Punjab News : चोरों ने किराना स्टोर को बनाया निशाना, 2 पर मामला दर्ज

Written by

in

फाजिल्का : जलालाबाद के गांव खयोंवाला बोदला में एक किराना स्टोर मेें चोरी की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार चोर शटर तोड़कर दुकान में घुसे और सामान ले गए। गल्ले में पड़ी 10 हजार नगदी भी चोरी कर ली। आरोपियों की पहचान जसपाल सिंह और लवप्रीत सिंह के तौर पर हुई है। ग्रोवर करियाणा स्टोर के मालिक प्रदीप कुमार ने बताया वह रोजाना की तरह अपनी दुकान बंद करके अपने गांव चाहलावाली चला गया और अगले दिन सुबह उसे फोन आया कि उसकी दुकान का शटर एक साइड से टूटा हुआ है और दुकान का सामान बिखरा हुआ था।

उन्होंने बताया कि शटर खोलकर देखा गया तो दुकान में से इनवर्टर, बैटरी, चीनी के बैग, घी के डिब्बे, सरसों का तेल, चाय पत्ती के बैग और गल्ले में से 10 हजार की नगदी सहित अन्य सामान चोरी हो गया है। प्रदीप कुमार ने बताया कि करीब 70 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि अरनीवाला पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जिनकी तलाश की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *