Category: Chandigarh

  • पंजाबः मौसम में हुआ बदलाव, मौसम विभाग अनुसार आज बारिश के आसार

    चंडीगढ़ः पंजाब और चंडीगढ़ में सोमवार को मौसम बदलाव देखने को मिला। आज कई जगह बादल छाए रहे। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। इसके चलते रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर मनमोहन सिंह ने खास तौर से सुबह के समय लोगों के वाहन सावधानी के साथ चलाने की सलाह दी है। मंगलवार से मौसम दोबारा शुष्क हो जाएगा।

    रविवार को पंजाब में दिन के तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट देखने को मिली। सबसे अधिक 26.4 डिग्री का तापमान पठानकोट का रहा। वहीं, सबसे कम 10 डिग्री का तापमान गुरदासपुर का दर्ज किया गया। विशेषज्ञों के मुताबिक बारिश के बाद एक्यूआई के स्तर में भी सुधार हो सकता है, क्योंकि इससे हवा में मौजूद बारीक धूल के कण साफ हो जाएंगे। गौरतलब है कि भले ही बीते कुछ दिनों से पंजाब में पराली जलाने के मामले बड़ी संख्या में कम हुए हैं, लेकिन पंजाब की आबोहवा में अभी भी प्रदूषित है। ज्यादातर शहरों का एक्यूआई खराब श्रेणी में आ रहा है।

  • पंजाब: पुलिस और गैंगस्टरों में चली गोलिया, देखे CCTV

    मोहाली :  जुझार नगर में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच गोलिया चलने का मामला सामने आया है। बीती रात अमृतसर के मजीठा रोड पर उक्त गैंगस्टरों ने  डॉक्टर से ऑडी गाड़ी छीनकर फरार हो गए थे। पुलिस की सुचना मिली थी कि गैंगस्टर गाड़ी लेकर मोहाली की ओर आ रहे है।  इस मामले में कारवाई करते हुए पुलिस ने इलाके को घेर लिया और गैंगस्टरों ने जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद गैंगस्टर गाड़ी छोड़ कर मौके से फरार होने की कोशिश करने लगे जिसकी cctv फुटेज सामने आई है।

  • इस रेलवे स्टेशन की पटरियों पर बैठे पूर्व सैनिक, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः भारतीय सेवा के पूर्व सैनिकों द्वारा दिल्ली में दी जा रही वन रैंक वन पेंशन की मांग को लेकर देर रात ही शंभू रेलवे स्टेशन पर 250 पूर्व सैनिक लाइन में बैठ गए। इस दौरान पूर्व सैनिक सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। इस प्रदर्शन में पंजाब भर से पूर्व सैनिक पहुंचने लगे हैं और सुबह 5 बजे से ही भारतीय सेना के पूर्व सैनिकों की संख्या बढ़ती जा रही है। वहीं पूर्व सैनिकों के ट्रैक पर बैठने के कारण दिल्ली-जम्मू रेल ट्रैक प्रभावित है, कई टेनों के रूट डायवर्ट  और कुछ रद्द कर दिए गए है।

    यह प्रदर्शन पंजाब अध्यक्ष सतवीर सिंह के नेतृत्व में किया जा रहा है। दरअसल, देश भर के पूर्व सैनिकों ने पोस्ट शेयर कर 24 नवंबर रात 2 बजे शंभू रेलवे स्टेशन पर रेल रोको आंदोलन का ऐलान किया था। इसी के चलते भारी संख्या में पूर्व सैनिक रेलवे् ट्रैक पर बैठना शुरू हो गए है।

  • PGI में फर्जी स्टाफ बनकर इंजेक्शन लगाने के मामले में 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः PGI में फर्जी स्टाफ बनकर इंजेक्शन लगाने के मामले में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें इंजेक्शन लगाने वाली महिला की पहचान संगरूर की रहने वाली जसप्रीत कौर के रूप में हुई है। वह पटियाला में केयरटेकर के रूप में काम करती थी। पुलिस ने उसे संगरूर से ही गिरफ्तार किया है। भाई ने पैसे देकर भेजा था मामले में पीड़िता के भाई जसमीत सिंह निवासी राजपुरा ने जसप्रीत कौर को पैसे देकर इंजेक्शन लगाने के लिए भेजा था। उसने यहां इंजेक्शन अपने साथी बूटा सिंह निवासी राजपुरा और मनदीप सिंह निवासी पटियाला से खरीदे थे। इन दोनों ने यह टीका राजपुरा अस्पताल पटियाला में काम करने वाले अपने किसी साथी से लिए थे।

    बता दें कि पीजीआई में फर्जी डॉक्टर द्वारा जहरीला टीका लगाने के बाद भर्ती महिला के नवजात बेटे की आज अचानक तबीयत खराब हो गई है। जिसे राजपुरा के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां पर उसका इलाज चल रहा है। वहीं अभी पीड़िता हरमीत कौर भी पीजीआई के आईसीयू में वेंटिलेटर पर है। उसकी हालत में भी अभी तक कोई सुधार नहीं हो पाया है। डॉक्टर लगातार उस पर नजर बनाए हुए हैं।

    मामले में पीड़िता हरमीत कौर के पति ने आरोप लगाए हैं कि पुलिस के द्वारा अभी भी असली गुनहगार को गिरफ्तार नहीं किया गया है। इस मामले में उसकी सास मुख्य आरोपी है, जो की लगातार उनके खिलाफ साजिश कर रही थी। इसका एक साला विदेश में रहता है, वह उनके खिलाफ साजिश करने के लिए लगातार वहां से फंडिंग कर रहा है। जिस आरोपी साले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, वह बेरोजगार है। वह पैसा देकर यह काम करवा ही नहीं सकता है। इसलिए पुलिस को असली गुनहगारों को पकड़ना चाहिए।

  • फिर स्कूल के पास हुई गैस लीक, हड़कंप मचने पर की स्टूडेंट्स को छुट्टी

    चंडीगढ़ः सेक्टर-40 में एक बार फिर से गैस की पाइपलाइन लीक होने का मामला सामने आया है। एक प्राईवेट स्कूल में गैस लीक होने से हड़कंप मच गया। दरअसल, यह पाइपलाइन सेक्टर-40 के सर्वहितकारी स्कूल के पास लीक हुई है। बच्चों को तुरंत सुरक्षित स्कूल से बाहर निकाला गया। इससे स्कूलों ने बच्चों की छुट्टी कर दी है। अभिभावक दहशत में है। बच्चों को स्कूल से निकलकर एक पार्क में बिठाया गया है। पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है। मिली जानकारी के अनुसार स्कूल ग्राऊंड में  LPG पाइप लाइन अचानक लीक हो गई। चंडीगढ़ में पाइपलाइन के जरिए गैस की सप्लाई की जा रही है। इस घटना की सूचना के बाद कंपनी की टीम मौके पर पहुंच गई है। पाइप लाइन के वाल्व बंद करके गैस की सप्लाई रोक दी गई है। अभी टीम पाइप की मरम्मत करने में लगी हुई है।

  • पंजाब: अमृतपाल के साथी दलजीत कलसी की याचिका को लेकर आया HC का बड़ा बयान

    चंडीगढ़ः पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में अमृतपाल सिंह के कथित सहयोगी सरबजीत उर्फ दलजीत कलसी की याचिका दायर की गई थी। जिसको लेकर हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। दरअसल, कलसी ने अपनी याचिका में कहा था कि उसे अजनाला पुलिस थाने पर 23 फरवरी को हुए हमले की एफआईआर में भी नामजद किया हुआ है, उस मामले में आज तक उसकी गिरफ्तारी नहीं दिखाई गई और ट्रायल कोर्ट में चल रहे इस केस में उसे पेश नहीं किया गया है, लिहाजा उसे इस केस के ट्रायल में पेश किया जाए ताकि उसके खिलाफ दर्ज केसों का तेजी ट्रायल हो सके। 

    मामले में पंजाब पुलिस की तरफ से जवाब दायर कर कहा गया कि कलसी को अनुच्छेद 21 का लाभ नहीं दिया जा सकता है। उसने कहा कि अनुच्छेद 21 के परविधान को इस हद तक नहीं बढ़ाया जा सकता है जिससे कानून और व्यवस्था की स्थिति खराब हो। पुलिस द्वारा दिए गए जवाब के अनुसार अनुच्छेद 21 का लाभ लेने से याचिकाकर्ता को तो व्यक्तिगत स्वतंत्रता मिलेगी और पूरा राज्य और आम जनता खतरे में पड़ जाएगी। इस प्रकार, गलत व्याख्या और दूसरे की अनदेखी करके याचिकाकर्ता को अनुच्छेद 21 के तहत कोई लाभ नहीं दिया जा सकता। कलसी पर अजनाला पुलिस स्टेशन पर हमले के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

    कलसी की तरफ से सभी दलील दी गई कि उसे बिना किसी गिरफ्तारी या मुकदमे के 8 महीने से एनएसए के तहत गलत तरीके से फंसाया गया और हिरासत में रखा गया है। इस पर पंजाब पुलिस की तरफ से जवाब दायर कर कहा गया कि उसकी हिरासत उचित और कानून के अनुरूप है और इसे राज्य सरकार, केंद्र सरकार और सेवानिवृत्त उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की देखरेख में गठित एक समिति द्वारा मंजूरी दी गई है। पंजाब सरकार ने यह भी कहा कि आरोपी के खिलाफ संगीन मामले है फिलहाल इसके किसी मामले में अन्य मामले में पेश नहीं किया जा सकता। हाई कोर्ट ने सभी पक्षों की दलीलों सुनने के बाद कलसी की इस याचिका को खारिज कर दिया है और साथ ही कहा की 15 दिनों के भीतर वे इस याचिका पर अपना विस्तृत आदेश सुना देंगे।

  • वकील के बेटे की पार्टी में नामी क्लब में खाने में निकला कॉकरोच, संचालक ताला लगाकर हुआ फरार

    चंडीगढ़ः फास्ट-फूड खाने में लगातार जानवर निकलने के मामले सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला सेक्टर-3 थाना क्षेत्र में पड़ते एक नामी क्लब से सामने आया है। जहां नामी क्लब के खाने में कॉकरोच निकलने को लेकर मामला गर्मा गया है। इस मामले को लेकर वकील ने चंडीगढ़ के फूड सेफ्टी विभाग को शिकायत दी है। शिकायत मिलने पर रात ही फूड सेफ्टी विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची थी, लेकिन क्लब संचालक रसोई को ताला लगाकर मौके से फरार हो गए थे। बताया जा रहा है कि इस मामले में आज दोबारा से जांच की जाएगी।

    पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट लेखराज शर्मा ने बताया कि सोमवार शाम को वह अपने बच्चे का जन्मदिन मनाने क्लब में गए थे। उन्होंने खाने से पहले स्नैक्स ऑर्डर किए थे। जब उनकी टेबल में पर क्रिस्पी कॉर्न परोसा गया तो, उस प्लेट में मरे हुए कॉकरोच थे। उन्होंने फोन कर फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की टीम को मौके पर बुला लिया था। आज वह इसकी विभाग को लिखित शिकायत देंगे।

    एडवोकेट लेखराज शर्मा ने बताया कि उनकी बगल की टेबल पर एक पति-पत्नी बैठे हुए थे। दंपती दिल्ली के रहने वाली हैं। वह शिमला जा रहे थे। रास्ते में रुककर उन्होंने चंडीगढ़ के इस क्लब में वेज खाने का ऑर्डर किया था। जब खाना उनके पास पहुंचा तो उसमें भी नॉनवेज के कुछ हिस्से मिले थे। वह बीच में ही अपना खाना छोड़कर चले गए थे। इसी वजह से उन्होंने खाने से पहले क्रिस्पी कॉर्न की प्लेट को देख लिया था।

  • वर्ल्ड कप मैच पर नहीं लगेगा आंशिक कर्फ्यू

    मोहालीः चंडीगढ़ प्रशासन ने रविवार को होने वाले भारत और ऑस्ट्रेलिया मैच को लेकर पहले आंशिक कर्फ्यू के आदेश दिए थे, लेकिन अब प्रशासन ने इस मामले में यू-टर्न लिया है। प्रशासन की तरफ से अब नए आदेश जारी किए गए हैं। इन आदेशों के मुताबिक, सार्वजनिक स्थल पर बड़ी स्क्रीन लगाकर मैच देखने के लिए आज शाम 7 बजे तक डीसी ऑफिस से अनुमति लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर प्रशासन ने म्यूजिक सिस्टम पर लगाई रोक भी वापस ले ली है।

    अब चंडीगढ़ में डीजे, कार म्यूजिक सिस्टम, ढोल, ड्रम आदि को नॉइस पॉल्यूशन रूल 2000 के तहत बजा सकते हैं। इसके अलावा मैच के दौरान सार्वजनिक स्थलों पर लगी स्क्रीन में नॉर्मल आवाज में 10 बजे के बाद भी मैच चलाने की अनुमति है। चंडीगढ़ प्रशासन ने भारतीय क्रिकेट टीम और चंडीगढ़ के लोगों को वर्ल्ड कप फाइनल मैच की शुभकामनाएं भी दी हैं। साथ ही आज और कल रविवार के दिन भी जिला मजिस्ट्रेट का कार्यालय खुला रहेगा। जो लोग आज अनुमति के लिए आवेदन करेंगे, उन्हें कल अनुमति दे दी जाएगी।

  • पंजाब के बच्चों को चंडीगढ़ में नर्सरी-प्री-नर्सरी में नहीं मिलेगा दाखिला! फैसले के बाद गरमाई राजनीति

    चंडीगढ़ः प्री-नर्सरी और नर्सरी स्तर के स्कूलों में पंजाब के बच्चों को दाखिला न देने के चंडीगढ़ प्रशासन के फैसले पर राज्य में राजनीति गरमा गई है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वाड़िंग, पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्टल और एनएसयूआई प्रमुख ईशरप्रीत सिंह सिद्धू ने चंडीगढ़ प्रशासन के इस फैसले की कड़ी निंदा की है।

  • पंजाबः DGP यादव ने जारी किया 11 पुलिस जिलों के SSP’s को कारण बताओ नोटिस 

    चंडीगढ़ः पंजाब में पराली जलाने की घटना बढ़ती ही जा रही है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी पराली जलाने की घटना में कोई कमी नहीं देखी गई उल्टा मामलों में वृद्धि हो रही है। इस घटना से हरियाणा, दिल्ली और यहां तक की पंजाब के कुछ हिस्से सबसे अधिक प्रभावित हैं। इन स्थानों पर प्रदूषण कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। बेहद खराब एक्यूआई के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी, आंखों में जलन मचना आदि जैसी कई समस्याएं हो रही है। बढ़ते एक्यूआई को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब को पराली न जलाने के लिए सख्त आदेश दिए थे, लेकिन इसके बावजूद हर रोज 1000 से ऊपर पराली जलाने के केस दर्ज किए जा रहे हैं।

    बुधवार को ही पंजाब में पराली जलाने के 2,544 ताजा मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं वीरवार को हजार से ऊपर मामले दर्ज किए गए त शुक्रवार को 1150 मामले सामने आए। जानकारी के अनुसार, 15 सितंबर से 17 नवंबर तक कुल 33,082 पराली जलाने के मामले दर्ज किए गए है। लगातार पराली जलाने के मामले जिस प्रकार बढ़ रहे हैं ये लोगों के लिए और चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। सवाल उठ रहे हैं कि पुलिस और सरकार पराली जलाने की घटनाओं को रोक क्यों नहीं पा रहा है। 

    बढ़ती पराली जलाने की घटना पर पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने 11 जिला पुलिस बरनाला, बठिंडा, फरीदकोट, फाजिल्का, फिरोजपुर, लुधियाना, मोगा, मुक्तसर, संगरूर, जगराओं और खन्ना के एसएसपी के लिए कारण बताओं नोटिस जारी किए है। इतना ही नहीं पंजाब के चीफ सेक्रेटरी ने भी 9 जिलों के डीसी के लिए कारण बताओं का नोटिस जारी किया था। ये वो जिले हैं जहां पराली जलाने पर सख्ती होने पर भी मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। पराली जलाने के मामलों पर रोक लगाने के लिए पंजाब पुलिस ने गांवों के सरपंचों को अपने-अपने गांव में पराली के जलने की सूचना देने के निर्देश दिए है, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ है।