Category: Punjab>Hoshiarpur

  • Punjab News: लापता JE का नहर से शव हुआ बरामद

    Punjab News: लापता JE का नहर से शव हुआ बरामद

    होशियारपुरः जिले के हलका मुकेरिया के गांव अजमेर का नौजवान पिछले कुछ दिनों से लापता होने की घटना सामने आई थी। लेकिन आज उक्त नौजवान का शव बरामद हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार आज शाह नहर को पावर हाउस नंबर 3 से नौजवान का शव बरामद किया गया।

    मृतक की पहचान 37 वर्षीय हाकम सिंह निवासी गांव अजमेर, होशियारपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह शख्स बिजली विभाग में जेई के पद पर कार्यरत था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: दिन दहाड़े घर में घुसा चोर, काबू कर जमकर की छित्तर परेड, देखें वीडियो

    Punjab News: दिन दहाड़े घर में घुसा चोर, काबू कर जमकर की छित्तर परेड, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले में आए दिन चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। हालात यह हो गए घर में परिजनों की मौजूदगी में बेखौफ चोरों द्वारा घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला मोहल्ला पहाड़ी कटरा से सामने आया है, जहां घर में खाना बनाते समय एक चोर घुस गया और पहली मंजिल से सिलेंडर लेकर फरार होने लगा। इस दौरान जैसे ही घर में मौजूद व्यक्ति को चोर का पता चला तो व्यक्ति ने शोर मचाते हुए उसे सीढ़ियों के पास दबोच लिया। इस दौरान जब उससे पूछा गया तो कहने लगा वह किराये पर कमरा देखने के लिए आया है।

    मकान मालिक ने कहा कि घर के बाहर घंटी लगी है ना तो चोर ने घंटी बजाई और ना ही नीचे परिवार से किसी से कोई बात की। महिला का कहना है कि वह सिलेंडर चोरी करने के लिए आया था, जैसे ही चोर को जब उसके पति ने देखा तो सीढ़ियों पर ही सिलेंडर छोड़कर भागने लगा। सीढ़ियों पर पड़े सिलेंडर की वीडियो भी सामने आई है। इस घटना को लेकर परिजनों ने जमकर चोर की छित्तर परेड की और घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची थाना सिटी की पुलिस ने चोर को काबू किया और थाने ले गई।

  • Punjab News: गुरुद्वारा साहिब की गोलक से नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: गुरुद्वारा साहिब की गोलक से नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    होशियापुरः जिले में आए दिन चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला थाना मॉडल टाउन के अधीन आते गांव पिप्पलावालां स्थित गुरुद्वारा शहीद बाबा सिधाना साहिब से सामने आया है, जहां चोर गुरुद्वारा साहिब में घुसे और गोलक से करीब 50 हजार की नगदी और सिक्के लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

    वहीं मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घटना स्थल से सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी गुरमेल सिंह, मुख्य सेवादार इकबाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रोजाना की तरह जब वह सुबह गुरुद्वारा साहिब में आए तो देखा कि गुरुद्वारा साहिब का दरवाजा टूटा हुआ था। जब उन्होंने गुरुद्वारा साहिब के अंदर जाकर देखा तो गुरुद्वारा साहिब की गोलक टूटी हुई थी। अज्ञात चोर गोलक से करीब 50 हजार की नकदी लेकर और सिक्के लेकर फरार हो गए।

    सेवादार के अनुसार गोलक में 3 महीने का चढ़ावा पड़ा हुआ था। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो पता चला कि चोरों ने पहले रात करीब 12 बजे घर में घुसने की कोशिश की थी। जिसके बाद दोबारा डेढ़ बजे वह अंदर घुसे और लोहे की सिब्बल से से दरवाजा तोड़ दिया। जिसके बाद चोर गुरुद्वारा साहिब की गोलक से नगदी और सिक्के लेकर फरार हो गए। वहीं पुलिस ने शिकायत दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द चोरों को काबू कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: रिश्वत के मामले में पुलिस कर्मी गिरफ्तार

    Punjab News: रिश्वत के मामले में पुलिस कर्मी गिरफ्तार

    सह-आरोपी SHO मौके से फरार

    होशियारपुरः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में जारी भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के तहत होशियारपुर जिले के पुलिस थाना गढ़शंकर में तैनात सिपाही किंदर सिंह को 30 हजार रुपए रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस मामले में सह-आरोपी एसएचओ बलजिंदर सिंह मल्ली गिरफ्तारी से बचकर मौके से फरार हो गया। मामले की जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि जिला रूपनगर के नंगल सब-डिवीजन की निवासी हरदीप कौर द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर उक्त पुलिस कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर शिकायत की थी कि उक्त आरोपी ने एसएचओ इंस्पेक्टर बलजिंदर सिंह मल्ली के नाम पर उसके (हरदीप कौर) भाई को एक झगड़े के मामले में पुलिस ने अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया था। इस दौरान उससे नशीले पदार्थों के केस में शामिल न करने के लिए एक लाख रुपये की मांग की थी। जिसके बाद में दोनों में 50 हजार रुपये में बात तय हुई थी। प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद होशियारपुर यूनिट की विजिलेंस ब्यूरो टीम ने जाल बिछाया और उक्त पुलिस कर्मचारी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इस कार्रवाई के दौरान एसएचओ बलजिंदर सिंह मल्ली गिरफ्तारी से बचकर मौके से फरार हो गया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना जालंधर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।
  • Punjab News: अवैध रूप से Cylinder में गैस भरने दौरान लगी आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    Punjab News: अवैध रूप से Cylinder में गैस भरने दौरान लगी आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    होशियारपुरः प्रशासन प्रतिदिन अपनी उपलब्धियों का बखान करता है, लेकिन शहर में जो दुर्घटनाएं हो रही हैं, वह उन्हें नजर नहीं आ रही हैं। कई बार आग और कई बार सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं लेकिन सरकार का इस और कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। शहर की कई दुकानों में देखा जाता है कि लोग शरेआम अवैध रूप से सिलैंडरों की बिक्री करते हैं और कई बार तो वह बिना किसी सेफ्टी के सिलैंडरों की गैस भी दूसरे सिलैंडर में डालते नजर आते हैं। प्रशासन इस और कोई भी रोक नहीं लगा रहा है। इसी के चलते रोजाना कोई न कोई घटना देखने को मिलती है। ताजा मामला मोहल्ला कमालपुर से सामने आया है जहां, एक सिलैंडर को अचानक आग लग गई। इस दौरान गणीमत यह रही कि कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। दुकानदार ने अपनी और दूसरों की जान की परवाह किए बगैर बिनी किसी सेफ्टी के मुस्तैदी से आग पर काबू पाया। जब सिलैंडर को आग लगी तब रोड पर कई लोग जा रहे थे। अगर सिलैंडर में ब्लास्ट हो जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों से मिली जानकारी के अनुसार ये दुकानदार गैस एजेंसियों के गैस सप्लाई कर्मचारियों से सिलेंडर खरीदकर स्टोर करके रखते हैं और उन्हें बाद में जरूरतमंदों को महंगे दामों पर बेचते हैं और गरीब लोगों से गैस सिलेंडर की दोगुनी कीमत वसूलते हैं। इन घरेलू सिलेंडरों से पाइप के जरिए छोटे सिलेंडरों में गैस भरकर किलो के हिसाब से बेची जाती है। इसी तरह दुकानदार मोहाल कमालपुर में व्यक्ति के छोटे घरेलू सिलेंडर में गैस भर रहा था तभी अचानक गैस ने आग पकड़ ली जिससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने घटना के बाद प्रशासन से मांग की है कि इस मौत के खेल पर रोक लगाई जाए ताकि कोई बड़ी अनोहनी होने से पहले ही उस पर रोक लगाई जा सके।
  • Punjab News: सुबह-सुबह बस और ट्रैक्टर ट्रॉली की भीषण टक्कर में कई घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: सुबह-सुबह बस और ट्रैक्टर ट्रॉली की भीषण टक्कर में कई घायल, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले के चबेवाल के पास आज सुबह सड़क हादसा होने की घटना सामने आई है। जहां बस और ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर हो गई। हादसे में बस एक हिस्से से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में 4 से 5 लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामले की जानाकारी देते हुए जसवीर सिंह ने बताया उनकी बस भाम की तरफ से होशियारपुर आ रही थी।

    उन्होंने कहा कि तेज रफ्तार से ट्रैक्टर ट्राली आ रही थी और ट्रैक्टर ट्रॉली की सिंगल लाइट जल रही थी। जिसके बाद ट्रैक्टर ट्राली ने बस में टक्कर मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। चश्मदीद ने कहा कि आरबीआई भट्ठे की ईंटे ट्राली में लोड थी।

    वहीं घायल जसप्रीत ने कहा कि तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मारी दी। हादसे में 4 से 5 लोग घायल हुए है। जिनमें से 2 जैतो के नौजवानों सहित ड्राइवर घायल हो गया। घायलों का सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट घई।

  • Punjab News : कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 2 गंभीर घायल

    Punjab News : कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 2 गंभीर घायल

    होशियारपुर : कार और ई-रिक्शा चालक की टक्कर होने का मामला सामने आया है। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो महिलाएं गंभीर रुप से घायल हो गई। हादसा टांडा में मियामी रोड पर हुआ। मिली जानकारी के अनुसार स्विफ्ट कार ने ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिलाओं की पहचान प्रिया देवी और नरेश कुमार के तौर पर हुई है।

    जानकारी के अनुसार  प्रिया देवी के सिर में 9 टांके लगे और बाजू में दो जगह प्लेट पड़ा है। घायल महिला नरेश कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अपनी बहन प्रिया देवी के साथ किसी निजी काम से ई-रिक्शा में सवार थीं। इसी दौरान फ्लाईओवर के पास एक स्विफ्ट कार ने रिक्शे को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

    जिसके बाद रिक्शा पलट गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने दोनों घायल महिलाओं को तुरंत टांडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई है। ।

  • Punjab News: शादी से लौट रहे परिवार की गाड़ी और कैंटर में हुई भयानक टक्कर, 3 की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: शादी से लौट रहे परिवार की गाड़ी और कैंटर में हुई भयानक टक्कर, 3 की मौत, देखें वीडियो

    होशियापुरः गांव नूरपुर जट्टा की नहर के नज़दीक भीषण सड़क हादसे की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार परिवार कोट फतुही के मैरिज पैलेस में विवाह से वापस अपने गांव माहनेवाल बलाचौर जा रहे थे। इस दौरान अचानक आल्टो कार और कैंट में टक्कर हो गई।

    हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। वहीं घटना में परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 45 वर्षीय गुरनाम सिंह, 42 वर्षीय पत्नी वरिंदर कौर और 7 वर्षीय बेटी सीरत कौर के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी अनुसार आल्टो कार नंबर पीबी 32 यू 4403 की सामने से आ रहे कैंटर नंबर पीबी 13 बीपी 4512 के साथ भयानक टक्कर हो गई।

    घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंचे चौंकी सैला खुर्द के इंचार्ज वासुदेव ने बताया कि कैंटर का चालक घटना के बाद फरार हो गया है। आरोपी की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया गया है।

     

  • Punjab News: जिम के बाहर कार चालक ने चलाई गोलियां, देखें वीडियो

    Punjab News: जिम के बाहर कार चालक ने चलाई गोलियां, देखें वीडियो

    होशियारपुरः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला होशियारपुर के सेशन चौक के पास गोली चलने का सामने आया है, जहां मामूली विवाद को लेकर कार चालक ने फायरिंग करनी शुरू दी। मामले की जानकारी देते हुए नौजवान सुक्खा ने बताया कि वह एक जिम ट्रेनर है और वह देर रात जिम से जैसे ही बाहर निकला तो दिल्ली नंबर की लाल रंग की गाड़ी में सवार व्यक्ति ने उसके ऊपर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की।

    इस दौरान जब उसने बचाव किया तो कार चालक कुछ दूरी जाकर बाहर निकला और उसने 2 से 3 फायर कर दिए। गनीमत यह रही कि मुझे कोई गोली नहीं लगी। जिम ट्रेनर सुक्खा ने बताया कि मैं जब उस व्यक्ति की ओर दौड़ा तो उस व्यक्ति ने 2 और फायर कर दिए और घटना स्थल से फरार हो गया।

    घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर प्रभारी, थाना सिटी प्रभारी और सिटी डीएसपी मौके पर पहुंचे। डीएसपी ने बताया कि इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। और जल्द ही आरोपी को पकड़कर सलाखों के पीछे डाला जाएगा।

  • Punjab News : Car Showroom में सिक्योरिटी गार्ड की हुई मौत, जाने वजह

    Punjab News : Car Showroom में सिक्योरिटी गार्ड की हुई मौत, जाने वजह

    दसूहा :  कार शोरूम में सिक्योरिटी गार्ड की मौत का मामला सामने आया है। निजी कंपनी के कार शोरूम में रात की डयूटी में तैनात सिक्योरिटी गार्ड कुर्सी पर मृत पाया गया। मृतक की पहचान जसवीर सिंह (59) के तौर पर हुई है। मौके पर पहुंची दसूहा पुलिस ने जांच के बाद शव को दसूहा के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।

    मृतक के बेटे हरदीप सिंह ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि मेरे पिता जसवीर सिंह रात की ड्यूटी करने के लिए शोरूम गए थे। सुबह 7 बजे के करीब जब गांव के अन्य एक सिक्योरिटी गार्ड तीर्थ सिंह शोरूम पहुंचे तो कुर्सी पर बैठे मेरे पिता से बात करने लगे तो और कोई हलचल न होती देख उन्होंने मुझे फोन किया। जिसके बाद उसे घटना का पता चला। जिसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

    जांच अधिकारी सिकंदर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वह टीम सहित मौके पर पहुंचे। जहां परिवार द्वारा पिता को हार्ट अटैक होने की आशंका जताई जा रही है। जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक के बेटे के बयान दर्ज कर 194 बीएनएस के तहत कार्यवाही की जा रही है।