Category: Punjab>Fazilka

  • Punjab News: गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी के मामले में 2 नाबालिगों सहित ग्रंथी पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी के मामले में 2 नाबालिगों सहित ग्रंथी पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    फाजिल्काः नई आबादी गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी के आरोप में 2 नाबालिगों सहित ग्रंथी पर मामला दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग बेटे ने अपने साथी के साथ गुरुद्वारा साहिब इलेक्ट्रॉनिक हुक्का पिया थी। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जिसके बात इलाका निवासियों ने वायरल वीडियो को लेकर कड़ी आपत्ति जताई। वहीं गुरुद्वारा कमेटी ने घटना को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। जहां पुलिस ने मामले की जांच करते हुए ग्रंथी सहित 2 नाबालिग लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए सिटी थाना के एसएचओ लेखराज ने बताया कि आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। एसएचओ लेखराज ने बताया कि उनके पास फाजिल्का की नई आबादी के श्री गुरुद्वारा साहिब की कमेटी के प्रबंधक व लोग आए थे, जिन्होंने शिकायत दी कि श्री गुरुद्वारा साहिब में ग्रंथी साहिबान के बच्चे गुरुद्वारा साहिब के अंदर जहां गुरु ग्रन्थ साहिब का प्रकाश किया गया है, वहां इलेक्ट्रॉनिक हुक्का पी रहे थे।

    जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। इस मामले में उक्त लोगों को बुलाया गया था, उन्हें माफी मांगने का समय भी दिया गया, लेकिन वह नहीं आए। जिसके बाद शिकायत के आधार पर पुलिस ने ग्रंथी सहित 3 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है, जिसमें 2 नाबालिग लड़के भी शामिल है l एसएचओ का कहना है कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापामारी की जा रही है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: PPS Gurmeet Singh को मिला SSP Fazilka का चार्ज

    Punjab News: PPS Gurmeet Singh को मिला SSP Fazilka का चार्ज

    फाजिल्का: पंजाब सरकार ने PPS Gurmeet Singh को एसएसपी फाजिल्का का चार्ज सौंप दिया है। आज सुबह सरकार ने फाजिल्का के एसएसपी वरिंदरपाल सिंह बराड़ को सस्पेंड कर दिया था l जिसके बाद शाम को गुरमीत सिंह को फाजिल्का का नया एसएसपी नियुक्त कर दिया हैl जानकारी के अनुसार एसएसपी गुरदीप सिंह की ईमानदारी वाली छवि के पूरी पंजाब पुलिस मे चर्चे है।

    जिसके बाद शाम को गुरमीत सिंह को फाजिल्का का नया एसएसपी नियुक्त कर दिया हैl जानकारी के अनुसार एसएसपी गुरदीप सिंह की ईमानदारी वाली छवि के पूरी पंजाब पुलिस मे चर्चे है। इससे पहले वह पटियाला में सीआईडी के जोनल एआईजी की पोस्ट पर तैनात थे।

    हाल ही मे विजिलेंस ने फाजिल्का के साइबर सेल रेड कर एसएचओ सहित चार लोगों को अरेस्ट किया था, जिसके फाजिल्का के एसएसपी सस्पेंड कर दिया गया l सरकार के इस एक्शन से पंजाब पुलिस मे खलबली मच गई।

  • Punjab News: SHO सहित 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक्शन के बाद SSP पर गिरी गाज

    Punjab News: SHO सहित 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक्शन के बाद SSP पर गिरी गाज

    चंडीगढ़: विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने एक नाबालिग के जब्त फोन से जुड़े मामले में 1 लाख की रिश्वत लेने के आरोप में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, फाजिल्का के एसएचओ सहित चार पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया था। वहीं आज इस मामले में सरकार ने फाजिल्का के एसएसपी पर गाज गिर गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी वरिंदर सिंह बराड़ को सस्पेंड कर दिया गया है।

    बता दें कि बीते दिन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति दोहराते हुए कहा था, “चाहे अधिकारी किसी भी स्तर का हो या मंत्री- विधायक हो, आईएएस/पीसीएस अधिकारी हो, भ्रष्टाचार में लिप्त सभी लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पंजाब में भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है।

    यह मामला तब सामने आया जब एक 17 वर्षीय लड़का दिलराज सिंह के पिता धरमिंदर सिंह ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, फाजिल्का द्वारा रिश्वत मांगने के सबूत के साथ मुख्यमंत्री से संपर्क किया। साइबर की शिकायत के बाद थाने ने नाबालिग का फोन भी जब्त कर लिया था। परिवार द्वारा मामले को सुलझाने के बार-बार प्रयासों के बावजूद उन्हें मामला निपटाने के लिए रिश्वत देने पर मजबूर किया जा रहा था।

    गिरफ्तार अधिकारियों में एसएचओ, एक रीडर और दो कांस्टेबल शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों मे इंस्पेक्टर मंजीत सिंह (नंबर 18 एफजेडआर) एसएचओ साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन फाजिल्का, वरिष्ठ कांस्टेबल राजपाल (नंबर एफजेडके/868), रीडर टू एसएचओ, एमएचसी वरिष्ठ कांस्टेबल शिंदर पाल (नंबर 1032), और वरिष्ठ कांस्टेबल सुमित कुमार (नंबर 986/एफजेडके) शामिल हैं।

  • Punjab News: मोबाइल छीनकर भाग रहे Snatchers की Bike हादसाग्रस्त, छोड़कर भागे, देखें वीडियो

    Punjab News: मोबाइल छीनकर भाग रहे Snatchers की Bike हादसाग्रस्त, छोड़कर भागे, देखें वीडियो

    मोटरसाइकिल से तेजधार हथियार बरामद

    फाजिल्काः मोबाइल छीनकर भाग कर स्नेचरों को लोगों द्वारा पकड़ने का मामला सामने आया है। दरअसल, 2 चोर जब एक युवक का मोबाइल छीनकर भाग रहे थे तो कुछ युवकों ने कार से उनका पीछा करना शुरू कर दिया, इस दौरान हड़बड़ाहट में चोरों की बाइक स्लिप हो गई जिससे वह गिर गए। जब युवकों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो चोर अपनी बाइक वहां छोड़कर फरार हो गए। इस दौरान बाइक से कापा भी बरामद हुआ। घटना के बाद लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।] जानकारी देते हुए सुखचैन सिंह निवासी फाजिल्का ने बताया कि वह बाहर बैठकर रोटी खा रहे थे कि हमें पीछे से चोर-चोर की आवाज सुनाई दी। इस दौरान उन्होंने देखा की बाइक पर दो युवक भाग रहे हैं। सुखचैन सिंह ने बताया कि उन्होंने तुरंत अपनी स्विफ्ट गाड़ी चोरों के पीछे लगा ली और उन्हें बाइक रोकने को कहा जिसके बाद हड़बड़ाहट में चोरों से बाइक स्लिप हो गई और वह नीचे गिर गए। इतने में अन्य लोग भी वहां इकट्ठे होने लगे। इतने में दोनों युवक मौके का फायदा उठाकर बाइक और चोरी किया मोबाइल वहां छोड़कर फरार हो गए। लोगों ने जब बाइक के कागजों की जांच की तो पता चला की बाइक किसी गुरजीत सिंह पुत्र बंता सिंह के नाम से रजिस्टर है। लोगों के मुताबिक बाइक की नंबर प्लेट को चोरों ने कपड़े से ढका हुआ था। इस दौरान जिसका मोबाइल चोरी हुआ है, उसका भी कुछ पता नहीं चला है। घटना के बाद लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बाइक को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। इस दौरान बाइक से कापा बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
  • Punjab News: ठेका खोलने की चाह में बने नशा तस्कर, पुलिस ने किए काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: ठेका खोलने की चाह में बने नशा तस्कर, पुलिस ने किए काबू, देखें वीडियो

    अबोहरः थाना बहाववाला पुलिस ने बीती शाम गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर उत्तर प्रदेश के 2 युवकों को अवैध शराब सहित काबू किया। बताया जा रहा है कि यह दोनों युवक अपना ठेका खोलना चाहते थे और इसी की चाह में वह पिछले काफी समय से राजस्थान से सस्ते दामों पर शराब लाकर यहां बेच रहे थे और कल पुलिस के हत्थे चढ़ गए। इन्हें अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।

    जानकारी देते बहाववाला के थाना प्रभारी देवेन्द्र पाल ने बताया कि हवलदार जगमीत सिंह को मुखबिर ने सूचना दी थी कि गांव सरपारपुर, तहसील कायमगंज उत्तरप्रदेश वासी विजेन्द्र सिंह पुत्र राज कुमार व गांव जनौरा, तहसील भगाऊ, मेनपुरी यूपी निवासी योगेश कुमार पुत्र केश्व दयाल जोकि अन्य राज्यों से शराब लाकर यहां बेचते हैं अब भी राजस्थान से शराब लाकर कच्चा रास्ता राजपुरा व पतली के रास्ते बैठकर ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं जिस पर पुलिस टीम ने वहां दबिश दी तो इन दोनों को 2 पेटियां यानी 96 पऊए शराब सहित काबू किया।

    थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने दोनों को काबू कर उनके खिलाफ एक्साईज एक्ट की धारा 61,1,14 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में इन दोनों युवकों ने बताया कि यह दोनों प्रवासी युवक पहले अबोहर में ही ठेके पर काम करते थे और धीरे-धीरे इनको शराब की कीमतों का पता चल गया। यह राजस्थान से सस्ती दारू यहां पर महंगे दामों पर बेचकर अपना खुद का ठेका खोलना चाहते थे। इसी के चलते वह अवैध शराब के धंधे में पड़ गए।

  • Punjab News: सरकारी स्कूल की प्रिंसीपल को किया Suspend

    Punjab News: सरकारी स्कूल की प्रिंसीपल को किया Suspend

    फाजिल्काः पंजाब सरकार ने सिंगापुर दौरे पर महिला टूर गाइड के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में प्रिंसिपल के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रिंसीपल को निलंबित कर दिया है। शिक्षा विभाग की सचिव आनिंदिता मित्रा ने शिकायत के बाद इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। आदेशों के अनुसार जिला फाजिल्का के जलालाबाद सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल गौतम खुराना को तुरंत प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

    निलंबन के दौरान उनका हेडक्वार्टर दफ्तर डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन सेकेंडरी पंजाब होगा। आदेशों के अनुसार उक्त प्रिंसिपल ने सिंगापुर दौरे के दौरान लेडी टूर गाइड के साथ दुर्व्यवहार करके अपनी डयूटी के प्रति गैर जिम्मेदाराना रवैया दिखाया है। इस दौरान डायरेक्टर एससीईआरटी भी मौजूद थे।

  • Punjab News: स्पार्किंग से घबरा कर युवक ने लगाई छलांग, मौत

    Punjab News: स्पार्किंग से घबरा कर युवक ने लगाई छलांग, मौत

    फाजिल्का: जिले के अबोहर में हुए एक हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार युवक ने बिजली की तारों में स्पार्किंग से घबराकर ट्रैक्टर से छलांग लगा दी। इस दौरान वह ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे दब गया और मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान हेमंत के तौर पर हुई है।

    जानकारी के अनुसार हेमंत रविवार को गांव बल्लूआना से तूड़ी लेकर जा रहा था। जब वह रोड पर पहुंचा, तो वाहन बेकाबू होकर सड़क किनारे खंभे से टकरा गया। इस टक्कर से बिजली की तारों में स्पार्किंग होने लगी। जिससे घबराकर हेमंत ने करंट के डर से ट्रैक्टर से छलांग लगा दी। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई और हेमंत उसके नीचे दब गया।

    खेतों में काम कर रहे लोगों ने सड़क सुरक्षा फोर्स को सूचना दी। फोर्स के कर्मचारियों ने हाईड्रा की मदद से पलटी हुई ट्रैक्टर-ट्राली को सीधा कर नीचे से हेमंत का शव बरामद किया। नर सेवा नारायण सेवा समिति ने शव को सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Punjab News : चोरों ने किराना स्टोर को बनाया निशाना, 2 पर मामला दर्ज

    Punjab News : चोरों ने किराना स्टोर को बनाया निशाना, 2 पर मामला दर्ज

    फाजिल्का : जलालाबाद के गांव खयोंवाला बोदला में एक किराना स्टोर मेें चोरी की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार चोर शटर तोड़कर दुकान में घुसे और सामान ले गए। गल्ले में पड़ी 10 हजार नगदी भी चोरी कर ली। आरोपियों की पहचान जसपाल सिंह और लवप्रीत सिंह के तौर पर हुई है। ग्रोवर करियाणा स्टोर के मालिक प्रदीप कुमार ने बताया वह रोजाना की तरह अपनी दुकान बंद करके अपने गांव चाहलावाली चला गया और अगले दिन सुबह उसे फोन आया कि उसकी दुकान का शटर एक साइड से टूटा हुआ है और दुकान का सामान बिखरा हुआ था।

    उन्होंने बताया कि शटर खोलकर देखा गया तो दुकान में से इनवर्टर, बैटरी, चीनी के बैग, घी के डिब्बे, सरसों का तेल, चाय पत्ती के बैग और गल्ले में से 10 हजार की नगदी सहित अन्य सामान चोरी हो गया है। प्रदीप कुमार ने बताया कि करीब 70 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि अरनीवाला पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जिनकी तलाश की जा रही है।

  • Punjab News: इस इलाके में मिला मोर्टार का खाली शेल

    Punjab News: इस इलाके में मिला मोर्टार का खाली शेल

    फाजिल्काः भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर और उसके उल्लंघन के बीच पंजाब के कई जिलों में ब्लैकआउट घोषित किया गया। बीते दिन प्रशासन ने बाजार साढ़े 7 बजे बंद कर करने के आदेश दिए। हालांकि, रविवार को बाजार 2 बजे के बाद ही बंद हो जाते हैं, लेकिन जो भी दुकान 7:30 बजे के बाद खुली रहती है उनको बंद करने की आदेश दिए गए।

    देर रात भले ही बॉर्डर पर शांति रही, लेकिन गांव मुठियावल्ली में 51 मिमी मोर्टार का खाली शेल मिला है। इस बारे में जानकारी देते हुए एसएसपी फाजिल्का के वरिंदर सिंह बराड़ ने बताया कि इस समय भारत और पाकिस्तान में तनाव की स्थिति बनी हुई है। लेकिन बरामद हुई मोर्टार का वर्तमान हालात से कोई संबंध नहीं लगता। जांच के बाद यदि और कोई तथ्य सामने आते हैं तो वे साझा किए जाएंगे।

  • Punjab News: बारिश के पानी में डूब गईं मंडी में पड़ी गेहूं की बोरियां

    Punjab News: बारिश के पानी में डूब गईं मंडी में पड़ी गेहूं की बोरियां

    फाजिल्काः पंजाब भर में एक मई मजदूर दिवस पर अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला। जहां तेज आंधी, तूफान के बाद कई जिलों में बरसात और ओलावृष्टि हुई। वहीं देर रात हुई बारिश ने एक बार फिर से फाजिल्का अनाज मंडी के प्रबंधन व लिफ्टिंग प्रबंधों की पोल खोल दी है। अनाज मंडी में रातभर हुई बारिश के कारण लिफ्टिंग के लिए खड़ी गेहूं की बोरियां बारिश के पानी में डूब गई हैं।

    अनाज मंडी आढ़तियों ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बारिश से आढ़तियों व किसानों को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि हर साल इन दिनों बारिश होती है, लेकिन मंडी की व्यवस्था में कोई सुधार नहीं किया गया है। हर साल की तरह इस साल भी मंडी में पानी भरा हुआ है और गेहूं की बोरियां डूब गई हैं। उन्होंने मांग की कि मंडी बोर्ड व प्रशासन इस ओर ध्यान दे तथा पानी निकासी की व्यवस्था करें।