Sunil Narine ने रचा इतिहास, IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले विदेशी गेंदबाज बने

खेल: सुनील नरेन ने आईपीएल (Indian Premier League) में एक और बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। कोलकाता नाइट राइडर्स के इस दिग्गज स्पिनर ने 3 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में सलिल अरोड़ा को आउट कर इतिहास रच दिया है। सुनील नरेन आईपीएल में 200 विकेट लेने वाले पहले विदेशी गेंदबाजी बन गए हैं। वह कुल मिलाकर इस लीग में 200 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि युजवेंद्र चहल (228 विकेट) और भुवनेश्वर कुमार हासिल कर चुके हैं। नरेन ने यह मुकाम हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हासिल किया है।
उन्होंने इस मैच में 4 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट लिए। 2012 से लगातार केकेआर के लिए खेल रहे नरेन आईपीएल इतिहास में एक ही टीम के लिए 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज भी बन गए हैं। उन्होंने अब तक 197 आईपीएल मैचों में 201 विकेट हासिल किए हैं और उनका औसत 25.53 रहा है। सुनील नरेन की सबसे बड़ी ताकत उनकी किफायती गेंदबाजी रही है। उनका आईपीएल में इकोनॉमी रेट 6.79 है जो उन्हें लीग के सबसे किफायती गेंदबाजों में शामिल करता है। वह आईपीएल इतिहास के इकलौते गेंदबाज हैं।
जिन्होंने 100 से ज्यादा विकेट 7 से कम की इकोनॉमी रेट के साथ लिए हैं। इसके अलावा नरेन के नाम आईपीएल में 8 बार चार या उससे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें एक पांच विकेट हॉल और एक हैट्रिक भी शामिल है। इस मामले में वह सिर्फ युजवेंद्र चहल से पीछे हैं।
Leave a Reply