Category: Punjab

  • Punjab News : चलती Car मेें लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Punjab News : चलती Car मेें लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    जीरकपुर : कार को आग लगने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार देर रात करीब 4 वजे जीरकपुर के एरिया लाइट प्वाइंट पर डिवाइडर से टकराने से कार को आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कार जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी दो लोग कार में सवार होकर शिमला से दिल्ली को जा रहे थे और सुबह 4 बजे जब वह जीरकपुर स्थित के एरिया लाइट प्वाइंट पर फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो उनकी कार डिवाइडर के साथ टकरा गई। जिसके बाद कार मेें आग लग गई।

    बताया जा रहा कि आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में कार जलकर राख हो गई। मिली जानकारी के अनुसार हादसा होने के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने कार के चालक तथा मलिक को किसी निजी अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया। पीड़ितों की पहचान तनुज कुमार (33) और मनोज जाटव के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों दिल्ली के रहने वाले हैं और अपने किसी कामकाज के सिलसिले में दिल्ली से शिमला गए हुए थे और शिमला में अपना कामकाज खत्म कर वापिस दिल्ली जा रहे थे। पिछले कई महीने से यहां पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा एक फ्लाई ओवर का निर्माण किया जा रहा है।

    इसके लिए वहां पर सीमेंट के बेरीगेट्स लगाए हुए हैं रात के अंधेरे में और कोहरे के समय जब कोई भी वहां पंचकूला की तरफ से आता है तो उसे अंदाजा नहीं होता कि यहां पर अचानक से एक छोटा मोड आएगा क्योंकि पीछे कोई भी साइन बोर्ड नहीं लगाया गया। आज की दुर्घटना में भी यही हुआ है कि कार चालक को पहले नहीं पता था कि यहां पर मोड है और अचानक से आकर कार उसी डिवाइडर के साथ टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। अगर समय रहते आग पर काबू न पाया जाता तो आग पेट्रोल की टंकी तक पहुंच जाने से टंकी ब्लास्ट हो सकती थी जिससे हादसा और भी भयानक हो सकता था।

  • Punjab News : Medical Help के लिए राजी हुए डल्लेवाल, लगवाया ग्लूकोज

    Punjab News : Medical Help के लिए राजी हुए डल्लेवाल, लगवाया ग्लूकोज

    चंडीगढ़ : पंजाब के शंभू व खनौरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के दौरान आमरण अनशन कर रहे जगजीत सिंह डल्लेवाल ने 54 दिन का अनशन पूरा होने के बाद शनिवार रात 1 बजे उपचार लेना शुरू किया। शनिवार को केंद्रीय अधिकारियों के शिष्टमंडल द्वारा खनौरी का दौरा किये जाने के बाद यहां देर रात तक बैठकों का दौर चलता रहा। किसानों की मांगों को लेकर 14 फरवरी को चंडीगढ़ में मीटिंग होगी। फसलों पर MSP समेत 12 मांगों को लेकर 55 दिन से अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को ग्लूकोज चढ़ाया गया है।

    शनिवार को केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण विभाग के जॉइंट सेक्रेटरी पंजाब और हरियाणा के खनौरी बॉर्डर पर पहुंचे थे। उन्होंने डल्लेवाल से मिलकर मीटिंग का न्योता दिया। केंद्र की तरफ से बातचीत का प्रस्ताव मिलने के बाद किसानों ने डल्लेवाल को मेडिकल ट्रीटमेंट देने के लिए हामी भर दी और उन्हें ग्लूकोज चढ़ाया गया। मिली जानकारी के अनुसार डल्लेवाल का वजन 20 किलो कम हो गया है। जब वे आमरण अनशन पर बैठे थे, तब उनका वजन 86 किलो 950 ग्राम था। अब यह घटकर 66 किलो 400 ग्राम रह गया है।

