Punjab News: शिवसेना के उपाध्यक्ष पर गोलियों और तेजधार हथियारों से हुआ हमला, महिला की मौत, देखें वीडियो

होशियारपुरः जिले में शिव सेना हिंदुस्तान पंजाब के उपाध्यक्ष राजिंदर राणा पर हमला होने की घटना सामने आई है। वहीं इस घटना को लेकर नारायण नगर-बैंक कालोनी के लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। लोगों ने बताया कि शिव सेना हिन्दुस्तानी के उपाध्यक्ष राजिंदर राणा पर गाड़ी में सवार होकर आए कुछ लोगों ने तेजधार हत्यारों से हमला किया। इस घटना के दौरान शिव सेना नेता ने भाग कर जान बचाई। इस गटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। आशंका जताई जा रही है कि झगड़े में गोली भी चली है। वहीं इस घटना में एक युवक घायल बताया जा रहा है।

घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। फिलहाल पुलिस ने गोली चलने के बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है। जानकारी अनुसार पुरानी रंजिश एवं झगड़े के चलते पुराने केस में दो पक्षों की अदालत में पेशी थी, पेशी के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया तथा एक युवक को बुरी तरह से पीट दिया। जिसके बाद दूसरे पक्ष ने शाम करीब साढे 5 बजे नारायण नगर में शिव सेना हिंदुस्तान के नेता राजिंदर राणा वा उनके परिवार को घेर लिया और उनकी कार पर हमला कर दिया।

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि सफारी सवार युवक उतरते हैं। पहले से ही साइड में खड़ी कार व उसमें सवारों पर हमला कर देते हैं, जिससे बचने के लिए कार चालक ने कार को तेजी से भगाया और सूरज नगर पुरानी बसी वाले मार्ग पर भाग निकला। हमलावरों ने गाड़ी उनके पीछे लगा ली। कार चालत इतना तेज था कि उसने पहले ईंटों के चक्के में कार को मार दिया। उसके बाद बैंक कालोनी निवासी एक बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होने के कारण न चलने की हालत में थी तथा उसे वहीं छोड़कर कार सवार वहां से फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि कार में सवार एक युवक को गोली लगी हुई थी तथा वह पास में ही कहीं छिप गया था, जिसकी तलाश में पुलिस ने छापामारी शुरु कर दी थी। पीछा कर रही हमलावरों की गाड़ी भी मौके से फरार हो गई। मृतका की पहचान जीवन लता (उम्र करीब 70 साल) निवासी बैंक कालोनी के रुप में हुई है। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी थी। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल था तथा लोगों ने पुलिस से मांग की कि इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *