Category: Chandigarh

  • SHIVSHAKTI CONSULTANCY के दफ्तर में हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    SHIVSHAKTI CONSULTANCY के दफ्तर में हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    ओडिशा के रहने वाले 3 युवाओं ने लगाए लाखों की ठगी के आरोप

    चंडीगढ़,(ए.एन.एस): सेक्टर-34 की मार्किट में स्थित शिव शक्ति कंस्लटेंसी के दफ्तर में उस समय हंगामा देखने को मिला, जब ओडिशा के रहने वाले दुशासन प्रधान, अशुद्ध पंडा और मन गोविंद सेठी ने कंस्लटेंसी के संचालकों पर ₹165000 की ठगी के आरोप लगाए। पीड़ितों ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर शिव शक्ति कंसलटेंट का विज्ञापन देखा था। जिसके बाद उन्होंने इमीग्रेशन कंपनी के साथ संपर्क किया।

    जिसके बाद कंपनी ने जनवरी के महीने में तीनों से पैसे ले लिए थे। कंपनी के काउंसलर ने पीड़ितों को कहा था कि वह उन्हें तंजानिया का वर्क परमिट लगवा कर दे देंगे, पर जब वीजा और पासपोर्ट हाथ मे आया तो उस पर वर्क परमिट की जगह टूरिस्ट वीजा लगा हुआ था। जब उन्होंने इसकी खिलाफत की तो कंस्लटेंट ने धमकाते हुए कहा कि वह जो कर सकते है वह कर ले। सूत्रों की माने तो जो वीजा इन्होंने दिखाया है वह फेंक बताया जा रहा है। 

    जिसके बाद पीड़ितों ने मंगलवार यानी आज कंपनी की ठगी को लेकर मीडिया से संपर्क किया तो मीडिया कवरेज करने के लिए शिव शक्ति कंसलटेंट के दफ्तर में मामले की जानकारी लेने के लिए पहुंची तो वहां दफ्तर के कर्मियों द्वारा जानबूझकर मीडिया कर्मियों से बदसलूकी की गई ताकि ट्रेवल एजेंट की पोल ना खुल पाए। घटना की सूचना मिलते ही एरिया चौकी इंचार्ज ओम प्रकाश मौके पर पहुंचे। इस दौरान मीडिया के सवालों से बचते हुए उन्होंने कैमरे के आगे कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।

    जब इंचार्ज ओम प्रकाश से उक्त कंस्लटेंसी के लाइसेंस होने का पूछा तो वह पीड़ितों को अपने साथ थाना परिसर में ले गए। वहां पर पुलिस ने दोनों पार्टियों को आमने सामने बिठा लिया और शिकायतकर्ता का आरोप है कि थाने में उनके ऊपर राजीनामा करने के लिए दबाव डाला जा रहा था। पुलिस द्वारा दोनों पार्टियों के राजीनामे के पूरे वाकये को देखकर तो यही अनुमान लगता है कि शिव शक्ति कंसलटेंट पुलिस की मिलीभगत से चल रही है। खबर लिखे जाने तक कंस्लटेंट के मालिकों ने लाइसेंस के प्रति पुलिस और मीडिया को कोई जानकारी नहीं दी। यदि कंस्लटेंट अपना पक्ष रखना चाहते है तो उसे भी दस्तावेजों के आधार पर प्रकाशित किया जाएगा।

  • ISRO श्रीहरिकोटा जा रहे छात्राओं के प्रतिनिधिमंडल से मिले सीएम मान, देखें वीडियो

    ISRO श्रीहरिकोटा जा रहे छात्राओं के प्रतिनिधिमंडल से मिले सीएम मान, देखें वीडियो

    मोहाली/प्रवेशः पंजाब के मुख्यमंत्री सीएम भगवंत मान से सरकारी स्कूल की छात्राओं ने मुलाकात की। दरअसल, 10 छात्राओं का एक प्रतिनिधिमंडल इसरो श्रीहरिकोटा जा रहा है। इसी के तहत आज सीनियर सैकेंडरी स्मार्ट स्कूल, माल रोड अमृतसर के छात्राओं ने सीएम भगवंत मान से मुलाकात की।

    इस दौरान सीएम मान ने प्रतिनिधिमंडल को श्री हरिकोटा जाने में मदद करते हुए 3 लाख रुपये का चेक दिया। सीएम मान ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इसरो श्रीहरिकोटा जा रही छात्राएं उपग्रह अंतरिक्ष के प्रक्षेपण का गवाह बनेंगी। छात्रों द्वारा बनाई गई एक चिप को सैटेलाइट में एम्बेड किया गया है।

  • आय से अधिक संपत्ति के मामले में पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को विजिलेंस ने कोर्ट में किया पेश, देखें वीडियो

    आय से अधिक संपत्ति के मामले में पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को विजिलेंस ने कोर्ट में किया पेश, देखें वीडियो

    मोहाली/एएनएस: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के दौरान सोमवार को पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आज धर्मसोत को जिला अदालत में पेश किया गया। विजीलैंस ब्यूरो द्वारा पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत का मेडिकल मोहाली के सिविल अस्पताल मेडिकल के लिए लाना था परंतु विजिलेंस सीधे पूर्व मंत्री धर्मसोत को अदालत में पेशी के लिए ले गई। जहां कोर्ट ने सुनवाई के बाद धर्मसोत को 3 दिन के रिमांड पर भेजा दिया है।

    विजीलैंस ब्यूरो ने चल रही जांच पड़ताल के बाद भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धारा 13(1)(बी), 13(2) के तहत विजिलेंस ब्यूरो रेंज के मोहाली पंजाब के थाने में मामला दर्ज किया है और पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को आर्थिक सीमा से अधिक संपत्ति बनाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। 01-03-2016 से 31-03-2022 तक की चेकिंग अवधि में उक्त पूर्व मंत्री व उनके परिवार की कुल आय 2,37,12,596.48/- रुपये थी जबकि व्यय 8,76,30,888.87/- रुपये था जो 6,39,18,292.39/- रुपये अधिक था।

    यह खर्चा उनकी आय के ज्ञात स्रोतों से 269 प्रतिशत अधिक है। पूर्व मंत्री की अन्य संपत्तियों का पता लगाने के लिए मामले की आगे की जांच की जा रही है। उसे आज मोहाली कोर्ट में पेश किया जाएगा। यह भी बता दें कि इससे पहले भी साबका मंत्री साधू सिंह धर्मसोत जेल की हवा खा चुके हैं और भ्रष्टाचार के आरोप में उन्हें विजिलेंस ने पहले भी गिरफ्तार किया था और कई महीने जेल में बिताने के बाद अब वह जमानत पर बाहर आए थे और कुछ ही समय बाद उनको फिर से विजिलेंस ने गिरफ्तार कर लिया है ।

  • खरड़ नगर काउंसिल दफ्तर में चला सियासी ड्रामा! प्रधान ने पार्षदों संग जमीन पर बैठकर की मीटिंग, देखें वीडियो

    खरड़ नगर काउंसिल दफ्तर में चला सियासी ड्रामा! प्रधान ने पार्षदों संग जमीन पर बैठकर की मीटिंग, देखें वीडियो

    मोहाली/प्रवेशः जिले की खरड़ नगर काउंसिल की की प्रधान जसप्रीत कौर लोंगिया की तरफ से आज उनके दफ्तर के बाहर ही जमीन पर बैठकर अपने पार्षदों के साथ मीटिंग को अंजाम दिया। यही नहीं इस मीटिंग को बकायदा रजिस्टर में भी दर्ज़ किया गया। मामला विरोधी पार्षदों द्वारा प्रधान जसप्रीत कौर लोंगिया पर भरोसा ना होने का एजेंडा पास कर उनके दफ्तर को ताला जड़ दिया था।

    लौंगिया ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि जनता द्वारा चुने हुए नुमाइंदों को प्रशासन दबाने की कोशिश में लगा हुआ है व उनके साथ प्रशासन नाजायज धक्का कर रहा है।  यही नहीं प्रशासन लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन भी कर रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि स्थानीय प्रशासन कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान के दबाव में कार्य कर रहा है। यही नहीं उनके समर्थक पार्षदों को धमकाया व डांटा जा रहा है।

  • खेल मंत्री ने भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों को किया सम्मानित, देखें तस्वीरें

    खेल मंत्री ने भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों को किया सम्मानित, देखें तस्वीरें

    खिलाड़ियों को जल्द सौंपे जाएंगे ग्रेड वन की नौकरियों के नियुक्ति पत्र 

    चंडीगढ़/प्रवेश: पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने अपने सरकारी आवास पर भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान जल्द ही ओलंपिक पदक विजेता हॉकी खिलाड़ियों को ग्रेड वन की नौकरियों के नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।

    मीत हेयर ने कहा कि भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पंजाब को खेलों में अग्रणी बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी और हॉकी की नर्सरी कहे जाने वाले पंजाब इस खेल में देश का नेतृत्व करेगा। उन्होंने राज्य में हॉकी खेल को और बढ़ावा देने के लिए खिलाड़ियों से सुझाव भी मांगे। साथ ही हॉकी खेल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और राज्य में हॉकी लीग शुरू करने पर भी विचार किया।

    मीत हेयर ने कहा कि पंजाब के लिए गर्व की बात है कि टीम में कप्तान समेत राज्य के 10 खिलाड़ी हैं। उन्होंने इस साल होने वाले एशियाई खेलों और अगले साल होने वाले पेरिस ओलंपिक के लिए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं भी दीं। विश्व कप में उम्मीद के मुताबिक नतीजे नहीं आने पर खिलाड़ियों को हिम्मत नहीं हारने की सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि जीत हार खेल का हिस्सा है।

  • भवन निर्माण उल्लंघन करने के मामले में 8 कमर्शियल संपत्तियों को किया सील

    भवन निर्माण उल्लंघन करने के मामले में 8 कमर्शियल संपत्तियों को किया सील

    चंडीगढ़: सहायक संपदा अधिकारी सौरभ कुमार अरोड़ा की देखरेख में संपदा कार्यालय के प्रवर्तन कर्मचारियों ने आज सेक्टर 26 और 47 चंडीगढ़ में भवन निर्माण उल्लंघन के लिए 8 वाणिज्यिक संपत्तियों को सील कर दिया। यह कार्रवाई एसडीएम (पूर्व) नीतीश सिंगला पीसीएस के आदेश के बाद की गई है। आदेश में एसडीएम ने कहा कि मकान मालिक और किराएदारों ने भवन निर्माण उल्लंघन को हटाने के लिए जारी निर्देशों का पालन करने में विफल रहे। शहर में अवैध उल्लंघनों पर प्रशासन की जीरो टॉलरेंस की नीति है

  • पहली बार होटल का बिल ना चुकाने पर लग्जरी गाड़ियों की होंगी नीलामी

    पहली बार होटल का बिल ना चुकाने पर लग्जरी गाड़ियों की होंगी नीलामी

    चंडीगढ़ः यूटी में होटल का बिल न चुकाने के कारण गेस्ट की गाड़ियों की नीलामी कर पैसा इकट्ठा किया जाएगा। ऐसा पहली बार होने जा रहा है। दरअसल, यह मामला 2018 का है जब दो गेस्ट सेक्टर 17 के 5 स्टार होटल शिवलिकव्यू में तकरीबन 6 महिने रुके थे। इस दौरान उन्होंने होटल की सभी सुविधाओं को आनंद उठाया था लेकिन जब लाखों का बिल बना तो यह 18.96 लाख रुपये अदा नही कर पाए।

    जिसके बाद होटल ने दोनों की गाड़ियों को जब्त कर लिया। जिसके बाद यह मामला कोर्ट में गया। कोर्ट में केस जीतने के बाद होटल ने इनकी दोनों गाड़ियों को नीलाम कर पैसा वसूलने का फैसला किया है। होटल में आए गेस्ट की ऑडी Q3 और शेवरले क्रूज गाड़ी को नीलाम किया जाएगा। इन गाड़ियों की नीलामी 14 फरवरी को होगी। बता दें कि ऑडी q3 का बेस प्राइज़ 10 लाख तो क्रूज़ का 1.5 लाख रुपये रखा गया है।

  • पुलिस को मिली बड़ी कामयाबीः फर्जी कस्टमर केयर के नाम पर धोखाधड़ी करनें वाला आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पुलिस को मिली बड़ी कामयाबीः फर्जी कस्टमर केयर के नाम पर धोखाधड़ी करनें वाला आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला/अजीत झा: पंचकूला पुलिस को मिली कामयाबी, फर्जी कस्टमर केयर के नाम पर साइबर धोखाधडी करनें वाले आरोपी को जयपुर से काबू पुलिस अधिकारी नें जानकारी देते हुए बताया कि पंचकूला के डीसीपी सुमेर प्रताप सिंह के मार्गदर्शन मे साइबर थाना सेक्टर 12 पंचकूला प्रभारी निरिक्षक योगविन्द्र सिंह के नेतृत्व में उसकी टीम द्वारा कल दिनांक 05 जनवरी को जयपुर राजस्थान से साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किये गये आरोपी की पहचान सतोंष बांरवा पुत्र कल्याण बांरवा वासी लसाडिया, जिला टोंक राजस्थान उम्र 25 साल के रुप में हुई।

     

    साइबर थाना प्रभारी नें बताया कि दिनांक 27.10.2022 को साइबर थाना में पीडित महिला नें शिकायत दर्ज करवाई कि उन्हे परिवार सहित मंसूरी जाना था जिन्होनें गुगल से होटल मुजैक का नम्बर सर्च किया औऱ प्राप्त नम्बर पर कॉल करके होटल मे 3 कमरे बुक करनें हेतु कहा गया । जिन्होने होटल में रुम बुक करनें हेतु कुल चार्ज 48960/- रुपये बताया औऱ आधी पेमेन्ट एडवांस जमा करवानें बारे कहा गया जो पीडिता नें गुगल पे के माध्यम से 24480/- रुपये की आधी पेमेंट कर दी औऱ अपनें कागजात भेज दिए। परन्तु उसके अगले दिन साइबर अपराधी नें खुद को होटल मुजैक से बताकर कहा कि फोन करके कहा कि आपकी बकाया राशि भेज दो, नहीं तो आपकी बुकिंग रद्द कर दी जायेगी।

    जो पीड़िता के वारसन नें कहा कि होटल में आकर बकाया राशि अदा कर देंगें जिसके तुरन्त बाद साइबर अपराधी नें गुस्से में कॉल काट दी, फिर जब दोबारा कॉल किया तो उन्होनें नें रिप्लाई देना बंद कर दिया और अपना मोबाइन नम्बर बंन्द कर दिया। जिस बारे थाना में प्राप्त शिकायत पर अभियोग सख्या 21 दिनांक 17.12.2022 को भा.द.स की धारा 419, 420 के तहत थाना साइबर सेक्टर 12 पंचकूला में मामला दर्ज किया गया। जिस मामलें में आगामी कार्रवाई हेतु साइबर सेल की मदद से अन्य बैंक सबंधित कागजात लेकर पुलिस उपायुक्त के मार्गदर्शन में टीम का गठन करके रेड की गई। जिस रेड के दौरान कल दिनांक 05 जनवरी को मुख्य आरोपी को जयपुर से गिरफ्तार किया गया। जिस आरोपी को पेश अदालत 3 दिन के पुलिस रिमांड लिया गया है। ताकि आरोपी से पुछताछ करके उसके अन्य साथियो को गिरफ्तार किया जा सके और अन्य मामले में सलिप्ता पाई जाने पर कार्रवाई की जा सके।  

    साइबर थाना प्रभारी योगविन्द्र सिंह नें आमजन से अपील करते हुए कहा कि आज के इस आनलाइन तकनीक युग में हर व्यक्ति कंप्यूटर अथवा मोबाइल से जुड़ा हुआ है । तकनीक के माध्यम से साइबर अपराधी भी अपराध करने के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। जिसमें एक तरीका फर्जी कस्टमर केयर के माध्यम से लोगों के रुपये ठगना है। साइबर अपराधी फर्जी कस्टमर केयर नंबरों के जरिये आम लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। आम लोग किसी भी कंपनी के कस्टमर केयर का नंबर पाने के लिए गुगल का सहारा लेते हैं। ऐसा करते समय कुछ सावधानियां बरतने की अत्यंत जरूरत है, क्योंकि साइबर अपराधी किसी भी तरह की एक चूक की ताक में रहते हैं। साइबर अपराधी किसी बैंक, कंपनी या संस्था की वेबसाइट से मिलती जुलती वेबसाइट बनाने से लेकर सोशल साइटों व गुगल मैप आदि पर गलत नंबर डाल देते हैं।

    जिस कारण लोग असल और फर्जी वेबसाइटों में अंतर नही कर पाते और इन नंबरों को ही अधिकारिक नंबर समझ लेते है। इस तरह के साइबर अपराधियों के झांसे में आकर लोग धोखाधड़ी का शिकार हो जाते हैं। साइबर अपराध के प्रति आम लोगों को सतर्क करने के लिए पंचकूला पुलिस द्वारा एडवाइजरी जारी की गई । इसके अलावा कहा कि गुगल पर कुछ भी सर्च करते समय रिजल्ट में सबसे ऊपर दिख रही वेबसाइट को ही सही ना माना जाए। सर्च में सबसे ऊपर के रिजल्ट के साथ यदि एड या स्पोंसर लिखा दिख रहा है तो उस पर क्लिक करने से परहेज करें।

    यदि कोई सरकारी वेबसाइट है तो उसके अंत में जीओवी.इन या एनआइसी.इन जरूर होगा। ऐसा है तो वेबसाइट ठीक है। कोई भी वेबसाइट खोलें तो यह अवश्य जांच लें कि वह सिक्योर है या नहीं। जिस वेबसाइट की शुरूआत में एचटीटीपीएस है तो वह सुरक्षित है। इसके अलावा उस सबंधित संस्था बैंक इत्यादि की अधिकारिक वेबसाईट से कस्टमर केयर नम्बर लेकर बातचीत करें। आनलाइन धोखाधड़ी का शिकार होने साईबर हेल्प लाईन नंबर 1930 व साइबरक्राइम.जीओवी.इन पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज करवाएं।

  • जिला परिषद चुनाव में सुनील कुमार अध्यक्ष व पूजा रानी उपाध्यक्ष नियुक्त 

    जिला परिषद चुनाव में सुनील कुमार अध्यक्ष व पूजा रानी उपाध्यक्ष नियुक्त 

    पंचकूला/अजीत झा: अतिरिक्त उपायुक्त वर्षा खनगवाल की उपस्थिति में लघु सचिवालय के मिटिंग हाल में जिला परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न हुआ। वर्षा खनगवाल ने बताया कि जिला परिषद के अध्यक्ष पद के लिये सुनील कुमार व जिला परिषद के उपाध्यक्ष पद के लिये पूजा रानी को सर्वसम्मति से चुना गया। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजन सिंगला ने बताया कि जिला परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव हरियाणा राज्य चुनाव आयोग की हिदायतों अनुसार करवाया गया।

    इस चुनाव में जिला परिषद के चुने हुये सुनील कुमार, मनदीप सिंह, राजेंद्र सिंह, मोनिका देवी, बलविंद्र सिंह, पूजा रानी, बहादुर सिंह, माला रानी, रोमा देवी, सुदर्शन रेणू दस सदस्यों ने भाग लिया। जिला परिषद के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से सुनील कुमार को अध्यक्ष व पूजा देवी को उपाध्यक्ष चुना। उन्होंने बताया कि जिला परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

  • PGI में हुआ बड़ा हादसा! खुदाई कर रहे मजदूरों को करंट लगने से एक की मौत, पसरा मातम

    PGI में हुआ बड़ा हादसा! खुदाई कर रहे मजदूरों को करंट लगने से एक की मौत, पसरा मातम

    चंडीगढ़ः पीजीआई में एक बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां खुदाई का कार्य कर रहे दो मजदूरों को अचानक करंट लगा गया। इस घटना में एक मजदूर की तो मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य की जैसे-तैसे जिंदगी बच पाई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मजदूर की हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं, हादसे में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने लापरवाही के आरोप में एक कांट्रेक्टर को नामजद किया था और उसे गिरफ्तार कर लिया है । हालांकि, बाद में जमानत पर उसे रिहा कर दिया गया।

    बताया जाता है कि ये दोनों मजदूर पीजीआई के कार्डियोलॉजी विभाग के नजदीक खुदाई कर रहे थे। खुदाई करके पाइप डाली जानी थी। लेकिन इस बीच अचानक से दोनों मजदूर भूमिगत बिजली केबल के संपर्क में आ गए और उन्हें जोरदार करंट लग गया।

    इधर हादसे के बाद तुरंत दोनों को पीजीआई इमरजेंसी में ले जाया गया। लेकिन इलाज के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई। करंट के चपेट में आए दोनों मजदूरों में से एक की पहचान सेक्टर 45 बुड़ैल निवासी विकास कुमार और दूसरे मजदूर की पहचान पप्पू ठाकुर के रूप में हुई है। हादसे में पप्पू ठाकुर की मौत हो गई है।