    खनौरी बॉर्डर पर मीडिया से बातचीत करते हुए जॉइंट सेक्रेटरी प्रियरंजन ने कहा कि केंद्र को आमरण अनशन पर बैठे डल्लेवाल की सेहत की फिक्र है। हम यहां आए हैं, ताकि कोई रास्ता निकल सके। केंद्र की तरफ से जो बातचीत का प्रस्ताव दिया गया है उसमें लिखा है- भारतीय किसान यूनियन और किसान मजदूर मोर्चा की मांगों को लेकर भारत सरकार और पंजाब सरकार के मंत्रियों के साथ 14 फरवरी को बैठक होगी। यह बैठक चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में होगी। हम आशा करते हैं कि डल्लेवाल जल्द अपना अनशन खत्म करेंगे और बैठक में शामिल होंगे।

  • Punjab News: Civil Hospital मे तैनात मुलाजिम और Tehsildar के नाम पर रिश्वत लेता वसीका नवीस गिरफ्तार

    Punjab News: Civil Hospital मे तैनात मुलाजिम और Tehsildar के नाम पर रिश्वत लेता वसीका नवीस गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गए अभियान के तहत पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने कारवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं जालंधर सिविल अस्पताल में तैनात एक निजी सुरक्षा गार्ड, नरेंद्र कुमार वासी गांव चक्क साधू वाला को एक पीसीएमएस डॉक्टर के नाम पर 10,000 रुपए रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

    जानकारी देते हुए राज्य विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि मामला मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर जिला फिरोजपुर के मलांवाला खास वासी लोकेश द्वारा दर्ज करवाई शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है।

    अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने शिकायत में बताया कि उसने अपनी रिश्तेदार के लिए विकलांगता प्रमाण पत्र जारी करवाने के लिए सिविल सर्जन जालंधर के कार्यालय में एक ऑर्थोपेडिक्स विशेषज्ञ से संपर्क किया था, लेकिन ई-ट्राइसाइकिल खरीदने के लिए वह आवश्यक विकलांगता प्रतिशत प्राप्त नहीं कर सका। जिसके बाद संबंधित डॉक्टर के कार्यालय के बाहर तैनात उक्त सुरक्षा गार्ड ने विकलांगता प्रमाण पत्र में प्रतिशत बढ़ाने के बदले 10,000 रुपए रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता ने आरोपी के साथ हुई बातचीत को अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया और इसे सबूत के रूप में विजीलेंस ब्यूरो को जमा करवा दिया। इस शिकायत में लगाए सभी आरोपों की पुष्टि के दौरान यह सही साबित हुए, क्योंकि इन्हें मौखिक सबूतों के साथ-साथ बातचीत की रिकॉर्डिंग के रूप में पेश किया गया। इस पुष्टि रिपोर्ट के आधार पर, उक्त आरोपी नरेंद्र कुमार के खिलाफ विजीलेंस ब्यूरो के थाना जालंधर रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रवक्ता ने कहा कि आरोपी को कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा और इस संबंध में आगे की जांच जारी है।

    इसी तरह तहसील कॉम्प्लेक्स फरीदकोट में कार्य करता वसीका नवीस डिप्टी सिंह को तहसीलदार के नाम पर दूसरी किश्त के रूप में 5,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को परमजीत सिंह निवासी गांव टहिणा, जिला फरीदकोट की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया कि उसने अपनी मां के नाम पर गांव टहिणा में जमीन खरीदी थी। इस जमीन की रजिस्ट्री करवाने के लिए जरूरी दस्तावेज़ तैयार कराने के लिए वह उक्त वसीका नवीस से मिला, जिसने रजिस्ट्री करवाने के लिए तहसील के अधिकारियों/कर्मचारियों को पैसे देने का हवाला देकर 20,000 रुपए रिश्वत की मांग की। दस्तावेज़ जमा करवाने के बाद उक्त आरोपी ने शिकायतकर्ता से गूगल पे के माध्यम से रिश्वत की राशि देने को कहा, जिसके चलते शिकायतकर्ता ने 15,000 रुपए दे दिए। अब आरोपी शिकायतकर्ता से बाकी बचे 5,000 रुपए की मांग कर रहा था, जिसके लिए शिकायतकर्ता ने आरोपी के साथ फोन पर हुई बातचीत रिकॉर्ड कर ली और इसे सबूत के रूप में विजिलेंस ब्यूरो के समक्ष पेश किया। इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी डिप्टी सिंह को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में 5,000 रुपए की दूसरी किश्त के रूप में रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो थाने फिरोजपुर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और इस मामले की आगे की जांच जारी है।
  • Punjab News : हाईवोल्टेज तारों की चपेट में आए 2 व्यक्ति, घायल

    Punjab News : हाईवोल्टेज तारों की चपेट में आए 2 व्यक्ति, घायल

    अबोहर : हाईवोल्टेज तारों की चपेट में 2 व्यक्ति आ गए। घटना गांव मौजगढ की है। घटना दोपहर के समय की है, जब दोनों कर्मचारी वाटर वर्कस में वाल्व खोलने का काम कर रहे थे। पीड़ितों की पहचान सुरेन्द्र कुमार(45) और मदन लाल(50) के तौर पर हुई है।

    मिली जानकारी के अनुसार दोनों वाल्व खोलने के दौरान ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली की तारों की चपेट में आ गए, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गए। पीड़ितों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। जिसके बाद 108 एंबुलेंस को सूचना दी। दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि दोनों खतरे से बाहर है।

  • Punjab News: रिश्वत लेता ASI रंगे हाथों गिरफ्तार

    Punjab News: रिश्वत लेता ASI रंगे हाथों गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गए अभियान के तहत पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने थाना सिटी-2, कपूरथला में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर (ए.एस.आई.) मनजीत सिंह को 5,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।

    मामले की जानकारी देते हुए राज्य विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिस कर्मचारी के खिलाफ मामला कपूरथला जिले के फत्तूढींगा निवासी गुरजीत कौर की शिकायत पर दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो से संपर्क कर बताया कि उक्त आरोपी ने थाने में की गई शिकायत के प्रति और शिकायतकर्ताओं के साथ किए गए समझौते की कॉपियां उपलब्ध करवाने के बदले 5,000 रुपए की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता गुरजीत कौर ने बताया कि आरोपी ए.एस.आई. ने उक्त पुलिस शिकायत का निपटारा उसके पक्ष में करने के लिए पहले ही 1,500 ले लिए थे।

    जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजीलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछा कर उक्त पुलिस कर्मचारी को 2 सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत विजीलेंस ब्यूरो के थाना जालंधर रेंज में मामला दर्ज किया गया है और इस संबंध में आगे की जांच जारी है।

  • Punjab: इस इलाके में Nihang का हमलावारों ने किया कत्ल, देखें वीडियो

    Punjab: इस इलाके में Nihang का हमलावारों ने किया कत्ल, देखें वीडियो

    बरनालाः नजदीकी गांव काहने में देर रात घर पर सोए निहंग सिंह ज्ञानी गुरदयाल सिंह काहने के का अज्ञात व्यक्तियों ने कत्ल कर दिया है। जानकारी के अनुसार निहंग सिंह ज्ञानी गुरदयाल सिंह उर्फ जसविंद्र सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी गांव काहनेके अपने घर में बनाई निहंग छावनी में रात के समय सोया था, जिसका अज्ञात कातिलों ने बेरहमी से गले पर तेजधार हथियारों के प्रहार करके कत्ल कर दिया।

    इस मौके पर मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने बताया कि मृतक निहंग सिंह गुरदयाल सिंह पिछले 25 वर्षों से गांव में अपने बनाये मकान में छावनी बनाकर अकेले रहते थे, गुरबानी का पाठ भी सिखाता था। लेकिन रात करीब 1 बजे कुछ अज्ञात लोगों ने निहंग गुरदयाल सिंह की तेजधार हथियारों से बेरहमी से हत्या कर दी। इस घठना सबंधी लोगों को सुवह पता चला। मृतक का शव घर के आंगन में खून से लथपथ पाया गया।

    मृतक अपने परिवार से अलग गांव में एक मकान में अकेला रहता था। इस मौके पर पीड़ित परिवार के सदस्यों ने मृतक की हत्या करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस मौके जानकारी देते हुए थाना प्रभारी जगजीत सिंह ने बताया कि पुलिस इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। फिलहाल अज्ञात लोगोंं पर मामला दर्ज कर लिया है।

  • Punjab: नशे की फैक्टरी में STF की Raid, मालिक सहित 4 गिरफ्तार, प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद

    Punjab: नशे की फैक्टरी में STF की Raid, मालिक सहित 4 गिरफ्तार, प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद

    बरनालाः नशे के खिलाफ कार्रवाई एसटीएफ पंजाब और बरनाला पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर फैक्टरी पर रेड की। इस दौरान पुलिस ने मालिक सहित 4 गिरफ्तार किए है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी सतवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने रेड के दौरान प्रतिबंधित 3.12 लाख कैप्सूल पकड़े गए, जिनका इस्तेमाल नशे के लिए किया जाता है। इस मामले में फैक्टरी मालिक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि बरनाला के नाइवाला रोड पर अलजान फार्मास्युटिकल प्राइवेट लिमिटेड नामक फैक्टरी में प्रतिबंधित कैप्सूल का निर्माण किया जाता है, जिसके पास इसे बनाने का लाइसेंस नहीं है। इसके अलावा और भी कई ऐसी दवाएं बिना मंजूरी के तैयार की जा रही हैं।

    उन्होंने कहा कि एसटीएफ के पास अलजान फार्मास्युटिकल प्राइवेट लिमिटेड के मालिक के खिलाफ कई शिकायतें हैं और उसके खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। बरनाला पुलिस टीम ने एसटीएफ टीम के साथ मिलकर ऑपरेशन चलाया और ड्रग ऑफिसर बरनाला को साथ लेकर फैक्टरी पर छापा मारा। चेकिंग के दौरान 95 हजार प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए। इन कैप्सूलों को लेकर उनके पास कोई रिकॉर्ड या मंजूरी नहीं थी। इसके अलावा इसी प्रकार के अन्य 2.17 लाख अन्य कैप्सूल भी बरामद किए गए हैं। इनकी कीमत लगभग 1.16 करोड़ रुपये है और जिसके पास पंजाब में निर्माण का कोई लाइसेंस नहीं है।

    पुलिस को फैक्टरी से ये कैप्सूल, कैप्सूल बनाने का कच्चा माल, नकली मोहरें मिली हैं। उन्होंने बताया कि कुल आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिसमें फैक्ट्री मालिक शिशु पाल, दिनेश बंसल, लव कुश यादव, सुखराज सिंह को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से एक महिंद्रा पिकअप गाड़ी भी बरामद की गई है। मामले में आगे की जांच जारी है और भी खुलासे होने की संभावना है। अन्य फैक्ट्रियों और फर्मों पर छापेमारी से और भी खुलासे होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि यह फैक्टरी काफी समय से चल रही थी, लेकिन पिछले एक महीने से सूचना मिल रही थी।

    ड्रग अधिकारी प्रणीत कौर ने बताया कि उन्होंने एसटीएफ और बरनाला पुलिस के साथ मिलकर इस फैक्टरी पर छापा मारा है। फैक्टरी संचालक के पास इन कैप्सूलों को बनाने का कोई लाइसेंस नहीं था। ये कैप्सूल भारी मात्रा में बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि फैक्टरी से कई अन्य कैप्सूल भी बरामद हुए, जिन्हें पंजाब से बाहर बेचने की इजाजत है, लेकिन इसका सेल रिकाॅर्ड उन्हें प्रस्तुत नहीं किया गया। इसके चलते सभी कैप्सूल जब्त कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि ये कैप्सूल कांगड़ा की एक फर्म के नाम से बनाकर स्टॉक में रखे गए थे। इस की पैकेजिंग सामग्री मौके से बरामद हुई है। उन्होंने कहा कि इन सभी कैप्सूल के सात तरह के सैंपल लिए गए हैं, जिनकी जांच की जाएगी।

  • Punjab: घर से निकाले जाने पर महिला ने खाया जहर

    Punjab: घर से निकाले जाने पर महिला ने खाया जहर

    अबोहरः गांव भागसर निवासी तथा दौलतपुरा में एक विवाहित महिला को उसके ससुराल वालों ने मकान के विवाद के चलते उसके छोटे बच्चों सहित घर से निकाल दिया। जिसके चलते उसने घर में ही कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उपचाराधीन रुकमा पत्नी प्रेम कुमार उम्र करीब 30 वर्ष ने बताया कि उसकी शादी करीब 12 वर्ष पहले दौलतपुरा निवासी प्रेम कुमार के साथ हुई थी, शादी के बाद उसके घर में दो लड़कियां पैदा हुई। उसने बताया कि मकान के बंटवारे को लेकर उसके पति तथा उसके भाइयों के बीच झगड़ा चल रहा है।

    गत दिवस जब पति काम पर गया हुआ था, तो इसी विवाद में उसकी सास तथा देवर ने उसे घर से निकाल दिया, जिसके चलते उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। इधर, गली में बेहोश पड़ी रुकमा को देखकर लोगों ने इसकी सूचना प्रेम कुमार को दी, जिस पर प्रेम कुमार मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। डॉ. धर्मवीर अरोड़ा ने बताया कि रुकमा की हालत खतरे से बाहर है और उसकी रिपोर्ट तैयार कर पुलिस को भेज दी गई है। खुइयां सरवर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Punjab: खेत में पानी दे रहे किसान को सांप ने डसा, मौत

    Punjab: खेत में पानी दे रहे किसान को सांप ने डसा, मौत

    अबोहरः गांव निहालखेड़ा निवासी मजदूर किसान की शनिवार दोपहर खेत में पानी लगाते समय जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई। उसका शव अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। मृतक तीन बच्चों का पिता था। जानकारी के अनुसार करीब 35 वर्षीय नौरंग गांव के ही एक जमींदार के खेत में पानी लगाने गया था। पानी लगाते समय जहरीले सांप ने काट लिया, जिससे वह बेहोश हो गया। आसपास के किसानों ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। सूचना मिलने पर उसका भाई, परिजन व रिश्तेदार उसे टेंपो में उपचार के लिए अस्पताल ला रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।

    इधर, अस्पताल के डॉ. डीवी अरोड़ा ने बताया कि सांप के काटने के बाद जिस व्यक्ति को अस्पताल लाया गया था, उसकी पहले ही मौत हो चुकी थी, उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया जाएगा, जिसका कल पोस्टमार्टम किया जाएगा।

  • Punjab: 10 महीने पहले कनाडा गए युवक की कार एक्सिडेंट में मौत, देखें वीडियो

    Punjab: 10 महीने पहले कनाडा गए युवक की कार एक्सिडेंट में मौत, देखें वीडियो

    मोगाः गांव काहन सिंह वाला के चरणप्रीत सिंह की कनाडा में कार हादसे में मौत हो गई। चरणप्रीत सिंह करीब 10 महीने पहले ही कनाडा गया था। बीते दिन वह अपने दोस्तों के साथ कार पर जा रहा था कि गलत दिशा से आ रही कार के साथ टक्कर हो गई। हादसे में दो नौजवानों की मौत हो गई। चरणप्रीत सिंह के साथ उसका दूसरा दोस्त जो की तलवंडी भाई जिला फिरोजपुर का रहने वाला है की भी मौत हो गई। वहीं, चरणप्रीत मां बाप का इकलौता बेटा था। मौत की खबर सुनते परिवार वालो का रो-रोकर बुरा हाल है। वही गांव वासियों और परिवार वालो ने केंद्र और पंजाब सरकार से अपील की कि उनके बेटे की लाश को भारत लाया जाए।