Category: Punjab>Fazilka

  • पंजाबः पनग्रेन के 25.34 लाख रुपए के घोटाले के मामले में खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण अधिकारी गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य की खरीद एजेंसी पनग्रेन को 25.34 लाख रुपए का वित्तीय नुकसान पहुंचाने के दोष अधीन मानसा में तैनात खाद्य और सार्वजनिक वितरण अधिकारी बलदेव राज वर्मा को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि बलदेव राज अब जि़ला खाद्य और सिविल सप्लाई कंट्रोलर के तौर पर सेवा निभा रहे हैं। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उक्त अधिकारी के विरुद्ध दर्ज 2 शिकायतों की पड़ताल करने के उपरांत यह मामला दर्ज किया गया है।

    उन्होंने बताया कि खरीफ सीजन 2017-18 के दौरान राज्य सरकार ने कस्टम मिलिंग नीति लागू की थी, जिसके अनुसार खरीद केन्द्रों या अनाज मंडियों के अधिकार क्षेत्र में स्थित प्रामाणित राइस मिलों को इन अनाज मंडियों के साथ जोड़ा जाना था और धान के भंडारण या राइस शैलिंग के लिए इस्तेमाल किया जाना चाहिए। यदि किसी भी राइस मिल्लर द्वारा किसी के पास खरीद केंद्र या अनाज मंडी के साथ लिंक करने का दावा किया जाता है। इस सम्बन्धी फील्ड स्टाफ से रिपोर्ट लेनी थी और लिंक्ड राइस मिल को अतिरिक्त ट्रांसपोर्टेशन खर्च देने थे।  


    प्रवक्ता ने आगे बताया कि जांच के दौरान मानसा में पनग्रेन को अलॉट किये गए राइस शैलरों में धान के भंडारण सम्बन्धी प्राप्त विवरणों से पता लगा है कि गुरू राइस मिल को 4500 मीट्रिक टन धान की फ़सल अलॉट किया गया था। परन्तु इसमें केवल 3824 मीट्रिक टन धान की फ़सल ही स्टोर की गई थी। शुरुआती खरीद के दौरान स्थानीय राइस मिलों की धान की अपेक्षित स्टोरेज सामथ्र्य पूरी नहीं हो सकी। क्योंकि धान की फ़सल लायक खरीद केंद्र से दूर स्थित राइस मिलों में पहुंचाया गया था। इस तरह सरकार को ट्रांसपोर्टेशन खर्चों के कारण वित्तीय नुकसान बर्दाश्त करना पड़ा था।  उन्होंने आगे बताया कि उक्त बलदेव राज वर्मा, कार्यकारी जि़ला खाद्य और सप्लाई कंट्रोलर मानसा ने अपने पसन्दीदा राइस शैलर मालिकों को दूर-दराज की मंडियों से भी धान की फ़सल स्टोर करने की सुविधा दी थी।

    जबकि अनाज मंडियों के नज़दीक स्थित शैलरों को उनकी सामथ्र्य के अनुसार धान की फ़सल अलॉट नहीं किया। उन्होंने आगे बताया कि प्रमुख सचिव खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण और उपभोक्ता मामले, पंजाब ने उक्त मुलजिम बलदेव राज वर्मा के विरुद्ध 5 शैलर मालिकों की तरफ से धान की ढुलाई करके पनग्रेन एजेंसी को 25.34 लाख रुपए का नुकसान पहुंचाने के लिए चार्जशीट भी किया है। इस चार्जशीट से पता लगता है कि बलदेव राज वर्मा ने शैलर मालिकों के साथ गलत स्थानीय अनाज मंडियां लिंक करके पंजाब सरकार को भारी वित्तीय नुकसान पहुंचाया था। इस सम्बन्धी बलदेव राज वर्मा के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो बठिंडा रेंज थाना में आई.पी.सी. की धारा 409 और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13 (1) के साथ 13 (2) के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की आगे की जांच जारी है।

  • पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने स्कूलों को लेकर जारी किए आदेश, नहीं तो लगेगा जुर्माना

    चंडीगढ़ः पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने उन सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों पर शिकंजा कस दिया है, जिन्होंने सेशन 2023-24 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं में बाहरी राज्यों या दूसरे बोर्ड के दाखिल किए स्टूडेंट्स के रजिस्ट्रेशन संबंधी प्रक्रिया पूरी नहीं की है। जांच में कुछ स्कूलों के दस्तावेज भी अधूरे निकले हैं। स्कूलों को अब सारी प्रक्रिया पूरी कर दस्तावेज 28 मार्च तक बोर्ड मुख्यालय में जमा करवाने होंगे। बोर्ड ने साफ किया है कि अगर यह प्रक्रिया पूरी नहीं की गई तो स्टूडेंट्स को रिजल्ट संबंधी दिक्कत आ सकती है। उनका रिजल्ट रोका जाएगा।

    राज्य के कई स्कूलों में बाहरी राज्यों या दूसरे बोर्डों से आने वाले स्टूडेंट्स को कक्षा 9वीं और 11वीं में दाखिला दिया गया है। लेकिन बोर्ड के ध्यान में आया है कि स्टूडेंट्स के रजिस्ट्रेशन संबंधी दस्तावेज पूरे नहीं हैं। स्कूलों की तरफ से ऑनलाइन दस्तावेज भरते समय खामियां रह गई हैं। ऐसे में बोर्ड की तरफ से ऐसे स्टूडेंट्स को रजिस्ट्रेशन नंबर जारी करने की जगह एरर लगा दिए थे। इस चीज को स्कूल अपने लॉगिन आईडी पर देख सकते हैं। इसके बाद उन्हें आगे की प्रक्रिया करनी होगी। PSEB के मुताबिक, अब स्कूलों को 28 मार्च तक सारे दस्तावेज पहले बोर्ड मुख्यालय में जमा करवाने होंगे। इसके बाद अगर देरी होती है तो 30 अप्रैल तक प्रति स्टूडेंट 500 रुपए लेट फीस वसूली जाएगी। इसके बाद एक हजार रुपए लेट फीस लगेगी। साल 2023-24 के रजिस्ट्रेशन संबंधी जिन स्टूडेंट्स के एरर लगे हुए हैं। उनका रिजल्ट घोषित नहीं किया जाएगा।

  • पंजाबः हवेली में किलकारियां गूंजने को लेकर मूसेवाला के पिता का आया बयान

    मानसाः पंजाबी दिवगंत गायक मूसेवाला के घर जल्द खुशियां गूंजने वाली है। हालांकि सोशल मीडिया पर जुड़वां बच्चे को लेकर खबरें वायरल हो रही है। इस मामले को लेकर मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है। मूसेवाला के पिता ने सोशल मीडिया के जरिए एक पोस्ट शेयर करके सिद्धू के चाहने वालों का आभार व्यक्त किया है। बलकौर सिंह ने लिखा सिद्धू के चहाने वालों के हम धन्यवादी है, जो हमारे परिवार के प्रति फिकरमंद है।

    लेकिन हम अनुरोध करते हैं कि कई अफवाहें हमारे परिवार को लेकर चलाई जा रही है, उन पर यकीन नहीं किया जाएं। जो भी खबर होगी, परिवार की तरफ से आपके साथ सांझी की जाएंगी। बता दें कि कई दिनों से लगातार खबरें आ रही हैं कि दिवंगत सिद्धू मूसेवाला की हवेली में किलकारियां गूंजने वाली हैं। सूत्रों अनुसार सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर गर्भवती हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी को लेकर आज मूसेवाला के पिता ने पोस्ट शेयर की है।

  • हमलावरों ने 2 युवकों पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, मचा हड़कंप

    चंडीगढ़ : मोहाली के होमलैंड सोसाइटी के बाहर देर रात 2 युवकों पर फायरिंग की गई है। इसमें पांच राउंड गोलियां चलाई गई है। यह फायरिंग 2 युवकों सुखविंदर सिंह और गुरविंदर सिंह पर की है। यह दोनों सोसाइटी के गेट नंबर 2 पर खड़े हुए थे। वहां पर 3-4 गाड़ियों में आए हुए हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है।

    फायरिंग करने वाले भी इसी सोसाइटी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में 4 लोगों की पहचान हुई है। उसमें जसप्रीत सेठी, चरण सोही, परमवीर धारीवाल और पीता का नाम सामने आ रहा है इस फायरिंग में सुखविंदर और गुरविंदर दोनों भाइयों में से किसी को गोली नहीं लगी है। यह सभी गोलियां दीवार पर लगी थी।

    इसमें से पुलिस ने तीन खोल बरामद कर लिए हैं। दोनों युवकों को पुलिस ने 7 फेस स्थित SOC के दफ्तर में बिठा लिया था ताकि दोबारा से इनके साथ कोई वारदात न हो सके। वहीं फायरिंग करने वाले मौके से फरार हैं। पुलिस ने मौके से सीसीटीवी अपने कब्जे में ले लिए हैं।  पुलिस उनकी गिरफ्तारी में लगी हुई है।

  • पंजाब, राजस्थान सहित इन राज्यों में NIA की रेड

    30 लोकेशंस पर चल रही छापेमारी

    नई दिल्लीः राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आतंकवादी और गैंगस्टर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एनआईए की टीम ने मंगलवार सुबह पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में छापा मारा है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम इन राज्यों में 30 स्थानों पर तलाशी ले रही है। पंजाब के फरीदकोट के कोटकपुरा में NIA की टीम एक व्यवसायी के आवास पर तलाशी ले रही है।

    वहीं पंजाब में मोगा के निहाल सिंह वाला के विलास पुर में रविंद्र सिंह नाम के नौजवान के घर में एनआईए की टीम ने रेड की। बताया जा रहा है कि रविंद्र के नाम पर चल रहे मोबाइल नंबर के बारे में जानकारी लेने के लिए एनआईए की टीम पहुंची है। वहीं मोगा के चुगावा में भी एनआईए की टीम ने एक घर में रेड की है। इसी तरह फिरोजपुर छावनी की कुम्हार मंडी में एक घर में एनआईए की टीम ने सुबह रेड की है। दूसरी ओर कोटकपूरा में एनआईए की टीम ने कारोबारी नरेश कुमार उर्फ गोल्डी के घर दबिश दी है। बताया जा रहा है कि नरेश आटे की चक्की चलाता है। उक्त व्यक्ति किसी रिश्तेदार की वजह से NIA की टीम ने छापेमारी की है।

    वहीं फिरोजपुर छावनी की कुम्हार मंडी में घर एनआईए की टीमन ने रेड की। इस दौरान महिला ने कहा की उसकी सिम गिर गई थी। महिला का कहना है कि इस मामले को लेकर 2 साल हो गए है। उस सिम से किसी ने पकिस्तान या और देशों में फोन कर उसका गलत इस्तेमाल किया है। जिसके चलते एनआईए की उनके घर आई थी। बता दें कि NIA ने देश में आतंकवादी और गैंगस्टर के खिलाफ गठजोड़ को खत्म करने के लिए ये कार्रवाई की है। उल्लेखनीय है कि NIA ने आतंकवादी और गैंगस्टर के सांठगांठ से संबंधित मामले में 27 फरवरी को भी छापा मारा था। एनआईए ने 16 ठिकानों पर कार्रवाई की थी, जिसमें पंजाब के 14 और राजस्थान के दो ठिकानें शामिल थे। इसके अलावा एनआईए ने छह लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था।

  • पंजाबः किसान आंदोलन में गोली लगने से घायल बच्चे को लेकर स्पीकर संधवां का बड़ा ऐलान

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार के बजट सत्र का आज छठा दिन है। इस बीच विधायक कई मुद्दे उठा रहे हैं। दूसरी ओर किसानों का आंदोलन जारी है और आंदोलन के दौरान पुलिस से झड़प के दौरान 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक बच्चे की बाजू से गोली निकल गई थी। इसी बीच आज सदन के सत्र के दौरान स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने उक्त बच्चे के लिए बड़ा ऐलान किया है। पंजाब विधानसभा के सदन के अंदर उन्होंने कहा कि यह एक गरीब परिवार का बच्चा है और वह इस बच्चे के इलाज के लिए अपना एक महीने का वेतन देंगे। पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि पंजाब के किसान न केवल अपने लिए बल्कि देश के लोगों के लिए सीमा पर लड़ रहे हैं।

    ऐसे में वह इस मामले में देश के सभी विधानसभा अध्यक्षों को पत्र लिखेंगे। इसके साथ ही उन्होंने सदन के बाकी विधायकों और सदस्यों से उक्त बच्चे की मदद करने की अपील की। स्पीकर संधवां ने कहा कि बच्चे के पिता के पास केवल डेढ़ किल्ले जमीन है। उन्होंने बताया कि गोली लगने से बच्चे की अंगुलियां में भी दिक्कत आ रही है। उन्होंने कहा कि उन्होंने परिवार से बच्चे को अमनदीप अस्पताल में भर्ती कराने के लिए कहा है। इसके साथ ही विपक्ष के नेता राजा वडिंग ने भी अपने एक महीने का पूरा वेतन उक्त बच्चे के इलाज के लिए देने की बात कही है।

    स्पीकर संधवां के बाद डॉ. सुखविंदर कुमार सुखी ने अपने वेतन से 10 हजार रुपए देने की बात कही। बता दें कि किसान आंदोलन के दौरान हरियाणा पुलिस के साथ हुई झड़प में आंदोलन में शामिल 10वीं क्लास के एक बच्चे की बाजू में गोली लग गई थी, जिसके बाद उसे राजपुरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस बीच स्पीकर संधवां उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे। बीते दिन भी उक्त बच्चे के बारे में सदन के अंदर बात करते हुए स्पीकर रो पड़े थे। 

  • जालंधर से सासंद सुशील रिंकू के हक में उतरे अरविंद केजरीवाल, देखें वीडियो

    केजरीवाल का दावाः पंजाब में सरकार गिराने की हो रही कोशिश

    जालंधर, ENS: आम आदमी पार्टी सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि पंजाब सरकार को गिराने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि सीएम भगवंत मान अकेले लड़ रहे हैं। उन्होंने पंजाबियों को ऐसी स्थिति में सहयोग करने और पंजाब से 13 सांसदों को आम आदमी पार्टी में भेजने का निमंत्रण दिया है। उन्होंने कहा कि जब पंजाब के 13 सांसद संसद में जाकर आवाज उठाएंगे तो देखिए क्या होगा। केजरीवाल ने कहा कि पहले आपने 13 सांसद चुनकर भेजे थे, लेकिन उन्होंने वहां 12 सासंदों ने कोई आवाज नहीं उठाई। कोई सुनाई देता, पता चलता है कि क्या करते है वह नेता। केजरीवाल ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि जब केंद्र सरकार ने पंजाब के 8 हजार करोड़ रुपए रोके थे, तब 12 सासंद कहां थे।

    इस दौरान सासंद सुशील रिंकू की तारीफ करते हुए केजरीवाल ने कहा कि ससंद में केवल सुशील रिंकू ही पंजाब के लोगों के हक की आवाज उठा रहे है। उन्होंने कहा ससंद में जालंधर से रिंकू की आवाज ही पंजाब के लिए सुनाई देती है। केजरीवाल ने कहा कि जब 26 जनवरी को पंजाब की झांकी रोकी गई तो कहां थे दूसरी पार्टियों वाले। उन्होंने कहा कि विपक्ष वाले क्या कर रहे थे उस समय। उन्होंने कहा कि विपक्ष का कोई नेता ऐसे मुद्दे सासंद ने नहीं उठाता। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता 13 सीटे आप को जीताकर दे दें। इसके बाद आप पार्टी आपकी सासंद में आवाज उठाएंगी। जब भी आवश्यकता हुई, वे मातृगश्ती करते रहे। केजरीवाल ने कहा कि वह काम के लिए वोट मांग रहे हैं। हमें गोलीबारी और भ्रष्टाचार पसंद नहीं है। दूसरे दलों के लोग कह रहे हैं कि हमें 370 सीटें मिल रही हैं। उन्हें आपके वोट की जरूरत नहीं है। इसीलिए मैं आपका वोट लेने दिल्ली से आया हूं।

  • पंजाबः लोकसभा चुनाव को लेकर बढने लगी प्राइवेट विमानों और हेलीकॉप्टरों की मांग

    प्रति घंटे का किराया जानकर आप हो जाएंगे हैरान 

    चंडीगढ़ः लोकसभा चुनावों के मद्देनजर बड़ी खबर सामने आई है। विमानन उद्योग के विशेषज्ञों का कहना है कि जैसे-जैसे राजनीतिक दल 2024 के लोकसभा चुनावों की तैयारी कर रहे हैं, पिछले आम चुनावों की तुलना में विशेष विमानों और हेलीकॉप्टरों की मांग बढ़नी शुरू हो गई है। सूत्रों के अनुसार चुनावों को लेकर विमानों और हेलीकॉप्टरों की 40 प्रतिशत तक बढ़ने की संभावना है। विशेष हवाई जहाज और हेलीकॉप्टर सेवाओं का शुल्क प्रति घंटे के आधार पर चार्ज किया जाता है। उद्योग विशेषज्ञों का मानना ​​है कि विशेष विमानों की लागत प्रति घंटे 4.5 लाख रुपये से 5.25 लाख रुपये के बीच हो सकती है।

    हेलीकॉप्टर का प्रति घंटा चार्ज करीब 1.5 लाख रुपये होगा। बिजनेस एयरक्राफ्ट ऑपरेटर्स एसोसिएशन (बीएओए) के प्रबंध निदेशक कैप्टन आरके बाली ने न्यूज एजेंसी को बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान निजी विशेष विमानों और हेलीकॉप्टरों की मांग पिछले चुनाव की तुलना में 30 से 40 प्रतिशत तक बढ़ने की उम्मीद है। आधिकारिक आंकड़े बताते हैं कि दिसंबर 2023 के अंत तक 112 गैर-अनुसूचित ऑपरेटर (एनएसओपी) थे। आम तौर पर एनएसओपी ऐसी इकाइयां होती हैं जिनका कोई विशिष्ट निर्धारित कार्यक्रम नहीं होता है और उनके विमान आवश्यकता पड़ने पर उड़ान भरते हैं।

    बाली ने कहा कि लगभग 112 एनएसओपी हैं लेकिन उनमें से 40-50 प्रतिशत केवल एक विमान संचालित करते हैं। उन्होंने कहा कि एनएसओपी के पास लगभग 450 विमान होने का अनुमान है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के पास उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, इन ‘ऑपरेटरों’ के स्वामित्व वाले विमानों और हेलीकॉप्टरों की बैठने की क्षमता तीन से 37 तक है। आंकड़े बताते हैं कि अधिकांश विमानों और हेलीकॉप्टरों में बैठने की क्षमता 10 से कम होती है।

  • पंजाबः एक बार फिर तेज हवा और बारिश के साथ हो सकती है ओलावृष्टि 

    जालंधर, ENS: पंजाब में रविवार को दोपहर बाद कई जिलों में धूप के बीच बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार 13 मार्च तक पंजाब में मौसम साफ रहेगा। 14 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पंजाब के कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने व वर्षा की संभावना हैं। इस दौरान ओलावृष्टि भी हो सकती है। रविवार को पटियाला व अमृतसर में अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़, लुधियाना, पठानकोट, फरीदकोट, बरनाला में अधिकतम तापमान 26.3 से 26.8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। अन्य सभी जिलों में दिन का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान भी पंजाब के ज्यादातर जिलों में सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।

  • पंजाब : पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल अस्पताल में हुए भर्ती, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ : पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल की तबीयत खराब होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पूर्व वित्तमंत्री मनप्रीत बादल को हार्ट अटैक आया है। भाजपा नेता बन चुके मनप्रीत को बठिंडा के पावर हाउस रोड स्थित एक निजी अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। इस दौरान डॉक्टरों ने अभी उनके समर्थकों को मिलने से इंकार किया है।

    आज रविवार को पंजाब के पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल की बरसी थी। जिसमें मनप्रीत को भी जाना था लेकिन उन्हें अचानक छाती में दर्द हुआ। जिसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया। स्थिति गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया