Category: Punjab>Fazilka

  • Punjab News: 2 घंटों में 3 घरों में चोरी, 44 तोले सोना और डेढ़ लाख नगदी लेकर चोर फरार

    Punjab News: 2 घंटों में 3 घरों में चोरी, 44 तोले सोना और डेढ़ लाख नगदी लेकर चोर फरार

    फाजिल्काः जिले में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। बेखौफ चोर आए दिन वारदातों को अंजाम देकर फरार हो रहे है। वहीं अबोहर के गांव कल्लरखेड़ा में चोरों ने एक ही रात में 3 घरों को निशाना बनाया। चोरों द्वारा 2 घंटे में वारदातों को अंजाम दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार चोर रात 1 से 3 बजे के बीच तीनों घरों में वारदात को अंजाम देकर घरों से 44 तोला सोना और डेढ़ लाख से अधिक की नगदी लेकर फरार हो गए।

    लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी गई। जानकारी के अनुसार प्रभुदयाल के घर से चोर 40 तोला सोना और सवा लाख रुपए की नगदी ले गए। जगदीश कुमार के घर से 2 तोले सोना चोरी हुआ है। इसी तरह लक्खा सिंह के घर से 2 तोला सोना और 25 हजार रुपए की नगदी गायब हुई। प्राथमिक जांच में सामने आया कि चोर दीवार फांदकर घर में घुसे हैं। सूचना मिलते ही खुईयां सरवर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

    वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने फोरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू कर दी है। इससे पहले खुईयां सरवर में भी एक ही रात में चार घरों में चोरी की वारदात हो चुकी है। एक ही रात में तीन घरों में हुई लाखों की चोरी के मामले का पता चलते ही डीएसपी एच बलकार सिंह, डीएसपी ग्रामीण तेजिंद्र सिंह, सीआईए स्टॉफ के प्रभारी रुपेन्द्र सिंह और थाना खुईयां सरवर के प्रभारी परमजीत फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

     

  • Punjab News: नशा मुक्ति केंद्र से 6 युवक हुए फरार, जांच में जुटी पुलिस

    Punjab News: नशा मुक्ति केंद्र से 6 युवक हुए फरार, जांच में जुटी पुलिस

    फाजिल्काः पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। वहीं नशे से युवाओं को मुक्त करवाने के लिए नए सेंटर बनाए गए, जहां नौजवानों को नशे से मुक्त करवाने के लिए उनका उपचार किया जा रहा है। लेकिन पुलिस द्वारा नशे को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इन सभी के बीच नशा मुक्ति केंद्र से 6 युवकों के फरार होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी ने अनुसार जट्टवाली के समीप बनाए गए नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराए गए 6 नौजवान एग्जॉस्ट फैन वाली खिड़की तोड़कर फरार हो गए। हालांकि स्टाफ और डाक्टरों द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।

    मामले की जानकारी देते हुए नर्सिंग स्टाफ ने तैनात रमन कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा 6 युवाओं को नशा छुड़वाने के लिए उनके रिहैबिलिटेशन सेंटर में भर्ती करवाया गया था। जिस कमरे में वह दाखिल थे, उस कमरे में एग्जास्ट फैन वाली खिड़की को तोड़कर वह वहां से भाग गए। उन्हें जब इस बात का पता लगा तो उनके द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई है। रमन का कहना है कि उनके रिहैबिलिटेशन सेंटर में करीब 22 युवक है जिन्हें नशा छोड़ने के लिए यहां भर्ती किया गया है। जिनमें से 6 युवक भागने में कामयाब हो गए। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

  • Punjab News: पिकअप चालक व भतीजे पर हथियारबंद युवकों ने किया हमला

    Punjab News: पिकअप चालक व भतीजे पर हथियारबंद युवकों ने किया हमला

    अबोहरः फाजिल्का के अबोहर में हथियारबंंद युवकों द्वारा गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। जहां हनुमानगढ़ रोड पर पिकअप चालक व उसके भतीजे पर हथियारबंद युवकों ने हमला कर दिया। इस दौरान हथियारबंद युवकों ने दोनों को बुरी तरह से घायल कर दिया। पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि हमलावार उनके पास से नगदी व अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं घटना की सूचना लोगों द्वारा सिटी नंबर 2 पुलिस को दी गई है।

    मामले की जानकारी देते हुए घायल इदगाह बस्ती निवासी वीर सिंह ने बताया कि वह अपने भतीजे व अन्य दो लोगों के साथ हनुमानगढ़ रोड चुंगी पर अपनी गाड़ी धो रहा था। पीड़ित ने कहा कि वह सब्जी की पल्लेदारी का काम करता है और उसने अपनी गाड़ी लेकर उसने मलोट जाना था। इसी दौरान 2 युवक वहां पर बाइक पर आए और उनसे पानी मांगने लगे।

    पीड़ित ने कहा कि जब उन्होंने पानी देने से मना किया तो इसके कुछ देर बाद ही उक्त दोनों युवक अपने दर्जन भर साथियों सहित अन्य बाइकों पर सवार होकर तेजधार हथियारों सहित आए और उन पर तलवार से हमला बोल दिया। इस दौरान उसके हाथ पर तलवार का कट लग गया, जबकि उसके भतीजे अजय को उक्त युवकों लाठियां व डंडों से बुरी तरह पीटा। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि उक्त हथियारबंद युवक जाते हुए उनसे 2 मोबाइल फोन, चांदी की 3 चैन और करीब 17 हजार की नगदी लेकर फरार हो गए। वहीं पुलिस ने पीड़ितों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: खेतों में पानी के पक्के खाल को लेकर हुई खूनी झड़प, एक की मौत

    Punjab News: खेतों में पानी के पक्के खाल को लेकर हुई खूनी झड़प, एक की मौत

    फाजिल्काः जिले के गांव शाहपुरा में खेत के पानी के पक्के खाल को लेकर हुए झगड़े में एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वहीं इस घटना में 3 लोग घायल हो गए, जिन्हें फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दो व्यक्तियों को प्रारंभिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया और एक महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया। बताया जा रहा है कि पिछले तीन सालों में परिवार के दूसरे सदस्य को खेत के पानी के नाले के विवाद को लेकर मार दिया गया था।

    पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक की पहचान बुध प्रकाश सिंह के रूप में हुई है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि पिछले तीन सालों से उनका खेत के पानी के पक्के नाले को लेकर पड़ोसियों के साथ झगड़ा चल रहा है। तीन सालों में उनके दो सदस्य मारे जा चुके हैं।

  • Punjab News: गोली लगने से CIA कर्मी की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: गोली लगने से CIA कर्मी की मौत, देखें वीडियो

    फाजिल्काः जिले में सीआईए स्टाफ में तैनात पुलिस कर्मचारी सरप्रीत सिंह की सर्विस रिवॉल्वर से गोली लगने के कारण मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। फाजिल्का के डीएसपी लवदीप सिंह गिल और एसएचओ लेखराज ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सीआईए स्टाफ के कर्मचारी सरप्रीत सिंह को गोली लगी है। उसे तत्काल इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने पुलिस कर्मचारी को मृत घोषित कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक गोली सर्विस रिवॉल्वर से चली है, लेकिन यह अभी स्पष्ट नहीं है कि गोली किन परिस्थितियों में और किस कारण चली। डीएसपी और एसएचओ ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत के सटीक कारणों का पता चल सकेगा।  
  • Punjab News: ASI पर हमला करने के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

    Punjab News: ASI पर हमला करने के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

    फाजिल्काः जिले के गांव झंगड़ भैणी में गांव के बीते दिन कुछ लोगों द्वारा पंजाब पुलिस के एएसआई पर हमला करने का वीडियो वायरल हुआ था। वहीं इस मामले में कार्रवाई करते हुए सदर थाने की पुलिस ने देर रात ही करीब 8 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था, जिसके तहत पुलिस की टीमों ने छापेमारी करके 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    मामले की जानकारी देते हुए सदर थाने के एसएचओ हरदीप सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। जिसके बाद अब 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान गुरनाम सिंह, बलिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह और गोबिंद निवासी झंगड़ भैणी के रूप में हुई है। आरोपियों को आज माननीय अदालत में पेश करके रिमांड लिया जाएगा और बाकी आरोपियों को भी जल्द काबू कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: Flyover पर तेज रफ्तार कैंटर का कहर, व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: Flyover पर तेज रफ्तार कैंटर का कहर, व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    फाजिल्काः फ्लाईओवर पर आज भीषण सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार फाजिल्का फ्लाईओवर ब्रिज पर तेज रफ्तार से कैंटर चालक ने रेहड़े में टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, ये हादसा सुबह के लगभग 4 बजे हुआ। जिसमें कैंटर और रेहड़े में हुई टक्कर में रेहड़ा चालक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के गुस्से में आए लोगों ने सड़क पर शव को रखकर प्रदर्शन किया गया।

    हालांकि मृतक की पहचान नहीं हो पाई, लेकिन उसे देखकर यह स्पष्ट था कि वह एक साधारण रिक्शा चालक था। मृतक के परिजनों का आरोप है कि यह दुर्घटना तेज रफ्तार से चल रहे कैंटर की वजह से हुई है। इसके बाद स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

    इस मामले में जानकारी देते हए फाजिल्का पुलिस के डीएसपी बलजिंदर सिंह सरां ने कहा, “हम मामले की जांच कर रहे हैं और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। हम जल्द ही दोषियों को पकड़ने में सफल होंगे।” उन्होंने यह भी कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर भविष्य में कड़े कदम उठाए जाएंगे ताकि इस तरह की दुर्घटनाएं फिर से न हों। जिसके बाद पुलिस द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने सड़क से धरना उठाया।

     

  • Punjab News : पुलिस की गाड़ी ने कार को मारी टक्कर, हुआ हंगामा

    Punjab News : पुलिस की गाड़ी ने कार को मारी टक्कर, हुआ हंगामा

     फाजिल्का : पुलिस की गाड़ी द्वारा कार को टक्कर मारने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस टीम आरोपियों का मैडिकल करवाने के लिए सरकारी अस्पताल लेकर गई थी। जिसके बाद वापिस जाते हुए गाड़ी को बैक करते समय पीछे खड़ी पूर्व सरपंच की गाड़ी में टक्कर मार दी। जिसके बाद अस्पताल के बाहर हंगामा हो गया और मौके पर इकट्ठे हुए गांव के लोगों ने पुलिस की गाड़ी को घेर लिया और नुकसान की भरपाई की मांग की। पुलिस ने लोगों को थाने में बुलाया है।

    अस्पताल में मौजूद पूर्व सरपंच जगतार सिंह ने बताया कि वह किसी मामले में अस्पताल आए थे। इस दौरान वह गाड़ी में बैठे थे। अचानक पुलिस कर्मचारियों ने अपनी गाड़ी स्पीड से पीछे करते हुए उनकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस की गाड़ी उनकी तरफ आते देख उन्होंने काफी हॉर्न भी बजाए, लेकिन पुलिस की गाड़ी उनकी गाड़ी में टकरा गई। जिस वजह से उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई और उनका करीब 10 हजार रुपए का नुकसान हो गया है। उनका कहा कि कि पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें थाने बुलाया है। उधर पुलिस कर्मचारी मलकीत सिंह ने कहा कि उनके द्वारा पूर्व सरपंच की गाड़ी के हुए नुकसान की भरपाई कर दी जाएगी

  • Punjab News : नहर किनारे मिला व्यक्ति का शव, नशा करने के लगे आरोप

    Punjab News : नहर किनारे मिला व्यक्ति का शव, नशा करने के लगे आरोप

     फाजिल्का : जिले की नहर किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने की खबर सामने आई है। मृतक की पहचान सुंदर(32) के तौर पर हुई है। घटना सैनिया रोड की है। मिली जानकारी के अनुसार मनरेगा कर्मियों ने मृतक के शव को पड़ा देखा और गांव के लोगों को सूचित किया। सूचना मिलते ही पारिवारिक सदस्य और सदर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। परिजनों का कहना है कि मृतक नशे का आदि था।

    मृतक सुंदर के भाई करण ने बताया कि वह शिवपुरी रोड के रहने वाले है। उसका भाई कल शाम किसी के साथ घर से चला गया था। उन्होंने बताया कि उसका भाई नशा करने का आदि था। लेकिन वह किसके साथ गया और कैसे नशे का सेवन किया उसे कुछ नहीं पता। उनका कहना है कि उसका भाई विवाहित था और एक बच्चे का पिता था।

    उन्हें शक है कि नशे को लेकर झगड़ा हुआ जिस वजह से उसके साथ मारपीट भी की गई। मौके पर पहुंचे सदर थाना के एसएचओ ने बताया कि उन्होंने मौके पर पहुंच मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया दिया है और मामले की जांच की जा रही है।  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है। एसएचओ ने कहा कि व्यक्ति की मौत कैसे हुई है ये पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा।

  • Punjab News : व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    Punjab News : व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    फाजिल्का : जिले के अरनीवाला में अपनी ससुराल में रह रहे व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर सामने आई है। मृतक की पहचान बलविंदर सिंह(40) के तौर पर हुई है। मृतक दो बच्चों का पिता है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। परिजनों द्वारा जांच की मांग की जा रही है।

    मृतक के भाई मंगल सिंह ने बताया कि उसका भाई पिछले कुछ वर्षों से अपनी ससुराल में रह रहा था। उन्होंने बताया कि बीती रात फोन आया कि उसके भाई की हालत बिगड़ गई है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि उसकी मौत हो चुकी थी। जिसके बाद वह परिवार सहित अपने भाई के शव को अपने घर गांव मुंबेका ले आए।

    जहां उसका अंतिम संस्कार से पहले मृतक को नहलाने लगे तो देखा कि उसके गले पर निशान था। उन्हें शक है कि उसके भाई का गला घोंटकर हत्या की गई है। मृतक के भाई ने बताया कि उन्होंने पुलिस को शिकायत दे दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का कहना है कि उन्हें शक है कि, बलविंदर की तबीयत बिगड़ने से नहीं किसी और वजह से मौत हुई है। उन्होंने पुलिस से इस मामले में जांच की मांग की है।