शाकिब ने न केवल गेंद से, बल्कि बल्ले से भी अपनी काबिलियत दिखाई। टी-20 क्रिकेट में 500 विकेट लेने वाले अन्य चार गेंदबाजों के पास शाकिब के 7574 रन नहीं हैं। इस मैच में शाकिब ने 18 गेंदों पर 25 रन बनाए, जिसमें उन्होंने अश्मीद नेद की गेंद पर लॉन्ग-ऑन पर छक्का और अगली गेंद पर रिवर्स स्वीप से चौका जड़कर फाल्कन्स की जीत को आसान बना दिया।
Category: Sports
-

दुनिया के 5वें गेंदबाज बने यह खिलाड़ी, आखिरी गेंद पर Out कर बनाया Record
स्पोर्ट्सः बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन ने इतिहास रच दिया है। दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन टी-20 क्रिकेट में 500 विकेट लेने वाले दुनिया के पांचवें गेंदबाज बन गए हैं। शाकिब ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL 2025) में रविवार को सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के खिलाफ एंटिगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स की ओर से खेलते यह मुकाम हासिल किया है। शाकिब ने 2 ओवर की गेंदबाजी में 11 रन देकर 3 विकेट झटके। उनके गेंदबाजी से फाल्कन्स ने 7 विकेट की जीत हासिल की। टीम पॉइंट टेबल में टॉप पर बरकरार है। इस मैच से पहले शाकिब को 500 विकेट पूरे करने के लिए सिर्फ एक विकेट की जरूरत थी, जो उन्होंने अपनी छठी गेंद पर हासिल कर लिया। -

Asia Cup 2025: एक ग्रूप में खेलेंगे India-Pakistan, वसीम अकरम ने दी भारत को Warning
खेल: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रूप में खेलने वाले हैं। उनके साथ ओमान और यूएई भी ग्रूप ए में हैं। 9 सितंबर को शुरु होने वाले इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा इंतजार सबको भारत बनाम पाकिस्तान मैच का है। ऐसे में इस महा-मुकाबले से पहले ही पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने फैंस और क्रिकेटर्स से एक अपील भी की है। जब भी भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीम मैदान पर भिड़ती है तो रोमांच चरम पर होता है। मैदान से लेकर लोगों के घरों तक, माहौल अलग ही हो जाता है। वसीम अकरम ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों और फैंस से अपनी भावनाओं को काबू में रखने की भावुक अपील की है।‘मुझे भरोसा है’
टेलिकॉम एशिया स्पोर्ट्स के साथ बात करते हुए वसीम अकरम ने यह कहा कि – ‘मुझे भरोसा है कि ये भारत बनाम पाकिस्तान के बाकी मैचों के जैसे ही शानदार होगा मुझे यकीन है कि दोनों टीमों के प्लेयर्स और फैंस अपनी-अपनी हद में रहेंगे। भारत बनाम पाकिस्तान मैच को दुनिया भर के अरबों लोग देखते हैं मैं चाहता हूं कि मैच के दौरान प्लेयर्स और दर्शक अनुशासन दिखाए। अकरम ने माना है कि अभी भारतीय टीम मजबूत है और उन्होंने टीम इंडिया को खिताब का प्रबल दावेदार माना है’। एशिया कप के लिए पाकिस्तान टीम में बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को जगह नहीं मिली है। अकरम का यह मानना है कि पाकिस्तान को बाबर आजम की कमी खलेगी। उन्होंने कहा कि – व्यक्तिगत तौर पर मैं टीम में बाबर को देखना चाहता था लेकिन वह चुने नहीं गए। अब टीम में चुने गए प्लेयर्स को आगे बढ़कर अच्छा प्रदर्शन करना पड़ेगा।गौरतलब है कि एशिया कप के लिए पाकिस्तान टीम में बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को जगह नहीं मिली है।दुबई में खेला जाएगा मैच
एशिया कप 2025 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मैच भारतीय समयनुसार शाम 7:30 बजे से शुरु हो जाएगा। दोनों के बीच में टूर्नामेंट में कुल 3 मैच हो सकते हैं। एक मैच तय है और यदि दोनों सुपर 4 में पहुंची तो 2 और यदि दोनों फाइनल तक गई तो फिर 15 दिनों के यदि हमें 3 बार भारत बनाम पाकिस्तान देखने को मिलेगा।भारत के लिए खेलेंगे ये प्लेयर
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, अक्षर पटेल, जसप्रित बुमरा, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा, रिंकू सिंह।पाकिस्तान के लिए खेलेंगे ये प्लेयर
सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन अफरीदी, सुफयान मोकिम। -

इस दिग्गज बल्लेबाज ने कहा क्रिकेट को Bye-Bye, एक्स पर लिखा लंबा चौड़ा Note
खेल: स्टार भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा के फैंस के लिए अहम खबर सामने आई है। बल्लेबाज ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को अलविदा कह दिया है। चेतेश्वर पुजारा ने 24 अगस्त को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी अपने फैंस दी है। 37 साल के पुजारा ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर अपने क्रिकेटिंग के करियर के बारे में बताया है। ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:ਚੇਤੇਸ਼ਵਰ ਪੁਜਾਰਾ ਨੇ ਕ੍ਰਿਕਟ ਨੂੰ ਕਿਹਾ ਅਲਵਿਦਾ, ਕੀਤਾ ਸੰਨਿਆਸ ਦਾ ਐਲਾਨ
पोस्ट का कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा कि – ‘भारतीय जर्सी पहनना, राष्ट्रगान गाना और हर बार मैदान पर बेस्ट देने की कोशिश करना। इसे शब्दों में बयान करना मुश्किल है लेकिन जैसा कहते हैं हर अच्छी चीज का अंत होता है मैं दिल से आभारी हूं और सभी प्रारुपों से क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला लिया है’। चेतेश्वर पुजारा का टेस्ट करियर बहुत अच्छा रहा है। पुजारा ने 103 टेस्ट मैचों में 43.60 की औसत से 7195 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 19 शतक और 35 अर्धशतक लगाए हैं। पुजारा ने भारत के लिए अपनी आखिरी मुकाबला साल 2023 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में खेला गया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उस मुकाबले में पुजारा ने 41 रन बनाए हैं। इसके बाद पुजारा की टीम से ड्रॉप कर दिया गया था।हर अच्छी चीज का अंत होगा
चेतेश्वर पुजारा ने पोस्ट शेयर कर लिखा कि – ‘जब मैंने क्रिकेट का सफर शुरु किया था तब ये सोचा नहीं था कि यह खेल मुझे इतना कुछ देगा अनमोल मौके, अनुभव, जीवन का उद्देश्य, प्यार और सबसे बढ़कर अपने राज्य और इस महान देश का प्रतिनिधित्व करने का गौरव। भारतीय जर्सी पहनना, राष्ट्रगान गाना और मैदान पर हर बार पूरी ताकत लगाना इसे शब्दों में व्यक्त करना असंभव है लेकिन जैसा कहते हैं हर अच्छी चीज का अंत होता है पूरे आभार के साथ मैं भारतीय क्रिकेट के सभी प्रारुपों से सन्यास ले रहा हूं। मैं बीसीसीआई और सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन का धन्यवाद करना चाहता हूं जिन्होंने मुझे अवसर और समर्थन दिया। इसके अलावा मैं उन सभी टीमों, फ्रेंचाइजीज और काउंटी क्रिकेट का भी आभारी हूं जिनका प्रतिनिधित्व करना का मौका मुझे मिला। मैं यहां तक अपने गुरुओं, कोचों और मार्गदर्शकों की अमूल्य सीख के बिना नहीं पहुंच पाता उनके प्रति मैं सदैव ऋणी रहूंगा’।
चेतेश्वर पुजारा ने अपने टीममेट्स, सपोर्ट स्टाफ, नेट बॉलर्स, एनालिस्ट, लॉजिस्टिक टीम, अंपायर, ग्राउंड स्टाफ, स्कोरर, मीडिया पर्सनल और उन सभी लोगों का धन्यवाद किया जो पर्दे के पीछे मेहनत करते हैं और खिलाड़ियों को मैदान पर बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करते हैं। पुजारा ने अपने स्पॉन्सर्स, पार्टनर्स और मैनेजमेंट टीम का आभार व्यक्त किया कि जिन्होंने सालों तक उन पर भरोसा किया और उनके ऑफ-फील्ड कामों का भी ध्यान रखा। चेतेश्वर पुजारा ने कहा है कि इस खेल उन्हें दुनिया भर में घूमने और खेलने का मौका दिया। हर जगह उन्हें फैंस का प्यार मिला है। इसके लिए वो हमेशा आभारी रहेंगे। पुजारा ने माना है कि यह सफर उनके परिवार के बिना सभंव नहीं था। उन्होंने अपने माता-पिता, पत्नी, बेटी, ससुराल और पूरे परिवार का धन्यवाद दिया है। पुजारा ने लिखा कि परिवार के त्याग और सहयोग ने इस सफर को सार्थक बनाया है। अंत में उन्होंने कहा है कि अब वे जीवन के अगले पड़ाव में अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने और उनको प्राथमिकता देना चाहते हैं।Wearing the Indian jersey, singing the anthem, and trying my best each time I stepped on the field – it’s impossible to put into words what it truly meant. But as they say, all good things must come to an end, and with immense gratitude I have decided to retire from all forms of… pic.twitter.com/p8yOd5tFyT
— Cheteshwar Pujara (@cheteshwar1) August 24, 2025 -

एशिया कप में इस दिन होगा India-Pakistan के बीच मुकाबला
नई दिल्लीः एशिया कप 2025 का आगाज 9 सितंबर से होने जा रहा है। बीसीसीआई ने एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। सूर्यकुमार यादव टीम के कप्तान हैं, जबकि शुभमन गिल को उपकप्तान बनाया गया है। ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल टीम से बाहर हो गए हैं। उधर पाकिस्तान ने एशिया कप 2025 के लिए अपनी 17 सदस्यीय टीम की घोषणा की। वहीं भारत और पाकिस्तान में 14 सितंबर को एशिया कप 2025 का मुकाबला खेला जाएगा।
read in english:
India Defines Policy on International Sporting Events Amid Ties with Pakistan
इस मैच को लेकर ये चर्चा काफी चल रही थी कि भारत आखिर समय में पाकिस्तान के साथ खेलने से मना ना कर दें, लेकिन खेल मंत्रालय ने इस पर सबकुछ साफ कर दिया है। खेल मंत्रालय ने बताया कि एशिया कप में भारत-पाक मैच खेला जाएगा। इस मैच को वह नहीं रोकेंगे, क्योंकि ये मल्टीनेशन टूर्नामेंट हैं। दरअसल, खेल मंत्रालय ने भारत के अंततराष्ट्रीय खेल संबंधो के संबंध में नई नीति जारी की है, जिसमें खासतौर पर पाकिस्तान के साथ रिश्तों पर जोर दिया गया।
ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ :
https://encounternewspaper.com/india/asia-cup-governments-big-decision-on-india-pakistan-match-watch-the-news/खेल मंत्रालय ने वीरवार को कहा कि भारत और पाकिस्तान किसी भी द्विपक्षीय खेल मुकाबले में शामिल नहीं होंगे, लेकिन क्रिकेट टीम को अगले महीने बहुपक्षीय एशिया कप खेलने से नहीं रोका जाएगा। मंत्रालय ने भारत के अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रमों के संबंध में नई नीति का अनावरण किया, जिसमें पाकिस्तान पर विशेष ध्यान दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि यह नीति तत्काल प्रभाव से लागू है। मंत्रालय की नीति में कहा गया है, “पाकिस्तान से जुड़े खेल आयोजनों के प्रति भारत का दृष्टिकोण उस देश के साथ व्यवहार में उसकी पूरी नीति को दर्शाता है।”
कहा गया है, “जहां तक एक-दूसरे के देश में द्विपक्षीय खेल आयोजनों का सवाल है, भारतीय टीमें पाकिस्तान में प्रतियोगिताओं में भाग नहीं लेंगी और न ही हम पाकिस्तानी टीमों को भारत में खेलने की अनुमति देंगे।” हालांकि, बहुपक्षीय आयोजनों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। मंत्रालय के एक सूत्र ने कहा, “हम भारतीय क्रिकेट टीम को एशिया कप में खेलने से नहीं रोकेंगे क्योंकि यह बहुपक्षीय है।” उन्होंने कहा, “लेकिन पाकिस्तान को द्विपक्षीय प्रतियोगिताओं के लिए भारतीय धरती पर आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। लेकिन हम उन्हें बहुपक्षीय आयोजनों से नहीं रोकेंगे क्योंकि हम ओलंपिक चार्टर का पालन करेंगे।”
-

Asia Cup के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, इन्हें मिली टीम में जगह
नई दिल्ली: एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया। टीम में कुल 15 खिलाड़ियों को जगह मिली है, जिसके कप्तान सूर्यकुमार यादव होंगे। एशिया कप की टीम में ज्यादातर वही चेहरे हैं, जिनके चुने जाने के आसार थे। हालांकि, कुछ नामचीन खिलाड़ियों को टीम से बाहर भी रखा गया है। शुभमन गिल के नाम पर सबसे ज्यादा चर्चा थी। उन्हें ना सिर्फ एशिया कप की टीम में जगह मिली है बल्कि टीम का उप-कप्तान भी बनाया गया है। एशिया कप के लिए अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन वाली टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी पर भारतीय सेलेक्टर्स ने अपना भरोसा बरकरार रखा है। ओपनर अभिषेक शर्मा T20 रैंकिंग में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज भी हैं। उनके अलावा T20 रैंकिंग में वर्ल्ड नंबर 2 बल्लेबाज तिलक वर्मा को भी एशिया कप के लिए चुन लिया गया है। टॉप ऑर्डर में संजू, अभिषेक और तिलक हैं तो मिडिल ऑर्डर में कप्तान सूर्यकुमार यादव के अलावा, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ियों को जगह मिलती दिखी है। गेंदबाजी के मोर्चे पर जहां बुमराह और अर्शदीप पेस अटैक का भार उठाते दिखेंगे। वहीं स्पिन को मजबूती देने के लिए एशिया कप की टीम में वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव को जोड़ा गया है। एशिया कप के 17वें एडिशन का आयोजन 9 सितंबर से UAE में होना है। टूर्नामेंट में भारत इस बार सिर्फ जीतने नहीं बल्कि अपने खिताब को डिफेंड करने के इरादे से भी उतरेगा। उसने 2023 में रोहित शर्मा की कप्तानी में एशिया कप का 16वां एडिशन जीता था। भारत एशिया कप की सबसे सफल टीम है। उसने 8 बार इस मल्टीनेशन टूर्नामेंट को अपने नाम किया है। मतलब, इस बार भारतीय टीम के पास 9वीं बार एशिया कप जीतने का मौका होगा।इस प्रकार है भारतीय टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा, रिंकू सिंह। -

इस मामले में ED के समक्ष पेश हुए पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना
नई दिल्ली: ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में क्रिकेटर सुरेश रैना भी सवालों के घेरे में आ गए हैं। इसी के चलते आज रैना ईडी दफ्तर में अधिकारियों के समक्ष पेश हुए। दरअसल, पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना सट्टेबाजी एप केस में दिल्ली स्थित ED मुख्यालय में पेश हुए। रैना को एक ऑनलाइन सट्टेबाजी एप (1xBet) के प्रचार के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। वह इस एप के ब्रांड एंबेसडर हैं। बता दें कि युवराज सिंह, शिखर धवन और कुछ फिल्मी सितारें भी जांच के दायरे में है। बता दें कि सुरेश रैना पर बैटिंग एप 1xBET ऐप को प्रमोट करने का आरोप है। ईडी इस बैटिंग एप की मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जांच कर रही है।
कई सेलेब्रिटी इस बेटिंग ऐप के जांच के दायरे में आ चुके हैं। रैना को ईडी के कड़े सवालों का जवाब देना होगा. बता दें कि ईडी 1xBET, foreplay, lotus65 और अन्य बैटिंग एप की जांच मनी लॉन्ड्रिंग के तहत अलग अलग कर रही है। इसमें दक्षिण भारत के सिलेब्रिटीज से लेकर क्रिकेटर और बॉलीवुड के सितारे जांच के दायरे में है। ऐसे ही मामलों में ईडी गूगल-मेटा को समन जारी कर चुकी है।
गौर हो कि रैना के इंटरनेशनल क्रिकेट में आठ हजार से ज्यादा रन सुरेश रैना ने इंटरनेशनल करियर में तीनों फॉर्मेट टेस्ट, वनडे और टी-20 में भारत का प्रतिनिधित्व किया। रैना ने 2005 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था। वह ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2007 की विजेता टीम और ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप 2011 की विजेता भारतीय टीम के अहम सदस्य थे। अपने करियर में उन्होंने 226 वनडे, 78 टी-20 और 18 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने कुल मिलाकर 8,000 से ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाए। अगस्त 2020 में उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की।
-

T-20 और Test के बाद Rohit-Kohli की वनडे से भी होगी विदाई?, छिड़ी चर्चा
स्पोर्ट्सः टीम इंडिया के दो दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली लंबे समय से मैदान से दूर हैं। दोनों ने टी20 क्रिकेट और टेस्ट फॉर्मेट को अलविदा कह दिया है। अब केवल वनडे मुकाबलों में ही दोनों की जोड़ी मैदान में नजर आएगी। जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Read In Punjabi:-
ਰੋਹਿਤ-ਵਿਰਾਟ ਦਾ ਆਸਟ੍ਰੇਲੀਆ ਦੌਰਾ ਬਣ ਸਕਦਾ ਹੈ ਆਖਰੀ ਵਨਡੇ ਸੀਰੀਜ਼
चर्चा है की रोहित और विराट इसी साल अक्तूबर में ऑस्ट्रेलिया जाने वाली टीम इंडिया का हिस्सा हो सकते हैं। कोहली और रोहित के लिए ये आखिरी ऑस्ट्रेलिया दौरा हो सकता है। ऐसे में इन दोनों खिलाड़ियों के फेयरबेल को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। लेकिन इसी बीच फेयरवेल को लेकर कुछ समय पहले दिया गया कोच गौतम गंभीर का एक बयान भी काफी वायरल हो रहा है।
5 मैचों की टेस्ट सीरीज पर इंग्लैंड रवाना होने से पहले टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर ने एक बड़ा बयान दिया था। जब गंभीर से पूछा गया था कि अब आप कोच हैं तो क्या आप ये तय करेंगे की आपके सामने कोहली और रोहित को अच्छा फेयरवेल मिले?
इस पर गंभीर ने कहा था कि कोई भी खिलाड़ी वो चाहे जिस खेल का हो वो फेयरवेल के लिए नहीं खेलता है। हमें खिलाड़ियों के योगदान को याद रखना चाहिए की उन्होंने देश के लिए क्या किया है। फेयरवेल मिले या नहीं ये कोई मायने नहीं रखता है। गंभीर ने कहा कि देश से जो प्यार मिलता है उससे बड़ा फेयरवेल क्या हो सकता है।
-

New Zealand के खिलाफ Zimbabwe की सबसे बड़ी हार
नई दिल्लीः न्यूजीलैंड ने शनिवार को दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन जिम्बाब्वे को पारी और 359 रनों से हराया। यह जिम्बाब्वे की सबसे बड़ी हार और न्यूजीलैंड की सबसे बड़ी जीत (रनों के लिहाज से) है। रचिन रवींद्र, हेनरी निकोल्स और डेवोन कॉन्वे के बड़े शतकों की मदद से न्यूजीलैंड ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहली पारी में तीन विकेट पर रिकॉर्ड 601 रन बना कर 476 रन की बढ़त हासिल कर ली थी।
रवींद्र 139 गेंदों में 21 चौकों और दो छक्कों की मदद से 165 रन पर नाबाद रहे और निकोल्स 150 रन बनाकर नाबाद लौटे। इन दोनों खब्बू बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए अब 285 गेंदों में 256 रनों की अटूट साझेदारी की। न्यूजीलैंड ने इसके साथ ही नौ साल पहले इसी मैदान पर जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ स्कोर चार विकेट 582 में सुधार किया। कॉन्वे ने 153 रन बनाए।
उन्होंने दो साल के शतकों का सूखा खत्म करने के दौरान इस पारी में 18 चौके लगाये। निकोल्स ने 245 गेंद की पारी में अब तक 15 चौके लगाए। कोन्वे और निकोल्स ने इसके बाद तीसरे विकेट के लिए 110 रन की साझेदारी की। कोन्वे के आउट होने के बाद रवींद्र ने आक्रामक पारी से जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी। जिम्बाब्वे की पहली पारी महज 125 रन पर सिमट गयी थी। दूसरी पारी में 117 रन बनाए।
-

इन गेंदबाजों ने बनाए Test Match में सबसे ज्यादा रन, लिस्ट में शामिल ये Famous चेहरे
खेल: टेस्ट क्रिकेट को गेंदबाजों का खेल कहते हैं परंतु कभी-कभी ऐसा होता है कि जब किसी गेंदबाज को पूरे मैच में जमकर मार पड़ जाती है। ऐसे आपको कई उदाहरण मिल जाएंगे जब गेंदबाजों को एक टेस्ट मैच में 300 से ज्यादा रन खर्च करने पड़ें हैं। आज आपको इस आर्टिकल के जरिए टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक मैच में सब से ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाजों के बारे में बताते हैं।जेसन क्रेजा
ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर जेसन क्रेजा ने नागपुर टेस्ट 2008 में भारत के खिलाफ डेब्यू करते हुए 74.5 ओवर में 358 रन देकर 12 विकेट लिए थे। उनके लिए यह मिला-जुला अनुभव ही था जहां एक ओर उन्होंने विकेटों की झड़ी लगा दी वहीं दूसरी ओर उनके ओवर में रनों का अंबार खड़ा हो गया था।केशव महाराज
दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज को 2019 के विशाखापत्तनम टेस्ट में भारत के बल्लेबाजों ने खूब निशाना बनाया था। इस मैच में उन्होंने 77 ओवर में 318 रन देकर विकेट लिए थे। भारत के रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल की जोड़ी ने उस मैच में दोहरा शतक जड़कर अपने नाम एक नया इतिहास किया था।टॉमी स्कॉट
वेस्टइंडीज के लेग स्पिनर टॉमी भी इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। उन्होंने 1930 में इंग्लैंड के खिलाफ किंग्स्टन टेस्ट में 105.2 ओवर में 374 रन देकर 9 विकेट झटके थे। उनका इकॉनमी रेट 3.55 का था हालांकि इस मैच में उन्होंने विकेट भी लिए परंतु रन काफी खर्च हो गए थे।आर्थर मैली
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर आर्थर मैली ने 1924 के सिडनी टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ 63 ओवर में 308 रन खर्च किए थे और 7 विकेट हासिल किए थे। अपने करियर में उन्होंने दो बार 300 रन खर्च करने का आंकड़ा भी पार किया था उस दौर में 8 गेंद का ओवर काफी मशहूर भी था।जाहिद महमूद
पाकिस्तान के स्पिनर जाहिद महमूद ने 2022 में रावलपिंडी टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ 44 ओवर में 319 रन दिए थे और 6 विकेट चटकाए थे। उनका इकॉनमी रेट 7.25 रहा था जो यह दर्शाता है कि इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने उनके खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया था। -

Oval Test: रोमांचक मुकाबले में India ने England के जबड़े से छीनी जीत
नई दिल्लीः लंदन के ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए भारत और इंग्लैंड के 5वें टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने शानदार जीत हासिल की। भारत ने इस टेस्ट मैच में इंग्लैंड के जबड़े से जीत छीनी है। इस जीत के साथ 93 साल बाद भारत ने इंग्लैंड की धरती पर भारत ने इतिहास रच दिया है। दरअसल, इंग्लैंड ने दूसरी में हैरी ब्रूक और जो रूट में शानदार शतक जड़कर इंग्लैंड टीम को जीत के पास पहुंचाया, लेकिन भारत ने दोनों खिलाड़ियों के शतक के बावजूद हौंसला बनाए रखा और दोनों खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। Read in English:- India Clinch Epic 6-Run Win at The Oval, Draw Series 2-2 as Siraj Dismantles England’s Final Stand Read in Punjabi:- 93 ਸਾਲ ਬਾਅਦ ਭਾਰਤ ਨੇ ਇੰਗਲੈਂਡ ਦੀ ਧਰਤੀ ‘ਤੇ ਰਚਿਆ ਇਤਿਹਾਸ, ਟੈਸਟ ਜਿੱਤ ਨਾਲ ਹੋਈ ਸੀਰੀਜ਼ ਬਰਾਬਰ, ਦੇਖੋ ਖ਼ਬਰ…..29 रनों पर 4 खिलाड़ी आउट
जिसके बाद इंगलैंड टीम के खिलाड़ियों का मैदान पर आना-जाना लगा रहा। इसी रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 6 रनों से जीत लिया। इस जीत के साथ ही 5 मैचों की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 का भी समापन हो गया है। ये सीरीज अब 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई है। सीरीज का एक मैच ड्रॉ रहा था। दरअसल, इंग्लैंड टीम को आखिरी दिन जीत के लिए 35 रनों की दरकार थी। वहीं भारत को जीत के लिए 4 विकेट चाहिए थे। सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने गेंदबाजी का मोर्चा संभाला। सिराज ने सबसे पहले जेमी स्मिथ को आउट किया। इसके बाद सिराज ने ओवर्टन का शिकार किया और भारत का दबदबा बनाया। इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने जोस टंग को पवेलियन भेजा।रोमांचक मुकाबले में 6 रन से जीता भारत
इसके बाद एक हाथ से बल्लेबाजी के लिए क्रिस वोक्स मैदान पर पहुंचे। दूसरे छोर से एटिंक्सन ने मोर्चा संभाला। लेकिन सिराज ने उन्हें भी आउट कर दिया। आखिरकार भारत ने ये मैच 6 रन से जीत लिया। मुकाबले में भारत ने इंग्लिश टीम को जीत के लिए 374 रनों का टारगेट दिया था। भारतीय टीम ने जहां अपनी पहली पारी में 224 रन बनाए, वहीं इंग्लैंड की पहली इनिंग्स 247 रन पर सिमटी। यानी मेजबान इंग्लैंड को पहली पारी के आधार पर 23 रनों की मामूली बढ़त मिली। इसके बााद भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में 396 रन स्कोर किए।96 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड
इस सीरीज की बात करें तो हेडिंग्ले में पहले टेस्ट से लेकर अब तक सभी मैचों में भारत और इंग्लैंड ने मिलकर कम से कम एक बार 300 का आंकड़ा पार किया है। बर्मिंघम टेस्ट में तो तीन बार 300+ स्कोर बने थे। मैनचेस्टर और ओवल में दोनों टीमों ने एक-एक बार 300 रन का आंकड़ा पार किया। इससे पहले 1975-76 में ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज ने भी एक टेस्ट सीरीज में 13 बार 300+ स्कोर बनाए थे। लेकिन भारत और इंग्लैंड की मौजूदा सीरीज ने इस रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया।