Category: Chandigarh

  • राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने Electric Vehicle Expo का किया उद्घाटन

    राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने Electric Vehicle Expo का किया उद्घाटन

    लोगों को इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने पर मिल रही सब्सिडी 

    चंडीगढ़ः सेक्टर 34 में शुरू हुए तीन दिवसीय इलेक्ट्रिक व्हीकल एक्सपो की शुरुआत की गई। चंडीगढ़ में भी प्रशासन की ओर से इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी जारी की गई है। जिससे लोगों को इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने पर सब्सिडी मिल रही है। चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने कहा कि भविष्य में सिर्फ और सिर्फ इलेक्ट्रिक गाड़ियां ही  सड़कों पर चलते नजर आएंगे। जिसके लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है।

    शहर भर में जगह जगह पर चार्जिंग स्टेशन बनाए जा रहे हैं ताकि लोगों को इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग के लिए कोई दिक्कत ना हो।हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और पंजाब के कैबिनेट मंत्री इंद्रबीर सिंह निज्जर भी कल इस एक्सपो में शिरकत करेंगे। एक्सपो के आखिरी दिन 5 फरवरी को हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और हिमाचल के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी शिरकत करने की बात कही जा रही है।

  • भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने की भगौड़ा अमन स्कोडा और पुलिस की ऑडियो वायरल

    भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने की भगौड़ा अमन स्कोडा और पुलिस की ऑडियो वायरल

    प्रशासन को दी चेतावनी, नहीं तो फूकेंगे पुतले

    चंडीगढ़ः भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव कामरेड बंत सिंह बराड़ और जिला फाजिल्का सचिव कामरेड हंस राज गोल्डन ने पत्रकार वार्ता के माध्यम से बताया कि जिला फाजिल्का में अमन स्कोडा नाम के एक व्यक्ति ने पुलिस और अदालत से भगोड़ा होने के बावजूद पुलिस से मिलीभगत कर करोड़ों की धोखाधड़ी के साथ गैंगवार करवा रहा है। उसके खिलाफ पंजाब में लगभग 35/40 मामले दर्ज हैं। अमन के पंजाब पुलिस के पूर्व डीजीपी सामेध सैनी से करीबी संबंध रहे हैं और अब वह डीजीपी सर्व सत्य चौहान और वर्तमान पंजाब डीजीपी गौरव यादव और कई अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से सबन्ध बताकर अपना गैंग चला रहे हैं।

    जब कोई पीड़ित आरोपी स्कोडा के खिलाफ कार्रवाई की मांग करता है, तो स्कोडा पुलिस के साथ सांठगांठ कर उसे एक तुच्छ मामले में फंसाता है और फिर उन्हें ब्लैकमेल करता है। सीपीआई व किसान संगठन के द्वारा अब, स्कोडा गैंगस्टर से पीड़ितों के परिवारों को न्याय दिलाने का निर्णय लिया गया है। जिसकी पहल जिला सचिव द्वारा फाजिल्का जिले के कॉमरेड हंस राज गोल्डन पीड़ित परिवारों के साथ कई बार वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मिल कर व प्रेस कांफ्रेंस कर पीड़ितों को न्याय दिलाने की शुरुआत की, लेकिन अमन स्कोडा ने उल्टा हंसराज गोल्डन पर ही जानलेवा हमला करवा दिया। जिसके संबंध में थाना सदर फाजिल्का में एफआईआर  358/2020 दर्ज है और आरोपी अमन स्कोडा की गिरफ्तारी के संबंध में माननीय पंजाब उच्च न्यायालय में सीआरएम-एम-1040-2023 भी  दर्ज  है।

    लेकिन पुलिस ने अभी तक अमन स्कोडा  को गिरफ्तार नहीं किया है। आरोपी अमन स्कोडा पंजाब पुलिस के डीजीपी स्तर के दो अधिकारी के नाम लेकर सरे आम घूम रहा है और वर्तमान में अमन स्कोडा के फोन नंबर 85200-00001, 51900-00001 व्हाट्सएप नंबर सक्रिय है। लेकिन उसकी गिरफ्तारी के लिए हमारे पार्टी नेताओं और किसान संगठन ने पंजाब के डीजीपी गौरव यादव से मुलाकात की और अमन स्कोडा की गिरफ्तारी की मांग की। लेकिन जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी के नेता डीजीपी से मिलने पहुंचे, लेकिन डीजीपी गौरव यादव ने मिलने से साफ इनकार कर दिया। जिससे हमें शक है कि पंजाब के मौजूदा डीजीपी भी अमन स्कोडा के प्रभाव में है। पुलिस जानबूझकर स्कोडा को गिरफ्तार नहीं कर रही है। अमन स्कोडा अभी भी नौकरी दिलाने के लिए डीजीपी, पंजाब का नाम लेकर लोगों से ठगी कर रहा है।

    जिसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग प्रस्तुत की जा रही है।  कानून के रखवाले ही और कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। पंजाब पुलिस लोगों को इंसाफ देने की बजाय आरोपी अमन स्कोडा जैसे ठगों को बचाकर अपना घर भर रही है।पीड़ित अमन स्कोडा के खिलाफ जो भी कोई कार्रवाई करता है, उसके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कर अमन स्कोडा को बचाने में लगी हुआ है। लेकिन हमें अभी भी उम्मीद है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जल्द ही आरोपी अमन स्कोडा के खिलाफ कार्रवाई करेंगे और आरोपी भगोड़े अमन स्कोडा के साथ मिलीभगत करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेंगे। हमारी पार्टी की मांग है कि ठग अमन स्कोडा को जल्द गिरफ्तार नहीं किया तो डीजीपी पंजाब और मुख्यमंत्री भगवंत मान के पुतले पूरे राज्य में फूंके जाएंगे और फाजिल्का जिले से धरना शुरू कर मोर्चा खोला जाएगा।

  • बजट को लेकर पूर्व वायुसैनिक राकेश शर्मा ने दी प्रतिक्रिया , कहा-उभरते आर्थिक ताकत की नीव रखेगा यह बजट, देखें वीडियो

    बजट को लेकर पूर्व वायुसैनिक राकेश शर्मा ने दी प्रतिक्रिया , कहा-उभरते आर्थिक ताकत की नीव रखेगा यह बजट, देखें वीडियो

    चंडीगढ़: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट पेश कर दिया है। बजट में मिडिल क्लास और नौकरीपेशा लोगों को टैक्स मोर्चे पर राहत दी गई है। इस बजट को लेकर पूर्व वायुसैनिक राकेश शर्मा के साथ ख़ास बातचीत की गई। इस दौरान राकेश शर्मा ने कहा ये बजट आम लोगों के लिए फायदेमंद हैं। दरअसल, बजट को लेकर विपक्ष साध केंद्र सरकार पर निशाना रही है।

    वहीं सीएम भगवंत मान ने भी बजट को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना है। उनका कहना है कि पंजाब सरकार ने पुलिस के आधुनिकरण के लिए मांग की थी। मान ने कहा केंद्र सरकार ने इस बजट में पंजाब को नजरंअदाज किया। दरअसल, सरकार ने न्यू टैक्स रिजीम में कई अहम बदलाव किए हैं।

    विशेषकर मिडिल क्लास को ध्यान में रखकर टैक्स सेविंग की लिमिट 5 लाख से बढ़ाकर 7 लाख कर दी गई है और इसका मकसद है टैक्सपेयर्स को राहत देना। भारत वैश्विक स्तर पर एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभर रहा है। रक्षा बजट को बढ़ाकर 5.93 लाख करोड़ कर दिया गया है जो पिछले वर्ष के मुकाबले 13.8% ज्यादा है। इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र का बजट 10 लाख करोड़ का है जो पिछले वर्ष के मुकाबले 30% अधिक है। सही मायने में यह सर्वांगीण विकास का बजट है जो भविष्य में भारत को विश्व गुरु बनाएगा।

  • स्टॉर्म वाटर के सुचारू प्रवाह के लिए आरसीसी पाइप का उद्घाटन

    स्टॉर्म वाटर के सुचारू प्रवाह के लिए आरसीसी पाइप का उद्घाटन

    चंडीगढ़: स्टॉर्म वाटर (वर्षा जल) के सुचारू प्रवाह के लिए मकान नम्बर 1021 सेक्टर 42 बी के पास 600 मिमी (24″) और 450 मिमी (18″) आरसीसी पाइप उपलब्ध कराने और बिछाने के तहत ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी  एरिया पार्षद जसबीर सिंह बंटी की उपस्थिति में हुई। इस अवसर पर आर सी डबल्यू ए के प्रधान राज कुमार शर्मा, विनोद कौशल, राजीव कपूर, एल डी गर्ग,एन पी देवगन, जसवंत वढेरा, सुरिंदर शर्मा, सुरिंदर कुमार शर्मा , रितिक शर्मा, इंदरजीत सिंह एस डी ओ गुरचरण सिंह, जे ई अनुराग कुमार भी मौजूद थे।

    एरिया पार्षद जसबीर सिंह बंटी ने बताया कि मकान नम्बर 1021 से 1147 सेक्टर 42 बी के पास ड्रेनेज सिस्टम में दिक्कत के चलते स्टॉर्म वाटर (वर्षा जल) की स्मूथ फ्लो नही हो पा रहा था। जिसको देखते हुए नगर निगम में टेंडर अप्रूवल के बाद 600 मिमी (24″) और 450 मिमी (18″) आरसीसी पाइप उपलब्ध कराने और बिछाने के काम की आज शुरूआत की गई है। इससे एरिया निवासियों को राहत मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही वार्ड के अन्य एरियाज में भी आरसीसी पाइप बिछाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

  • सिविल सचिवालय में युवक ने की आत्महत्या, देखें वीडियो

    सिविल सचिवालय में युवक ने की आत्महत्या, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः हरियाणा सिविल सचिवालय से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां 7वीं मंजिल से नीचे गिरने से युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान मनदीप कुमार के रुप में हुई है। वह अकाउंट ऑफिसर था। वह कृषि विभाग में लेखाकार स्वर्गीय कालू राम का पुत्र था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। हादसा कैसे हुआ इसको लेकर कोई जानकारी मिली है। 

    बताया जा रहा है कि युवक के गिरने के समय राज्य के गृह मंत्री अनिल विज वहां पर मौजूद थे। घटना की जानकारी लगते ही उन्होंने एंबुलेंस बुलाई और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया है कि युवक हरियाणा सिविल सचिवालय का कर्मचारी है।

  • बार एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने किया रोष प्रदर्शन, जाने मामला

    बार एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने किया रोष प्रदर्शन, जाने मामला

    चंडीगढ़: लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर चंडीगढ़ बार एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने अपने कर्मियों सहित किया रोष प्रदर्शन। आज दोपहर को लगभग 1000 रेस्टोरेंट कर्मी व मालिक अपने-अपने आउटलेट बंद करके काले कपड़े पहनकर वह माथे पर काली पट्टी बांधकर सेक्टर-7 मध्य मार्ग से रोष मार्च पर निकले। उनके हाथों में अपनी मांगों की तख्तियां पकड़ी हुई थी और सरकार से अपना गुहार लगाते हुए नजर आए। एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना था कि वह लगभग 9 सालों से अपनी मांगों के लिए प्रशासन को गुहार लगा रहे हैं लेकिन उन्हें सांसद किरण खेर के आश्वासन व चंडीगढ़ के प्रशासक व चीफ आर्किटेक्ट के पक्के आश्वासन के बावजूद कोई इंसाफ नहीं मिला है व गाहे-बगाहे उनके आउटलेट सील कर दिए जाते हैं या नोटिस चस्पा दिए जाते हैं।

    रेस्टोरेंट मालिकों की मांगे है कि बैक कोर्टयार्ड कवर करने की इजाजत सहित बाई लॉज में अन्य सेक्टरों के तहत बदलाव की नोटिफिकेशन जारी हो। उनका कहना है कि उनके कर्मियों का क्या कसूर है, 10 सालों से हमने उनको रोजगार दिया है और वह अपना परिवार पाल रहे हैं, ऐसी अनिश्चितता के माहौल में वह कहां जाएंगे। रेस्टोरेंट मालिकों ने कहा सेक्टर 26 व 7 के रेस्टोरेंट व क्लब चंडीगढ़ में सबसे ज्यादा जीएसटी देते हैं व रोजगार प्रदान कर रहे हैं लेकिन फिर भी प्रशासन उन्हें अनदेखा कर रहा है जिसकी जल्द से जल्द सुनवाई होनी चाहिए वरना वह पक्के तौर पर सड़क पर उतरने पर मजबूर हो जाएंगे। 

  • स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले बंटी बबली गिरफ्तार, देखें वीडियो

    स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले बंटी बबली गिरफ्तार, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः सेक्टर 39 थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने एक ही दिन में दो स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले बंटी बबली पुलिस के हत्थे चढ़ चुकी है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से दो मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए है। पकड़े गए दोनों रुपए की पहचान मुक्तसर निवासी 27 साल के विक्रम और 24 साल की रमन के रूप में हुई है।

    इस बात की जानकारी देते हुए एसपी मृदुल ने बताया कि गत 28 जनवरी को सेक्टर 37/38 डिवाइडिंग रोड और 40/41 डिवाइडिंग रॉड पर बिना नंबर प्लेट पर स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया गया है। इस स्नैचिंग में अनूठी बात यह थी कि स्नैचिंग करने वाली महिला थी जिसके बाद सेक्टर 39 थाना प्रभारी इरम रिजवी और उनके नेतृत्व में एक टीम गठित की गई और 3 दिनों में इस अनसुलझे मामले को सुलझा लिया गया है। 

    दोनों के पकड़े जाने के बाद पूछताछ में यह भी सामने आया है कि विक्रम और रमन पर एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज है पुलिस को इन दोनों के कब्जे से दो मोबाइल के साथ साथ चोरी की बाइक भी बरामद हुई है जिसे उन्होंने 19 जनवरी को चोरी की थी।

  • प्रशासन के खिलाफ टीचर्स का रोष प्रदर्शन 

    प्रशासन के खिलाफ टीचर्स का रोष प्रदर्शन 

    चंडीगढ़ः सरकारी सहायता प्राप्त प्राइवेट कॉलेजों का टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ आज से व्यापक स्तर पर धरना प्रदर्शन शुरू कर रहा है। टीचिंग और नॉन-टीचिंग यूनियन की जॉइंट एक्शन कमेटियां प्रशासन के खिलाफ विरोध जता रही हैं। यूनियन का कहना है कि प्रशासन ने टीचर्स के लिए सेंट्रल सर्विस रुल्स लागू नहीं किए और नॉन-टीचिंग स्टाफ का छठा पे कमीशन भी लागू नहीं किया। डीएवी कॉलेज टीचर्स यूनियन के प्रेसिडेंट सुमित गोखलानी ने कहा कि प्रशासन ने पिछले महीने पंजाब सरकार की 7वें पे कमीशन नोटिफिकेशन को अडॉप्ट किया था। हालांकि मार्च, 2022 में केंद्रीय गृह मंत्री की घोषणा के बावजूद सेंट्रल सर्विस रुल्स उन पर लागू नहीं किए।

    चंडीगढ़ से जुड़े सभी सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेज आज सेक्टर 10 स्थित डीएवी कॉलेज के बाहर सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक धरना देंगे। वहीं 2 फरवरी को एमसीएम डीएवी कॉलेज, सेक्टर 36 के बाहर अपना धरना देंगे। इसके बाद 3 फरवरी को सेक्टर 26 स्थित श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज के बाहर यह धरना दिया जाएगा। आगामी 8 फरवरी तक इसी प्रकार के धरने दिए जाएंगे। टीचर्स ने कहा है कि सरकारी ने सहायता प्राप्त कॉलेजों में टीचर्स की सर्विस कंडीशन की स्थिति स्पष्ट नहीं है। वहीं टीचर्स उन्हें सेंट्रल सर्विस रुल्स के तहत प्राप्त होने वाले लाभ के प्रति भी अनजान हैं। इनमें चाइल्ड केयर लीव, प्रोबेशन पीरियड, पास्ट सर्विस बेनिफिट्‌स आदि शामिल हैं।

    नॉन-टीचिंग यूनियन, चंडीगढ़ के सेक्रेटरी दिवांकर तिवारी ने कहा कि वर्ष 2011 की MHA नोटिफिकेशन के तहत गवर्नमेंट और सहायता प्राप्त कॉलेजों के नॉन-टीचिंग स्टाफ में काफी समानता है। इसके बावजूद नॉन-टीचिंग स्टाफ 6वें पे कमीशन के लाभ का इंतजार कर रहा है। टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ का कहना है कि चंडीगढ़ प्रशासन उनकी मांगों को पूरा करने में नाकाम रहा है। ऐसे में आज से पूर्ण रूप से स्ट्राइक शुरू कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक यूनियन की प्रशासन के साथ मीटिंग भी बेनतीजा रही है। जॉइंट एक्शन कमेटी(JAC) द्वारा पूर्ण एजुकेशन बंद की मांग की गई है। इस दौरान कोई भी एकेडमिक और एडमिनिस्ट्रेटिव काम नहीं होगा।

  • G20 मीटिंग के दौरान बम की सूचना से पुलिस में मचा हड़कंप

    G20 मीटिंग के दौरान बम की सूचना से पुलिस में मचा हड़कंप

    चंडीगढ़ः G20 की मीटिंग के दौरान मनीमाजरा के होटल ललित से कुछ दूरी पर सेक्टर-26 में बम की कॉल आई है। बता दें कि होटल ललित में कई देशों के डेलिगेट्स 2 दिवसीय मीटिंग में शामिल होने के लिए पहुंचे हुए हैं। वहीं केंद्रीय कृषि मंत्री भी चंडीगढ़ में मौजूद हैं। सेक्टर-26 के एएसओडी क्लब के मैनेजर को यह एक्सप्लोसिव (बम) होने की सूचना आई थी। मौके पर तुरंत बम स्क्वायड, फायर ब्रिगेड और थाना पुलिस पहुंच गई। आसपास की जगह को तुरंत खाली करवा कर सर्च शुरू की गई। हालांकि यहां कुछ नहीं मिला। वहीं चंडीगढ़ पुलिस ने कहा है कि एक्सप्लोसिव को लेकर फर्जी कॉल करने पर एफआईआर दर्ज की गई है।

  • अब सिर्फ 2 घंटे में पूरा होगा दिल्ली का सफर, जानें NHA का ये रूट

    अब सिर्फ 2 घंटे में पूरा होगा दिल्ली का सफर, जानें NHA का ये रूट

    चंडीगढ़ः अब सिर्फ दो घंटे में आप दिल्ली एयरपोर्ट से चंडीगढ़ का सफर तय कर सकते है। इस बात पर विश्वास करना थोड़ा मुश्किल है लेकिन यह सच है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) वादा कर रहा है कि यह जून 2023 तक एक वास्तविकता होगी। क्योंकि इसने दिल्ली, ट्रांस-हरियाणा और दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे में द्वारका एक्सप्रेसवे और अर्बन एक्सटेंशन रोड को पूरा करने के लिए टाइट शेड्यूल निर्धारित किया है। बता दे इसके लिए स्पेशल रूट तैयार किया गया है। हालांकि, दोनों रूटों के बीच की दूरी में फर्क मात्र 20 किलोमीटर का ही होगा लेकिन लोग एक्सप्रेस-वे से होकर गुजरेंगे। इस एक्सप्रेस-वे निर्माण से जहां समय की बचत होगी तो वही सफर करना बेहद सुविधाजनक हो जाएगा।

    ये हैं आसान रूट

    इस नए रुत के बारे में NHAI अधिकारी ने जानकारी दी कि साइन बोर्ड के माध्यम से द्वारका एक्सप्रेस-वे, हवाई अड्डे से टेक ऑफ प्वाइंट, यात्रियों को जम्मू में चंडीगढ़, अमृतसर और कटरा जैसे अपने गंतव्य तक जाने के लिए जानकारी दी जाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि यात्रियों को द्वारका एक्सप्रेस-वे पर सफर करने की जरूरत पड़ेगी और शहरी विस्तार रोड़ से बहादुरगढ़ में पहले से ही तैयार KMP एक्सप्रेस-वे पर पहुंचना होगा।

    दिल्ली से अमृतसर की दूरी 4 घंटे में होगी पूरी 

    इस एक्सप्रेस-वे पर 40 किलोमीटर का सफर तय करना होगा और फिर लगभग दस किलोमीटर KMP एक्सप्रेस-वे को कवर करने के बाद वे दिल्ली- कटरा एक्सप्रेस-वे पर लगभग 80 किलोमीटर का सफर तय करेंगे। इसके बाद, वो अंबाला से चंडीगढ़ की ओर जाने के लिए ट्रांस- हरियाणा एक्सप्रेस-वे ले जाएंगे। दिल्ली से अमृतसर की दूरी 4 घंटे में पूरी होगी और दिल्ली से कटरा तक का सफर तय करने में अब 14 की जगह सिर्फ 6 घंटे लगेंगे।

    अब भीड़भाड़ वाले इलाकों से मिलेगा छुटकारा 

    इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण के बाद हरियाणा ही नहीं बल्कि पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और यूपी जैसे अन्य राज्यों में भी सड़क कनेक्टिविटी मजबूत होगी। इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट से बड़े शहरों में भीड़भाड़ कम होगी और सफर में लगने वाले समय की बचत आएगी। इस स्पेशल रूट पर यात्रा करने से चंडीगढ़ से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने में लगभग 2 घंटे का समय लगेगा जबकि पहले यह समय चार घंटे रहता था।