Category: Chandigarh

  • पंजाबः विदेश यात्रा कर वापिस आया इस यूनिवर्सिटी का स्टूडेंट हुआ कोरोना संक्रमित

    पंजाबः विदेश यात्रा कर वापिस आया इस यूनिवर्सिटी का स्टूडेंट हुआ कोरोना संक्रमित

    चंडीगढ़ः देश में कोरोना का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक मरीजों की संख्या में बढ़ौतरी देखी गई है। वहीं विदेश से आए अब तक 41 यात्रियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इसी बीच आज पंजाब यूनिवर्सिटी(PU) के एक ब्वॉयज हॉस्टल में अमेरिका से लौटा एक स्टूडेंट कोरोना पॉजिटिव आ गया है। हॉस्टल नंबर 4 में पॉजिटिव आए स्टूडेंट को 2 जनवरी तक के लिए क्वारैंटाइन किया गया है। चंडीगढ़ प्रशासन के नोडल ऑफिसर के दफ्तर से आई टीम के निर्देशों पर कांटैक्ट ट्रेसिंग और होम क्वारैंटाइन की कार्रवाई शुरू कर गई है।

    बता दें कि कोरोना का नया खतरनाक स्ट्रेन अमेरिका, चीन, ब्राजील समेत कई देशों में फैल रहा है। ऐसे में चंडीगढ़ प्रशासन भी इस केस के सामने आने के बाद अलर्ट हो गया है। जानकारी के मुताबिक जिस स्टूडेंट को कोरोना हुआ है वह जियोलॉजी विभाग का रिसर्च स्कॉलर है और हाल ही में न्यूयॉर्क(USA) से लौटा था। वहां वह एकेडमिक वर्क से गया था। 

    वहीं जिस हॉस्टल में वह ठहरा हुआ था वहां पर खाने-पीने की चीजों समेत बाकी चीजों का हॉस्टल स्टाफ ख्याल रख रहा है। यूनिवर्सिटी हॉस्टल के वार्डन डा. नवीन कुमार ने यह जानकारी दी है। वार्डन और स्टाफ स्टूडेंट्स के साथ लगातार संपर्क में हैं। पूरे हॉस्टल को PU के हार्टीकल्चर विभाग द्वारा पूरी तरह से सैनिटाइज कर दिया गया है।

  • Fancy Number का क्रेज, 15.20 लाख में बिका 0001

    Fancy Number का क्रेज, 15.20 लाख में बिका 0001

    चंडीगढ़ः सेक्टर-17 स्थित रजिस्टरिंग व लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) ने नई सीरीज सीएच01-सीएन के फैंसी नंबरों की ई-नीलामी की। इससे विभाग को 1.81 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। नीलामी में 0001 नंबर आरक्षित मूल्य 50 हजार के मुकाबले सबसे अधिक 15.20 लाख रुपये में नीलाम हुआ। इसके अलावा 0009 नंबर आरक्षित मूल्य 30 हजार के मुकाबले 9.96 लाख रुपये, 0007 नंबर 7.91 लाख, 0006 नंबर 6.32 लाख, 0002 नंबर 5.34 लाख, 0005 नंबर 5.05 लाख, 0003 नंबर 3.79 लाख, 0004 नंबर 3.74 लाख, 0008 नंबर 2.79 लाख और 9999 नंबर 2.62 लाख रुपये में नीलाम हुआ।

    विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि फैंसी नंबरों की नई सीरीज के लिए उन्हें अच्छी प्रतिक्रिया मिली है और अब जो नंबर रह गए हैं उन्हें दोबारा नीलामी में रखेंगे। पिछली बार सीएच01-सीएम सीरीज के नंबरों की नीलामी में भी विभाग को भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी, जिससे विभाग को 2.12 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त हुआ था। इसमें सबसे अधिक 0001 नंबर 18.19 लाख रुपये में नीलाम हुआ था।

  • पंजाबः इस दिन होगी नवजोत सिंह सिद्धू की रिहाई, तारीख तय, कांग्रेस में हलचल तेज

    पंजाबः इस दिन होगी नवजोत सिंह सिद्धू की रिहाई, तारीख तय, कांग्रेस में हलचल तेज

    चंडीगढ़। पंजाब में कांग्रेसी नेता नवजोत सिंह सिद्धू की रिहाई का समय 26 जनवरी शाम 7 बजे तय हो गया है। उनकी रिहाई के एक महीने पहले ही पंजाब कांग्रेस में हलचल पैदा हो गई थी। इसकी एक बड़ी वजह पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की पंजाब वापसी भी है। समर्थक इस दौरान नवजोत सिंह सिद्धू पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी में भी हैं।

    गौरतलब है कि अच्छे आचरण के चलते नवजोत सिंह सिद्धू का नाम उन 50 कैदियों की सूची में रखा गया है, जिन्हें 26 जनवरी 2023 को भारत का अमृत महोत्सव के दौरान रिहा किया जाना है, लेकिन इसका पंजाब कांग्रेस के भविष्य पर असर अभी से दिखने लगा है। कभी सिद्धू के खिलाफ बेबाक बोलने वाले नेता भी उनसे मिलने पहुंच रहे हैं और कई नवजोत सिंह सिद्धू की रिहाई से पहले मिलने का समय मांग रहे हैं।

  • पेड़ से लटकती मिली लड़का-लड़की की लाश, जांच में जुटी पुलिस 

    पेड़ से लटकती मिली लड़का-लड़की की लाश, जांच में जुटी पुलिस 

    चंडीगढ़ः सारंगपुर के बॉटनिकल गार्डन के सामने जंगली क्षेत्र में आज शाम एक लड़के और लड़की की लाश पेड़ से लटकती मिली। पुलिस को किसी राहगीर ने घटना की सूचना दी। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों लाशों को नीचे उतार पोस्टमॉर्टम के लिए हॉस्पिटल में रखवा दिया है। दूसरी ओर मोबाइल फोरेंसिक टीम ने मौके से सैंपल लिए। पुलिस ने बताया दोनों मृतक सारंगपुर के रहने वाले हैं। पुलिस यह पता लगाने में लगी है कि यह आत्महत्या का मामला है या किसी ने मार कर दोनों को ऊपर लटकाया। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम के बाद ही हो सकेगा। सारंगपुर थाना पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    वहीं मामला प्रेम प्रसंग और ऑनर किलिंग का भी प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस इस सारी घटना की जांच में लगी है। दोनों मृतकों के परिजन मौके पर पहुंचे और शवों की पहचान की। घटनास्थल पर पहुंचे डीएसपी गुरमुख सिंह ने बताया कि जानकारी मिली थी कि बॉटनिकल गार्डन के पास एक लड़के और लड़की की ‘हैंगिग’ की सूचना मिली थी। घटनास्थल की वीडियोग्राफी करवाई गई है। उन्होंने कहा कि दोनों मृतक सारंगपुर के रहने वाले हैं। पुलिस मामले की कार्रवाई में लगी हुई है।

    पुलिस ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मृतकों के परिजनों के बयान दर्ज करने में लगी है। डीएसपी ने बताया कि मृतक युवक 24 से 25 साल का प्रतीत हो रहा है। वहीं मृतका की उम्र कम है। मृतका के परिवार के एक जानकारी युवक ने बताया कि मृतक युवक मृतका को 2 दिन पहले लेकर फरार हो गया था। मृतका प्राइवेट नौकरी करती थी। वहीं मृतक युवक शादीशुदा बताया जा रहा है। हालांकि अभी ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है।

  • एक वर्षीय बच्चे की कार के नीचे आने से मौत

    एक वर्षीय बच्चे की कार के नीचे आने से मौत

    पीड़ित के पहले बच्चे की भी सड़क हादसे में हुई थी मौत

    चंडीगढ़ः यूटी के गांव मलोया में एक साल के बच्चे की सड़के हादसे में मौत होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक खेलते समय अचानक सड़क पर करते समय बच्चा गाड़ी के सामने आ गया और इस दर्दनाक हादसे में बच्चे की मौत हो गई। हालांकि इस हादसे के दौरान पीड़ित परिवार और आसपास के अन्य लोग बच्चे को अस्पताल भी लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।

    वहीं दूसरी ओर पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान डड्‌डूमाजरा के रहने वाले टैक्सी चालक पंकज के रूप में हुई है। हालांकि मामला जमानती धारा के तहत दर्ज होने के चलते आरोपी को बाद में छोड़ दिया गया। पुलिस ने बताया कि हादसा मलोया के सरकारी स्कूल के पास हुआ। बच्चा खेलता हुआ सड़क पर कार के सामने आ गया। बच्चे के अचानक सामने आने पर आरोपी टैक्सी चालक तुरंत ब्रेक नहीं लगा पाया।

    इससे बच्चा कार के नीचे आ गया। बच्चे का पिता मजदूरी करने वाला मोहम्मद मुबारक है। पुलिस जांच में पता लगा कि मोहम्मद मुबारक के पहले बेटे की मौत भी एक्सीडेंट में हुई थी। अब दूसरे बेटे की भी कार के नीचे आने से मौत हो गई। दोनों बच्चों की मौत से परिवार गमजदा है। आसपास के लोग परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।

  • SSP की नियुक्ति को लेकर राज्यपाल ने सीएम मान को दिया जवाब, देखें पत्र

    SSP की नियुक्ति को लेकर राज्यपाल ने सीएम मान को दिया जवाब, देखें पत्र

    चंडीगढ़ः पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के पत्र का जवाब दिया है। दरअसल, सीएम मान ने पंजाब कैडर के एक आईपीएस अधिकारी को एसएसपी के पद से हटाकर वापिस पंजाब भेजने और हरियाणा कैडर की महिला आईपीएस अफसर को एसएसपी का अतिरिक्त कार्यभार देने को लेकर नाराजगी जताई थी और इस संबंध में राज्यपाल को पत्र लिखा था। पत्र के जवाब में पुरोहित ने कहा है कि पंजाब कैडर के चंडीगढ़ के एसएसपी कुलदीप चहल के खिलाफ गंभीर शिकायतें मिली थीं, जिसके चलते उनको हटाया गया।

    राज्यपाल ने पत्र में लिखा कि 28 नवंबर को ही पंजाब के मुख्य सचिव को एसएसपी पद के लिए तीन नामों का पैनल भेजने के लिए कहा गया था। पत्र लिखने से पहले आपने इस मामले से जुड़े तथ्यों पर गौर नहीं किया अगर आप गौर करते तो पत्र लिखने की जरूरत ही नहीं पड़ती। वो आगे कहते हैं कि हरियाणा कैडर की मनीषा यादव को फिलहाल एडिशनल चार्ज 1 या 2 हफ्ते के लिए दिया गया है। ये कोई स्थाई नियुक्ति नहीं है। राज्यपाल ने कहा कि इससे पहले भी मैंने आपको एक आईपीएस अधिकारी के खिलाफ कारवाई करने के लिए पत्र लिखा था लेकिन आज तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

    इससे पहले मुख्यमंत्री मान ने राज्यपाल को लिख हरियाणा कैडर की आईपीएस अधिकारी मनीषा चौधरी की नियुक्ति को गैर-संवैधानिक बताया था। उनका कहना था कि पंजाब सरकार को एसएसपी कुलदीप चहल को हटाने से पहले सूचित किया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की और से चंडीगढ़ के एसएसपी की नियुक्ति के लिए 3 नामों का पैनल भेजा जाएगा। उनमें से किसी एक नाम पर मुहर लगेगी।

    पंजाब सरकार को एसएसपी की नियुक्ति को लेकर नोटिस क्यों नहीं भेजा गया? एसएसपी कुलदीप चहल को समय से पहले क्यों हटाया गया? चंडीगढ़ में नियुक्त किए जाने वाले एसएसपी का कार्यकाल 3 साल का होता है जो अभी पूरा नहीं हुआ। इस मसले पर पंजाब की तमाम पार्टियां आम आदमी पार्टी सरकार को घेर रही हैं। उनका कहना है कि ऐसे पंजाब सरकार चंडीगढ़ पर पंजाब के अधिकार को कमजोर होने दे रही है और ये सब कुछ केंद्र सरकार के इशारे पर हो रहा है।

  • रेलवे स्टेशन पर मिली व्यक्ति की डेड बॉडी

    रेलवे स्टेशन पर मिली व्यक्ति की डेड बॉडी

    चंडीगढ़: पंचकूला के तरफ चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर सिख व्यक्ति की डेड बॉडी मिली है। जानकारी के अनुसार मृतक की डेड बॉडी के पास चार पुड़िया जहर की मिली, जिसमें से व्यक्ति ने एक पूड़ी से जहर खा लिया था। पुलिस ने बताया कि एक पूड़ी में से उसी व्यक्ति ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। मौके पर जीआरपी थाना की एसएचओ मनीषा और जांच अधिकारी राजवीर सिंह सब इंस्पेक्टर भी मौके पर पहुंचे।

    जांच अधिकारी राजबीर सिंह ने बताया कि 72 घंटे के लिए बॉडी को सेक्टर 6 के मोर्चरी में रखवा दिया गया है, जब तक इस व्यक्ति के परिवार वाले नहीं आते। क्योंकि अभी तक उस व्यक्ति के परिवार वालों का पता नहीं चल पाया कि वह व्यक्ति कहां से है और उसके परिवार वाले कहां रहते हैं। हैरत की बात यह है कि वह डेडबॉडी करीब 6 घंटे तक रेलवे स्टेशन पर ही पड़ी रही रही।

  • ट्रेन से व्यक्ति की लाश बरामद, सवारियों में मचा हड़कंप

    ट्रेन से व्यक्ति की लाश बरामद, सवारियों में मचा हड़कंप

    चंडीगढ़ः फिरोजपुर से चंडीगढ़ आने वाली ट्रेन में एक व्यक्ति की लाश बरामद होने का मामला सामने आया है। ट्रेन में व्यक्ति अकेला ही था। उसके आसपास की सवारियों को वह अचेत नजर आया। फिरोजपुर से ट्रेन जैसे ही चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंची तो जीआरपी ने लाश को अपने कब्जे में ले लिया। जानकारी के मुताबिक लाश पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं हैं। वहीं, मृतक की जेब से कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिल सका, जिससे उसकी पहचान की जा सके। मौत की वजह पोस्टमॉर्टम के बाद ही सामने आ सकेगी। फिलहाल लाश को पंचकूला सेक्टर 6 के सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है।

    जीआरपी के एक पुलिसकर्मी ने बताया है कि फिरोपुर से चंडीगढ़ आने वाली ट्रेन में लाश मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। तुंरत पुलिस बल ने ट्रेन से व्यक्ति को बाहर निकाला और उसे हिला कर देखा मगर वह कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा था। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मृतक के परिवार का पता लगाने में लगी है ताकि पोस्टमॉर्टम करवाया जा सके और लाश को परिजनों के हवाले किया जा सके। अभी यह कहना मुश्किल है कि यह सामान्य मौत है या व्यक्ति की हत्या है।

    जानकारी के मुताबिक फिरोजपुर से चंडीगढ़ रोजाना ट्रेन आती है। इस ट्रेन में आज जब सवारियों को लाश मिलने की सूचना मिली हड़कंप मच गया। इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने लाश को तुरंत कब्जे में ले लिया। 

  • पुलिस ने भारी मात्रा में बस से बरामद किया मांस, युवती सहित 3 काबू

    पुलिस ने भारी मात्रा में बस से बरामद किया मांस, युवती सहित 3 काबू

    चंडीगढ़ः पुलिस ने सहारनपुर से नालागढ़ जा रही हिमाचल परिवहन की बस को चंडीगढ़ में रोक कर तलाशी ली। इस दौरान बस में से सौ किलो से ज्यादा कटा मांस ले जा रहे तीन लोगों पकड़ा है। इन लोगों में एक लड़की भी शामिल है। तीनों का कहना है कि वह पहले भी इसी तरह भैंस का मांस लेकर जाते रहे हैं। पुलिस ने डॉक्टरों की एक टीम मौके पर भेजी है ताकि यह स्पष्ट किया जा सके कि यह मांस किसका है।

  • पुलिस ने भाजपा नेता शशि शंकर तिवारी और नरेश अरोड़ा को लिया हिरासत में, देखें वीडियो

    पुलिस ने भाजपा नेता शशि शंकर तिवारी और नरेश अरोड़ा को लिया हिरासत में, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः यूटी में लगातार नगर निगम, एस्टेट ऑफिस और चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड(CHB) की अतिक्रमण के खिलाफ कानूनी कार्रवाई में नेता रुकावट खड़ी कर रहे हैं। आज सेक्टर 29 में सीएचबी की टीम पुलिस सुरक्षा के बीच अवैध रूप से घरों में खड़े किए गए ढांचों को गिराने पहुंची थी। मौके पर चंडीगढ़ भाजपा के कुछ नेता पहुंच गए और सरकारी काम में बाधा खड़ी करते हुए सीएचबी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

    मौके पर इंडस्ट्रियल एरिया थाना एसएचओ राम रतन भी पहुंच गए। भाजपा नेता नरेश अरोड़ा और हाल ही में भाजपा में शामिल हुए शशि शंकर तिवारी और अन्यों को पुलिस ने समझाने की कोशिश की, मगर वह लगातार मुर्दाबाद के नारे लगाते रहे। जिसके बाद इन्हें हिरासत में लिया गया। पुलिस इन्हें गाड़ी में बिठा ले गई। जिसके बाद विभाग की अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई चलाई गई। स्थानीय थाना एसएचओ ने बताया कि इन्हें कुछ समय के लिए पकड़ा गया था और बाद में छोड़ दिया गया।

    बोर्ड के कर्मियों को अवैध निर्माण के खिलाफ ड्राइव में स्थानीय लोगों के गुस्से का भी सामना करना पड़ा। हालांकि पुलिस की मौजूदगी में यह ड्राइव चलाई गई। बता दें कि शहर में लगातार अवैध रूप से ढांचे खड़े करने वालों को स्थानीय नेताओं की शह मिलती रही है। ऐसे में अवैध निर्माणों पर कार्रवाई करने में रुकावट भी पैदा होती है। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के चीफ एग्जीक्यूटिव अफसर(CEO) यशपाल गर्ग ने कहा कि शहर में कई सेक्टरों में अवैध निर्माणों की सूची तैयार की गई है। विभाग की ओर से आगे भी ऐसी ड्राइव चलाई जाएंगी।