Punjab News: नशा मुक्ति केंद्र से 6 युवक हुए फरार, जांच में जुटी पुलिस

Written by

in

फाजिल्काः पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। वहीं नशे से युवाओं को मुक्त करवाने के लिए नए सेंटर बनाए गए, जहां नौजवानों को नशे से मुक्त करवाने के लिए उनका उपचार किया जा रहा है। लेकिन पुलिस द्वारा नशे को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इन सभी के बीच नशा मुक्ति केंद्र से 6 युवकों के फरार होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी ने अनुसार जट्टवाली के समीप बनाए गए नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराए गए 6 नौजवान एग्जॉस्ट फैन वाली खिड़की तोड़कर फरार हो गए। हालांकि स्टाफ और डाक्टरों द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।

मामले की जानकारी देते हुए नर्सिंग स्टाफ ने तैनात रमन कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा 6 युवाओं को नशा छुड़वाने के लिए उनके रिहैबिलिटेशन सेंटर में भर्ती करवाया गया था। जिस कमरे में वह दाखिल थे, उस कमरे में एग्जास्ट फैन वाली खिड़की को तोड़कर वह वहां से भाग गए। उन्हें जब इस बात का पता लगा तो उनके द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई है। रमन का कहना है कि उनके रिहैबिलिटेशन सेंटर में करीब 22 युवक है जिन्हें नशा छोड़ने के लिए यहां भर्ती किया गया है। जिनमें से 6 युवक भागने में कामयाब हो गए। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *