‘Hera Pheri 3’ में नहीं दिखेंगे बाबूराव! परेश रावल ने बताई फिल्म छोड़ने की असली वजह

Written by

in

नई दिल्ली: बॉलीवुड की सबसे चर्चित और पसंदीदा कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘हेरा फेरी’ के तीसरे पार्ट को लेकर काफी समय से चर्चाएं चल रही हैं। पहले खबरें थीं कि अक्षय कुमार फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे, लेकिन बाद में उन्होंने प्रोजेक्ट के लिए हामी भर दी। इसके बाद ओरिजिनल डायरेक्टर प्रियदर्शन की वापसी की भी पुष्टि हुई। लेकिन अब इस फ्रेंचाइजी से जुड़ी एक और निराशाजनक खबर सामने आई है—फिल्म में बाबूराव का आइकॉनिक किरदार निभाने वाले परेश रावल ने ‘हेरा फेरी 3’ से खुद को अलग कर लिया है।

परेश रावल ने जब सोशल मीडिया पर उनके फिल्म छोड़ने की खबरें सामने आईं, तो खुद परेश रावल ने इस पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने X ( ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए स्पष्ट किया कि उनका फिल्म से बाहर होना क्रिएटिव डिफ्रेंसेज की वजह से नहीं है। परेश रावल अपनी पोस्ट में लिखते हैं कि “मैं ये बात रिकॉर्ड में रखना चाहता हूं कि ‘हेरा फेरी 3’ से बाहर होने का मेरा फैसला क्रिएटिव डिफ्रेंसेज के कारण नहीं था। मैं फिर से दोहराता हूं कि फिल्ममेकर के साथ कोई मतभेद नहीं हैं। मैं डायरेक्टर मिस्टर प्रियदर्शन के प्रति बहुत प्यार, सम्मान और विश्वास रखता हूं,” – परेश रावल

फिल्म से परेश रावल के बाहर होने की खबर ने फैंस को काफी निराश किया है। सोशल मीडिया पर ‘बाबू राव’ के किरदार को लेकर हजारों मीम्स और चर्चाएं होती रही हैं, और यह किरदार इस फ्रेंचाइजी की पहचान बन चुका है।

फिल्म में ‘श्याम’ का किरदार निभाने वाले सुनील शेट्टी पहले ही कह चुके हैं कि ‘हेरा फेरी’ तीनों किरदार— राजू, श्याम और बाबू राव के बिना अधूरी है। उनका मानना है कि अगर इन तीनों में से कोई एक भी फिल्म में न हो, तो दर्शकों को मज़ा नहीं आएगा।

अब देखना यह होगा कि मेकर्स इस खाली स्थान को कैसे भरते हैं और कौन अभिनेता बाबू राव की जगह लेगा। फिलहाल, दर्शक ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर और भी अधिक उत्सुक हो गए हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *