Punjab News: कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, पड़ोसियों ने 2 युवकों को बुरी तरह पीटा, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः जिले के साथ सटे तलवंडी कलां में कुत्ते को लेकर विवाद होने का मामला सामने आया है जहां, पड़ोसियों ने 2 युवकों को बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के बाद पीड़ितों ने पुलिस को मामले की सूचना दे दी है। इसके बाद मौके पर पहुंची लाडोवाल थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घटना के एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ युवक 2 युवकों से पुरी तरह मारपीट कर रहे हैं। पीड़ितों ने प्रशासन से इंसाफ की मांग की है।

जानकारी देते हुए कर्मवीर सिंह ने बताया कि वह तलवंडी कलां का निवासी है। उसने बताया कि वह अपने मोहल्ले से जा रहा थी कि इस दौरान उनके पड़ोसियों का कुत्ते उसे काटने लगा जिसके बाद उसने पड़ोसियों को कुत्ते के बारे में शिकायत की और कहा कि वह कुत्ते को बांधकर रखे जिस पर पड़ोसियों के कुछ युवक गुस्सा हो गए और उस पर हमला कर दिया। पीड़ित ने बताया कि इस दौरान आरोपियों ने उसके केस पकड़े और उन्हें उखाड़ भी दिया। तब लोगों ने बीच बचाव करके मामले को शांत करवा दिया, लेकिन थोड़ी देर बाद आरोपी कुछ युवकों के साथ फिर हमारे घर में आ गए और मेरी मां के साथ गाली गलोज की और उसके साथ भी मारपीट की। उन्होंने बताया कि उक्त युवकों के पास सरिए और अन्य चीजे थी जिससे उन्होंने बुरी तरह हमारे साथ मारपीट की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने उसके दोस्त को भी बुरी तरह मारपीट कर घायल किया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने उनके घर में भी तोड़फोड़ की है।

इस दौरान नरेंदर सिंह ने बताया कि वह तलवंडी कलां रिश्तेदार के पास आए थे। उनका कहना है कि उन्हें किसी विवाद की जानकारी नहीं है। वह अंदर सो रहे थे कि गली से 10 से 12 लोग हाथों में हथियार लेकर घर में घुस आते हैं। वे मुझे उठाकर बाहर ले गए और मेरी पिटाई करते हैं। हालांकि मेरा इस विवाद से कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन फिर भी आरोपियों ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की और उसका सिर फोड़ दिया। घायलों ने प्रसाशन से मांग की है कि आरोपियों पर बनती कार्रवाई की जाए और उनके साथ हुई नाजायज मारपीट का उन्हें इंसाफ दिलाया जाए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना में बनाई वीडियो को कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान और उनकी धरपकड़ शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *