Category: Punjab>Fazilka

  • पंजाब : छुट्टी का ऐलान, शनिवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

    चंडीगढ़ :  पंजाब के स्कूलों में 24 तारीख को सरकारी छुट्टी घोषित की गई है। दरअसल,  रविदास जयंती के मौके पर सरकारी स्कूल-कॉलेज समेत सहित सरकारी संस्थान बंद रहेंगे। 

    आपको बता दें कि बीते महीनों में ठंड व त्योहारों के चलते काफी छुट्टियां रही हैं। फरवरी महीने में पंजाब के स्कूलों में कुल 6 छुट्टियां रहेंगी। 

  • पंजाबः पूर्व सीएम चन्नी के भतीजे को लेकर सुप्रीम कोर्ट का आया फैसला

    नई दिल्ली : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे भूपेंद्र सिंह हनी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। अवैध रेत खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में सुप्रीम कोर्ट से भूपेंद्र सिंह हनी को बड़ी राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा भूपेंद्र सिंह हनी को मिली जमानत के फैसले में हस्तक्षेप करने से इनकार किया है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि उसे हाईकोर्ट के आदेश पर कुछ आपत्ति है कि ईडी को अपना जवाब देने के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया गया।

    लेकिन इसके बावजूद अदालत इस मामले में दखल देने की इच्छुक नहीं है।  जांच एजेंसी ईडी ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे भूपेंद्र सिंह हनी को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट से मिली जमानत के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। भूपेंद्र सिंह हनी पर कथित रूप से अवैध रेत खनन से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है।

  • पंजाब : मिड-डे मील को लेकर जारी हुए नए आदेश

    चंडीगढ़ :  स्कूलों में अब स्टूडेंट्स को हफ्ते में एक बार मिड-डे मील में केले की जगह मौसमी फल खाने को दिए जाएंगे। इन फलों में किन्नू, अमरूद, लीची, बेर, सेब व आम तक शामिल हैं। इसका आगाज 12 फरवरी से होगा। इस चीज को अब मिड-डे मील के मेन्यू में शामिल किया गया है। इसके लिए शिक्षा विभाग की तरफ से आदेश जारी कर दिए गए हैं। हालांकि अप्रैल से शुरू होने वाले नए सेशन में इस संबंधी मौसमी फलों की उपलब्धता के हिसाब से आदेश जारी किए जाएंगे। इससे पहले जनवरी में केला देने का फैसला लिया गया था। सर्दी की छुट्टियां होने से प्रोजेक्ट सिरे नहीं चढ़ पा रहा था।

    स्टूडेंट्स को मौसमी फल देने का फैसला CM भगवंत मान की अगुवाई में हुई मीटिंग में लिया गया है। इसके पीछे कोशिश यह भी है कि अपने स्थानीय फल उत्पादकों को भी लाभ हो सके। साथ ही स्टूडेंट्स की सेहत का ख्याल रखा जाए। काफी समय से इस मामले को विधायकों और कृषि माहिरों द्वारा उठाया जा रहा था। स्कीम में प्रति स्टूडेंट्स 5 से 6 रुपए खर्च करने की योजना है। यह सारी रणनीति पूरे मंथन के बाद बनी है। राज्य में इस समय 19120 सरकारी स्कूलों में प्री नर्सरी से 8वीं तक 18.35 लाख स्टूडेंट्स को दोपहर का खाना परोसा जाता है। प्रति स्टूडेंट्स 6 रुपए मौसमी फल पर खर्च किए जाएंगे, इस हिसाब से सालाना 52.86 करोड़ रुपए खर्च आएगा। वहीं, केंद्र सरकार द्वारा मिड-डे मील स्कीम के तहत 456 करोड़ रुपए खर्च किए जाते हैं। सरकार द्वारा साल में 2 से 3 बार मौसम के हिसाब से मिड-डे मील के मेन्यू में बदलाव किया जाता है

  • पंजाबी गायक मूसेवाला हत्याकांड में हुआ चौकाने वाला खुलासा, इस कारण बदला था प्लान

    चंडीगढ़ः पंजाबी दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर जहां माता-पिता इंसाफ की गुहार लगाई जा रही है। वहीं मूसेवाला कत्ल को लेकर नए-नए खुलासे हो रहे है। 2 साल पहले हुई मूसेवाला की हत्या को लेकर अब फिर नया खुलासा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार मूसेवाला को मारने से पहले आरोपियों ने सुनसान जगह पर एके 47 चलाकर देखी थी। आरोपियों ने ग्रेनेड लांचर भी चलाने का प्रयास किया था लेकिन सफल नहीं हुए तो उसे पैक करके रख दिया। वहीं आरोपियों ने पहले मूसेवाला को मारने के लिए पुलिसकर्मी बनकर जाने की भी प्लानिंग की थी, दो लड़कियां न मिलने पर इस प्लान को बदला गया था।

    हत्याकांड के एक आरोपी केशव पुत्र लालचंद निवासी आवा बस्ती बठिंडा ने पुलिस पूछताछ में बताया कि मूसेवाला की हत्या से पहले प्रियवर्त फौजी, दीपक मुंडी समेत अन्य सभी आरोपियों ने डबवाली के गांव सकता खेड़ा के खेतों में सुनसान जगह पर एके 47 समेत सभी पिस्टलों को चलाकर चेक किया था। इसके अलावा आरोपी प्रियवर्त फौजी एवं दीपक मुंडी ने ग्रेनेड लांचर चलाकर चेक करने का प्रयास किया था। जब आरोपियों से ग्रेनेड नहीं चला तो फौजी ने उसे पैक करके रख दिया था। सूत्रों ने बताया कि गायक मूसेवाला के साथ भारी पुलिस सुरक्षा रहती थी, जिस कारण गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने गैंगस्टरों को बड़ी संख्या में पिस्टल और एके 47 दी थी। साथ में उसने योजना बनाई थी कि मूसेवाला को मारने के लिए गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के शूटर मनप्रीत सिंह मन्ना और जगरूप रूपा समेत तीन अन्य युवक फर्जी पुलिसकर्मी बनकर मूसेवाला के घर जाएंगे। 

    इस प्लान के लिए गैंगस्टरों ने पुलिस की वर्दी भी खरीद ली थी, लेकिन वह फिट नहीं आई और वर्दी का आधा सामान आरोपियों के पास नहीं था। सूत्रों ने बताया कि जब इस योजना को पूरा करने के लिए एक युवक वर्दी पहनकर पुलिस की पगड़ी बांध रहा था तो उसने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से बात की थी। आरोपी ने कहा था…उस्ताद तुमने जो दो लड़कियों को योजना में शामिल करने के लिए कहा था, वो तो यहां पर नहीं हैं। सूत्रों ने बताया कि आरोपियों ने दो लड़कियों को उक्त योजना में शामिल किया था, जिनको फर्जी पुलिसकर्मियों के साथ पत्रकार बनकर मूसेवाला के घर के अंदर दाखिल होना था और मूसेवाला की हत्या कर देनी थी। सूत्रों ने बताया कि पुलिस की वर्दी का सामान पूरा नहीं हुआ और दो लड़कियां नहीं मिलीं तो इस योजना को गोल्डी बराड़ ने कैंसल कर दिया था।
     
    इसके बाद जब मूसेवाला की पुलिस सुरक्षा हटा दी गई तो गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने आरोपी केशव को फोन करके कहा था कि अब मूसेवाला के साथ पुलिस सुरक्षा नहीं है, तुम फतेहाबाद जाकर सभी साथियों को मानसा लाओ। इसके बाद केशव बाइक पर फतेहाबाद गया और अपने सभी साथियों को साथ मानसा लेकर आया था। आरोपी ने अपनी बाइक आगे लगाई जबकि दूसरे साथी उसके पीछे गाड़ियां लेकर पहुंचे थे। सूत्रों ने बताया कि जब फर्जी पुलिस वाले बनकर लड़कियों को बतौर पत्रकार योजना में शामिल कर मूसेवाला की हत्या करने की योजना बनाई गई तो रात को सभी आरोपी डबवाली के गांव सकता खेड़ा के खेतों में सुनसान जगह पर एक कमरे में रुके थे। वहां पर सभी आरोपियों ने अपने-अपने पिस्टल एवं एके 47 को चलाकर चेक किया था।

    हथियार चलाकर चेक करने के बाद अगले दिन सुबह पांच बजे सभी आरोपी खेतों से निकलकर मानसा की ओर चल पड़े थे। केशव द्वारा पुलिस को बताए अनुसार जब सभी आरोपी खेतों से निकलकर मानसा की तरफ चले थे तो स्कार्पियो में तीन पंजाबी लड़के और शूटर मनप्रीत सिंह मन्ना और जगरूप रूपा भी थे जबकि दूसरी बोलेरो गाड़ी में प्रियवर्त फौजी, केशव, दीपक मुंडी, कशिश उर्फ कुलदीप और अंकित सवार थे। दोनों गाड़ियां डबवाली से ही अलग हो गई थी। क्योंकि स्कार्पियो गाड़ी सवार लड़के पुलिस की वर्दी का सामान पूरा करने के लिए सामान लेने का कहकर चले गए थे।

  • पंजाबः कनाडा स्थित आतंकी लंडा और रिंदा के 3 गुर्गे गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः पंजाब एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने कनाडा स्थित आतंकी लखबीर लंडा और पाकिस्तान स्थित आतंकी हरविंदर रिंदा के तीन सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जोबनजीत सिंह, बिक्रमजीत सिंह और कुलविंदर सिंह के रूप में हुई है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 2 पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस भी बरामद किये गये हैं। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी अपने विदेशी आकाओं के निर्देश पर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे। जोबनजीत यूएपीए, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और आईटी एक्ट अपराधों में वांछित था और लंबे समय से फरार चल रहा था। पंजाब पुलिस के डीजीपी ने इस गिरफ्तारी के बाद जानकारी भी दी। 

  • पंजाब : ट्रक ने जगाड़ू रेहड़े को मारी टक्कर, एक की मौ’त, 3 घायल

    अबोहर : सोमवार रात को ट्रक की टक्कर से जगाड़ू रेहड़ा पलट गया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी, बच्चा और जीजा घायल हो गए। मृतक की पहचान सुरेंद्र (23) पुत्र हंसराज निवासी शेरेवाला के तौर पर हुई है। मौके पर पहुंचे रैपिड टीम के कर्मचारियों ने बताया कि वे गांव दोदा से सीतो की ओर गश्त कर रहे । इसी दौरान उन्होंने देखा कि गांव भागू रोड पर एक जगाड़ू रेहड़ा पलटा हुआ है।

    उसके नीचे कुछ लोग दबे हुए थे। उन्होंने आसपास के लोगों की मदद से एक महिला, एक वर्षीय बच्चे और कुछ अन्य को निकाला। जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतक अपनी पत्नी पूनम, एक साल के बच्चे प्रदीप और जीजा रिंकू पुत्र गिरधारी लाल निवासी कुलार के साथ गांव जा रहा था। रास्ते में एक ट्रक ने उनके रेहड़े में टक्कर मार दी। घायल रिंकू को हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद फरीदकोट रेफर कर दिया गया।

  • पंजाबः किसानों का 19 जिलों में प्रदर्शन, दी ये चेतावनी

    मोहालीः पंजाब में आज से भारतीय किसान यूनियन उगराहां ने जिला मुख्यालयों पर 5 दिवसीय स्थायी मार्च शुरू कर दिया है। यह प्रदर्शन पंजाब के सबसे बड़े किसान संगठन द्वारा पंजाब के 19 जिलों में किया जा रहा है। इस मौके पर किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर धरने के इन पांच दिनों में सरकार ने कोई बातचीत नहीं की और कोई नतीजा नहीं निकला तो धरने के आखिरी धरने में बड़ा ऐलान किया जाएगा। किसान नेताओं ने कहा कि इसके बाद चंडीगढ़ कूच का भी कार्यक्रम बन सकता है।

    इस प्रदर्शन को लेकर किसान नेताओं का कहना है कि उनकी मुख्य मांग है कि कृषि नीति लागू की जाए। क्योंकि संगठन ने पहले पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ बैठक की थी और उस समय भी यह मांग की गई थी और सरकार ने इसे लागू करने के लिए आश्वासन दिया था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और अब इसे लेकर धरना दिया जा रहा है।

    इस मौके पर किसानों ने अपनी अन्य मांगें बताते हुए कहा कि फसलों का दाम स्वामीनाथन की रिपोर्ट के मुताबिक होना चाहिए। 60 वर्ष से अधिक उम्र के किसानों को 10 हजार प्रति माह पेंशन लगाई जाए और किसान मजदूरों का पूरा कर्ज माफ किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली संघर्ष के दौरान शहीद हुए किसानों के परिवारों में से एक को सरकारी नौकरी दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इन सभी मांगों को लेकर वे लोग प्रदर्शन कर रहे हैं।

  • पंजाब : रंजिश के चलते अस्पताल में की गुंडागर्दी, देखें वीडियो

    अबोहर : गांव सीडफार्म में कुछ हुडदंगी युवकों ने गांव के ही एक युवक पर पहले हमला कर घायल कर दिया। जब उसका साथी उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल भर्ती करवाने आया तो इमरजेंसी में आए दर्जनभर से अधिक युवकों ने फिर से उन पर हमला बोलते हुए गुंडागर्दी मचाई। पुलिस के पहुंचने पर घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।  जानकारी के अनुसार सीडफार्म निवासी 18 साल के दलेर राजपूत पुत्र शाम लाल ने बताया कि गांव के कुछ युवक जो कि एक शराब ठेकेदार के पास काम करते हैं। उन्होंने गांव में गुंडागर्दी मचा रखी है आए दिन गांव के लोगों से मारपीट करते हैं। कल रात वह गांव में ही जा रहा था तो इसी दौरान गली में खड़े 8-10 युवकों ने उसे घेरकर कहा कि यही वह युवक है इसे पकड लो और उसको थप्पड़ मारे, युवकों के अधिक होने पर वह वहां से चला गया, जब वह थोड़ी दूर गया तो उक्त युवकों ने पीछे से आकर उस पर कापे से हमला कर दिया जिससे वह लहूलुहान हो गया। इसी दौरान गांव का ही विजय कुमार पुत्र हरनेक बाइक पर वहां से गुजरा तो उसे घायल पड़ा देख इलाज के लिए अस्पताल ले आया।

    जब वे अस्पताल में पहुंचे तो उक्त युवक अपने कुछ ओर साथियों सहित पिकअप पर अस्पताल में आए और उन्हें भर्ती नहीं होने दिया और उन पर फिर से हमला बोल दिया जिसमें विजय कुमार के भी हाथ और शरीर के कई अन्य जगह पर कापे लगने से वह भी घायल हो गया।  डॉक्टरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जब पुलिस मौके पर आई तो हमलावर वहां से भाग गए। रात करीब 12 बजे तक पुलिस कर्मचारी अस्पताल में तैनात रहे और युवकों का इलाज हो सका। पुलिस ने घायल युवकों के बयान कलमबद्ध करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। सिटी वन के प्रभारी नवप्रीत से बात करने पर उन्होंने बताया कि उक्त युवकों का एक माह पुराना झगड़ा है। जिसको लेकर कल इनका आपस में राजीनामा होना था। जिसे लेकर यह दोबारा आपस में भिड़ गए। एक पक्ष तो अस्पताल में भर्ती हुआ है जबकि दूसरा पक्ष मौके से पुलिस को देखकर भाग गया। क्योंकि उक्त पक्ष के लोगों पर पहले ही नगर थाना नंबर 1 में मामला दर्ज है। थाना प्रभारी ने कहा कि हमने कुछ युवक हिरासत में लिए हैं। घायलों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई करेंगें।

  • पंजाब : Amazon स्टोर में लगी भीषण आग, करोड़ों का हुआ नुकसान, देखें वीडियो

    लहरागागा : ट्रिपल ऐस अमेज़ॅन स्टोर में भयानक आग लगने का मामला सामने आया है। आग इतनी भीषण थी कि सारा सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के मुताबिक आग शाम करीब साढ़े 7 बजे भीषण आग लग गई। जानकारी के अनुसार इस आगजनी में करोडों का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही विधायक वरिंदर कुमार गोयल मौके पर पहुंचे। लहरागागा में फायर ब्रिगेड न होने से काफी नुकसान हो गया। जिस कारण एक घंटे बाद सुनाम से फायर ब्रिगेड की टीमें पहुंची।

    इस आगजनी में करोड़ों का सामान जलकर राख हो गया है। गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकासान नही हुआ है। जानकारी देते हुए मोहित गोयल ने बताया कि ट्रिपल ऐस अमेज़ॅन स्टोर में आग लगने से सारा सामान जलकर राख हो गया है। उसने बताया कि करीब 5-6 करोड़ का नुकसान हुआ है।

  • पंजाब : पूर्व CM बादल के भाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त

    चंडीगढ़ : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के चचेरे भाई की गोवा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिनकी पहचान नरोत्तम ढ़िल्लों उर्फ निमिस ढिल्लों उर्फ निमिस बादल के रूप मे हुई है। उनका शव उत्तरी गोवा के पोरवरिम इलाके में स्थित उनके आवास पर मिला। मौत की असली वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। पुलिस ने मुंबई एयरपोर्ट से एक जोड़े को हिरासत में लिया है। जोकि बीती रात ढिल्लों के घर पर रुके हुए थे। मिली जानकारी के अनुसार, ढिल्लों के घर पर उक्त जोड़े के अलावा 3 अन्य महिलाएं भी रुकी थी। गोवा पुलिस उनकी भी तलाश कर रही है।

    गोवा पुलिस के आईजी उमवीर बिश्नोई ने एक मीडिया ग्रुप से बातचीत में नरोत्तम की मौत होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा- जांच की जा रही है कि नरोत्तम की मौत दुर्घटनावश हुई मौत है या कुछ और कारण से।नरोत्तम ढिल्लों दिवंगत प्रकाश सिंह बादल के चचेरे भाई थे। लंबे समय तक गोवा में अकेले रहते थे। उनके बच्चे विदेश में रहते हैं। फिलहाल इसे लेकर बादल परिवार द्वारा कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।