Category: Punjab>Fazilka

  • Punjab News: बच्चों से भरी 2 स्कूल वैन में हुई आमने-सामने टक्कर

    Punjab News: बच्चों से भरी 2 स्कूल वैन में हुई आमने-सामने टक्कर

    फाजिल्काः जिले के मलोट में सड़क हादसे की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 2 स्कूल वैन की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक स्कूल वैन का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    बताया जा रहा है कि दोनों स्कूल वैन की आमने-सामने की टक्कर हुई है और हादसे के दौरान वैन बच्चों से भरी हुई थी। घटना को लेकर बच्चों में दहशत का माहौल पाया गया। इस घटना में गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हादसे में दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। वहीं मौके पर पहुंची पहुंची मामले की जांच में जुट गई।

  • Punjab News: युवक के साथ भागी महिला, परिजनों ने किया पिता पर हमला

    Punjab News: युवक के साथ भागी महिला, परिजनों ने किया पिता पर हमला

    फाजिल्काः जिले में विवाहित महिला के युवक के साथ फरार होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार युवक के पिता इंद्रपाल पर महिला के परिजनों द्वारा जानलेवा हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना में घायल इंद्रपाल को फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी देते हुए इंद्रपाल ने बताया कि शराब के ठेके से लौटते समय रास्ते में 2 लोगों ने उसे घेर लिया और तेजधार हथियार से हमला कर दिया। उनका आरोप था कि इंद्रपाल का बेटा एक विवाहित महिला को मलोट से भगाकर ले गया है।

    इंद्रपाल का कहना है कि वास्तव में महिला ही उसके बेटे को बहला-फुसलाकर ले गई है। दोनों के बीच पिछले चार सालों से संबंध चल रहे थे। महिला के पति को इस बारे में जानकारी थी, लेकिन उन्होंने कभी कोई कार्रवाई नहीं की। अब जब दोनों फरार हो गए हैं, तो बेवजह उस पर हमला किया गया है, जबकि उसे भी अपने बेटे के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। इंद्रपाल ने पुलिस से घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

  • Punjab News: भीषण सड़क हादसे में युवक की मौत

    Punjab News: भीषण सड़क हादसे में युवक की मौत

    10 दिन पहले हुई थी शादी

    फाजिल्काः जिले में बाइक और ट्राली में भीषण टक्कर होने की घटना सामने आई है। इस हादसे में नवविवाहित युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गांव लाधुका के पास हुए हादसे में दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना उस समय हुई, जब तीनों युवक एक बाइक पर सवार होकर गांव लाधुका की ओर जा रहे थे। घायल युवक सुनील ने बताया कि वह अपने मामा के दो बेटों के साथ बाइक पर सवार था। लाधुका के पास ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्राले ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। सुनील का आरोप है कि वे सड़क के अपनी तरफ चल रहे थे, लेकिन ट्रैक्टर ड्राइवर की लापरवाही से यह हादसा हुआ। हादसे में मंजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवकों को गंभीर हालत में फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक के परिजन सुरिंदर सिंह ने बताया कि मंजीत की शादी महज 10 दिन पहले हुई थी। गरीब परिवार से आने वाले मृतक के परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई है।  
  • Punjab News: कोर्ट परिसर में बने चैंबरों में घुसे 5 चोर, चौकीदार ने दिखाई बहादुरी, देखें वीडियो

    Punjab News: कोर्ट परिसर में बने चैंबरों में घुसे 5 चोर, चौकीदार ने दिखाई बहादुरी, देखें वीडियो

    फाजिल्काः जिले में चोरी और लूटपाट की वारादाते इस कदर बढ़ गई है कि बेखौफ लुटेरे अब कोर्ट परिसर को निशाना बनाने मेें लग गए है। वहीं कोर्ट परिसर में लूट की वारदात को नाकाम करने में एक चौकीदार की बहादुरी की मिसाल सामने आई है। दरअसल, 3 वकीलों के चैंबरों से एसी चोरी कर रहे 5 बदमाशों का एक चौकीदार ने अकेले ही सामना किया।

    चौकीदार सुरेश कुमार ने न केवल चोरों से भिड़ंत की, बल्कि उनमें से दो को पकड़कर पुलिस के हवाले भी कर दिया। घटना के दौरान पांच चोरों में से तीन एसी चोरी कर रहे थे, जबकि दो चोरी का माल लेकर भागने की फिराक में थे। चौकीदार ने जैसे ही चोरों को देखा, उनका पीछा किया। चोरों ने चौकीदार के साथ मारपीट की, लेकिन चौकीदार ने भी उन्हें करारा जवाब दिया। इस दौरान चौकीदार के शोर मचाने पर कोर्ट परिसर के सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और दो आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि तीन मौके से फरार हो गए।

    जिला बार एसोसिएशन फाजिल्का के सचिव चंद्रदीप मग्गू ने बताया कि पिछले कुछ समय से वकीलों के चैंबरों से चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही थीं। चौकीदार की इस बहादुरी को देखते हुए जिला बार एसोसिएशन उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया है। चौकीदार सुरेश कुमार लंबे समय से वकीलों के चैंबरों की सुरक्षा में तैनात हैं और उनकी सतर्कता ने बड़ी चोरी को नाकाम कर दिया।

  • Punjab News: Teacher के घर में लूट की सुलझी गुत्थी, 2 गिरफ्तार, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

    Punjab News: Teacher के घर में लूट की सुलझी गुत्थी, 2 गिरफ्तार, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

    फाजिल्काः जिले के अबोहर में पुलिस ने लूट की वारदात में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महज 24 घंटों में दोनों को गिरफ्तार करके पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया है। दरअसल, कॉलेज टीचर के घर हुई लूट का मास्टरमाइंड उसका अपना रिश्तेदार निकला। दरअसल, भाग सिंह खालसा कॉलेज में कार्यरत टीचर ज्योति चुघ दोपहर साढ़े 3 बजे अपने जैन नगरी स्थित घर पहुंची। इसी दौरान दो युवक जबरन घर में घुस गए और दरवाजा अंदर से बंद कर दिया। आरोपियों ने पीड़िता को चाकू दिखाकर धमकाया और बेहोश करने वाली दवा सुंघाकर उसे काबू में कर लिया। इसके बाद घर से लगभग सोना और साढ़े 3 लाख रुपए की नकदी लूटकर फरार हो गए।

    एसएसपी वरिंदर सिंह बराड़ के नेतृत्व में सिटी वन के थाना प्रभारी मनिंदर सिंह और सीआईए स्टाफ की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि लूट का मास्टरमाइंड पीड़िता के पति का चचेरा भाई ही था, जिसने अपने एक साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों से लूट का सामान भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता के पति की शिकायत पर आईपीसी की धारा 307 और 333 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, जिससे उनसे पूछताछ कर अन्य संभावित अपराधों का भी खुलासा किया जा सके। एसएसपी ने बताया कि दोषियों को पकड़ने के लिए सिटी वन प्रभारी व सीआईए टू के इंचार्ज के नेतृत्व में टीमें बनाई गई।

    सीसीटीवी कैमरों की मदद व टेक्निकल स्पोर्ट से अश्विनी कुमार उर्फ बिटटू पुत्र जगदीश कुमार के पंजपीर नगर गली नंबर 2 व उसके साथी जसमिंदरपाल सिंह पुत्र केहर सिंह गली नंबर पंजपीर नगर अबोहर को चौबीस घंटों में ही ट्रेस कर उनके पास से लूटी गई रकम व गहने बरामद कर लिए। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों के पास से 55 हजार रुपए की नगदी व सोने की बालियां ही बरामद हुई है।

    उन्होंने बताया कि जांच पड़ताल करने के बाद पीड़िता ने दोबारा बयान लिखाया कि उसके घर में पड़ी अलमारी की सेफ की चाबी मिलने पर जब उन्होंनें अच्छी तरह से चैक किया तो सिर्फ एक जोडा सोने के टोपस वजन करीब 2.760 ग्राम व 60 हजार रुपए की चोरी हुए थे, जबकि बाकी सामान घर के अंदर से ही मिल गया। एसएसपी ने बताया कि जांच पड़ताल में सामने आया कि दोषी अश्विनी कुमार पीड़िता सोनी चुघ के सगे ताऊ का बेटा है और उनके खिलाफ पहले भी कई मामला दर्ज हैं। अश्विनी के खिलाफ वर्ष 2022 में सिटी वन में 304 का मामला तथा वर्ष 2019 व 2015 में थाना सदर में एनडीपीएस के दो मामले दर्ज हैं, जबकि जसमिंदरपाल सिंह के खिलाफ वर्ष 2021 मे एनडीपीएस का एक मामला दर्ज है।

  • Punjab News : चंद रुपयों के लिए हुआ खूनी विवाद, जाने मामला

    Punjab News : चंद रुपयों के लिए हुआ खूनी विवाद, जाने मामला

    फाजिल्का : अकसर मामूली बातों को लेकर विवाद के मामले सामने आते रहते है। यह विवाद इतने बढ़ जाते है कि लोगों में खूनी विवाद शुरु हो जाता है। ऐसा ही मामला फाजिल्का से सामन आया है। जहां 180 रुपए के बिल के लिए विवाद हो गया। घटना कौड़ियांवाली गांव की है।

     पीड़ित दुकानदार राजू ने बताया कि तीनों युवक पहले शराब के ठेके से बोतल खरीदकर लाए और फिर अहाते में बैठकर शराब पी। इसके बाद उन्होंने खाना भी मंगाया। जब राजू ने उनसे बिल के 180 रुपए मांगे, तो युवक भड़क गए और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

    दुकानदार ने बताया कि 3 युवकों ने शराब के अहाते में जमकर हंगामा किया और  दुकान में रखी अंडे की ट्रे, कुर्सियां और अन्य सामान की तोड़ दिया। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की और उसका हाथ भी तोड़ दिया।  पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

  • Punjab News : चलती Car का फटा टायर, 2 की मौत, एक गंभीर घायल, देखें वीडियो

    Punjab News : चलती Car का फटा टायर, 2 की मौत, एक गंभीर घायल, देखें वीडियो

    फाजिल्का : कार का टायर फटने से दर्दनाक हादसा होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार चलती कार का टायर फट गया, जिससे दो दोस्तों की मौत हो गई। हादसा गांव लमोचड़ कलां के पास फिरोजपुर हाईवे पर हुआ। बठिंडा में निजी कंपनी के ड्रा फंक्शन की पार्टी से लौट रहे तीन दोस्तों की कार का टायर फटने के बाद गाड़ी कई बार पलट गई।

    मृतकों की पहचान साजन मदान और शुभम धूड़िया के तौर पर हुई है।दोनों मृतक विवाहित थे। जबकि उनका तीसरा साथी गुरविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए फरीदकोट रेफर किया गया है। मृतकों के परिजनों ने बताया कि चारों दोस्त पार्टी से लौट रहे थे और एक को जलालाबाद में उतारने के बाद तीन लोग फाजिल्का की तरफ जा रहे थे।

    बताया जा रहा है कि हादसे के 5 मिनट पहले ही शुभम ने अपनी पत्नी से फोन पर बात की थी और कहा था कि वह जलालाबाद पहुंच गए हैं और जल्द ही घर आ जाएंगे। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरु कर दी है।

  • Punjab News: आंगनवाड़ी में चोरी करते कबड्डी खिलाड़ी को किया काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: आंगनवाड़ी में चोरी करते कबड्डी खिलाड़ी को किया काबू, देखें वीडियो

    फाजिल्काः जिले में आए दिन चोरी की वारदाते सामने आ रही है। वहीं चोरों ने जलालाबाद की जम्मू बस्ती में आगंनवाड़ी केंद्र को निशाना बनाया। मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने पहले आंगनबाड़ी में बच्चों का राशन चोरी किया, जिसके बाद चोरों एक घर से सिलेंडर और मोबाइल चोरी कर लिया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके बाद मोहल्ला निवासियों ने दोनों चोरों को काबू कर लिया, हालांकि एक चोर मौके से फरार हो गया। जिसे लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। काबू किए गए चोर से पूछताछ में पता चला है कि वह कबड्डी खिलाड़ी था और अब वह साथी के साथ मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने लग गया।

    पुलिस ने आंगनवाड़ी से चोरी किया गया राशन भी बरामद कर लिया है। पूछताछ में पता चला है कि वह नशे की गोली खाता है और 12 वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। मामले की जानकारी देते हुए इलाका निवासियों ने बताया कि उक्त नौजवान ने पहले आंगनवाड़ी से राशन चोरी किया और उसके बाद एक घर से फोन व सिलेंडर चोरी किया। जिसके बाद एक को काबू कर लिया जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया। व्यक्ति ने आरोपी लगाए है कि केंद्र पंजाब को बर्बाद करने में लगा हुआ है, जिसके चलते पंजाब के युवा नशे की दलदल में फंस रहे है और चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे है।

    वहीं सूरज कुमार ने बताया कि उसका मोबाइल चोरी हो गया। जिसके बाद सीसीटीवी कैमरे चैक किए गए तो पता चला चोर देर 11.30 बजे आए, उसके बाद 12.30 बजे आए, फिर देर रात 2 बजे इलाके में आए। पीड़ित ने कहा कि वारदात को अंजाम देने की उनके पास सीसीटीवी फुटेज मौजूद है। वहीं आज चोर के पकड़े जाने को लेकर पीड़ित ने कहा कि देर रात घटना को अंजाम देने के बाद आज फिर उक्त दोनों व्यक्ति उनके मोहल्ले में घूम रहे थे और उन्होंने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों को काबू कर लिया, हालांकि एक मौके से फरार हो गया। काबू किए गए चोर को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

  • Punjab News: इस इलाके में शेर आने को लेकर लोगों में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में शेर आने को लेकर लोगों में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    अबोहरः फाजिल्का जिले के अबोहर गांव खाटवा में लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार किन्नू के बाग में काम कर रहे मजदूरों ने एक शेर देखा जिसके बाद से लोगों में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है। हालांकि इस मामले को लेकर गांव में अनाउंसमेंट भी करवा दी गई कि गांव में शेर आ गया है। जिसके बाद घटना की सूचना जीव सुरक्षा विभाग की टीम को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

    टीम के अधिकारी मनजीत सिंह और कुलवंत सिंह का कहना है कि अभी तक उन्हें ऐसी कोई भी निशानी दिखाई नहीं दी जिससे यह साबित हो सके की शेर आया था। फिलहाल उनके द्वारा जांच जारी है। उन्होंने इलाके के लोगों को अपील की है कि अभी डरने की जरूरत नहीं, जब तक पुष्टि नहीं हो जाती। अधिकारी का कहना है कि जो निशान मिले है वह शेर के नहीं बल्कि किसी ओर जानवर के लग रहे है। दूसरी ओर मामले की जानकारी देते हुए खेत के मालिक सोमनाथ ने बताया कि उनके कर्मी स्वर्ण सिंह ने बताया कि खेत में शेर आ गया।

    जिसके बाद वह काफी घबरा गया। सोमनाथ ने कहा कि वन विभाग की टीम द्वारा कहा गया है कि अभी ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है, लेकिन व्यक्ति ने कहा कि गांव वासियों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। हालांकि मौके पर कुछ निशान भी मिले है, लेकिन उस निशान के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। स्वर्ण सिंह ने कहा कि उसने खुद शेर को देखा है, जिसके बाद वह काफी घबराया हुआ है। व्यक्ति ने कहाकि जिसके बाद वह खेतों से दूसरी ओर दीवार फांद कर भाग गया।

  • Punjab News : Pickup और Bike की टक्कर में एक की मौत, 2 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News : Pickup और Bike की टक्कर में एक की मौत, 2 घायल, देखें वीडियो

    फाजिल्का : सर्दियों में धुंध की वजह से लगातार हादसे हो रहे है, आए दिन हादसे हो रहे है। ऐसा ही मामला फाजिल्का से सामने आया है, जहां धुंध के वजह से एक दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार जलालाबाद में घनी धुंध के कारण पिकअप और बाइक की टक्कर हो गई।

    हादसा इतना भीषण थी कि इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। जहां उनका इलाज जारी है। मृतक की पहचान संदीप सिंह निवासी गांव छांगा खुर्द के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार बाइक सवार तीनों श्री मुक्तसर साहिब से समारोह में खाना बनाने के बाद घर वापिस लौट रहे थे।

    स्थानीय सरपंच गुरदेव सिंह ने बताया कि गांव फलियावाला के पास जलालाबाद की तरफ से आ रही पिकअप से बाइक की टक्कर हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है।