Category: Chandigarh

  • भारी बारिश ने खोली निगम की पोल, पानी में डूबा श्मशानघाट

    भारी बारिश ने खोली निगम की पोल, पानी में डूबा श्मशानघाट

    चंडीगढ़ः जिलें में सुबह से हो रही मानसून की पहली बारिश ने निगम की पोल खोलकर रख दी है। चंडीगढ़ में आज दोपहर तक 70 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। जिले में इस बार से जहां सड़कों पर पानी जमा हुआ वहीं सड़कों पर वाहनो की लंबी कतारे भी देखने को मिली।

    सेक्टर-25 स्थित श्मशानघाट में दो फिट भरा पानी 

    इसी के साथ ही जिले में हो रही तेज बारिश के चलते सेक्टर-25 स्थित श्मशानघाट में भी करीब दो फिट पानी भर गया। इस वजह से शवों का संस्कार भी नहीं हो सका। सेक्टर-25 के श्मशानघाट में वीरवार को चार शवों का अंतिम संस्कार किया जाना था। श्मशानघाट के शव दाह गृह में भी चारों तरफ पानी भर जाने से अंतिम संस्कार में बाधा हो गई। शवाें को जलाने के लिए वहां रखी सूखी लकड़ियां भी भीग गई।इस अव्यस्था के चलते शवों का अंतिम संस्कार नहीं हो पाया। 

    मौके का जायजा लेने पहुंचे पार्षद पूनम के पति

    वहीं दूसरी तरफ श्मशानघाट की बद्दतर हालत की खबर सुनकर स्थानीय पार्षद पूनम के पति संदीप कुमार ने भी मौके पर पहुंचे। उन्हाेंने बताया कि स्थानीय एसडीओ गुरचरण सिंह को चार दिन पहले जानकारी दी गई थी कि श्मशानघाट में ड्रेनेज सिस्टम बंद पड़े हैं। बावजूद एसडीओ गुरचरण ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। घटना के बारे में जब गुरचरण को पता चला तो वह भी आनन फानन में श्मशानघाट पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

    तेज बारिश के कारण नहीं हुआ शवों का अंतिम संस्कार 

    श्मशानघाट प्रबंधकों का कहना है कि इससे पहले कभी भी तेज बारिश में शवों का अंतिम संस्कार नहीं रुका। लेकिन इस बार पूरे श्मशानघाट में पानी भर जाने से शवों का संस्कार नहीं हो पाया। नगर निगम का कोई भी कर्मचारी यहां पर ड्रेनेज सिस्टम को चेक करने नहीं आया। शवों के अंतिम संस्कार करने के लिए कई घंटे तक उनके परिजनों को इंतजार करना पड़ा। श्मशानघाट के पंडित ने बताया कि वीरवार को चार शवों का अंतिम संस्कार होना था। दो शव सुबह और दो शव दोपहर में लाए जाने थे। सुबह के समय जो शव यहां लाए गए थे, उनका जलभराव की वजह अंतिम संस्कार नहीं सका। इसके बाद उन्हें यहां से लौटा दिया गया।

  • पंजाबः एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने 11 गैंगस्टरों को हथियारों सहित किया गिरफ्तार

    पंजाबः एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने 11 गैंगस्टरों को हथियारों सहित किया गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार की ओर से चलाई गई मुहिम के तहत एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स को गैंगस्टरों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने एक बड़े मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 11 गैंगस्टरों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने आरोपियों से नौ हथियार और पांच लूटे गए वाहन बरामद किए।

    गैंगस्टरों के रिंडा, गोल्डी, विक्रम बराड़ के साथ जुड़े तार 

    उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन को जालंधर ग्रामीण पुलिस ने अंजाम दिया। चंडीगढ़ में प्रैस करते हुए एजीटीएफ के प्रमुख प्रमोद बान ने बताया कि पकड़े गए गैंगस्टरों के रिंडा, गोल्डी, विक्रम बराड़ के साथ तार जुड़े है । विक्रम बराड़ विदेश में बैठ कर इस गैंग को चला रहा रहा है। पूछताछ में पता चला कि लुधियाना, होशियारपुर जेलों में बंद गैंगस्टरों को छुड़वाने की प्लानिंग थी, जिसे नाकाम कर दिया गया है। साथ ही मोहम्मद यासिर नाम का भगौड़ा काबू किया गया, जिसके ऊपर पहले से ही कई मामले दर्ज है।

    आरोपियों की पहचान

    आरोपियों की पहचान नकोदर निवासी यासीन अख्तर उर्फ ​​जैसी पुरेवाल, नया शहर बडाला के सागर सिंह, समराला के अमर मलिक, लोहियां की नवी, नकोदर का अंकुश सभरवाल उर्फ ​​पाया, ऊना के सुमित जसवाल उर्फ ​​काकू, फिल्लौर का अमनदीप उर्फ ​​शूटर, फिल्लौर के शिव कुमार उर्फ ​​शिव, नकोदर का विशाल उर्फ ​​फौजी, ऊना के अरुण कुमार उर्फ ​​मणि राणा और कपूरथला के अन्नू उर्फ ​​पहलवान के रूप में हुई है। गिरफ्तार किए गए सभी व्यक्ति हिस्ट्रीशीटर हैं और जघन्य अपराधों के मामलों का सामना कर रहे हैं।

    यह समूह कई पड़ोसी राज्यों में था सक्रिय: प्रमोद बान

    एसएसपी जालंधर ग्रामीण स्वपन शर्मा के साथ मौजूद एडीजीपी प्रमोद बान ने कहा कि यह समूह कई पड़ोसी राज्यों में सक्रिय था और हत्या, हत्या के प्रयास, सशस्त्र डकैती, संगठित रंगदारी, डकैती और नशीली दवाओं की तस्करी सहित अपराधों में शामिल था। उन्होंने कहा, “उनकी गिरफ्तारी के साथ, पंजाब पुलिस ने कम से कम सात हत्याएं, दो पुलिस हिरासत से भाग निकले और चार सशस्त्र डकैतियों को विफल कर दिया है।”

  • सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: पुलिस को अब इस गैंगस्टर का मिला Transit Remand

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: पुलिस को अब इस गैंगस्टर का मिला Transit Remand

    नई दिल्लीः पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के कत्ल मामले को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक मानसा पुलिस ने जग्गू भगवानपुरिया को गिरफ्तार कर लिया है। गैंगस्टर लॉरेंस के साथ गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया भी पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल था। मूसेवाला की हत्या करने वाले शार्प शूटर्स में से 2 जग्गू ने ही उपलब्ध कराए थे। जग्गू भी गैंगस्टर लॉरेंस वाले सिंडिकेट का ही मेंबर है। इसका खुलासा होने के बाद पुलिस दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट पहुंची।

    तिहाड़ जेल से किया गिरफ्तार

    वहां से पुलिस को जग्गू का प्रोडक्शन वारंट मिल गया। जिसके बाद उसे तिहाड़ जेल से गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस को जग्गू का ट्रांजिट रिमांड भी मिल गया है। उसे मानसा लाया जा रहा है। यहां कोर्ट में पेश कर उसका रिमांड लिया जाएगा। लॉरेंस से पहले ही पंजाब पुलिस पूछताछ कर रही है।

    भगवानपुरिया पर 150 हत्या के मामले

    गौर हो कि जग्गू भगवानपुरिया भी जेल में बंद है। भगवानपुरिया पर 150 हत्या के मामले दर्ज हैं। जग्गू ड्रग सिंडिकेट से भी जुड़ा हुआ है और पंजाब के नेताओं से इसके कनेक्शन की भी बातें सामने आती रहती हैं। हाल ही में जग्गू भगवानपुरिया ने फेक एनकाउंटर का अंदेशा जता कोर्ट में गुहार लगाई थी। जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया।

  • पंजाबः सरकारी बसों को लेकर विपक्ष ने घेरी सरकार, बोले-25 करोड़ का हुआ घाटा

    पंजाबः सरकारी बसों को लेकर विपक्ष ने घेरी सरकार, बोले-25 करोड़ का हुआ घाटा

    चंडीगढ़ः पंजाब विधानसभा की 5वें दिन कार्यवाही जारी है। 24 जून से शुरू हुआ बजट सत्र 30 जून तक जारी रहेगा। आज शुरू हुई में प्रश्नकाल के दौरान ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत भुल्लर ने कहा कि हमने पंजाब से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए बसें चलाई। इस मामले को लेकर विपक्ष नेता प्रताप बाजवा ने कहा कि पहले उनकी ही दिल्ली सरकार ने बसें नहीं चलने दी। इससे पंजाब को 25 करोड़ का घाटा हुआ। वहीं पंजाबियों को महंगा किराया देने से 75 से 80 करोड़ का नुकसान हुआ।

    13 बार लिखी थी चिट्‌ठीः राजा वड़िंग

    पूर्व ट्रांसपोर्ट मंत्री राजा वड़िंग ने कहा कि उनकी सरकार में 13 बार चिट्‌ठी लिखी गई। एयरपोर्ट अथॉरिटी को भी चिट्‌ठी लिखी थी। केंद्रीय उड्‌डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि दिल्ली गवर्नमेंट चाहे तो बसें चलाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि मंत्री जिस सुप्रीम कोर्ट ऑर्डर या दूसरी पाबंदी की बात कर रहे हैं, उसका रिकॉर्ड दे सकते हैं।

    सदन में जमकर हुआ हंगामा 

    परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर ने कहा कि पिछली सरकार ने न तो दिल्ली सरकार से परमिट लिए। न रूट एक्शटेंशन के लिए मंजूरी ली। उन्होंने उलटा सवाल किया कि राजा वड़िंग ने जिन प्राइवेट बसों को पक्के तौर पर बंद करने को कहा था, वह अब कहां हैं?। इसको लेकर सदन में जमकर हंगामा हुआ।

    मनप्रीत अयाली ने आप और कांग्रेस पार्टी पर साधा निशाना

    आज सदन में सीएजी की रिपोर्ट पेश किए जाने की चर्चा है। आज भी सदन में हंगामे की संभावना है। बीते दिन भी सदन में विभिन्न मुद्दों को लेकर हंगामा हुआ था। सदन शुरू होने से पहले अकाली विधायक मनप्रीत अयाली ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधा।

    उन्होंने कहा कि विधानसभा में समय की कमी है और वह लोगों के सभी मुद्दों को सदन में रखने की कोशिश कर रहे हैं। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड पर बोलते हुए मनप्रीत सिंह अयाली ने कहा कि इस घटना के सभी दोषियों को पकड़ा नहीं गया है और सरकार को जल्द से जल्द दोषियों को गिरफ्तार कर सजा देनी चाहिए।

  • पंजाबः पूर्व मंत्री की बढ़ी मुश्किलें, इस मामले में हाईकोर्ट ने नहीं दी राहत

    पंजाबः पूर्व मंत्री की बढ़ी मुश्किलें, इस मामले में हाईकोर्ट ने नहीं दी राहत

    चंडीगढ़ः वन विभाग में हुए घोटाले को लेकर काग्रेस के पूर्व मंत्री संगत सिंह गिलजियां की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल, पूर्व मंत्री गिलजियां ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी। जिसमें उनके खिलाफ दर्ज केस खारिज करने की मांग की थी। हाईकोर्ट ने इस मामले में कहा कि यह अर्जेंट पिटीशन नहीं है।

    अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर कर सकते गिलजियां: हाईकोर्ट

    इसकी रेगुलर सुनवाई की जा सकती है। हाईकोर्ट में अभी छुटि्टयां चल रही हैं। वहीं अगर गिलजियां को अग्रिम जमानत चाहिए तो वह लोअर कोर्ट में जाएं। गिलजियां गिरफ्तारी से बचने के लिए अंडरग्राउंड हैं। वह गिरफ्तारी से पहले राहत की कोशिश कर रहे थे। हाईकोर्ट ने कहा कि अगर गिलजियां को यह मामला अर्जेंट लगता है तो वह अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर कर सकते हैं।

    विजिलेंस पूछताछ के लिए कर रही गिलजियां की तलाश

    पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने जंगलात घोटाले में केस दर्ज किया था। जिसमें पूर्व कांग्रेसी मंत्री साधु सिंह धर्मसोत के साथ संगत सिंह गिलजियां को भी नामजद किया था। धर्मसोत को विजिलेंस ने अमलोह स्थित घर से सुबह 3 बजे गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद इसमें नाम होने का पता चला तो गिलजियां अंडरग्राउंड हो गए। विजिलेंस उनसे पूछताछ के लिए तलाश कर रही है।

    ट्री-गार्ड खरीद में 6 करोड़ से ज्यादा के घपले का आरोप

    विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से दर्ज केस में कहा गया है कि गिलजियां के जंगलात मंत्री रहते ट्री-गार्ड खरीदे गए थे। जिनमें करीब 6 करोड़ से ज्यादा की गड़बड़ी हुई है। गिलजियां को जंगलात अफसरों से पूछताछ में हुए खुलासे के बाद केस में नामजद किया गया था।

  • पंजाबः ठगों ने डीजीपी भावरा की फोटो लगा बनाई फेक आईडी, इन अफसरों को आ रहे मैसेज

    पंजाबः ठगों ने डीजीपी भावरा की फोटो लगा बनाई फेक आईडी, इन अफसरों को आ रहे मैसेज

    चंडीगढ़ः पंजाब के डीजीपी वीरेश कुमार भावरा को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है।  डीजीपी भावरा की फोटो लगाकर फेक आईडी बनाकर उनका गलत प्रयोग करने का मामला सामने आया है। ठगों ने एक व्हाट्सऐप आईडी बनाई और उसमें डीजीपी की फोटो लगाकर कई जिलों के डिप्टी कमिश्नरों को मैसेज भेज दिए। +91-74369-06364 से सभी डिप्टी कमिश्नरों को मैसेज भेजे जा रहे है। 

    पुलिस प्रशासन हुआ अलर्ट

    इसकी सूचना मिलते ही पंजाब पुलिस ने पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया। पुलिस ने कहा कि अगर किसी को डीजीपी की तस्वीर लगे व्हाट्सऐप से मैसेज आए तो साइबर क्राइम सेल को इसकी सूचना दें।

    ठगों ने की पैसों की मांग

    जानकारी के मुताबिक इन मैसेज में ठगों की तरफ से पैसों की भी मांग की गई। मैसेज पढ़ते ही अफसरों ने डीजीपी से बात की। जिसके बाद उन्होंने स्पष्ट किया है कि जिस नंबर से मैसेज भेजे गए हैं, वह डीजीपी का नंबर उनका नहीं है।अगर किसी को इस नंबर से मैसेज आता है तो तुरंत साइबर सेल में शिकायत करें। इसकी सूचना साइबर क्राइम पंजाब को aigcc@punjabpolice.gov.in पर दें।

  • पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 12वीं क्लास का रिजल्ट, ऐसे चैक करें

    पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 12वीं क्लास का रिजल्ट, ऐसे चैक करें

    चंडीगढ़ः पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज दोपहर 3.15 बजे घोषित किया कर दिया गया है। रिजल्ट पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जारी किया जाएगा। नतीजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किए गए हैं।आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव कर दिया गया है। 12वीं के छात्र आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकेंगे।

    इस बार 12वीं में कुल 96.96 फीसदी विद्यार्थी सफल घोषित हुए हैं। वहीं टाॅप 3 में छात्राओं ने अपना स्थान बनाया है। इस बार पठानकोट जिले का पास प्रतिशत सबसे अधिक है। बता दें कि पहले स्थान पर लुधियाना की अर्शदीप कौर आई हैं, दूसरे स्थान पर मानसा की अर्शप्रीत कौर और तीसरे स्थान पर फरीदकोट की कुलविंदर कौर ने बाजी मारी है।


    पंजाब बोर्ड ने 12वीं रिजल्ट 27 जून को घोषित किया जाना था,लेकिन प्रशासनिक कारणों के चलते नतीजे नहीं जारी किए गए। इस साल 12वीं बोर्ड परीक्षा 22 अप्रैल से 23 मई 2022 के बीच सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:45 बजे आयोजित की गई थी। वहीं 12वीं टर्म- I की परीक्षा 13 दिसंबर से 22 दिसंबर 2021 के बीच हुई थी और परिणाम 11 मई 2022 को घोषित किए गए थे।

  • सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर को इस गैंगस्टर से जान का खतरा

    सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर को इस गैंगस्टर से जान का खतरा

    चंडीगढ़ः पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर शगनप्रीत को जान खतरा है। इसके लिए उन्होंने हाईकोर्ट में अर्जी दायर की है। शगनप्रीत पर पिछले साल मोहाली में विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या में शामिल होने का आरोप है। दरअसल, शगनप्रीत ने हाईकोर्ट में दो याचिकाएं दाखिल की है।

    शगनप्रीत ने हाईकोर्ट में दो याचिकाएं की दायर

    एक याचिका तो विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या में शामिल होने के मामले को लेकर अग्रिम जमानत की है और दूसरी याचिका में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोली बराड़ से अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा दिए जाने की मांग की है। यह दोनों याचिकाएं आज हाई कोर्ट में दाखिल कर दी गई हैं जिस पर हाईकोर्ट एक दो दिनों में सुनवाई कर सकता है।

  • पंजाब: मुख्तार अंसारी को लेकर विधानसभा में छिड़ा विवाद, जेल मंत्री का दावा- अंसारी की पत्नी जेल में रहती थीं साथ

    पंजाब: मुख्तार अंसारी को लेकर विधानसभा में छिड़ा विवाद, जेल मंत्री का दावा- अंसारी की पत्नी जेल में रहती थीं साथ

    चंडीगढ़ः पंजाब विधानसभा में आज गैंगस्टर मुख्तार अंसारी को लेकर नया मामला सामने आया है। दरअसल, गैंगस्टर मुख्तार अंसारी को जेल मंत्री हरजोत बैंस ने दावा किया कि अंसारी को फर्जी एफआईआर दर्ज कर 2 साल 3 महीने पंजाब की जेल में रखा गया। जिसका चालान तक पेश नहीं किया गया। उन्होंने कहा जेल में मुख्तार अंसारी पत्नी के साथ रहता था। 

    अगर यह बात साबित न हुई तो मंत्री को देना होगा इस्तीफाः प्रताप बाजवा 

    अंसारी को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट दिया गया। मैंने इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं। जेल मंत्री के इस खुलासे से जमकर हंगामा शुरू हो गया। विपक्षी दल कांग्रेस के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि जेल मंत्री ने यह बात विधानसभा में कही है। अगर यह बात साबित न हुई तो मंत्री को इस्तीफा देना पड़ेगा।

    पूर्व जेल रंधावा मंत्री का चैलेंज, साबित करके दिखाओ

    जेल मंत्री हरजोत बैंस के दावे के बाद पूर्व कांग्रेसी जेल मंत्री सुखजिंदर रंधावा ने कहा कि अंसारी की पत्नी जेल में रहती थी, मंत्री इसे साबित करके दिखाएं। इस पर मंत्री हरजोत बैंस ने कहा कि जांच के आदेश दिए जा चुके हैं। जल्द सच पंजाब के सामने आएगा।

    जेल मंत्री हरजोत बैंस के खुलासे

    • कुख्यात गैंगस्टर मुख्तार अंसारी को 2 साल और 3 महीने तक पंजाब की रोपड़ जेल में रखा गया।
    • अंसारी के खिलाफ फर्जी FIR की गई थी। उसने जानबूझकर उस केस में जमानत नहीं ली।
    • जिस बैरक में 25 कैदी आने चाहिए थे वहां उसकी पत्नी रहती थी।
    • UP सरकार ने 26 बार प्रोडक्शन वारंट निकाले, लेकिन उसे पंजाब से उत्तर प्रदेश नहीं भेजा गया।
    • यूपी सरकार सुप्रीम कोर्ट गई। इसके विरोध में पंजाब सरकार ने 11 लाख रुपए फीस वाले सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील को हायर किया। अब इसका 55 लाख का बिल आया है। यह बिल हम क्यों दें?।
    • इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त एक्शन लिया जाएगा।
  • पंजाब में शराब के ठेकों की अलॉटमेंट पर लगी रोक, सस्ती शराब वाली एक्साइज पॉलिसी को लगा झटका 

    पंजाब में शराब के ठेकों की अलॉटमेंट पर लगी रोक, सस्ती शराब वाली एक्साइज पॉलिसी को लगा झटका 

    चंडीगढः पंजाब सरकार की सस्ती शराब वाली एक्साइज पॉलिसी को झटका लगा है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने शराब ठेकों की अलॉटमेंट पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने पंजाब सरकार को भी नोटिस जारी करते हुए मामले पर 5 जुलाई तक रोक लगा दी है। पंजाब सरकार की ओर से हाल ही में जारी की गई एक्साइज पॉलिसी 2022-2023 को 4 लोगों ने पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में याचिकाएं दाखिल कर चुनौती दी है।

    याचिकाओं में आरोप लगाए गए हैं कि नई एक्साइज पॉलिसी के जरिए पंजाब में शराब कारोबार में एकाधिकार को बढ़ावा दिया गया है, जिससे छोटे शराब कारोबारियों को नुक्सान होगा। इसलिए इस नीति को रद्द किया जाए। अगर पॉलिसी पर रोक लगी तो फिर पंजाब के लोगों को सस्ती शराब की उम्मीद खटाई में पड़ जाएगी। यह पॉलिसी 1 जुलाई से लागू हो रही है। जिसके बाद पंजाब में चंडीगढ़ से सस्ती बीयर और हरियाणा से सस्ती शराब मिलेगी।

    यह है नई पॉलिसी

    नई पॉलिसी में सरकार ने पंजाब में शराब के ग्रुप 750 से घटाकर 177 कर दिए हैं। अब एक ग्रुप 30 करोड़ का कर दिया गया है। पहले यह 4 करोड़ का था। ऐसे में छोटे कारोबारी रेस से बाहर हो गए। पहले ड्रॉ के जरिए ठेके मिलते थे लेकिन अब इसका टेंडर ऑक्शन होगा। सरकार ने इससे पिछले साल 6158 करोड़ के मुकाबले 9647 करोड़ रुपए की कमाई का टारगेट रखा है।

    पंजाब आबकारी एक्ट और लाइसेंस एक्ट का उल्लंघन

    पिटीशन की पैरवी कर रहे एडवोकेट मोहन जैन के मुताबिक नई एक्साइज पॉलिसी में पंजाब एक्साइज एक्ट 1914 और पंजाब लिकर लाइसेंस एक्ट 1956 का उल्लंघन किया गया है। वहीं नई नीति से शराब कारोबार में एकाधिकार को बढ़ावा मिलेगा।