Category: Sports

  • क्या INDVSENG के 3rd ODI मैच में इतिहास रचेंगे Rohit Sharma? फैंस में बना Suspense

    क्या INDVSENG के 3rd ODI मैच में इतिहास रचेंगे Rohit Sharma? फैंस में बना Suspense

    खेल: भारतीय ओपनर रोहित शर्मा लॉर्ड्स में होने वाले भारत बनाम इंग्लैंड के तीसरे वनडे में 2 रिकॉर्ड बना सकते हैं। ये मुकाबला सीरीज डिसाइडर है। सीरीज का पहला मैच शुभमन गिल और टीम ने जीता था। हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली मेजबान टीम ने दूसरे मैच को जीकर सीरीज की बराबरी की है। भारत बनाम इंग्लैंड की वनडे सीरीज कौन जीतेगा। इससे अब ज्यादा चर्चा रोहित शर्मा को लेकर हो रही है। एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मैनेजमेंट ने रोहित को बता दिया है कि टीम उनसे आगे देख रही है। वह 2027 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा नहीं होंगे जबकि बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने मीडिया से बात करते हुए इन सभी बातों का खंडन कर दिया है। ऐसे में फैंस अब थोड़ी मुश्किल में है। आपको बता दें कि 2 रिकॉर्ड के बारे में बता रहे हैं जो वह शतक लगाकर बना सकते हैं।

    2 रिकॉर्ड हो सकते हैं रोहित शर्मा के नाम

    इंग्लैंड के खिलाफ लगा चुके हैं शतक

    अभी ये रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में 4 शतक लगाए हैं। रोहित शर्मा और विराट कोहली के 3-3 शतक हैं। रोहित यदि आज शतक लगाते हैं। वह संयुक्त रुप से इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बन जाएंगे।

    इन लोगों ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में बनाए 1000 रन

    एमएस धोनी, युवराज सिंह, विराट कोहली, सचिन तेंदलुकर, सुरेश रैना, राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में 1000 से ज्यादा रन बनाए हैं। रोहित शर्मा भी इस आंकड़े को छू सकते हैं। अभी उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 25 पारियों में 883 रन बनाए हैं। उन्होंने 1000 रन पूरे करने के लिए आज 117 रनों की पारी खेलनी पड़ी होगी हालांकि जारी सीरीज के पिछले 2 मैचों में वह फ्लॉप रहे हैं।

    वनडे सीरीज के लिए ये होंगी टीमें

    भारत की टीम में खेलेंगे ये प्लेयर

    रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, इशान किशन (विकेटकीपर)ष अक्षर पटेल वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव, शिवम दुबे, प्रसिद्ध कृष्णा।

    इंग्लैंड की टीम में खेलेंगे ये प्ल्येर

    बेन डकेट, विल जैक्स, जो रुट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, सैम करन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद,टॉम बैंटन, जोश टंग, गस एटकिंसन, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद, ब्रायडन कार्स। बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच में तीन मैचों की वनडे सीरीज का अंतिम और निर्णायक मुकाबला 19 जुलाई को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा।
  • डोपिंग टेस्टिंग में फंसा पाकिस्तानी ऑलराउंडर, ICC ने लगाया बैन

    डोपिंग टेस्टिंग में फंसा पाकिस्तानी ऑलराउंडर, ICC ने लगाया बैन

    दुबई: पाकिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज पर आईसीसी एंटी-डोपिंग कोड तोड़ने के लिए 3 महीने का प्रतिबंध लगाया दिया। यह प्रतिबंध सब्सटेंस ऑफ अब्यूज ट्रीटमेंट प्रोग्राम पूरा होने पर एक महीने की हो जाएगी। चौंकाने वाली बात ये है कि नवाज को T20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान हुए डोप टेस्ट में दोषी पाया गया। इसके बाद ICC ने उन्हें ये सजा दी गई है। टी20 वर्ल्ड कप के दौरान पाकिस्तानी टीम का अहम हिस्सा थे और पूरे टूर्नामेंट के दौरान खेलते हुए नजर आए थे। दरअसल, 7 फरवरी को कोलंबो में पाकिस्तान के मैच के बाद नवाज डोप टेस्ट किया गया था।

    जांच में उनके नमूने में कार्बोक्सी-टीएससी नामक प्रतिबंधित पदार्थ पाया गया, जिसे आईसीसी के एंटी-डोपिंग नियमों के तहत नशीले पदार्थ की कैटेगरी में रखा गया है। वहीं 32 साल मोहम्मद नवाज बाएं हाथ के स्पिनर गेंदबाज के साथ निचले क्रम के भरोसेमंद बल्लेबाज भी हैं। इस मामले को लेकर नवाज ने आरोप स्वीकार कर लिया है। उनका कहना है कि पदार्थ प्रतियोगिता के बाहर इस्तेमाल किया गया था और इसका उद्देश्य खेल प्रदर्शन को बेहतर बनाना नहीं था। मोहम्मद नवाज पर लगा 3 महीने का बैन 1 मई 2026 से लागू मानी जाएगी। इसी तारीख से उन्होंने स्वेच्छा से प्रोविनल सस्पेंशन शुरू किया था।

    सजा स्वीकार करने और नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के इलाज के कार्यक्रम को पूरा करने का वादा करने के बाद नवाज का प्रोविजनल सस्पेंशन हटा लिया गया है। यदि नवाज आईसीसी की संतुष्टि के अनुसार नशा मुक्ति उपचार कार्यक्रम पूरा कर लेते हैं तो उन्हें अतिरिक्त बैन नहीं झेलना पड़ेगा। इसके साथ ही सजा को सिर्फ एक महीने का कर दिया जाएगा। नीदरलैंड के खिलाफ मैच में मोहम्मद नवाज के प्रदर्शन को उनके रिकॉर्ड से हटा दिया गया है। यह फैसला आईसीसी एंटी-डोपिंग कोड के अनुसार लिया गया है। इसके साथ ही तब से एक मई के बीच खेले गए मैचों का रिकॉर्ड भी नवाज के नाम के साथ नहीं जुड़ेगा।

  • खेल जगत में पसरा मातम, इस पूर्व तेज गेंदबाज का हुआ निधन

    खेल जगत में पसरा मातम, इस पूर्व तेज गेंदबाज का हुआ निधन

    Shapoor Zadran Passes Away: खेल जगत से जुड़ी बेहद एक दुखद खबर सामने आई है। जहां, अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शपूर जादरान का निधन हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार स्वस्थ्य से जुड़ी गंभीर बीमारी से जुढ रहे थे। जिसके बाद आज उनका 38 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी बीमारी का इलाज दिल्ली-NCR के ही एक अस्पताल में चल रहा था। निधन होने की जानकारी अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने एक्स हैंडल पर दी।   क्रिकेट बोर्ड ने जताया शोक निधन की खबर मिलते ही पूरे क्रिकेट जगत में मातम पसरा हुआ है। साथ ही खेल से जुड़े लोगों ने गहराया दुख जताया है। साथ ही अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शपूर जादरान के निधन पर शोक जताया और देश की क्रिकेट में उनके योगदान को याद किया। ACB ने लिखा कि क्रिकेट के लिए शपूर जादरान का जुनून और डेडिकेशन काबिलेतारीफ था, जिसने अफगाानिस्तान में खेल को बढ़ावा देने में मदद की। वो उन शुरुआती क्रिकेटरों में रहे जिन्होंने अफगानिस्तान को इंटरनेशनल स्टेज पर पहचान दिलाई। शपूर जादरान का शानदार रहा इंटरनेशनल करियर शपूर जादरान का क्रिकेट करियर में बहुत बड़ा योगदान रहा। उन्होंने अपने करियार में उन्होंने 11 साल इंटरनेशनल क्रिकेट खेला। साल 2009 में अफगानिस्तान के लिए डेब्यू किया था। जबकि 2020 में उन्होंने आखिरी मैच खेला। इस दौरान शपूर जादरान मे 44 वनडे और 36 T20I खेले. 44 वनडे में उन्होंने 43 विकेट चटकाए, जबकि T20I में 37 विकेट अपने नाम किए। साथ ही किक्रेट करियर में कई उपलब्धियां हासिल की थी।
  • क्या FIFA World Cup के बाद सच में सन्यास लेंगे Ronaldo? बहन ने दिया जवाब

    क्या FIFA World Cup के बाद सच में सन्यास लेंगे Ronaldo? बहन ने दिया जवाब

    खेल: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने आज एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह फीफा वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैच में खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन चुके हैं। पुर्तगाल ने आज राउंड ऑफ 32 में क्रोएशिया को 2-1 से हराकर अगले चरण में प्रवेश किया है। इस मैच से पहले कैटिया एवेरो ने अपने भाई रोनाल्डो के रिटायरमेंट की हिंट देकर सनसनी मचा दी है। मैच के बाद रोनाल्डो ने खुद इस पर जवाब दिया है।

    रोनाल्डो की बहन ने दिया जवाब

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो की बहन कैटिया एवेरो ने एक मीडिया हाउस के साथ बात करते हुए रोनाल्डो के रिटायरमेंट को लेकर एक बड़ा हिंट दे दिया है। उनका कहना है कि सोर्स से मेरे पास जानकारी है कि रोनाल्डो इस विश्व कप के बाद अलविदा कह सकते हैं। जब तक वह मैदान पर हैं मजे लो आज नहीं लेकिन ये जल्द होगा मुझे लगता है कि वह आखिरी बार खेल रहे हैं।

    रिटायरमेंट पर रोनाल्डो ने कही ये बात

    हालांकि क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने खुद इस खबर को अब गलत बता दिया है कि वह जल्दबादी में कोई फैसला नहीं लेंगे और अभी इसके बारे में बिल्कुल भी नहीं सोच रहे हैं। क्रोएशिया के खिलाफ हुए मैच प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड लेने के बाद उन्होंने कहा कि – अभी ये बात जरुरी नहीं है। टूर्नामेंट खत्म होने के बाद मेरे पास बहुत समय होगा इस बारे में सोचने के लिए अपने परिवार से बात करके मैं कोई फैसला लूंगा।

    41 की उम्र में रोनाल्डो ने फिर बनाया इतिहास

    क्रोएशिया के खिलाफ गुरुवार को टोरंटो में खेले गए मुकाबले में रोनाल्डो ने दूसरे हाफ में पेनल्टी पर गोल किया है। इसके साथ ही वह 41 साल 147 दिन की उम्र में फीफा वर्ल्ड कप नॉकआउट मुकाबले में गोल करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए है। उन्होंने इस मामले में लियोनेल मेसी का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है। इतना ही नहीं यह उनके करियर का पहला वर्ल्ड कप नॉकआउट गोल भी रहा है जबकि वह छह बार वर्ल्ड कप खेल चुके हैं। अब वर्ल्ड कप इतिहास में उनसे ज्यादा उम्र में गोल करने वाले सिर्फ कैमरुन के महान खिलाड़ी रोजर मिला है जिन्होंने 1994 वर्ल्ड कप में 42 साल 39 दिन की उम्र में गोल किया था।

    बहन ने आलोचकों को पहले भी दिया था जवाब

    रोनाल्डो की खराब शुरुआत के बाद पुर्तगाल टीम के अंदर मतभेद की खबरें भी सामने आई थी। कातिया एवेइरो ने इससे पहले ब्रूनो फर्नांडिस की आलोचना करने वाली एक सोशल मीडिया पोस्ट को लाइक किया था इसके बाद चर्चाएं तेज हो गई थी हालांकि बाद में उन्होंने अपने भाई को खुलकर बचाव किया है। कातिया ने कहा कि – जो लोग फुटबॉल को सही मायने में समझते हैं वो रोनाल्डो को पसंद करते है। यदि कोई उन्हें पसंद नहीं करता है तो नुकसान उसी का है। पिछले 20 से ज्यादा सालों से वो दुनिया में अपना जलवा दिखा रहे हैं।    
  • T-20 में टीम इंडिया को हराकर आयरलैंस ने रचा इतिहास, श्रेयस अय्यर का फूट गुस्‍सा

    T-20 में टीम इंडिया को हराकर आयरलैंस ने रचा इतिहास, श्रेयस अय्यर का फूट गुस्‍सा

    नई दिल्‍लीः आयरलैंड क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को इतिहास रच दिया। बेलफास्‍ट में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में आयरलैंड ने भारत को 34 रन से मात दी। भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में आयरलैंड की यह पहली जीत है। श्रेयस अय्यर की कप्‍तानी की शुरुआत भी खराब रही और उन्‍हें पहले ही मैच में हार झेलनी पड़ी। मैच के बाद अय्यर का गुस्‍सा फूटा। बेलफास्ट में खेले गए मुकाबले में भारत के बल्लेबाजों और गेंदबाजों, दोनों ने निराश किया। श्रेयस अय्यर ने कहा, “शुरुआत में हमारे गेंदबाज शानदार गेंदबाजी कर रहे थे। बीच के ओवरों में हम अपनी योजना को सही से लागू नहीं कर पाए। आयरलैंड के बल्लेबाजों को आसानी से उस दिशा में शॉट मारने दिए, जहां बाउंड्री छोटी हैं।

    जिस तरह गेंदबाजी की शुरुआत हुई थी, मुझे लगा 140 का स्कोर चेज के लिए अच्छा रहेगा।” उन्होंने हंसते हुए कहा कि कप्तान के तौर पर बढ़िया शुरुआत। श्रेयस अय्यर ने कहा, “निश्चित रूप से हमारी टीम पिछली बातों को भूलकर आगे बढ़ेगी।इस मैच से हम बहुत कुछ सीखेंगे। दूसरे टी20 में हम पूरी ताकत के साथ उतरेंगे। तेज गेंदबाजों को शुरुआत में मदद मिल रही थी और शिवम दुबे महत्वपूर्ण ओवर डालते हैं, इसलिए मुझे उन पर हमेशा भरोसा रहता है। चोट से वापसी करते हुए हर्षित राणा ने शानदार गेंदबाज़ी की।”

    कप्तान ने अपनी टीम के लिए संदेश देते हुए कहा, “आप किसी भी चीज को हल्के में नहीं ले सकते. आपको मैदान पर उतरकर कड़ी मेहनत करनी होगी और वर्तमान में जीना होगा. अगर आपको सामने वाली टीम पर दबाव बनाने का मौका मिले, तो आपको उसका फायदा उठाना होगा।” आयरलैंड की इस ऐतिहासिक जीत में मैथ्यू होलार्ड ने प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड जीता, जिन्होंने अपने 4 ओवरों में 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए थे। उन्होंने ईशान किशन (1), श्रेयस अय्यर (3) और वाशिंगटन सुंदर (9) को आउट किया था। आयरलैंड द्वारा दिए गए 183 के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 148 पर ढेर हो गई।

  • Ireland के खिलाफ पहले T20 में वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला डेब्यू का मौका, कप्तान Shreyas Iyer ने बताई वजह

    Ireland के खिलाफ पहले T20 में वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला डेब्यू का मौका, कप्तान Shreyas Iyer ने बताई वजह

    SPORT NEWS: भारत और आयरलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टी20 मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद जब उन्होंने टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया तो युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का नाम उसमें शामिल नहीं था। इसके बाद कई क्रिकेट फैंस हैरान रह गए क्योंकि सभी को उम्मीद थी कि उन्हें इस मैच में भारत के लिए डेब्यू करने का मौका मिलेगा।

    पहली बार भारतीय टीम में शामिल हुए हैं वैभव सूर्यवंशी
    वैभव सूर्यवंशी को पहली बार भारतीय टी20 टीम में जगह मिली है। उन्होंने हाल ही में आईपीएल 2026 में शानदार बल्लेबाजी की थी। इसके अलावा श्रीलंका दौरे पर खेली गई ट्राई सीरीज में भी उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था। लगातार अच्छे खेल की वजह से माना जा रहा था कि आयरलैंड के खिलाफ पहले ही मैच में उन्हें मौका मिलेगा, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने इस मुकाबले में उन्हें बाहर रखने का फैसला किया।

    श्रेयस अय्यर ने बताई बाहर रखने की वजह
    टॉस के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर से जब वैभव सूर्यवंशी को टीम में शामिल नहीं करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वैभव एक बेहतरीन और प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। हालांकि इस मैच में टीम ने अनुभवी खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है। अय्यर ने कहा कि फिलहाल वैभव बेंच पर हैं, लेकिन उन्हें भविष्य में जरूर मौका मिलेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सही समय आने पर युवा बल्लेबाज को भारतीय टीम के लिए खेलने का अवसर दिया जाएगा।

    फैंस को था वैभव के डेब्यू का इंतजार
    वैभव सूर्यवंशी के टीम में चुने जाने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनके डेब्यू को लेकर काफी उत्साहित थे। कई लोगों को उम्मीद थी कि आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में ही वह भारतीय टीम की जर्सी पहनकर मैदान में उतरेंगे। लेकिन प्लेइंग इलेवन में उनका नाम नहीं होने से फैंस को थोड़ा निराश होना पड़ा।

    आयरलैंड ने भारतीय मूल के तेज गेंदबाज को दिया मौका
    जहां भारत ने वैभव सूर्यवंशी को इस मुकाबले में मौका नहीं दिया, वहीं आयरलैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन में भारतीय मूल के तेज गेंदबाज जय मूंद्रा को शामिल किया। जय मूंद्रा का संबंध राजस्थान से है और वह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। उनकी खासियत नई गेंद से दोनों तरफ स्विंग कराना है।

    24 साल की उम्र में आयरलैंड गए थे जय मूंद्रा
    जय मूंद्रा 24 साल की उम्र में आयरलैंड चले गए थे। वहां उन्होंने अपने खेल में लगातार मेहनत की और घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया। इसी प्रदर्शन के दम पर अब उन्हें आयरलैंड की राष्ट्रीय टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का मौका मिला है। पहले ही मैच में प्लेइंग इलेवन में शामिल होना उनके लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

    आगे मिल सकता है वैभव सूर्यवंशी को मौका
    हालांकि पहले टी20 में वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका नहीं मिला, लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर के बयान से साफ है कि टीम मैनेजमेंट उन्हें भविष्य की योजनाओं का हिस्सा मानता है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि सीरीज के अगले मुकाबलों में वैभव सूर्यवंशी को भारत के लिए पहला टी20 मैच खेलने का अवसर मिल सकता है।

     

  • भारतीय Cricket Team गेंदबाज Akashdeep ने रचाई शादी, भोजपुरी स्टार Pawan Singh ने दी बधाई

    भारतीय Cricket Team गेंदबाज Akashdeep ने रचाई शादी, भोजपुरी स्टार Pawan Singh ने दी बधाई

    खेल: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज और बिहार के चर्चित खिलाड़ी आकाशदीप बुधवार को शादी के बंधन में बंध गए हैं। वाराणसी में आयोजित भव्य समारोह में उन्होंने अपनी जीवनसाथी अक्षिता के साथ सात फेरे लिए हैं और सात जन्मों तक साथ निभाने का वचन किया है। शादी समारोह में परिवार, रिश्तेदारों और करीबी मेहमानों की मौजूदगी में खुशियों का माहौल रहा है।
    शादी से पहले से पहले निकली बारात में आकाशदीप का अलग ही अंदाज देखने को मिला है। क्रिकेट मैदान पर शांत नजर आने वाले हैं। तेज गेंदबाज बैंड और डीजे की धुन पर जमकर नाचे हैं। उनके दोस्तों और रिश्तेदारों ने भी डांस कर इस खास मौके को यादगार बना दिया है।

    मेहमानों के लिए खास इंतजाम

    समारोह में करीब 300 मेहमान शामिल हुए। सुरक्षा और व्यवस्था को देखते हुए होटल में प्रवेश के लिए क्यूआर कोड सिस्टम रखा गया था। मेहमानों को बनारसी व्यंजनों के साथ कई इंटरनेशनल डिश भी परोसी गई है। शादी की भव्यता ने सभी का ध्यान खींचा है।

    पवन सिंह ने दी शुभकामनाएं

    भोजपुरी गायक और अभिनेता पवन सिंह भी नवविवाहिता जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचे हैं। उनकी मौजूदगी ने समारोह की रौनक और बढ़ा दी है। शादी में शामिल मेहमानों ने दूल्हा-दुल्हन को सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी हैं।

    डीएसपी बनने के बाद आई एक और खुशी

    आकाशदीप के लिए यह हफ्ते बेहद खास रहा है। कुछ दिन पहले ही बिहार सरकार ने उन्हें डीएसपी पद की जिम्मेदारी सौंपी थी। अब शादी के साथ उनके जीवन में एक नई शुरुआत हुई है। क्रिकेट के मैदान पर देश का नाम रोशन करने वाले आकाशदीप ने अब अपने निजी जीवन को भी नई पारी शुरु कर दी है। शादी के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही हैं जिसे देखकर आकाशदीप के फैंस उन्हें बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं।      
  • Player Off Match चुने गए Vaibhav Sooryavanshi, मुस्कुराते हुए दिया आलोचकों को करारा जवाब

    Player Off Match चुने गए Vaibhav Sooryavanshi, मुस्कुराते हुए दिया आलोचकों को करारा जवाब

    खेल: इंडिया-ए ने श्रीलंका-ए को 66 रनों से हराकर अब ट्राई सीरीज पर कब्जा कर लिया है। रविवार को दांबुला के रणगिरि दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में भारतीय टीम की जीत के हीरो वैभव सूर्यवंशी रहे है। वैभव से सिर्फ 29 गेंदों पर 94 रनों की तूफानी पारी खेली। इसमें 10 चौके और 8 छक्के शामिल थे। वैभव ने पावरप्ले में ही इंडिया-ए के लिए मैच बना दिया था। वैभव को इस तूफानी इनिंग्स के लिए प्लेयर ऑफ मैच चुन लिया गया है।

    वैभव सूर्यवंशी ने आलोचकों को दिया करारा जवाब

    ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने अपने बल्लेबाजी को लेकर खुलकब बात की है। 15 साल के वैभव ने आलोचकों को भी करारा जवाब दिया है। हाल के दिनों में यह चर्चा तेज थी कि विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर वैभव लंबी पारियों और 50 ओवर के क्रिकेट में खुद को कैसे ढालेंगे। अब युवा बल्लेबाज ने बल्ले से सारे सवालों का जवाब दिया है। वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि उन्होंने बल्लेबाजी के दौरान ज्यादा कुछ नहीं सोचा। उनका लक्ष्य सिर्फ शुरुआती 10 ओवरों का अधिकतम फायदा उठाना और अपनी योजना को मैदान पर लागू करना था। उन्होंने कहा कि – मैं ज्यादा नहीं सोच रहा था। बस पहले 10 ओवरों का पूरा फायदा उठाना चाहता था। योजना बनाई थी उसे लागू करना चाहता था। जब वैभव सूर्यवंशी से पूछा गया कि क्या उन पर लोगों की उम्मीदों का दबाव था। वैभव ने साफ कहा कि उन्होंने किसी तरह का दबाव महसूस नहीं किया हालांकि उन्होंने माना कि शुरुआत में उनकी प्लानिंग सफल नहीं हो रही थी। उन्होंने कहा कि – कोई दबाव नहीं था लेकिन मैं जो प्लान बना रहा था वो सफल नहीं हो रहा था। मैंने कोचों से बात की और अभ्यास में उस पर काम किया है। आज वो प्लान सफल रहा और नतीजा अपने आप सामने आ गया है।

    वैभव सूर्यवंशी ने मुस्कुराते हुए दिया जवाब

    सीरीज से मिली सीख के बारे में पूछ जाने पर वैभव सूर्यवंशी ने मुस्कुराते हुए ऐसा जवाब दिया है जिसने सभी का ध्यान खींच लिया है। उन्होंने कहा कि – मैंने इस सीरीज से बहुत कुछ सीखा है लेकिन मैं 50 ओवर्स काफी खेल चुका है। लोगों को शायद मालूम नहीं है। इस युवा बल्लेबाज ने आगे कहा कि अलग परिस्थितियों और पिचों पर खेलना चुनौतीपूर्ण जरुर था लेकिन उन्होंने इसका भरपूर आनंद लिया है। वैभव ने कहा कि – अलग कंडीशन्स अलग पिचें और खेलने का तरीका भी थोड़ा अलग था लेकिन मुझे मजा आया है। यह एक अच्छी सीरीज रही। आईपीएल 2026 में रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन के बाद वैभव सूर्यवंशी पर सभी की नजरेंस टिकी हुई है। अब वह इस अनुभव को अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भुनाना चाहेंगे जहां उनसे बड़ी इनिंग्स और मैच जिताओ प्रदर्शन की उम्मीद की जाएगी।
  • वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी से भारत ए ने जीता ट्राई सीरीज का खिताब

    वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी से भारत ए ने जीता ट्राई सीरीज का खिताब

    Sports News: श्रीलंका में खेली गई वनडे ट्राई सीरीज का खिताब भारत ए टीम ने अपने नाम कर लिया है। दांबुला में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ए ने मेजबान श्रीलंका ए को एकतरफा अंदाज में हराकर ट्रॉफी जीत ली। इस टूर्नामेंट में भारत ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए की टीमें शामिल थीं। वैभव सूर्यवंशी ने मचाया धमाल फाइनल मैच में भारत ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 377 रन का बड़ा स्कोर बनाया। टीम की जीत में 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का सबसे बड़ा योगदान रहा।   वैभव ने सिर्फ 29 गेंदों में 94 रनों की विस्फोटक पारी खेली। अपनी इस तूफानी पारी में उन्होंने 10 चौके और 8 छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 324 से ज्यादा का रहा। उनकी बल्लेबाजी ने मैच का रुख पूरी तरह भारत की ओर मोड़ दिया। तिलक वर्मा और अनुकूल रॉय ने भी दिया अहम योगदान वैभव के अलावा प्रियांश आर्य ने 39 रन बनाए। कप्तान तिलक वर्मा ने जिम्मेदारी से बल्लेबाजी करते हुए 67 रनों की शानदार पारी खेली। अंतिम ओवरों में अनुकूल रॉय ने तेज बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 15 गेंदों में 39 रन बनाए, जिससे भारत का स्कोर 377 रन तक पहुंच गया। लक्ष्य का पीछा करते हुए लड़खड़ाई श्रीलंका ए 378 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका ए टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। हालांकि बीच के ओवरों में टीम ने वापसी करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने लगातार दबाव बनाए रखा। श्रीलंका ए की पूरी टीम 47.1 ओवर में 311 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और भारत ए ने मुकाबला 66 रनों से जीत लिया। श्रीलंका के बल्लेबाजों ने किया संघर्ष श्रीलंका की ओर से वानूजा साहन ने सबसे ज्यादा 62 रन बनाए। वहीं सदेरा समराविक्रमा ने 52 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा विजयकांत वियास्कंथ ने 39 रन और कप्तान सहन अरच्चिगे ने 38 रन बनाए। लेकिन कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी खेलकर टीम को जीत नहीं दिला सका। भारतीय गेंदबाजों ने दिलाई शानदार जीत भारत की ओर से यश ठाकुर और विप्रज निगम ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट अपने नाम किए। अनुकूल रॉय ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 विकेट हासिल किए। वहीं अशोक शर्मा और कप्तान तिलक वर्मा को 1-1 विकेट मिला। भारत ए ने जीती ट्रॉफी बल्लेबाजों और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ए ने फाइनल मुकाबला जीतकर ट्राई सीरीज का खिताब अपने नाम कर लिया। खास तौर पर 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की आक्रामक पारी पूरे मैच की सबसे बड़ी चर्चा रही, जिसने भारत की जीत की नींव रखी।  
  • Try Series के फाइनल मुकाबला में Vaibhav Sooryavanshi ने तूफानी पारी से आलोचकों को दिया करारा जवाब

    Try Series के फाइनल मुकाबला में Vaibhav Sooryavanshi ने तूफानी पारी से आलोचकों को दिया करारा जवाब

    खेल: इंडिया ए और श्रीलंका ए- के बीच रविवार को दांबुला के रणगीरि दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबला खेला गया है। इस मैच में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी पारी से आलोचकों को करारा जवाब दे दिया है। वैभव सूर्यवंशी ने 324.14 की स्ट्राइक रेट से महज 29 गेंदों में 94 रनों की धाकड़ पारी खोली है। अपनी इस पारी में वैभव ने 10 चौके और 8 छक्के जड़े हैं। इस मौच में वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्य के बीच 8.5 ओवर में 132 रनों की साझेदारी हुई है। 94 रनों की पारी में 88 रन वैभव ने चौके और छक्के से ही बना दिए हैं। हालांकि वैभव अपने शतक से जरुर चूक गए पर टीम को मजबूत स्थिति में ला खड़ा कर दिया है। वैभव ने इस मैच में सिर्फ 11 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की है। वैभव सूर्यंवंशी अब लिस्ट-ए-क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक जमाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वैभव ने श्रीलंका के कौशल्या ने वीरारत्ने का 20 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फाइनल से पहले वैभव उम्मीद के अनुसार, प्रदर्शन नहीं कर पाए थे और 4 मैचों में महज 117 रन ही बना सके। यह मैच वैभव के लिए इसलिए भी खास था क्योंकि 15 जून को खेले गए मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी की श्रीलंका-ए के खिलाड़ियों से तीखी बहस हो गई थी। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों खिलाड़ियों के बीच धक्का-मुक्की भी देखने को मिली थी। बात हाथापाई तक पहुंच गई है। इंडिया ए वो मुकाबला सुपर ओवर में हार भी गया था। इस घटना के बाद वैभव सूर्यवंशी की 50 प्रतिशत मैच भी फीस काटी गई थी हालांकि भारत-ए-के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने वैभव सूर्यवंशी का बचाव करते हुए कहा कि वैभव इस घटना से सीखेंगे साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि श्रीलंकाई खिलाड़ियों को भी मैदान पर व्यवहार को लेकर शिक्षित किया जाना चाहिए। आईपीएल 2026 में दमदार प्रदर्शन के बाद राजस्थान रॉयल्स के स्टार वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड और इग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में भी चुना गया है।

    सीनियर पुरुष टीम में जगह मिली है

    15 साल के वैभव सूर्यवंशी को पहली बार सीनियर पुरुष टीम में जगह मिली है। वैभव ने हालिया आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया था। वैभव ने आईपीएल 2026 में कुल 72 छक्के जड़े और क्रिस गेल का एक सीजन में सबसे ज्यादा 50 छक्कों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।