तरह पी-टा, देखें CCTV#BattleOfGalwan West Bengal #SahilLuthraVTDS pic.twitter.com/dfMHCjaerH
— Encounter India (@Encounter_India) November 4, 2025 -

Punjab News: अवैध शराब सहित तीन गिरफ्तार, देखें वीडियो
होशियारपुर: जिले भर में अवैध नशों के खिलाफ चलाये गये अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध शराब सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान ड्राइवर मोहित कुमार, बृजेश कुमार व जसप्रीत सिंह के रूप में हुई है।
ये कार्रवाई होशियारपुर के एसएसपी संदीप कुमार मलिक के नेतृत्व में थाना प्रभारी एसआई गुरदीप सिंह की टीम ने की है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए पुलिस टीम ने बताया कि एसएसपी के दिशा निर्देशों पर जगह-जगह नाका बंदी की गई थी। इसी दौरान फगवाड़ा वाले साइड से होशियापुर कि तरफ जा रही छोटा पिकअप को शक के आधार रोका गया। जिस वेरका लिखा था। इसके बाद सख्ती से पूछताछ की गई। जिसके बाद ड्राइवर मोहित कुमार ने बताया गाड़ी में शराब है। इसके बाद तुरंत पुलिस टीम गाड़ी की पूरी तलाशी ली। जिसके बाद कई तरह की 108 पेटी अवैध शराब बरामद हुई।
पुलिस टीम ने मामले संबंधी मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। जिसके बाद आगे की पूछताछ की जाएगी।