होमगार्ड जवान का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित: होमगार्ड्स विभाग में सीनियर प्लाटून कमांडर के पद पर तैनात तरसेम लाल निवासी सेंसोवाल का निधन हो गया, उसकी तबियत खराब होने के चलते एम्स बिलासपुर में भर्ती करवाया गया था। उसके बाद इसे पी जी आई चंडीगढ़ रेफर किया गया। जहां इसने अंतिम सांस ली। शव को उनके पैतृक गांव सेंसोवाल में लाया गया। यहां पर होमगार्ड्स विभाग की ओर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बाहिनी अधिकारी धीरज शर्मा व कंपनी कमांडर मोहिंदर सिंह ने अंतिम संस्कार में श्रद्धांजलि अर्पित की। मृतक के बेटे की मौत भी कुछ दिन पहले हुई थी। मृतक अपने पीछे माता ,पत्नी व बेटे को छोड़ गया है। घर में एक माह में दो मौतों से गांव में मातम का माहौल है। होमगार्ड्स कमांडेंट मेजर विकास सकलानी ने  मृतक की अचानक मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं जताई है। व दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *