Category: Sports

  • Dugout में रो पड़े Vaibhav Suryavanshi, Manager ने संभाला, देखें वीडियो

    Dugout में रो पड़े Vaibhav Suryavanshi, Manager ने संभाला, देखें वीडियो

    IPL में सबसे कम गेंदों में हजार रन पूरे करने का बनाया रिकॉर्ड

    नई दिल्लीः गुजरात टाइटंस ने IPL 2026 के क्वालिफायर-2 मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हरा दिया। इस मैच में जैसे ही राजस्थान को हार मिली, टीम के सबसे छोटे 15 साल के वैभव डग आउट में ही रो पड़े। वैभव को उस वक्त टीम के मैनेजर ने संभाला और उनके काफी देर तक समझाने के बाद वैभव ने खुद को संभाला। राजस्थान बेशक फाइनल में नहीं पहुंच पाई, लेकिन वैभव ने अपनी बैटिंग से सबका दिल जीता और इस टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने में सफलता हासिल की।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    वैभव ने इस सीजन में अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने में सफलता हासिल की। उन्होंने इस सीजन में खेले 16 मैचों में 776 रन एक शतक और 5 अर्धशतक की मदद से बनाए। वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ध्रुव जुरेल रहे जिन्होंने 16 मैचों में 515 रन बनाए और इस दौरान उनके बल्ले से 6 अर्धशतक निकले और उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 81 रन रहा जबकि वैभव का बेस्ट स्कोर 103 रन रहा। इस सीजन में आरआर के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर ओपनर यशस्वी जायसवाल रहे जिन्होंने 16 मैचों में 427 रन 3 अर्धशतक की मदद से बनाए और उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 77 रन रहा। वहीं दूसरी ओर सूर्यवंशी ने शुक्रवार को 440 गेंद में अपने 1000 IPL रन पूरे किए। वे IPL में सबसे कम गेंद में हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड ध्वस्त किया, जिन्होंने हजार रन बनाने के लिए 545 गेंद खेली थी।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    गुजरात ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ क्वालीफायर-2 में 215 रन का टारगेट चेज किया। यह IPL में गुजरात का अब तक का सबसे बड़ा सफल रन चेज है। इससे पहले उनको सबसे बड़ी जीत 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली थी। तब टीम ने अहमदाबाद में 204 रन चेज किया था।
  • Team India Announced: टेस्ट और ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, देखें लिस्ट

    Team India Announced: टेस्ट और ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, देखें लिस्ट

    Team India Announced: अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट मैच और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। मंगलवार को गुवाहाटी में टीम इंडिया सेलेक्शन कमेटी की मीटिंग हुई, जिसके बाद मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने Press conference में टीम का ऐलान किया। जिसमें शुभमन गिल को कप्तान व राहुल को उप-कप्तान बनाया गया है। साथ ही इसमें बड़ा फैसला ऋषभ पंत को लेकर हुआ, जिन्हें पिछले साल ही टेस्ट टीम का उप-कप्तान बनाया गया था। लेकिन आईपीएल 2026 में उनके प्रोफार्मेंश को देखते हुए उनसे ये जिम्मेदारी वापस ले ली गई और उनके जगह अनुभवी ओपनर राहुल को नियुक्त किया गया है।   टीम इंडिया का टेस्ट स्क्वॉड शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उप-कप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल। टीम इंडिया का ODI स्क्वॉड शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, नितीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे।
  • क्या Mumbai Indians में दोबारा वापसी करेंगे Hardik Pandaya, साथ के खिलाड़ी ने बताया तारीख

    क्या Mumbai Indians में दोबारा वापसी करेंगे Hardik Pandaya, साथ के खिलाड़ी ने बताया तारीख

    खेल: मुंबई इंडियंस के फैंस फिलहाल इसी सवाल के जवाब का इंतजार कर रहे हैं। हार्दिक पिछले तीन मैचों से बाहर बैठे हैं और उनकी गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह ने MI टीम की कप्तानी की है। अब मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर ने अपडेट देकर बताया है कि हार्दिक अगले मैच में वापसी कर सकते हैं। मुंबई को अपना अगला मैच 20 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ खेलना है जो ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। गुरुवार को पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में शार्दुल ठाकुर ने बताया कि – हार्दिक चोटिल हैं इसलिए पिछले 3 मैचों में भाग नहीं ले पाए। वे अभी मुंबई में रहकर अभ्यास कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि 20 मई को कोलकाता में टीम से जुड़ेंगे और खेलेंगे।

    12 मैच केवल चार जीत दर्ज कर पाई

    मुंबई इंडियंस अब तक पूरे सीजन में 12 मैच खेलकर केवल चार जीत दर्ज कर पाई है। वह प्लेऑफ की रेस से एलिमिनेट हो चुकी है। मुंबई के खराब प्रदर्शन का मुख्य कारण हार्दिक पांड्या की कप्तानी को बताया गया है। इसके लिए उन्हें खूब ट्रोल भी होना पड़ा है। व्यक्तिगत आंकड़ों पर नजर डालें तो हार्दिक ने आईपीएल 2026 में सिर्फ 146 रन बनाए और गेंदबाजी में 4 विकेट लिए हैं। बीते गुरुवार मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स की टक्कर हुई है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम ने 200 रनों का स्कोर खड़ा किया था। मुंबई की टीम बीच में लड़खड़ाई जरुर लेकिन तिलक वर्मा की 33 गेंद 75 रनों की ताबड़तोड़ पारी ने मुंबई को जीत दिलाकर ही दम लिया। इस जीत से मुंबई ने पंजाब किंग्स का खेल खराब करने का काम किया है क्योंकि पंजाब लगातार 5 हार झेल चुकी है।    
  • IPL 2026: चेन्नई ने लखनऊ को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें रखीं जिंदा, LSG टूर्नामेंट से बाहर

    IPL 2026: चेन्नई ने लखनऊ को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें रखीं जिंदा, LSG टूर्नामेंट से बाहर

    IPL 2026 : आईपीएल 2026 में Lucknow Super Giants का सफर आखिरकार खत्म हो गया। ऋषभ पंत की कप्तानी वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई। चेन्नई के M. A. Chidambaram Stadium में खेले गए मुकाबले में Chennai Super Kings ने लखनऊ को 5 विकेट से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ चेन्नई ने प्लेऑफ की रेस में अपनी दावेदारी और मजबूत कर ली। चेन्नई ने 204 रन के बड़े लक्ष्य को शानदार अंदाज में हासिल किया। खास बात यह रही कि टीम ने 2019 के बाद पहली बार 180 से ज्यादा रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक चेज किया।

    जॉश इंग्लिस ने खेली तूफानी पारी
    पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की शुरुआत बेहद शानदार रही। ओपनर Josh Inglis ने आते ही आक्रामक बल्लेबाजी शुरू कर दी। चोट से वापसी कर रहे इंग्लिस ने पावरप्ले में चौकों-छक्कों की बरसात कर दी और सिर्फ 17 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया। इंग्लिस ने 33 गेंदों में 85 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनकी बल्लेबाजी की बदौलत लखनऊ ने सिर्फ 9 ओवर में 112 रन बना लिए थे और ऐसा लग रहा था कि टीम 220 से ज्यादा का स्कोर बना सकती है।

    इंग्लिस के आउट होते ही लड़खड़ाई लखनऊ
    हालांकि इंग्लिस के आउट होने के बाद लखनऊ की पारी अचानक धीमी पड़ गई। विकेट गिरने लगे और रन बनाने की रफ्तार भी कम हो गई। चेन्नई के गेंदबाजों ने शानदार वापसी की। Jamie Overton और Noor Ahmad ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 8 ओवर में 4 विकेट निकाले और लखनऊ को दबाव में ला दिया।
    इसके बाद आखिर में Shahbaz Ahmed ने तेज बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 25 गेंदों में 43 रन बनाए और टीम को 203 रन तक पहुंचाया।

    चेन्नई की तेज शुरुआत
    204 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरुआत भी दमदार रही। Sanju Samson ने 28 रन और कप्तान Ruturaj Gaikwad ने 42 रन बनाकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। सिर्फ 4 ओवर में टीम 50 रन के करीब पहुंच गई थी।

    उर्विल पटेल ने बदल दिया मैच
    पहला विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी करने आए Urvil Patel ने मैच का पूरा रुख बदल दिया। उन्होंने शुरुआत से ही लखनऊ के गेंदबाजों पर हमला बोला।
    उर्विल ने पहली गेंद पर सिंगल लिया और इसके बाद अगली 7 गेंदों में 6 छक्के और 1 चौका जड़ दिया। इनमें लगातार 5 गेंदों पर 5 छक्के भी शामिल थे। उन्होंने सिर्फ 13 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया और Yashasvi Jaiswal के सबसे तेज अर्धशतक के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। उर्विल ने सिर्फ 23 गेंदों में 65 रन की धमाकेदार पारी खेली।

    आखिरी ओवर में शिवम दुबे बने हीरो
    उर्विल के आउट होने के बाद चेन्नई की बल्लेबाजी थोड़ी लड़खड़ा गई। विकेट गिरने लगे और लखनऊ ने मुकाबले में वापसी कर ली। आखिरी ओवर में चेन्नई को जीत के लिए 10 रन चाहिए थे। लखनऊ के कप्तान Rishabh Pant ने गेंदबाजी के लिए स्पिनर Aiden Markram को लगाया। सामने थे Shivam Dube, जिन्होंने लगातार दो छक्के लगाकर चेन्नई को यादगार जीत दिला दी।

    पॉइंट्स टेबल में चेन्नई को बड़ा फायदा
    इस जीत के साथ चेन्नई ने सीजन की अपनी छठी जीत दर्ज की और पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर पहुंच गई। वहीं लखनऊ की हार के साथ उनका इस सीजन का सफर खत्म हो गया। अब चेन्नई की नजर प्लेऑफ में जगह बनाने पर होगी।

     

  • IPL 2026: RCB और मुंबई इंडियंस आमने-सामने, रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

    IPL 2026: RCB और मुंबई इंडियंस आमने-सामने, रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

    IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का 54वां लीग मुकाबला आज रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru और Mumbai Indians की टीमें आमने-सामने हैं। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि प्लेऑफ की रेस में हर मैच का महत्व बढ़ चुका है।   टॉस जीतकर RCB ने लिया बड़ा फैसला मैच में आरसीबी के कप्तान Rajat Patidar ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कप्तान का मानना है कि रायपुर की पिच पर दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना आसान हो सकता है, इसलिए टीम पहले गेंदबाजी करके मुंबई इंडियंस को सीमित स्कोर पर रोकने की कोशिश करेगी। दोनों टीमों पर रहेंगी फैंस की नजरें एक तरफ आरसीबी की टीम में Virat Kohli जैसे अनुभवी बल्लेबाज मौजूद हैं, तो दूसरी ओर मुंबई इंडियंस की कमान Suryakumar Yadav संभाल रहे हैं। इसके अलावा Rohit Sharma और Jasprit Bumrah जैसे बड़े खिलाड़ी भी मुकाबले को रोमांचक बनाने वाले हैं। RCB की प्लेइंग इलेवन
    • Virat Kohli
    • Jacob Bethell
    • Rajat Patidar (कप्तान)
    • Jitesh Sharma (विकेटकीपर)
    • Tim David
    • Romario Shepherd
    • Krunal Pandya
    • Bhuvneshwar Kumar
    • Josh Hazlewood
    • Suyash Sharma
    • Rasikh Salam Dar
    मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन
    • Rohit Sharma
    • Ryan Rickelton (विकेटकीपर)
    • Naman Dhir
    • Suryakumar Yadav (कप्तान)
    • Tilak Varma
    • Will Jacks
    • Raj Bawa
    • Corbin Bosch
    • Deepak Chahar
    • Jasprit Bumrah
    • Allah Mohammad Ghazanfar
    मुकाबला होगा रोमांचक दोनों टीमों के पास मजबूत बल्लेबाजी और शानदार गेंदबाजी लाइनअप है। ऐसे में फैंस को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि मुंबई इंडियंस पहले बल्लेबाजी करते हुए कितना बड़ा स्कोर खड़ा करती है और आरसीबी उसे हासिल कर पाती है या नहीं।    
  • WFI का Vinesh Phogat पर बड़ा एक्शन, इस मामले में जारी किया नोटिस

    WFI का Vinesh Phogat पर बड़ा एक्शन, इस मामले में जारी किया नोटिस

    Dope Test: भारतीय कुश्ती खेल की स्टार खिलाड़ी को तगड़ा झटका लगा है। जहां, भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) ने फोगाट पर 26  जून तक डोमेस्टिक कॉम्पिटिशन खेलने पर बैन लगा दिया है। WFI ने अनुशासनहीनता और एंटी-डोपिंग नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए शो-कॉज नोटिस जारी किया है। जारी नोटिस में लिखा कि विनेश ने संन्यास से वापसी के लिए छह महीने पहले सूचना नहीं दी। इससे WFI संविधान, यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग नियमों तथा एंटी-डोपिंग प्रावधानों का उल्लंघन हुआ। महासंघ ने जारी नोटिस में कहा कि उनके आचरण से देश की छवि खराब हुई है और भारतीय कुश्ती को नुकसान पहुंचा है।

    नोटिस का जवाब देने के लिए 14 दिन का मिला समय
    नियमों के तहत छह महीने की नोटिस अवधि पूरी न करने के कारण विनेश घरेलू नेवल पर कोई मुकाबला नहीं खेल सकेंगी। इस बैन के चलते 10 से 12 मई तक गोंडा में होने वाले नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में भी उनका नाम शामिल नहीं होगा, जिसे उनका कमबैक इवेंट माना जा रहा था। विनेश फोगाट को इस नोटिस का जवाब देने के लिए 14  दिन का समय दिया गया है।

     

     

     

  • Sunil Narine ने रचा इतिहास, IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले विदेशी गेंदबाज बने

    Sunil Narine ने रचा इतिहास, IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले विदेशी गेंदबाज बने

    खेल: सुनील नरेन ने आईपीएल (Indian Premier League) में एक और बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। कोलकाता नाइट राइडर्स के इस दिग्गज स्पिनर ने 3 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में सलिल अरोड़ा को आउट कर इतिहास रच दिया है। सुनील नरेन आईपीएल में 200 विकेट लेने वाले पहले विदेशी गेंदबाजी बन गए हैं। वह कुल मिलाकर इस लीग में 200 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि युजवेंद्र चहल (228 विकेट) और भुवनेश्वर कुमार हासिल कर चुके हैं। नरेन ने यह मुकाम हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हासिल किया है। उन्होंने इस मैच में 4 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट लिए। 2012 से लगातार केकेआर के लिए खेल रहे नरेन आईपीएल इतिहास में एक ही टीम के लिए 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज भी बन गए हैं। उन्होंने अब तक 197 आईपीएल मैचों में 201 विकेट हासिल किए हैं और उनका औसत 25.53 रहा है। सुनील नरेन की सबसे बड़ी ताकत उनकी किफायती गेंदबाजी रही है। उनका आईपीएल में इकोनॉमी रेट 6.79 है जो उन्हें लीग के सबसे किफायती गेंदबाजों में शामिल करता है। वह आईपीएल इतिहास के इकलौते गेंदबाज हैं। जिन्होंने 100 से ज्यादा विकेट 7 से कम की इकोनॉमी रेट के साथ लिए हैं। इसके अलावा नरेन के नाम आईपीएल में 8 बार चार या उससे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें एक पांच विकेट हॉल और एक हैट्रिक भी शामिल है। इस मामले में वह सिर्फ युजवेंद्र चहल से पीछे हैं।

    बल्ले से भी कमाल का प्रदर्शन

    सुनील नरेन सिर्फ गेंद से नहीं बल्ले से भी कमाल कर चुके हैं। उन्होंने आईपीएल में 1800 से ज्यादा रन बनाए हैं जिसमें उनका स्ट्राइक रेट करीबन 165 का रहा है। वह आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे प्लेयर हैं जिन्होंने 1000 रन और 200 विकेट का डबल पूरा किया है। टी-20 क्रिकेट में भी उनका रिकॉर्ड शानदार है। सुनील नरेन ने 591 टी-20 मैचों में 622 विकेट लिए हैं। इस फॉर्मेट में उनसे ज्यादा विकेट सिर्फ राशि खान (712) और डवेन ब्रावो (631) के नाम हैं। इस सीजन में भी सुनील नरेन शानदार लय में दिख रहे हैं। उन्होंने अब तक 8 मैचों में 7 विकेट लिए हैं और उनका इकॉनमी रेट 6.80 हैं।      
  • Abhishek Sharma के साथ सरेआम हुई ऐसी हरकत, सोशल मीडिया पर Viral हुआ Video

    Abhishek Sharma के साथ सरेआम हुई ऐसी हरकत, सोशल मीडिया पर Viral हुआ Video

    खेल: जयपुर में मैच से पहले एक अजीब घटना सामने आई है। इस घटना में अभिषेक शर्मा का नाम सुर्खियों में आया है क्योंकि कई लड़कियां उनकी Die Hard Fan हैं। जयपुर मैच से पहले जब अभिषेक शर्मा को एक फैन ने होटल के बाहर रोक लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

    सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

    एक लड़की फैन ने अभिषेक शर्मा को देखते ही उनका हाथ पकड़ लिया और अपनी ओर खींचने लगे। वह बहुत ही उत्साहित थी। लेकिन उसकी यह हरकत खिलाड़ी के लिए थोड़ी असहज साबित हुई है। अभिषेक शर्मा इस घटना से साफ हुआ कि नाराज और परेशान दिखे हालांकि उनके आस-पास सुरक्षा कर्मी मौजूद थे। फिर भी यह स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में नहीं लग रही थी। इस घटना के बाद कई लोगों ने इसे बड़ी सुरक्षा चूक बताया है। सवाल उठने लगे कि जब खिलाड़ी टीम होटल में भी सुरक्षित नहीं है तो उनकी सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जा रही है।

    लोगों ने किए कमेंट

    कई लोगों ने कहा कि यदि यही हरकत कोई लड़का किसी महिला खिलाड़ी के साथ करता है तो मामला और गंभीर हो जाता है। अभिषेक शर्मा ने मैदान पर शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने राजस्थान के खिलाफ शानदार फिफ्टी लगाई है। अभिषेक ने 29 गेंदों में 57 रन बनाए जिसमें 11 चौके और एक छक्का शामिल था। उनका स्ट्राइक रेट 196 से अधिक रहा है। इस पारी के साथ अभिषेक शर्मा ने केन विलियमसन को पीछे छोड़ते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के लिए तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।      
  • IPL के बीच Shreyas Iyer की बहन श्रेष्ठा का बड़ा खुलासा, कहा- मैंने शराब पीकर बॉयफ्रेंड संग किया ब्रेकअप

    IPL के बीच Shreyas Iyer की बहन श्रेष्ठा का बड़ा खुलासा, कहा- मैंने शराब पीकर बॉयफ्रेंड संग किया ब्रेकअप

    भारतीय क्रिकेटर Shreyas Iyer इन दिनों आईपीएल में खेल रहे हैं और पंजाब किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं। उनकी टीम इस सीजन अच्छा प्रदर्शन कर रही है, जिस वजह से वह लगातार खबरों में बने हुए हैं। लेकिन इस बार चर्चा उनकी नहीं, बल्कि उनकी बहन की हो रही है।

    Shrestha Iyer का वीडियो हुआ वायरल
    श्रेयस अय्यर की बहन Shrestha Iyer का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक ऐसा खुलासा किया, जिसने लोगों को हैरान कर दिया।

    स्टैंडअप शो में किया खुलासा
    हाल ही में श्रेष्ठा अय्यर को स्टैंडअप कॉमेडियन Pranit More के शो में देखा गया। बातचीत के दौरान उनसे पूछा गया कि क्या वह शराब पीती हैं।
    इस पर उन्होंने बताया कि उन्होंने अब ड्रिंक करना छोड़ दिया है।

    शराब पीकर लिया बड़ा फैसला
    बातचीत आगे बढ़ी तो उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी शराब पीकर कुछ अजीब किया है। इस पर श्रेष्ठा ने चौंकाने वाला जवाब दिया।
    उन्होंने बताया कि एक बार उन्होंने और उनकी एक दोस्त ने एक ही रात में अपने-अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप कर लिया था। यह फैसला उन्होंने साथ बैठकर लिया था।

    क्या बॉयफ्रेंड थे टॉक्सिक?
    जब उनसे पूछा गया कि क्या उनके बॉयफ्रेंड टॉक्सिक थे, तो उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं था। उन्होंने साफ किया कि बस उन्होंने ऐसे ही मजाक-मजाक में एक साथ ब्रेकअप करने का फैसला कर लिया था।

    आमने-सामने किया ब्रेकअप
    श्रेष्ठा ने यह भी बताया कि उन्होंने फोन पर नहीं, बल्कि अपने बॉयफ्रेंड से मिलकर आमने-सामने ब्रेकअप किया था। बाद में उनकी दोस्त ने कहा कि शायद वे लड़के उतने अच्छे नहीं थे।

    कौन हैं श्रेष्ठा अय्यर?
    श्रेष्ठा अय्यर एक एक्ट्रेस, मॉडल और डांसर हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने वीडियो और पोस्ट के कारण चर्चा में रहती हैं। वह “Agreement Kar Le” जैसे गानों में भी नजर आ चुकी हैं।

  • KKR vs RR : रिंकू सिहं की तूफान बल्लेबाजी ने KKR को दिलाई पहली जीत, राजस्थान को इतने विकेट से हराया

    KKR vs RR : रिंकू सिहं की तूफान बल्लेबाजी ने KKR को दिलाई पहली जीत, राजस्थान को इतने विकेट से हराया

    KKR vs RR : आईपीएल 2026 में आखिरकार कोलकाता नाइट राइडर्स 6 मैचों के बाद अपनी जीत का खाता खोलने में कामयाब रही, जिसमें उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मैच को 4 विकेट से अपने नाम किया है। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने पारी की शुरुआत की। छठे ओवर तक दोनों ने टीम का स्कोर 50 के पार पहुंचाया। 9वें ओवर में वैभव सूर्यवंशी 46 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 28 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्के लगाए। यशस्वी जायसवाल 11वें ओवर में आउट हुए। ध्रुव जुरेल ने केवल 5 रन बनाए। राजस्थान पूरी टीम 9 विकेट खोकर 155 रन ही बना पाई। वरुण चक्रवर्ती ने राजस्थान के 3 विकेट लिए।    

    केकेआर की शुरुआत कमजोर, लेकिन रिंकू सिंह ने कमाल किया 156 रन का लक्ष्य पीछा करने उतरी केकेआर की शुरुआत खराब रही। ओपनर टिम सीफर्ट और अजिंक्य रहाणे बिना खाता खोले आउट हो गए। कैमरून ग्रीन ने 27 रन बनाए और आउट हुए। अंगकृष रघुवंशी 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे। पॉवेल ने 23 रन बनाए और आउट हुए।

    लेकिन रिंकू सिंह और अनुकूल रॉय ने टीम को जीत दिलाई।

    • रिंकू सिंह ने 34 गेंदों में 53 रन नाबाद बनाए (5 चौके और 2 छक्के)।
    • अनुकूल रॉय ने 16 गेंद में 29 रन नाबाद बनाए।
    • दोनों की साझेदारी ने केकेआर को आखिरी ओवर में जीत दिलाई।