Category: Himachal>Baddi

  • पंजाबः भाजपा नेता और उसके बेटे सहित 7 के खिलाफ मामला दर्ज, जाने मामला

    पंजाबः भाजपा नेता और उसके बेटे सहित 7 के खिलाफ मामला दर्ज, जाने मामला

    लुधियानाः भाजपा नेता जगमोहन शर्मा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा नेता जगमोहन शर्मा और उनके बेटे गौरव शर्मा सहित 7 अज्ञात लोगों के खिलाफ फोकल पॉइंट थाने में केस दर्ज किया गया है। दरअसल, जगमोहन शर्मा पर आरोप है कि उन्होंने एक कारोबारी के साथ मारपीट की और कारोबारी पर उन्होंने पिस्तौल तान दी। बताया जा रहा है कि पैसे के लेन-देने के चलते ये विवाद हुआ है। वहीं घटना की जानकारी देते हुए शिवम अग्रवाल ने बताया कि उनकी फोकल पॉइंट C-10 में आत्मा राम मेला राम नाम की फैक्ट्री है। जहां 4 अक्टूबर को वह और उनके पिता प्रमोद कुमार फैक्ट्री के दफ्तर में बैठे थे। करीब 2.35 बजे जगमोहन शर्मा उनके दफ्तर आए थे। इस दौरान जगमोहन शर्मा उसे 57 हजार के चेक संबंधी बातचीत करने लगा। उन्होंने उससे कहा कि फैक्ट्री के वर्कर को भेजा है, चेक देकर पैसे वह कैश निकलवाकर ला रहा है।

    आरोप है कि इतनी बात सुनते ही गुस्से में आए जगमोहन ने उनके पिता प्रमोद के गाल पर थप्पड़ जड़ दिया। जब वह उसे रोकने लगे तो आरोपी ने पिस्टल निकालकर उसके पिता पर तान दी। शिवम के मुताबिक उन्होंने जब उसे रोकने की कोशिश की तो अचानक से उसकी पिस्टल से कवर सहित 5 गोलियां नीचे गिर गईं। पीड़ित का कहना है कि जगमोहन के साथ करीब 6 से 7 लोग आए थे, जो उसके पिता प्रमोद को जबरी अपने साथ उठाकर ले जाने लगे। आरोपी खींचकर उसके पिता को दफ्तर के बाहर ले गए।

    शिवम के मुताबिक उसने शोर मचाकर फैक्ट्री वर्करों की मदद से अपने पिता को आरोपियों के कब्जे से छु़ड़वा लिया और फैक्ट्री का मुख्य गेट बंद कर दिया। पीड़ित शिवम ने पुलिस को बताया कि अब आरोपी जगमोहन शर्मा का बेटा गौरव शर्मा उन्हें जान से मारने की धमकियां दे रहा है। इस मामले में जांच अधिकारी दर्शन सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ IPC धारा 452, 323, 362, 511, 506, 148, 149 और आर्म्स एक्ट 54-59 के तहत मामला दर्ज कर दिया है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਪਿੰਡ ‘ਚ ਨਵੀਂਆ ਮੜੀਆ ਬਣਾਉਣ ਤੇ ਸਰਕਾਰੀ ਮੁਲਾਜਮ ਨੇ ਕੀਤੀ ਕੁਟਮਾਰ, ਬੋਲੇ ਜਾਤੀਸੁਚਕ ਸ਼ਬਦ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਪਿੰਡ ‘ਚ ਨਵੀਂਆ ਮੜੀਆ ਬਣਾਉਣ ਤੇ ਸਰਕਾਰੀ ਮੁਲਾਜਮ ਨੇ ਕੀਤੀ ਕੁਟਮਾਰ, ਬੋਲੇ ਜਾਤੀਸੁਚਕ ਸ਼ਬਦ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਜੰਡਿਆਲਾ ਗੁਰੂ : ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਦਿਹਾਤੀ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਅਧੀਨ ਆਉਦੇ ਥਾਣਾ ਜੰਡਿਆਲਾ ਦੇ ਪਿੰਡ ਖੇਲਾ ਦਾ ਹੈ, ਜਿਥੋ ਦੇ ਸਰਪੰਚ ਬਚਿੱਤਰ ਸਿੰਘ ਦੇ ਆਰੋਪ ਹਨ ਕਿ ਉਹਨਾ ਵਲੋ ਪਿੰਡ ਦੀ ਪੰਚਾਇਤ ਦੀ ਸਹਿਮਤੀ ਨਾਲ ਪਿੰਡ ਦੀਆ ਮੜੀਆ ਪਿੰਡ ਦੇ ਨਜਦੀਕ ਬਣਾਉਣ ਸੰਬਧੀ ਮਤਾ ਪਾ ਕੰਮ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤਾ ਸੀ। ਪਰ ਸਰਕਾਰੀ ਮੁਲਾਜਮ ਗੁਰਸ਼ਰਨ ਸਿੰਘ ਵਲੋ ਇਸ ਸੰਬਧੀ ਉਥੇ ਪਹੁੰਚ ਉਹਨਾ ਨਾਲ ਝਗੜਾ ਕਰ ਕੁਟਮਾਰ ਕਰ ਜਾਤੀਸੁਚਕ ਸ਼ਬਦ ਬੋਲੇ ਹਨ। ਜਿਸ ਸੰਬਧੀ ਉਹਨਾ ਵਲੋ ਥਾਣਾ ਜੰਡਿਆਲਾ ਵਿਖੇ ਸਰਕਾਰੀ ਮੁਲਾਜਮ ਡਾ ਗੁਰਸ਼ਰਨ ਸਿੰਘ ਖਿਲਾਫ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦਰਜ ਕਰਵਾ ਇਨਸ਼ਾਫ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ।

    ਉਹਨਾ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਦ ਵੀ ਪਿੰਡ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਸੰਬਧੀ ਕਾਰਜ ਕੀਤੇ ਜਾਂਦੇ ਹਨ ਤਾਂ ਰਜਿੰਸ਼ਨ ਇਸ ਵਲੋ ਸਾਡੇ ਨਾਲ ਰਜਿੰਸ਼ਨ ਰੇੜਕਾ ਪਾ ਕੰਮ ਨੂੰ ਰੋਕਿਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਜੋ ਕਿ ਬਰਦਾਸ਼ਤ ਤੋ ਬਾਹਰ ਹੈ ਅਤੇ ਇਸ ਸੰਬਧੀ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦਰਜ ਕਰਵਾ ਕਾਰਵਾਈ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਐਸ.ਐਚ.ਉ ਥਾਣਾ ਜੰਡਿਆਲਾ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਉਹਨਾ ਵਲੋ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਮਿਲਣ ਤੋ ਬਾਦ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ, ਜਲਦ ਬਣਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਅਮਲ ਵਿਚ ਲਿਆਉਣਗੇ।

  • पंजाबः इस मामले में कांग्रेस नेता के खिलाफ FIR दर्ज, देखें वीडियो

    पंजाबः इस मामले में कांग्रेस नेता के खिलाफ FIR दर्ज, देखें वीडियो

    अमृतसरः महानगर में भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फंसाकर विदेश भेजने या फिर सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के कई मामले सामने आते हैं। वहीं ताजा मामला अमृतसर के जडिंयाला गुरु से सामने आया है। जहां एक सरपंच के पति द्वारा इलाके में रह रहे परिवार को अपने झांसे में लेकर उन्हें नौकरी दिलवाने का झांसा देकर ठगी मारी है। मामला यह है कि अमृतसर के जंडियाला गुरु के अंतर्गत आने वाले गांव अमरकोट की सरपंच के पति जोगा सिंह ने देवीदासपुरा गांव के एक परिवार के साथ धोखाधड़ी की।

    इस संबंध में पीड़ित परिवार का कहना था कि जोगा सिंह ने उन्हें कहा था कि वह उसे पुलिस में भर्ती करा देगा। पीड़ित का आरोप है कि पूर्व विधायक सुखविंदर सिंह डैनी की आड़ में जोगा सिंह द्वारा पैसे लिए गए थे। पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा कि जोगा सिंह ने उसे कहा था कि अब उसके विधायक सुखिंदर सिंह डैनी के साथ अच्छे संबंध हैं। वह उसे पुलिस में भर्ती करवा देंगे। पीड़ित का आरोप है कि जोगा सिहं ने पैसे लेकर उसकी झूठी ही किसी नाके पर इंटरव्यू करवा दी।

    इस दौरान जब पीड़ित को पता चल गया कि उसके साथ धोखा किया जा रहा है, इसलिए उसने जोगा सिंह से वापस पैसे मांगे, लेकिन मुझे पैसे नहीं मिले। जिसके बाद पीड़ित ने आरोप लगाए कि जोगा सिंह ने उसके साथ ठगी की है। इस संबंध में पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि पीड़ित ने सबूत के तौर पर पुलिस को एक ऑडियो भी दिया है। वहीं दूसरी ओर थाना जंडियाला गुरु के प्रमुख ने बताया कि मामले की जांच डीएसपी सुच्चा सिंह द्वारा की गई, जिसमें जोगा सिंह आरोपी पाया गया। इस मामले में जोगा सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की गई, जिसका एक ऑडियो भी सामने आया था।

  • पंजाब  : इस इलाके में गौ-मांस मिलने से हुआ हंगामा, एक काबू, देखें वीडियोे

    पंजाब : इस इलाके में गौ-मांस मिलने से हुआ हंगामा, एक काबू, देखें वीडियोे

    लुधियाना : रड़ी मोहल्ला में तब हड़कंप मच गया, जबकि इलाके के लोगों ने गौ-मांस तस्कर को दबोच लिया। जबकि उसका एक साथी फरार हो गया। घटना गत रात की है, संदिग्ध व्यक्ति अपनी एक्टिवा मौके पर ही छोड़ गया। मास की डिलीवरी देने आए व्यक्ति की पहचान एबी रशीद लोन के रूप में हुई है। उसके पास से एक पॉलिथीन मिला, जिसमें मांस था। रड़ी मोहल्ला निवासी गितांश नरुला ने बताया कि वह घर की छत्त पर खड़ा था। उसने देखा कि एक व्यक्ति एक्टिवा पर उनके घर के सामने आकर रुका।

    उसने डिग्गी खोलकर लिफा‌फा निकाला, जिसमें से लाल रंग का मांस नजर आ रहा था। एक्टिवा सवार व्यक्ति इलाके में ही एक अन्य व्यक्ति को वह मांस सप्लाई करने आया था। उस युवक को उसने जब पूछा कि डिग्गी में क्या है तो उसने बताया की वह मीट देने आया है। लेकिन जब उसे पूछा गया कि क्या ये गौ मांस है तो आरोपी मौके से एक्टिवा छोड़ फरार हो गया। जिस व्यक्ति ने मास की डिलीवरी लेनी थी, उसे लोगों ने काबू कर लिया है। एबी रशीद लोन मास की डिलीवरी देने आया था और मास के खरीददार का नाम सलीम है।

    आरोपी सलीम की फील्ड गंज के 11 कूचा में सैलून की दुकान है। घटना स्थल पर लोगों ने थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस को सूचित किया। SHO कुलदीप सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। दूसरे आरोपी को पकड़ने के लिए छापामारी की जा रही है। आरोपी मांस किस जगह से लेकर आए है, इसकी जांच की जा रही है। 

  • पंजाबः पुलिस कर्मचारी की गोली लगने से मौत, देखें वीडियो

    पंजाबः पुलिस कर्मचारी की गोली लगने से मौत, देखें वीडियो

    लुधियानाः लुधियाना के कृष्णा नगर से बड़ी खबर सामने आ रही है। कर्मी कृष्णा नगर के पीजी में रहता है, ओर पुलिस लाइन में तैनात था, मामला शकी है, गोली क्यों चली, कैसे चली, खुद मारी या किसी और ने मारी यह अभी तक रहस्य ही बना हुआ है। मनप्रीत सिंह 2016 में भर्ती हुआ था। मनप्रीत मोगा का रहने वाला था। 

    बताया जा रहा है कि गोली मृतक के माथे में लगी है लेकिन अभी तक किसी भी अधिकारी ने इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है, फिलहाल पुलिस ने मनप्रीत की मृतक देह को सिविल अस्पताल में मोर्चरी में रखवा दिया है और मृतक के परिवार वालों को इसकी सूचना दे दी गई है।

  • पंजाब :  8 साल की बच्ची की मारपीट का मामला आया सामने, देखें वीडियो

    पंजाब : 8 साल की बच्ची की मारपीट का मामला आया सामने, देखें वीडियो

    बच्ची ने चिट्ठी भी लिखी

    लुधियाना : सोशल मीडिया पर दो वीडियो क्लिप बड़ी तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें एक मां अपनी ही 8 साल की बेटी से बड़ी बेरहमी के साथ मारपीट करती दिखाई दे रही है, वहीं पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। यह वीडियो लुधियाना के बलदेव नगर की बताई जा रही है। वहीं वीडियो क्लिप के साथ साथ एक चिट्ठी भी वायरल हो रही है। जोकि पीड़ित लड़की द्वारा लिखी गई बताई जा रही है।

    चिट्ठी में लिखी बातें भावुक करने वाली है। बताया जा रहा है कि बच्ची को उसकी मां आए दिन ऐसे ही मारपीट करती है। इसी संबंध में जब थाना बस्ती जोधेवाल के प्रभारी से बात की तो उन्होंने बताया कि मामला उनके ध्यान में आया था। लेकिन पीड़ित लड़की की मां ने लिखती रूप में माफी मांग ली है। अब जिक्रयोग बात यह है की बेशक पीड़ित बच्ची की मां ने माफी मांग ली लेकिन गुनाह तो हुआ है। 8 साल की बच्ची से दरिंदगी के साथ मारपीट करना कहां तक जायज है ओर इस बात की क्या गारंटी है, कि वह फिर से बच्ची के साथ मारपीट नही करेगी।

  • पंजाबः स्कूलों को लेकर शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान

    पंजाबः स्कूलों को लेकर शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान

    लुधियाना: पंजाब सरकार द्वारा लगातार सरकारी स्कूलों को अपग्रेड करने के तेजी से काम किया जा रहा है। वहीं आज सरकारी स्कूलों को लेकर शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने बड़ा ऐलान किया है। दरअसल, लुधियाना पहुंचे बैंस ने कहा कि राज्य के कुल 20 हजार सरकारी  स्कूल  दिसंबर तक वाई-फाई लैस होंगे। किसी भी स्कूल को इंटरनेट की समस्या नहीं होगी। शिक्षा मंत्री आज लुधियाना पहुंचे हुए थे, जहां वह सरकारी स्कूलों में तैनात किए गए सुरक्षा गार्डों के साथ मीटिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा एक APP बनाई जा रही है, जिसमें स्कूल प्रबंधक या बच्चों के अभिभाव स्कूल के बाथरूम की खस्ता हालत की तस्वीर पोस्ट कर सकते है, जिसे उसी समय ठीक करवाया जाएगा। वहीं स्कूलों में सुरक्षा गार्ड की तैनाती को लेकर उन्होंने कहा कि 500 से अधिक छात्राओं वाले हाई स्कूल में भी सुरक्षा गार्ड तैनात करने की प्रक्रियां शुरू कर दी गई है। 

  • पंजाबः सड़क पार करते समय कार चालक ने दादा और पोता-पोती को कुचला, एक की मौत, देखें CCTV

    पंजाबः सड़क पार करते समय कार चालक ने दादा और पोता-पोती को कुचला, एक की मौत, देखें CCTV

    लुधियानाः महानगर के गुरु नानक खालसा कॉलेज मॉडल टाउन से बड़ी खबर सामने आई है। जहां अपने दोस्त को मिलकर घर लौट रहे एक बुजुर्ग व दो बच्चों को तेज रफ्तार कार चालक ने कुचल दिया। इस हादसे में घायल तीनों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में पहुंचाया, लेकिन यहां इलाज के दौरान बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। मरने वाले की पहचान तरसेम सिंह के रूप में हुई है। वहीं घायल दोनों बच्चों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    घटना के तुरंत बाद मृतक के बेटे अमरजोत सिंह ने पुलिस को सूचित किया। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में ये हादसा कैद हो गया है। अमरजोत ने पुलिस को बताया कि वह पिता, पत्नी और बच्चों के साथ अपने दोस्त गुरविंदर सिंह निवासी गुरु नानक खालसा कॉलेज मॉडल टाउन को मिलने गया था। देर रात वह खाना खाकर अपने घर वापस जा रहे थे। इस बीच उनके बच्चे पिता तरसेम सिंह के साथ सड़क पार कर रहे थे। इतने में तेज रफ्तार कार चालक ने उनकी आंखों के सामने पिता को कुचल दिया। हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर वहां से फरार हो गया।

    हादसे में पिता के साथ बेटा अभयजोत सिंह और बेटी असीसजीत कौर को गंभीर चोटें आईं। तीनों घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल कृष्णा में दाखिल करवाया गया। वहां से उन्हें डीएमसी अस्पताल रेफर किया गया। जहां उनके पिता की मौत हो गई। थाना मॉडल टाउन के जांच अधिकारी सीता राम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल सीसीटीवी के आधार पर गाड़ी को ट्रेस किया जा रहा है। अभी अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा IPC धारा 304-A, 279, 337 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

  • पंजाबः निहग सिंह बाणे में युवकों ने दुकानदार पर किया हमला, कैश चुराने के लगे आरोप, देखें CCTV

    पंजाबः निहग सिंह बाणे में युवकों ने दुकानदार पर किया हमला, कैश चुराने के लगे आरोप, देखें CCTV

    लुधियानाः ताजपुर रोड स्थित भोला कॉलोनी में रहने वाले कुछ लोगों ने निहग सिंह बाणे में युवकों पर मारपीट करने और गले से पैसे निकालने का आरोप लगाया है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित परिवार ने इस संबंध में थाना डिवीजन नंबर 7 के लगती चौकी ताजपुर में शिकायत दी है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। मामले संबंधित जानकारी देते हुए जसवंत सिंह ने बताया कि आरोपी इलाके में ही रहते हैं जो कि निहंग सिंह के बाणे में होते हैं।

    पीड़ित ने आरोप लगाया है कि आरोपी नशा करते हैं और लोगों से लूटपाट करते हैं। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों द्वारा उसके रिश्तेदारों पर तेजधार हथियार से हमला किया गया। उसकी दुकान के गले से पैसे भी चुराए गए। आरोप है कि विरोध करने पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव करते समय उसके रिश्तेदार को भी हमला कर दिया गया। पुलिस मामले में जांच कर रही है। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि हमला करने वालो को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

  • पंजाबः इस इलाके में अर्धनग्न अवस्था में मिला शव

    पंजाबः इस इलाके में अर्धनग्न अवस्था में मिला शव

    लुधियानाः बालिएवाला इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। जहां उस समय दहशत का माहौल हो गया जब स्थानीय निवासियों ने सड़क के किनारे अर्धनग्न हालत में शव देखा। इस दौरान मृतक के शरीर पर चोट के निशान थे। सूचना के बाद कुमकला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में गांव बालीवाल निवासी कंवलजीत सिंह की शिकायत पर थाना कुमकाल की पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    पुलिस को जानकारी देते हुए कंवलजीत सिंह ने बताया कि बीती रात वह अपने खेतों में चक्कर लगाने के लिए गया था। उन्होंने अमर सिंह के खेत के पास सड़क किनारे एक अर्धनग्न शव पड़ा हुआ था। अज्ञात हमलावरों ने तेजधार हथियार से सिर, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर वार कर उसकी हत्या की हुई थी। कंवलजीत सिंह ने इसकी सूचना कुमकाल थाने की पुलिस को दी। इस मामले में जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह का कहना है कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। इस मामले में कंवलजीत सिंह की शिकायत पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृतक की पहचान के बाद इस मामले में कई खुलासे हो सकते हैं।