Category: Punjab>Hoshiarpur

  • Punjab News: बोरवेल में गिरा बच्चाः मौके का जायजा लेने पहुंची डिप्टी कमिश्नर, कहा-बचाव कार्य लगातार जारी, देखें वीडियो

    Punjab News: बोरवेल में गिरा बच्चाः मौके का जायजा लेने पहुंची डिप्टी कमिश्नर, कहा-बचाव कार्य लगातार जारी, देखें वीडियो

    कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने राहत बचाव कार्यों की ली जानकारी

    होशियारपुरः जिले के गांव चक समाना से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां खेलते समय 3 साल का एक मासूम बच्चा करीब 100 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। बताया जा रहा है कि बच्चा लगभग 90 फीट नीचे जाकर फंस गया है। जिस जगह बच्चा फंसा हुआ है, वहां पानी भी मौजूद है। कैमरे के जरिए बच्चे की हलचल दिखाई दी है। बच्चा डरा हुआ है और लगातार रो रहा है।

    4 जेसीबी मशीनों से हो रही खुदाई
    डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि बोरवेल के पास समानांतर गड्ढा खोदने के लिए 4 जेसीबी मशीनें लगाई गई हैं। प्रशासन की कोशिश है कि जल्द से जल्द बच्चे तक पहुंचा जा सके।

    मंत्री और अधिकारी पहुंचे घटनास्थल
    कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह भी मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों की जानकारी ली। उनके साथ होशियारपुर की डीसी कोमल मित्तल, विभिन्न थानों के डीएसपी और भारी पुलिस बल भी मौजूद है।

    समाजसेवी संस्थाएं भी मदद में जुटीं
    बाबा दीप सिंह सेवा दल के प्रमुख भाई मनजोत सिंह तलवंडी की टीम भी प्रशासन के साथ मिलकर बच्चे को बचाने में मदद कर रही है। गांव के लोग भी लगातार मौके पर मौजूद हैं और बच्चे की सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं।

    प्रशासन और राहत टीमें मौके पर
    बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए प्रशासन पूरी कोशिश कर रहा है। मौके पर डॉक्टरों की टीम, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, NDRF और SDRF की टीमें तैनात हैं। बचाव कार्य लगातार जारी है।

    मां से भी की गई बातचीत
    डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि बच्चे की मां से भी बातचीत की गई है। प्रशासन परिवार को हर संभव मदद देने का भरोसा दे रहा है। फिलहाल पूरे इलाके की नजरें राहत कार्य पर टिकी हुई हैं और सभी बच्चे के सुरक्षित बाहर आने की प्रार्थना कर रहे

     

     

     

     

     

     

  • Punjab News: बोरवेल में गिरा 3 वर्षीय मासूम, रेस्क्यू जारी, देखें वीडियो

    Punjab News: बोरवेल में गिरा 3 वर्षीय मासूम, रेस्क्यू जारी, देखें वीडियो

    होशियारपुर: जिले के भीखोवाल गांव के पास एक बच्चा बोरवेल में गिर गया है जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। इस दौरान बच्चे को बचाने की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। बोरवेल में गिरे बच्चे की उम्र 3 साल बताई जा रही है। प्रशासन और समाजसेवी संस्थाओं ने उसे बाहर निकालने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। बच्चा किन हालात में बोरवेल में गिरा, यह अभी पता नहीं चला है। फिलहाल बचाव कार्य जारी है।

    प्रशासन ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन
    घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए तुरंत बचाव अभियान शुरू कर दिया गया। मौके पर पुलिस, प्रशासन और राहत टीमों की मौजूदगी है।

    समाजसेवी संस्थाएं भी मदद में जुटीं

    बचाव कार्य में समाजसेवी संस्थाएं भी प्रशासन का साथ दे रही हैं। बाबा दीप सिंह सेवा दल के प्रमुख भाई मनजोत सिंह तलवंडी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन में सहयोग कर रहे हैं।

    लगातार जारी है बचाव कार्य
    रेस्क्यू टीमों द्वारा बच्चे तक पहुंचने की कोशिश लगातार जारी है। आसपास के इलाके को खाली करवा दिया गया है ताकि बचाव कार्य में किसी तरह की परेशानी न आए। गांव के लोग भी बच्चे के सुरक्षित बाहर आने की दुआ कर रहे हैं।

     

     

     

  • Punjab News: गुंडागर्दी का नंगा नाच, बुजुर्ग को बेहरमी से पीटा, हालत गंभीर, वीडियो वायरल

    Punjab News: गुंडागर्दी का नंगा नाच, बुजुर्ग को बेहरमी से पीटा, हालत गंभीर, वीडियो वायरल

    होशियारपुरः जिले के हलका चब्बेवाल में स्थित जैतपुर गांव में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला है। इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक एक बुजुर्ग व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई कर रहा है। इस घटना में बुजुर्ग के सिर पर गंभीर चोटे आई है। जानकारी के अनुसार, यह जैतपुर गांव के 2 परिवारों के बीच का झगड़ा है। बुजुर्ग की पहचान 60 साल के सुखजिंद सिंह के रूप में हुई है। गांव के ही लोगों ने उसे पहले होशियारपुर के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। इसके बाद उसे PGI चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग की हालत गंभीर है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    वहीं थाना प्रभारी मनिंदर सिंह ने कहा कि बीते दिन 2 पक्षों में बहस हो रही थी। इस दौरान पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच बुजुर्ग द्वारा गुस्से में आकर गलत शब्दावली का प्रयोग किया गया था। जिसको लेकर नौजवानों द्वारा बुजुर्ग की पिटाई की गई। पुलिस घायल बुजुर्गा का बयान लेने के लिए चंडीगढ़ के लिए रवाना हो चुकी है। वहीं चब्बेवाल थाना की ASI त्रिलोचन सिंह ने बताया की IO परमजीत सिंह इस केस को देख रहे हैं। वह बुजुर्ग का बयान लेने के लिए चंडीगढ़ गए हैं। बुजुर्ग के बयान के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त करने उनके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जानकारी में सामने आया है कि 3 दिन पहले गांव के कुछ युवक गली में किसी विषय पर बात कर रहे थी। इस दौरान वहां से गुजर रहा बुजुर्ग सुखजिंद्र उनकी बातचीत में कूद गया। बुजुर्ग ने क्या कहा था ये बात उसके बयान और युवकों की पूछताछ के बाद ही क्लीयर हो पाएगी। इस दौरान दोनों पक्षों में बहस हो गई और युवकों ने बुजुर्ग को पीटना शुरू कर दिया। ये भी पता चला है कि बुजुर्ग के बच्चे जवान हैं और शादीशुदा हैं। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग के अपने बेटों के साथ भी ठीक संबंध नहीं हैं। पुलिस ने बताया कि लोगों से पता चला है कि बुजुर्ग ने पत्नी की मौत के बाद चंडीगढ़ में दूसरी शादी कर ली। जिस महिला से शादी की है, वो महिला हंगामा करती है जिससे पंचायत सहित गांव के लोग परेशान हैं।  
  • Punjab News: तेज हवाओं और आंधी से गिरा बड़ा झूला, देखें वीडियो

    Punjab News: तेज हवाओं और आंधी से गिरा बड़ा झूला, देखें वीडियो

    होशियारपुरः मौसम विभाग के अलर्ट के बाद बीती रात जैंतीपुर सहित अन्य विभिन्न क्षेत्रों में आए तेज बारिश, ओलावृष्टि और झोंकेदार हवाओं से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं कई स्थानों पर सड़कों के बीच पेड़ गिरने से लोगों को बड़ी परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। इस दौरान होशियारपुर के गांव सूसा में धार्मिक स्थान पर मेले की तैयारियों के दौरान झूला गिरने की घटना सामने आई है। हर साल भारी संख्या में मंदिर में 3 दिन तक मेला लगता है। ऐसे में देर रात तेज हवाओं के कारण बड़ा झूला गिर गया। घटना के दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
    हालांकि लोगों का नुकसान काफी हो गया। वहीं अजोवाल में दीवार गिरने की घटना सामने आई है। इसकी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें 2 प्लाट की दीवारें गिर गई।हल्का मजीठा के अंतर्गत 132 के.वी. सब-डिवीजन कत्थू-नंगल के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांवों में बिजली के पोल टूटने से जहां बिजली आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है, वहीं इन तेज हवाओं से पॉवरकाम को भी बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। इलाके में कई लोगों के घरों के नुकसान होने की खबरें हैं और सड़कों के बीच पेड़ गिरने से लोगों को बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। सब स्टेशन कत्थू नंगल, उदोके, पाखरपुर, भांगाली और अन्य इलाकों में बड़े पैमाने पर पेड़ों का नुकसान हुआ है। तेज हवाओं के कारण सड़कों के किनारे खड़े पेड़ टूटकर सड़कों पर आ गिरे, जिससे आवाजाही प्रभावित हुई और लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर पेड़ गिरने के कारण बिजली के तार भी टूट गए, जिन्हें किसानों की मदद से हटाया गया। गुरुद्वारा बाबा बुढ़ा साहिब कत्थू नंगल के पास भी एक इमारत के नुकसान होने की खबर है।      
  • Punjab News: बेकाबू ट्रक ने महिला सहित तीन को कुचला, दो की हुई मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: बेकाबू ट्रक ने महिला सहित तीन को कुचला, दो की हुई मौत, देखें वीडियो

    होशियारपुर: हलका टांडा मियानी रोड़ नजदीक अड्डा पुल पुख्ता नजदीक एक बेकाबू ट्रक ने महिला सहित तीन लोगों को बुरी तरह कुचल दिया है। हादसे में अब तक दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीसरे व्यक्ति की हालात गंभीर देखते हुए उसे टांडा के सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद अमृतसर के लिए रेफर कर दिया है। मारने वालों की पहचान हरभजन कौर निवासी मियाकानी, अश्वनी कुमार के रुप में हुई है। वहीं घायल व्यक्ति भी टांडा को बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, देर शाम टांडा मियामी रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे पैदल जा रहे। दो लोगों को बुरी तरह अपनी चपेट में ले लिया है। वहां से ट्रक लेकर फरार हो गया है। हादसे के कारण एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है। वही दूसरा गंभीर घायल हो गया है। हादसे के बाद राहगीरों के द्वारा ट्रक का पीछा किया गया। इससे घबराए ट्रक चालक द्वारा सड़क किनारे गुरुद्वारा साहिब माथा टेकने के लिए जा रही महिला को भी कुचल दिया। तीनों को टांडा के सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया है जहां डॉक्टरों ने एक महिला और एक व्यक्ति को मृतक घोषित कर दिया है। एक प्राथमिक उपचार के बाद अमृतसर रेफर कर दिया है। पुलिस ने ट्रक और उसके चाल को हिरासत में ले लिया है।      
  • Punjab News: अमित शाह के नाम पर आप सांसद को दिल्ली आने की कॉल, चब्बेवाल ने दी पुलिस को शिकायत

    Punjab News: अमित शाह के नाम पर आप सांसद को दिल्ली आने की कॉल, चब्बेवाल ने दी पुलिस को शिकायत

    होशियारपुरः आप सांसद डॉक्टर राजकुमार चब्बेवाल को उनके बर्थडे पर गृहमंत्री की आवाज में कॉल कर चौंका दिया। दरअसल, कॉलर ने फोन पर चब्बेवाल को बर्थडे की बधाई दी और कहा- आप मुझसे दिल्ली आकर मिलो। वहीं बिहार से राज्यसभा सदस्य और वर्तमान में केंद्र सरकार में कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री के रूप में कार्यरत राम नाथ ठाकुर ने एक्स पर पोस्ट कर डॉक्टर राजकुमार चब्बेवाल को बधाई दी है। वहीं सांसद राजकुमार चब्बेवाल ने बताया कि वह खुद हैरान हैं कि गृहमंत्री ने फोन कर दिल्ली आने के लिए क्यों कहा होगा। सुबह 10 बजे के करीब फोन आया। आवाज हूबहू गृहमंत्री अमित शाह की तरह थी। चब्बेवाल ने कॉलर की आवाज अमित शाह की आवाज से मेल खाती थी। हालांकि किसी ने ऐसा क्यों किया, पता नहीं। डॉ. चब्बेवाल ने कहा कि उनका आज बर्थडे है, जिसके चलते वह व्यस्त हैं। उन्होंने कहा किकिसी ने ये मजाक किया है या फिर क्यों कॉल की, ये जांच का विषय है। इस मामले को लेकर चब्बेवाल ने पुलिस को कॉलर की डिटेल शेयर कर शिकायत कर दी है। दूसरी ओर बिहार से राज्यसभा सदस्य द्वारा बधाई देने के बाद चर्चा छिड़ी है कि कहीं भाजपा इधर-उधर से पुराने दोस्तों के माध्यम से सांसदों के लिए जाल तो नहीं बुन रही। पुलिस सूत्रों के अनुसार शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। तकनीकी जांच के जरिए कॉल करने वाले व्यक्ति और नंबर की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
  • Punjab News: आवारा कुत्तों का आतंक, 8 वर्षीय मासूम को नोच-नोच कर उतारा मौत के घाट, देखें वीडियो

    Punjab News: आवारा कुत्तों का आतंक, 8 वर्षीय मासूम को नोच-नोच कर उतारा मौत के घाट, देखें वीडियो

    होशियारपुरः हल्का उरमुड़ के ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले गांव खरल खुर्द में उस वक्त एक रूह कंपा देने वाली घटना घटित हुई जब एक 8 साल की मासूम बच्ची को आवारा कुत्तों के झुंड ने नोच-नोच कर घायल कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृत बच्ची की पहचान सोलोनी पुत्री प्यारेलाल निवासी गांव खरल खुर्द थाना टांडा के रूप में हुई है।

    मिली जानकारी के मुताबिक यह दिल दहला देने वाली घटना उस समय हुई जब सोलोनी सुबह स्कूल जाने से पहले किसी काम से घर से बाहर निकली थी कि रास्ते में आवारा कुत्तों का एक झुंड उसे घेर लिया और बुरी तरह नोचना शुरू कर दिया। जब काफी देर तक बच्ची वापस नहीं आई तो परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू की।

    इस तलाश के दौरान बच्ची रास्ते में ही खून से लथपथ हालत में पड़ी मिली। मौके पर परिवार के लोगों ने बच्ची को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है और लोगों में प्रशासन के खिलाफ भारी रोष पाया जा रहा है। सूचना मिलते ही टांडा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अपनी अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

     

  • Punjab News: स्कूल बस से उतर कर सड़क पार करता बच्चा हुआ हादसे का शिकार, देखें दिल दहलाने वाली CCTV

    Punjab News: स्कूल बस से उतर कर सड़क पार करता बच्चा हुआ हादसे का शिकार, देखें दिल दहलाने वाली CCTV

    होशियारपुरः जिले के ऊना रोड़ पर भीषण हादसा हो गया। जहां स्कूल बस से उतर कर सड़क पार कर रहा बच्चा बाइक की चपेट में आ गया। इस घटना में बाइक सवार और बच्चों दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस स्कूल बस चालक की लापरवाही सामने आई है। दरअसल, घटना के दौरान बच्चे को सड़क पार करवाते समय स्कूल बस का कोई कर्मी बच्चे का साथ मौजूद नहीं था।

    जिसके कारण यह हादसा हो गया। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बच्चा स्कूल बस से उतर कर सड़क पार कर रहा था। इस दौरान सड़क खाली होने के कारण बाइक सवार भी अपने ध्यान में सड़क से गुजर रहा था। अचानक बस के पीछे से जब बच्चा सड़क पार करने लगा तो सामने से आ रही बाइक की चपेट में आ गया। हादसे में दोनों घायल हो गए, वहीं बच्चे की चीख पुकार सुनकर पास के घरों के लोग बाहर आए तो दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। हादसे में दोनों को गंभीर चोटे आई है, जहां अस्पताल में दोनों का उपचार चल रहा है।

     

  • Punjab News: भारी वाहनों गुजरने से PSPCL के पुल पर की जांच करने पहुंची SDM, 5 पावर हाउस बंद होने बना खतरा

    Punjab News: भारी वाहनों गुजरने से PSPCL के पुल पर की जांच करने पहुंची SDM, 5 पावर हाउस बंद होने बना खतरा

    होशियारपुरः तलवाड़ा के नजदीक मुकेरिया हाइडल नहर पर बने PSPCL के पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। दरअसल, स्टोन क्रशरों द्वारा लगातार भारी ट्रकों को निकालने से पुल की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। गुरु नानक देव सेवा सोसायटी के अध्यक्ष कृपाल सिंह की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आज मुकेरिया में एसडीएम जोत्सनहा ठाकुर ने मौके का दौरा किया। इस दौरान माइनिंग विभाग, जंगलात विभाग और PSPCL के अधिकारी भी मौजूद रहे, लेकिन स्थानीय लोगों ने विभागों की ढीली कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई।

    लोगों का कहना है कि यह पुल भारी वाहनों के लिए सुरक्षित नहीं है और अगर समय रहते रोकथाम नहीं की गई तो बड़ा हादसा हो सकता है। जिससे मुकेरिया हाइडल के 5 पावर हाउस बंद होने का खतरा है और सरकार को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। वहीं प्रशासन की ओर से कार्रवाई के दावे तो किए जा रहे हैं। मौके पर पहुंची एसडीएम ने लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही उचित कदम उठाए जाएंगे।

  • Punjab News: हेरोइन सहित SHO गिरफ्तार, कोर्ट से मिला रिमांड, देखें वीडियो

    Punjab News: हेरोइन सहित SHO गिरफ्तार, कोर्ट से मिला रिमांड, देखें वीडियो

    अमृतसर : देहाती के थाना भिंडी सैदां के SHO शशपाल सिंह को 2 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार करने से पुलिस विभाग में हलचल मच गई है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने शशपाल सिंह को अजनाला की अदालत में पेश किया, जहां अदालत ने उसे 1 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ कर और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई हेरोइन को SHO शशपाल सिंह द्वारा खुरद-बरद करने के आरोप हैं।

    मामला जब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के ध्यान में आया तो तुरंत बड़ी कार्रवाई कर उसके खिलाफ थाना भिंडी सैदां में ही केस दर्ज किया गया। इस घटना के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। वहीं इस मामले पर विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि पंजाब में नशे के मामलों में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कोई भी पुलिस अधिकारी ही क्यों न हो।

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और “नशों के खिलाफ युद्ध” मुहिम के तहत लगातार नतीजे सामने आ रहे हैं। धालिवाल ने यह भी कहा कि पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए नशा भेजने की घटनाओं को रोकने के लिए केंद्र सरकार को सीमावर्ती इलाकों में एंटी-ड्रोन सिस्टम लगाने चाहिए। अब सबकी नजरें पुलिस रिमांड के दौरान होने वाली पूछताछ पर टिकी हैं, क्योंकि उससे कई और चेहरे बेनकाब हो सकते हैं।