Category: Himachal>Baddi

  • पंजाबः अमृतपाल सिंह ने नशे को लेकर दी चेतावनी, देखें वीडियो

    पंजाबः अमृतपाल सिंह ने नशे को लेकर दी चेतावनी, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में नशे के खिलाफ कार्रवाई को लेकर भले ही राज्य सरकार सख्ती से कार्रवाई कर रही है। लेकिन राज्य में अभी भी सरेआम नशा बिक रहा है। वहीं इस मामले को लेकर अब ‘वारिस पंजाब दे’ के अमृतपाल सिंह ने नशा बेचने को वीडियो जारी कर चेतावनी दी है। दरअसल, अमृतपाल सिंह गांव पड्डा में पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें वहां पर शिकायते मिल रही थी कि यहां पर कुछ व्यक्ति सरेआम नशा बेच रहे है। उनके पास इस मामले को लेकर सबूत भी मिले है।

    अमृतपाल ने कहा कि उन्हें यहां गांव में कई घरों में नशा बेचने की शिकायते मिली है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि इसमें कई महिलाएं भी शामिल है। इस दौरान उन्होंने नशा बेचने वालों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि आज के बाद अगर कोई नशा बेचता पाया गया या खरीदता पाया गया तो उसके खिलाफ वह खुद कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि जो लोग आपसे नशा बेचता, खरीदता और पीता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ हमारे साथी कार्रवाई करेंगे। इस दौरान उन्होंने प्रशासन से भी नशा बेचने के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

  • पंजाबः कांग्रेस प्रधान राजा वाड़िंग ने रखा 1 लाख डॉलर का ईनाम

    पंजाबः कांग्रेस प्रधान राजा वाड़िंग ने रखा 1 लाख डॉलर का ईनाम

    लुधियाना: पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वाड़िंग ने सिख फॉर जस्टिस के गुरपतवंत सिंह पन्नू को सीधी चुनौती देते हुए कहा कि अगर कोई पन्नू के गले में जूतों का हार डालेगा तो उसे वह अपनी ओर से एक लाख डॉलर का ईनाम देंगे। कांग्रेस अध्यक्ष राजा वाड़िंग ने यह घोषणा पन्नू की राहुल गांधी की पंजाब यात्रा को रोकने की धमकी के जवाब में की। 

    दरअसल, पन्नू ने राहुल गांधी की पंजाब यात्रा रोकने को धमकी दी थी। जवाब में बीती 3 जनवरी को खन्ना में भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वाड़िंग ने यह घोषणा की। यात्रा 11 जनवरी को खन्ना पहुंचेगी और रात यहीं रूकेगी। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा पंजाब में 10 जनवरी को प्रवेश करेगी। अमरिंदर सिंह राजा वाड़िंग ने विजिलेंस द्वारा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को थर्ड डिग्री टॉर्चर के मामले में सांसद रवनीत बिट्‌टू की राय से सहमति जताई। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर विजिलेंस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

    बहरहाल, समूची पंजाब कांग्रेस इन दिनों राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों में जुटी है। साथ ही समय समय पर मीटिंग कर विचार-विमर्श में जुटी है। पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब में SSP उपिंदरजीत सिंह घुम्मण के कार्यालय की दीवारों पर मंगलवार सुबह खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे मिले हैं। विदेश में बैठे आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने इसकी जिम्मेदारी लेते हुए राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा लेकर पंजाब में ना आने की नसीहत भी दे दी है। इससे पहले भी यात्रा रोकने की धमकी दी जा चुकी है।

  • पंजाबः 22 वर्षीय युवक का गोलियां मारकर कत्ल, देखें वीडियो

    पंजाबः 22 वर्षीय युवक का गोलियां मारकर कत्ल, देखें वीडियो

    अमृतसरः शहर के अमन एवेन्यू से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां 22 साल के युवक का बेरहमी से गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। बताया जा रहा है कि पैसों के लेन-देन को लेकर पहले बाप-बेटों ने मिलकर युवक को पीटा। जब लोगों ने पीड़ित को छुड़वाया तो पीछे जाकर उसकी छाती पर दो गोलियां मार दी गई। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। मृतक के जीजा गौरव ने जानकारी दी कि राहुल कुछ सामान लेने के लिए अमन एवेन्यू आया था। वह पास ही खड़े होकर किसी से बातचीत कर रहा था, तभी आरोपी सोनू भट्‌टी अपने बेटों के साथ आ गया। राहुल के साथ मारपीट शुरू कर दी।

    आसपास के लोगों ने उसे बचाया और राहुल को घर भेजा। लेकिन सोनू भट्‌टी अपने बेटों के साथ वापस आया और राहुल की छाती पर दो गोलियां दाग दी। राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिवार का कहना है कि वह पहले अमन एवेन्यू में ही रहते थे। आरोपियों से उन्होंने कुछ पैसे उधार लिए थे। जिसके बदले आरोपियों ने उनका पूरा घर हथिया लिया। केस कोर्ट में भी चल रहा है। जिसकी रंजिश आरोपी उनके साथ रखते थे और उन्हें अमन एवेन्यू में आने नहीं देते थे।

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल मॉर्चुरी में रखवाया है। आज मृतक का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। वहीं पुलिस ने परिवार के बयानों के आधार पर कार्रवाई को शुरू कर दिया है। कत्ल की सूचना मिलने के बाद थाना गेट हकीमां की पुलिस मौके पर पहुंची। परिवार व चश्मदीदों के बयानों के आधार पर पुलिस ने सोनू भट्‌टी व उनके बेटों को गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा।

  • पंजाबः कार और ऑटो में भीषण टक्कर, कई घायल

    पंजाबः कार और ऑटो में भीषण टक्कर, कई घायल

    अमृतसरः पंजाब में कोहरे का कहर जारी है। वहीं मौसम विभाग ने पंजाब में अगले पांच दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है। घने कोहरे के कारण सड़क हादसों के मामले लगातार बढ़ रहे है। वहीं आज घने कोहरे के कारण अंतरराष्ट्रीय अटारी-लाहौर हाईवे पर स्थित गांव ढोडीविड और भडियार के पास एक तेज रफ्तार कार की ऑटो के साथ टक्कर हो गई।

    इस भयानक हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार और ऑटो में टक्कर इतनी भयानक थी कि इस हादसे में ऑटो के परखच्चे उड़ गए। वहां पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज रफ्तार कार ने पहले ऑटो को टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे सफेद पेड़ों से जा टकराई। जिससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। 

  • पंजाबः सेवा केंद्रों के समय में हुआ बदलाव, ADC ने जारी किए आदेश

    पंजाबः सेवा केंद्रों के समय में हुआ बदलाव, ADC ने जारी किए आदेश

    अमृतसरः पंजाब में कोहरे का कहर जारी है। मौसम विभाग ने पंजाब में अगले पांच दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सात जनवरी तक लोगों को कोहरे से राहत नहीं मिलेगी। लगभग सभी इलाकों में सुबह और शाम के वक्त घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं बढ़ रही ठंड के चलते शहर में सेवा केंद्रों के समय में बदलाव के आदेश दिए गए हैं। डिप्टी कमिश्नर हरप्रीत सिंह सूदन के आदेशों पर एडीसी सुरिदंर सिंह ने समय को बदलने के आदेश जारी किए हैं। फिलहाल यह आदेश 15 जनवरी तक लागू किए गए हैं। इसके आगे का फैसला मौसम को लेकर किया जाएगा।

    एडीसी सुरिंदर सिंह के आदेशों के अनुसार अब सेवा केंद्र शाम 5 बजे तक काम करेंगे। वहीं, यह सेवा केंद्र सुबह पौने 10 बजे खोल दिए जाएंगे। डीसी हरप्रीत सिंह सूदन का कहना है कि सुबह ठंड के चलते दूर-दराज से आने वाले लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। उनकी सहूलियत के अनुसार यह अब 9 बजे की जगह पौने 10 बजे अपना काम शुरू करेंगे और 5 बजे तक यहां काम चलेगा।

    ठंड को देखते हुए पंजाब के स्कूल भी 8 जनवरी 2023 तक बंद करके रखे गए हैं। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इन आदेशों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों के खिलाफ शोकॉज नोटिस भी जारी किए हैं। अब लोगों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए सेवा केंद्रों के समय में बदलाव भी एक अच्छा कदम है।

  • पंजाबः आप विधायक के खिलाफ डीसी दफ्तर के कर्मचारी एसाेसिएशन ने खोला मोर्चा, देखें वीडियो

    पंजाबः आप विधायक के खिलाफ डीसी दफ्तर के कर्मचारी एसाेसिएशन ने खोला मोर्चा, देखें वीडियो

    लुधियानाः आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी ने बीते दिन ड्राइविंग ट्रैक रोज गार्डन में रेड की थी। दरअसल, ट्रैक पर काम करवाने आए लोगों ने विधायक के सामने समस्याएं रखी थी। इस दौरान गोगी ने कहा कि टेस्ट ड्राइव पर तैनात प्राइवेट कंपनी का सुरक्षा कर्मचारी व दो अन्य उसके साथी लोगों का काम करवाने की एवज में पैसे इकट्‌ठे करते है। इस दौरान वहां पर कई स्टाफकर्मी भी गैर हाजिर मिले थे। गोगी ने 3 लोगों को थाना डिवीजन नंबर 8 के हवाले कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों खिलाफ एफआईआर दायर कर दी गई थी। लेकिन आज सरकारी कर्मचारियों ने विधायक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

    आज वेस्ट से आप विधायक गुरप्रीत सिंह गोगी के खिलाफ डीसी दफ्तर कर्मचारी एसाेसिएशन ने माेर्चा खोल दिया है। डीसी आफ़िस में अधिकारियों ने कलम छोड़ हड़ताल रख दी है। प्रेस के नाम एक विज्ञप्ति जारी करते हुए डीसी दफ्तर कर्मचारी यूनियन के प्रदेश प्रधान तजिंदर सिंह नंगल एवं प्रदेश मुख्य सचिव नरिंदर सिंह चीमा ने सरकार से मांग की है कि वह अपने विधायक गुरप्रीत सिंह गोगी को कंट्रोल करें। विधायक के खिलाफ विरोध जताते हुए लुधियाना में डीसी दफ्तर कर्मचारियों द्वारा बाकायदा तौर पर कलम छोड़ हड़ताल भी की गई है।

    यूनियन का कहना है कि विधायक गोगी द्वारा गत दिवस लुधियाना आरटीए द्फ्तर के ड्राईविंग टैस्ट ट्रैक पर जाकर सिक्योरिटी गार्ड से बदसलूकी की और बाद में आरटीए दफ्तर के 3 कर्मचारियों को बिना किसी कारण थाने में गैरकानूनी ढंग से रखकर अपनी मनमानी की। यूनियन ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है, कि वह अपने विधायक पर कंट्रोल करें और उसे कहें कि वह अपनी गल्ती स्वीकार करने अन्यथा पूरे पंजाब में विरोध प्रदर्शन आरंभ कर दिया जाएगा।

  • पंजाबः BSF ने पाकिस्तानी घुसपैठ की कोशिश की नाकाम

    पंजाबः BSF ने पाकिस्तानी घुसपैठ की कोशिश की नाकाम

    अमृतसरः नए साल के मौके पर घुसपैठ की पहली कोशिश पंजाब भारत-पाकिस्तान सीमा पर की गई, जिसे सीमा सुरक्षा बल ने नाकाम कर दिया। अमृतसर बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया है। घुसपैठिए के पास से एक इम्पोर्टेड बंदूक भी बरामद की गई है। फिलहाल बीएसएफ ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी के मुताबिक, अमृतसर सेक्टर के अंतर्गत बीओपी सीमा सुरक्षा बल की 73 बटालियन के जवान सीमा पर गश्त कर रहे थे। इसी बीच घने कोहरे में बीएसएफ को किसी के आने का आभास हुआ। घुसपैठिए भारतीय सीमा से 500 मीटर अंदर बने सुरक्षा बाड़ तक पहुंच गए थे। बीएसएफ जवानों ने आवाज लगाई तो घुसपैठिए ने छिपने की कोशिश की। जिसके बाद जवानों को फायरिंग करनी पड़ी।

    बता दें कि मारे गए घुसपैठिए के पास से बीएसएफ के जवानों ने एक पंप गन भी बरामद की है। अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि घुसपैठिए ने सीमा सुरक्षा बल के जवानों पर फायरिंग की या नहीं। अनुमान के मुताबिक बताया जा रहा है कि वह तस्करी के मकसद से भारतीय सीमा में दाखिल हुआ था। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है।

  • पंजाबः गाड़ी में नशा करते दो कांस्टेबल काबू, देखें वीडियो

    पंजाबः गाड़ी में नशा करते दो कांस्टेबल काबू, देखें वीडियो

    अमृतसरः शहर के ढींगरा कालोनी में नशा करते हुए दो कांस्टेबलों की वीडियों सामने आई है। उक्त कांस्टेबलों को लोगों ने गाड़ी में नशा करते हुए पकड़ा है। स्थानीय लोगों ने दोनों कांस्टेबलों को पुलिस के हवाले कर दिया है। जिनसे पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों कांस्टेबलों के मेडिकल करवाने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। कालोनी में रहने वाले कुलजीत सिंह ने बताया कि यहां बीते कुछ दिनों से एक कार में कुछ पुलिस वाले नशा करते थे। पास ही दुकान पर एक कैमरा लगा था। जिसमें उनकी यह हरकत रिकार्ड हो रही थी।

    सोमवार जैसे ही वह कार दोबारा इलाके में पहुंची, इलाका निवासियों ने कार को घेर लिया और पुलिस मुलाजिमों को रंगे हाथों पकड़ लिया। कुलजीत सिंह ने जानकारी दी कि पुलिस मुलाजिमों ने नशा करने के बात उनके सामने कबूल की है। उनकी गाड़ी में एक सिरिंज भी मिली है, जिससे वे नशा कर रहे थे। इसकी जानकारी पुलिस को दे दी गई है। आस है कि पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई जरूर करेगी।

    इसी दौरान जब पकड़े गए दोनों कांस्टेबलों ने कैमरा देखा तो अपने बयान बदल लिए। उन्होंने उन पर लगाए जा रहे बयान बदल दिए। यह भी कहा कि वह तो यहां दूसरे कांस्टेबल को पैसे देने आए थे। वहीं दूसरी तरफ गाड़ी में पड़ी सिरिंज के बारे में पूछा तो दोनों ही मुकर गए कि वह उनकी है ही नहीं। फिलहाल पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

  • पंजाबः पूर्व कांग्रेस मंत्री के एक और करीबी ने किया सरेंडर

    पंजाबः पूर्व कांग्रेस मंत्री के एक और करीबी ने किया सरेंडर

    लुधियानाः अनाज मंडी ट्रांसपोर्टेशन टेंडर घोटाले में फंसे पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु के पीए इंदरजीत सिंह इंदी ने सोमवार को विजिलेंस के सामने सरेंडर कर दिया। पिछले कुछ दिनों से कयास लगाए जा रहे थे इंदरजीत सरेंडर कर सकता है। चार जनवरी को अदालत की तरफ से उसे भगोड़ा घोषित किए जाने की आशंका थी मगर नया साल चढ़ते ही सोमवार को इंद्रजीत ने सरेंडर कर दिया।

    सूत्र बताते हैं कि इंदरजीत टेंडर घोटाले का मुख्य सूत्रधार है और विजिलेंस की टीम पिछले काफी समय से उसकी तलाश में जुटी थी। इससे पहले पूर्व कैबिनेट मंत्री के पीए मीनू पंकज मल्होत्रा ने भी विजिलेंस के समक्ष आत्मसमर्पण किया था उसके बाद से ही यह कहा जाने लगा था कि इंदरजीत भी जल्द ही सरेंडर कर देगा।

  • पंजाबः युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप

    पंजाबः युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप

    लुधियानाः शहर के गांव कादियां स्थित जंगल में शनिवार को युवक का शव बरामद होने से हड़कंप मच गया। राहगीरों ने शव देखकर तुरंत इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। शव से पूरे इलाके में बदबू फैली हुई थी। जिसके बाद वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पुलिस को बुलाया। आसपास के लोगों ने बताया कि इलाके में बदबू फैली हुई थी। उन्हें लगा कि कोई जानवर मरा पड़ा है। जब उन्होंने जाकर देखा तो मौके पर युवक का गली सड़ी हालत में लाश पड़ी थी।

    घटना स्थल पर थाना लाडोवाल के एसएचओ जगदेव धालीवाल पहुंचे। पुलिस ने शव को लोगों की मदद से सिविल अस्पताल मोर्चरी पहुंचाया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। एसएचओ जगदेव सिंह धालीवाल ने बताया कि मामला संदिग्ध है। शव के पास से एक रस्सी भी मिली है। मरने वाले ने आत्महत्या की है या उसका मर्डर हुआ है ये अभी जांच का विषय है। शव को फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे आदि भी खंगाले जा रहे हैं ताकि पता चल सके कि मरने वाले व्यक्ति कब इस जंगल की ओर आया।