Category: Punjab>Fazilka

  • पंजाब : ब्लैकमेल कर लाखों रुपए मांगने वाले मां-बेटा गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अबोहर : फाजिल्का कोर्ट कंप्लैक्स के न्यायाधीश के पास से सेवानिवृति हुए रीडर को घर बुलाकर महिला ने उसे रेप के झूठे केस में फंसाने को लेकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। इस मामले में कुछ अन्य महिलाओं व पुरुषों ने भी उसका साथ दिया। सेवानिवृति रीडर पीडित की शिकायत पर पुलिस ने सुंदर नगरी निवासी मां-बेटा को काबू करते हुए उनके अन्य साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में स्थानीय पंजपीर नगर के रहने वाले बलविंदर सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी पंजपीर नगर ने बताया कि वह फाजिल्का सत्र न्यायाधीश की कोर्ट में बतौर रीडर ग्रेड वन रह चुका है।

    करीब एक सप्ताह पहले एक लड़की जो कि अपना नाम शालू व सुमित्रा बताती थी उसने फोन करके बताया कि उसका पति आस्ट्रेलिया में रहता है और उसके ससुराल वाले उसे बहुत तंग परेशान करते हैं। जिनसे वह छुटकारा पाना चाहती है। उक्त युवती ने कहा कि वह उसके बुजुर्गों जैसे है इसलिए वह उसके घर में आकर उनकी समस्या सुनकर उसे इनसे छुटकारा दिलवाने में मदद करें। आरोप अनुसार 12 मार्च की दोपहर जब वह करीब 3 बजे उक्त लड़की के घर सुंदर नगरी गली नंबर 8 में गया तो उसने गेट को बिनां लाक किए ही उसे कमरे में बुला लिया

    और अंदर ले जाकर लड़की ने अपने खुद के कपड़े उतार लिए और उसके साथ संबंध बनाने को कहा, जब उसने वहां से भागने का प्रयास किया तो इतने में करीब 45 साल की एक महिला आई और राज़ीनामा करवाने की बात कहकर उसके मोबाइल के माध्यम से गूगल पे से 18 हजार रुपए ट्रांसफर किए और 1 लाख 30 हजार रुपए और देने की मांग करते हुए कहा कि अगर उसने रुपए न दिए तो वह उनकी वीडियो वायरल कर रेप का केस लगा देगे।

     पुलिस ने इस मामले में बलविंदर सिंह के बयानों पर सुंदर नगरी निवासी विक्रमजीत सिंह पुत्र रमेश कुमार व सुनीता रानी पत्नी रमेश कुमार, शालू सुमिता निवासी सादुलशहर, अंग्रेज सिंह व वीरपाल कौर पत्नी अंग्रेज सिंह निवासी गांव थांदेवाला श्रीमुक्तसर साहिब व 2 अज्ञात के खिलाफ भांदस की धारा 389, 120 बी के तहत मुकदमा नंबर 42 दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में विक्रमजीत सिंह व उसकी मां सुनीता रानी को काबू कर लिया है।

  • पंजाब: 15 IAS और PCS अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब में चुनावों से पहले पुलिस अधिकारियों के तबादलें हुए है। जारी आदेशों के मुताबिक 2 आईएएस और 13 पीसीएस अधिकारियों के तबादलें किए है। देखें लिस्ट

  • पंजाबः 3 कमिश्नरेट सहित खुलने जा रहे 28 नए साइबर क्राइम थाने 

    चंडीगढ़ः मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाने के लिए जल्द ही 3 कमिश्नरेटों सहित सभी 28 पुलिस जिलों में 28 नए साइबर क्राइम स्टेशन स्थापित करेगी। यह जानकारी पंजाब पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी है। साइबर अपराध की चुनौती से प्रभावी ढंग से और गंभीरता से निपटने की आवश्यकता को महसूस करते हुए, पंजाब पुलिस ने अपने साइबर अपराध जांच ढांचे की क्षमता को और बेहतर बनाने और मजबूत करने के लिए एक प्रस्ताव भेजा था।

    डीजीपी ने कहा कि थाने अत्याधुनिक तकनीक से लैस होंगे। स्टाफ में डिजिटल फोरेंसिक और साइबर अपराध जांच में विशेषज्ञता वाले उच्च प्रशिक्षित कर्मचारी होंगे। ये थाने संबंधित जिलों के एसएसपी/सीपी की निगरानी में काम करेंगे। तकनीकी सहायता की मदद से यूनिटों को अपग्रेड करने के लिए 30 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।

  • पंजाबः कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, नवजोत सिद्धू समेत 3 पूर्व अध्यक्षों ने अपनी पार्टी पर उठाए सवाल

    चंडीगढ़ः लोक सभा चुनाव से पहले कांग्रेस के 3 पूर्व प्रदेश प्रधानों ने अपनी ही पार्टी के शासनकाल में हुए पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप घोटाले और 2020 में जहरीली शराब से मारे गए 114 लोगों के मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। पूर्व प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू, शमशेर सिंह दूलो और मोहिंदर केपी ने इस संबंध में राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मिलकर उनको एक मांगपत्र भी सौंपा। बता दें कि पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप घोटाले में कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री साधू सिंह धर्मसोत पर आरोप लगे थे और वे इन दिनों जेल में हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने वीरवार को ही धर्मसोत और उनके बेटों की 4.58 करोड़ रुपये की संपत्ति अस्थायी रूप से जब्त कर ली।

    उनके खिलाफ मनी लांड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत यह कार्रवाई की गई है। राज्यपाल से मिलने के बाद दूलो ने कहा कि राज्य की एजेंसी घोटाले की जांच सही से नहीं कर सकती है इसलिए उन्होंने राज्यपाल से सीबीआइ जांच की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि चन्नी सरकार ने जाते-जाते जिन संस्थानों ने पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप का पैसा खाया था, जिनसे पैसे की वसूली करनी थी और उन पर एफआइआर दर्ज करने के बजाय सभी को माफ कर दिया था। वहीं, सिद्धू ने आम आदमी पार्टी की सरकार को वित्तीय मुद्दे पर घेरा। आप सरकार ने दो वर्षों में ही 91,000 करोड़ का कर्जा चढ़ा दिया है।

  • पंजाब : 22 अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ : पंजाब में अधिकारियों केतबादलों का दौर लगातार जारी है। वहीं जारी आदेशों के मुताबिक पेडूं विकास और पंचायत विभाग के अधिकारियों में 22 सीडीपीओ, एसइपीओ सहित इंजिनियर्स के तबादले हुए हैं। देखें लिस्ट 

  • पंजाबः नोटिस जारी के मामले में CM मान को मिला 7 दिनों का समय

    चंडीगढ़ः शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने सीएम भगवंत मान को चेतावनी दी है। दरअसल, सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सुखबीर बादल ने कहा कि उन्होंने कि ”मैंने भगवंत मान को कानूनी नोटिस भेजा है, जिसमें उनसे मेरे निजी व्यवसाय के खिलाफ आरोप लगाने के लिए 7 दिनों के भीतर लिखित रूप में माफी मांगने को कहा गया है।” ऐसा न करने पर उन्हें आपराधिक मानहानि का मुकदमा झेलने के लिए तैयार रहना चाहिए।’ 

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को कानूनी नोटिस भेजा है, जिसमें उनसे उनके निजी व्यवसाय के बारे में लगाए गए आरोपों के लिए 7 दिनों के भीतर लिखित माफी मांगने को कहा गया है। ऐसा न करने पर आप नेता पर आपराधिक मानहानि का मुकदमा चलेगा। सुखबीर बादल ने कहा, कि ‘मान पहले से ही श्री मुक्तसर साहिब की अदालत में पेश होने से बच रहे हैं। जहां मैंने 11 जनवरी को मानहानि का मामला दायर किया था। बादल ने कहा कि पहले मैं उनके झूठ को नजरअंदाज करता था, लेकिन अब उन्हें ऐसा नहीं करने दिया जाएगा। भगवंत सिंह मान को माफी मांगनी होगी या सलाखों के पीछे जाने के लिए तैयार रहना होगा।

  • पंजाबः CEO ने जारी किया 13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों का चुनावी और मतदान केंद्र विवरण 

    चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने पंजाब की 13 लोकसभा सीटों के कुल पोलिंग स्टेशनों और कुल मतदाताओं की जानकारी जारी की है। उन्होंने कहा कि 1 मार्च 2024 तक पंजाब में कुल 2 करोड़ 12 लाख 71 हजार 246 मतदाता है। इनमें 1 करोड़ 11 लाख 92 हजार 959 पुरुष मतदाता है जबकि 1 करोड़ 77 हजार 543 महिला मतदाता है। यहां कुल 744 ट्रांसजेंडर वोटर है 13 सीटों के लिए कुल 24433 पोलिंग स्टेशन बनाए गए है।

    -जालंधर (आरक्षित) सीट के लिए पोलिंग स्टेशनों की कुल संख्या 1951 है और मतदाताओं की कुल संख्या 16 लाख 41 हजार 872 है। इनमें 8 लाख 54 हजार 48 पुरुष मतदाता हैं जबकि 7 लाख 87 हजार 781 महिला मतदाता है 43 मतदाता ट्रांसजेंडर है।

    -होशियारपुर (आरक्षित) सीट के लिए पोलिंग स्टेशनों की कुल संख्या 1963 है और मतदाताओं की कुल संख्या 15 लाख 93 हजार 18 है। इनमें 8 लाख 26 हजार 679 पुरुष मतदाता है जबकि 7 लाख 66 हजार 296 महिला मतदाता है 43 ट्रांसजेंडर वोटर है।

    -आनंदपुर साहिब सीट के लिए पोलिंग स्टेशनों की कुल संख्या 2066 है और कुल वोटरों की गिनती 17 लाख 11 हजार 255 है। इनमें 8 लाख 93 हजार 567 पुरुष मतदाता है जबकि 8 लाख 17 हजार 627 महिला मतदाता है, 61 ट्रांसजेंडर वोटर है।

    -लुधियाना सीट पर कुल पोलिंग स्टेशनों की गिनती 1842 है और कुल वोटरो की गिनती 17 लाख 28 हजार 619 है। इनमें 9 लाख 22 हजार 5 पुरुष मतदाता है जबकि 8 लाख 6 हजार 484 महिला मतदाता है 130 मतदाता ट्रांसजेंडर है।

    -गुरदासपुर लोकसभा सीट के लिए कुल पोलिंग स्टेशन 1895 है और कुल वोटरों की गिनती 15 लाख 95 हजार 300 है। इनमें 8 लाख 44 हजार 299 पुरुष मतदाता है जबकि 7 लाख 50 हजार 965 महिला मतदाता है 36 ट्रांसजेंडर वोटर है।

    -अमृतसर सीट के लिए कुल पोलिंग स्टेशन 1676 है और मतदाताओं की कुल संख्या 15 लाख 93 हजार 846 है। इनमें 8 लाख 36 हजार 966 पुरुष वोटर है जबकि 7 लाख 56 हजार 820 महिला मतदाता है और 60 ट्रांसजेंडर वोटर है।

    -खडूर साहिब में पोलिंग स्टेशनों की कुल गिनती 1974 है और मतदाताओं की कुल संख्या 16 लाख 55 हजार 468 है। इनमें 8 लाख 70 हजार 337 पुरुष मतदाता है, जबकि 7 लाख 85 हजार 67 महिला मतदाता है 64 ट्रांसजेंडर वोटर हैं।

    -फतेहगढ़ साहिब (आरक्षित) सीट के लिए मतदान केंद्रों की कुल संख्या 1820 है और मतदाताओं की कुल संख्या 15 लाख 39 हजार 155 है। इनमें 8 लाख 16 हजार 775 पुरुष मतदाता है जबकि 7 लाख 22 हजार 353 महिला मतदाता है 27 ट्रांसजेंडर वोटर है।

    -फरीदकोट (आरक्षित) सीट के लिए पोलिंग स्टेशनों की कुल गिनती 1688 है और मतदाताओं की कुल गिनती 15 लाख 78 हजार 937 है, इनमें 8 लाख 34 हजार 493 पुरुष मतदाता हैं जबकि 7 लाख 44 हजार 363 महिला मतदाता है 81 ट्रांसजेंडर वोटर हैं।

    -फिरोजपुर सीट के लिए पोलिंग स्टेशनों की कुल संख्या 1902 है और मतदाताओं की कुल संख्या 16 लाख 57 हजार 131 है। इनमें 8 लाख 73 हजार 684 पुरुष मतदाता हैं जबकि 7 लाख 83 हजार 402 महिला मतदाता है 45 मतदाता ट्रांसजेंडर है।

    -बठिंडा सीट के लिए कुल 1814 पोलिंग स्टेशनों है और मतदाताओं की संख्या 16 लाख 38 हजार 881 है। इनमें 8 लाख 63 हजार 989 पुरुष मतदाता हैं जबकि 7 लाख 74 हजार 860 महिला मतदाता है 32 मतदाता ट्रांसजेंडर हैं।

    -संगरूर सीट पर पोलिंग स्टेशनों की गिनती 1765 है और कुल मतदाताओं की संख्या 15 लाख 50 हजार 17 है. इनमें 8 लाख 20 हजार 879 पुरुष मतदाता है जबकि 7 लाख 29 हजार 92 महिला मतदाता है 46 वोटर ट्रांसजेंडर है।

    -पटियाला सीट के लिए पोलिंग स्टेशनों की कुल गिनती 2077 है और मतदाताओं की कुल संख्या 17 लाख 87 हजार 747 है। इनमें 9 लाख 35 हजार 238 पुरुष मतदाता है जबकि 8 लाख 52 हजार 433 महिला मतदाता है 76 मतदाता ट्रांसजेंडर है।

  • पंजाबः कांग्रेस को एक और झटका, पूर्व विधायक भाजपा में हुआ शामिल

    मानसाः बुढलाडा से पूर्व कांग्रेसी विधायक मंगत राय बंसल अपने साथियों सहित वीरवार को दिल्ली में भाजपा में शामिल हो गए। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब भाजपा के इंचार्ज विजय रूपाणी ने मंगत राय बंसल का स्वागत किया। मंगत राय बंसल 2007 में बुढलाडा से कांग्रेस की टिकट पर पहली बार विधायक बने थे। उन्होंने 56271 वोट लेकर अकाली उम्मीदवार हरबंत सिंह को हराया था। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़, पार्टी के केंद्रीय महासचिव तरुण चुघ, पूर्व मंत्री मनोरंज कालिया, अशिवनी शर्मा, श्री निवासनू, पंजाब महिला प्रधान जयइंदर कौर, हरजीत सिंह ग्रेवाल मौजूद थे। मंगत राय बंसल विधान सभा हलका मोड़ से 2012 के चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़े थे, लेकिन कुछ वोट पर ही अकाली दल के पर्व मंत्री रहे जनमेजा सिंह सेखों से चुनाव हार गए थे।

    इससे पहले वे साल 2009 के दौरान लोक सभा हलका संगरूर से बसपा की टिकट पर चुनाव लड़े थे,जहां से वे 65 हजार से अधिक वोट प्राप्त कर गए थे। इसके अलावा उनकी पत्नी डॉ. मनोज मंजू बंसल भी जिला कांग्रेस कमेटी मानसा के प्रधान रह चुकीं हैं। वह साल 2022 कांग्रेस की टिकट पर मौड़ मंडी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ीं थी, जिसमें् वह करीब 15 हजार मत लेकर चौथे नंबर पर रहीं थी। मंगत राय बंसल के भाजपा में होने पर भाजपा के जिला प्रधान राकेश जैन, आढ़तिया एसोसिएशन के पूर्व जिला प्रधान प्रेम सिंह दौदड़ा, आढ़तिया एसोसिएशन के प्रधान रजिंदर सिंह कोहली, राज कुमार बीरोके, पार्षद प्रेम गर्ग, भाजपा के जिला महासचिव सुखदर्शन शर्मा, अग्रवाल सभा के चिरंजी लाल जैन ने खुशी जाहिर की है।

  • पंजाबः ‘आप’ के 5 उम्मीदवारों की आज जारी हो सकती हैं दूसरी लिस्ट

    इन नेताओं पर दांव खेलने जा रही है पार्टी

    चंडीगढ़ः आम आदमी पार्टी पंजाब में सबसे पहले लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर चुकी है, जिसमें 8 उम्मीदवार मैदान में उतारे गए हैं। पार्टी ने बाकी 5 उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगा दी है। जल्द ही इसकी घोषणा हो सकती है। दूसरी सूची में आम आदमी पार्टी 5 में से 2 बड़े नेताओं को मैदान में उतारने जा रही है। बताया जा रहा है कि तीन सीटों पर नाम लगभग तय हो चुके हैं और अब सिर्फ घोषणा बाकी है। पंजाब की इन 5 बची सीटों में से लुधियाना सबसे अहम सीट मानी जा रही है। आम आदमी पार्टी लुधियाना सीट पर अपने राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा को मैदान में उतारने पर विचार कर रही है। फिलहाल पार्टी को लुधियाना में उनसे बड़ा चेहरा नहीं दिख रहा है।

    इसके साथ ही ‘आप’ अपने मौजूदा विधायक डॉ. रवजोत सिंह को भी होशियारपुर सीट से मैदान में उतार सकती है। ‘आप’ सूत्रों के मुताबिक इन दो नामों पर सहमति बन गई है। सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की सहमति से मंत्रियों को मैदान में उतारने के बाद इन दोनों नेताओं का नाम भी आप उम्मीदवारों की सूची में शामिल किया जाएगा। आम आदमी पार्टी की ओर से एक और महत्वपूर्ण सीट श्री आनंदपुर साहिब के लिए मलविंदर सिंह कंग का नाम आगे बढ़ाया जा रहा है। मालविंदर सिंह कंग पार्टी प्रवक्ता होने के साथ-साथ एक अच्छे वक्ता भी हैं। श्री आनंदपुर साहिब से मौजूदा सांसद कांग्रेस के मनीष तिवारी हैं लेकिन राणा गुरजीत भी यहां कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। अगर कांग्रेस इन दोनों नेताओं में से किसी को भी नाराज करती है तो इसका फायदा आप को हो सकता है।

  • पंजाब: लोकसभा चुनावों को लेकर AAP पार्टी आज कर सकती है उम्मीदवारों की लिस्ट जारी

    चंडीगढ़ः लोकसभा चुनावों को लेकर सियासत गरमा गई है। चुनावों को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आप पार्टी आज पंजाब के उम्मीदवारों का ऐलान कर सकती है। पंजाब में आप पार्टी के उम्मीदवारों के ऐलान से पहले अन्य पार्टियों में हलचल तेज हो गई है। वहीं आज अकाली दल के सुप्रिमों सुखबीर बादल भी जालंधर पर आ रहे है। ऐसे में वह आज बीबी जागीर कौर को अकाली दल में दोबारा वापसी करवा सकते है।